रसड़ा: पेट में चाकू घोपकर युवक की हत्या
आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर बलिया-मऊ राजधानी मार्ग पर किया चक्का जाम
रसड़ा (बलिया)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के संवरा में देशी शराब की दुकान के समीप शनिवार की शाम वाद-विवाद के दरम्यान बदमाशों ने एक युवक को पेट में चाकू घोपकर हत्या कर दी। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपितों पर कार्रवाई की मांग को लेकर संवरा चट्टी के समीप बलिया-मऊ राजधानी मार्ग पर चक्का जाम शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार गुरगुजपुर निवासी सत्यप्रकाश (40 वर्ष) पुत्र स्व. जवाहिर प्रसाद संवरा चट्टी के पास स्थित देशी शराब की दुकान के समीप के रास्ते घर आ रहे थे कि कुछ व्यक्तियों द्वारा किसी बात को लेकर उसके साथ वाद-विवाद शुरू कर दिया। इस दरम्यान बदमाशों ने सत्यप्रकाश के पेट में चाकू घोप दिया। खून से लतपथ युवक को रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई ओमप्रकाश ने तहरीर में आरोप लगाया है कि मेरा भाई सत्य प्रकाश संवरा स्थित देशी शराब की दुकान के रास्ते घर आ रहा था कि संवरा गांव के तीन व्यक्तियों ने उसके साथ विवाद कर चाकू मारकर हत्या कर दी है। ग्रामीणों के चक्का जाम से दोनों तरफ आवागमन ठप्प हो गया। सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार गुप्ता व प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह ने अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त किया।
रिपोर्ट: मोहसिन उर्फ रिंकू
Comments
Post a Comment