रामपुर जनपद के अधिवक्ता की हत्या पर बलिया के वकीलों ने जताया आक्रोश

अधिवक्ता के हत्या पर आक्रोशित वकीलों ने नारे किए बुलंद एवं सौंपा पत्रक

अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम तत्काल लागू करने की उठाई मांग
बलिया। भारतीय स्तंभों में अहम भूमिका निभाने वाले न्यायपालिका के बेंच और बार महत्वपूर्ण स्थान रखता है जिसमें आए दिन अधिवक्ताओं की हत्याएं हो रही है फिर भी राजनीति के बड़े-बड़े जादूगर अपने मुंह मियां मिट्ठू बनकर समाज में अपना पताका लहराते फिर रहे हैं जैसा कि रामपुर जनपद के अधिवक्ता फारूख अहमद खान की सरेआम हत्या हुई और अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए। 

उसी परिपेक्ष्य में गुरुवार को सिविल बार एसोसिएशन संगठन के सभागार में संयुक्त रूप से अधिवक्ताओं द्वारा मीटिंग की गई और मृतक अधिवक्ता के प्रति संवेदना व्यक्त किया तथा आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दीवानी न्यायालय के प्रांगण से नारा बुलंद करते हुए जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। जिसमें लंबित महत्वपूर्ण बिंदु एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम आदि रहा। इस आशय की जानकारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा को भी कॉपी के माध्यम से जानकारी दी गई।

 इस आम सभा की अध्यक्षता सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दुबे क्रिमिल बार एसोसिएशन की अध्यक्षता देवेंद्र कुमार मिश्रा व संचालन महासचिवगण अजय कुमार पांडे तथा भूपेंद्र कुमार सिंह द्वारा किया गया। 
साभार: त्रिभुवन नाथ यादव एडवोकेट
रिपोर्ट: मोहसिन उर्फ रिंकू

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन