शांतिकुंज हरिद्वार से निकली ज्योति कलश रथ यात्रा पहुंची नवानगर ब्लाक
जगह-जगह गायत्री परिवार के परिजनों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा किया गया ज्योति कलश का पूजन-अर्चन
नवानगर (बलिया)। अखिल विश्व गायत्री परिवार के मुख्यालय शांतिकुंज हरिद्वार से निकली ज्योति कलश रथ यात्रा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को नवानगर ब्लाक के विभिन्न क्षेत्रों में प्रातःकाल से भ्रमण पर रही।
यात्रा ने तेलमा माल्दा, हुसैनपुर, कोथ, इशारपीठापट्टी, बनहरा, चड़वा- बरवा, सिकंदरपुर, मिर्जापुर, लिलकर पहुंची। गांवों में व्यापक जनसंपर्क करते हुए मनुष्य में देवत्व का उदय व धरती पर स्वर्ग के अवतरण का दिव्य संदेश दिया।
यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर गायत्री परिवार के परिजनों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा ज्योति कलश का श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन किया गया तथा युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी के संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख विजेंद्रनाथ चौबे, जिला समन्वयक रविन्द्र पांडे, दिनेश पांडेय , भगवान दास जी, परशुराम जी, रामाश्रय यादवजी, रमाकांत जी, सुभाष जी, डॉक्टर अशोक गुप्ता जी, अरविंद राय आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
यह ज्योति कलश यात्रा सामाजिक, नैतिक एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का सशक्त माध्यम बन रही है।
Comments
Post a Comment