Posts

Showing posts from October, 2023

राशन कार्डो में शतप्रतिशत आधार कराये जाए सीडिंग: डीएम

Image
बैठक में खाद्य एवं रसद विभाग (आपूर्ति शाखा) के कार्यों की बिन्दुवार हुई समीक्षा बलिया। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने खाद्य एवं रसद विभाग (आपूर्ति शाखा) के कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा की।  इसमें वर्तमान में जनपद में कुल नगरीय क्षेत्र में 110 एवं ग्रामीण क्षेत्र में 1295 सहित जनपद में कुल 1405 उचित दर दुकान सृजित होना पाया गया। जनपद में वर्तमान में अन्त्योदय योजना के 101567 एवं पात्र गृहस्थी योजना के 482902 कुल 584469 राशन है, जिनमें कुल 2506962 यूनिट प्रचलित है। माह अक्टूबर आधार प्रमाणीकरण से 99.88 प्रतिशत वितरण हुआ है, जिन उपभोक्ताओं का आधार प्रमाणीकरण में अंगूठा असफल हुए थे, उन्हें 25 अक्टूबर 2023 को मोबाइल ओटीपी के माध्यम से 0.12 प्रतिशत प्राक्सी वितरण हुआ है। माह अक्टूबर 2023 में जनपद के 38935 कार्डधारकों द्वारा प्रदेश के अन्य जनपद में पोर्टेबिलिटी के माध्यम से वन नेशन वन राशन कार्ड अन्तर्गत खाद्यान्न प्राप्त किया गया है तथा प्रदेश के अन्य जनपद बलिया जनपद के 39722 कार्डधा...

सरदार पटेल की जयंती पर अपना दल द्वारा निकला गया बाइक रैली

Image
आदमकद प्रतिमा लगाने वविभिन्न मार्गो का नामकरण हेतु भेजा पत्र बलिया। लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मंगलवार को अपना दल (एस) इसके जिला अध्यक्ष पंकज पटेल एवं प्रदेश सचिव श्रमिक मंच आकाश पटेल द्वारा बाईक रैली आयोजित किया गया।  साथ ही साथ जिले में सरदार पटेल की आदम कद प्रतिमा एवं पार्क और जिले के मार्गो को नामकरण करने हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल एस अनुप्रिया पटेल जी, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, महामहिम राष्ट्रपति, महा महिमा राजपाल, मुख्यमंत्री, सहित जिले के जिलाधिकारी को पत्र  आकाश पटेल प्रदेश सचिव के द्वारा लिखा गया। रैली जिला कार्यालय धनश्याम नगर कदम चौराहा से  स्टेशन रोड, जिला न्यायालय चौराहे से जिला अस्पताल, चौक, सिनेमा रोड, रामलीला मैदान से होकर पार्टी कार्यालय पर समाप्त हुआ।  इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पंकज पटेल, श्रमिक मंच प्रदेश सचिव आकाश पटेल, जिलाध्यक्ष आईटी सेल राजकुमार गुप्ता, जिला महासचिव दिलीप मौर्या, जिला सचिव अजय गुप्ता, राकेश पासवान, जिला उपाध्यक्ष राजेश पटेल,अमित पटेल, रविन्द्र पटेल, शंकरानन्द, सुरेन्द्र पटेल, श्...

144 वर्ष का हुआ बलिया, पहली नवम्बर को 145 वें वर्ष में करेगा प्रवेश

Image
पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई ने कहा था " बलिया राष्ट्र है।" बलिया जिले ने अपनी स्थापना 144 वर्ष पूरे किए 01नवम्बर 1879 ईस्वी को जिला बना था बलिया। इतिहासकार डाॅ.शिवकुमार सिंह कौशिकेय बताते हैं कि इसके नामकरण की अनेक कहानियां हैं, आदिकाल में चाँदी सी चमकती सफ़ेद रेत (बालू ) के कारण जिसे आदिम लोगों ने 'बलुआ' के नाम से सम्बोधित किया, जिसका अपभ्रंश बलिया हुआ। बलिया स्थापना दिवस पर विशेष- वेदोदयकाल में दानवीर असुरेन्द्र राजा बलि की यज्ञ स्थली के नाते "बलियाग" के नाम से जाना गया, जिसका अपभ्रंश बलिया हुआ। त्रेतायुग में जिसे बाल्मीकी आश्रम के कारण "बलिमिकिया " नाम मिला, जिसका अपभ्रंश बलिया हुआ।      बालेय- बुलि राजाओं की राजधानी के नाते जिसे बलिया नाम मिला। डाॅ. कौशिकेय ने कहा कि इस बलिया को भगवान शिव ने अपनी तपस्या के लिए चुना था।  बौद्धकाल के पूर्व जिस बलिया को कोशल नरेश प्रसेनजित ने मगध सम्राट बिम्बिसार को अपनी बहन महाकोशला के दहेज में दिया, फ़िर वापस लिया। पुनः नये मगध सम्राट ने आक्रमण किए और कोशल नरेश प्रसेनजित ने अपनी पुत्री वाज...

शहादत दिवस पर कांग्रेसी नेता ने बच्चों के साथ मिलकर किया नमन

Image
दीप जला अर्पित किए श्रद्धा सुमन बलिया। शहर के शहीद पार्क चौक गांधी प्रतिमा के समीप विश्व की प्रथम आयरन लेडी महिला भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की शहादत दिवस पर मंगलवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता व सामाजिक कार्यकर्ता मदर टेरेसा बाल शिक्षा सेवा समिति के संस्थापक जाकिर हुसैन ने बच्चों के साथ में कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से आत्मा की शांति की प्रार्थना किया। साथ ही हुसैन ने बताया कि ऐसी भविष्य में घटना दर्दनाक किसी भी भारतीय नागरिक या नेताओं का ना हो सरकार इस पर ध्यान दें। इस दौरान बबलू , डब्लू , आयरन गुड्डू, महेश गुप्ता, चंदन पाठक एवं अन्य बच्चे मौजूद रहे। रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

355 रक्त यूनिट का दान कर बनाया नया कीर्तिमान

Image
बीएनआई वाराणसी द्वारा स्थापना दिवस पर मेगा रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन वाराणसी। बीएनआई वाराणसी के छठे स्थापना दिवस के उपलक्ष में  मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन आशीर्वाद हॉस्पिटल एवं शिव प्रसाद गुप्त अस्पताल के प्रांगण में बीएचयू टीम के सहयोग के साथ किया गया।  बीएनआइ वाराणसी जिसमें कि सभी व्यापारी वर्ग के लोग शामिल हैं और व्यापार को केंद्र में रखकर ही यह कार्य करती है ज्यादातर इसमें युवा लोग है। सभी व्यापारी लोगों ने काफी बढ़कर उसमें हिस्सा लिया। उसमें महिलाओं की संख्या भी काफी ज्यादा थी। इसी के साथ  355 रक्त यूनिट का दान कर नया कीर्तिमान  अंकित हुआ। रक्तदान शिविर का उद्घाटन डॉक्टर एसपी गुप्ता डॉक्टर उषा गुप्ता और विजय रमन सेठ जी ने संयुक्त रूप से किया। डॉक्टर समीर गुप्ता और डॉक्टर दीपाली ने युवाओं से आवाहन किया कि इस तरह से लोगों की मदद इस महादान द्वारा करते रहें। क्योंकि इससे चार जिंदगी बचा सकते हैं। उन्होंने ऐसे पुनीत कार्य में हमेशा सहयोग करने का आश्वासन दिया।  संचालन अमन मेहरा चेयरपर्सन, स्वागत एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर आयुष नरसरिया ने एवं ...

तभी देश को दुनिया में बना पाएंगे अग्रणी: रामगोविन्द

Image
मनाई गई आचार्य नरेन्द्र देव एवं सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती बलिया। नगर के पानी टंकी जगदीशपुर स्थिति समाजावादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी के आवास पर समाजवादी विचारधारा के प्रणेता आचार्य नरेन्द्र देव जी, भारतरत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर दोनो महापुरुषों के चरणों में पुष्प अर्पित करते हुए स्मरण किया।  तत्पश्चात् सपा के राष्ट्रीय सचिव रामगोविन्द चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि हम लोगो का देश आजादी के बाद एक सुन्दर स्वरूप में दिख रहा हैं इसमें हमारे सेनानियों का त्याग तपस्या और बलीदान ही मुख्य कारक हैं। देश को आजादी मिलने के बाद देश को सही दिशा मिले और समाज में एकता आपसी भाई चारा बढ़े इस दिशा में भी हमारे महापुरुषों का अथक प्रयास रहा हैं। आज हम अपने महापुरुषों के स्मृतियों को आधार बनाकर चलेंगे तभी देश को दुनिया में अग्रणी बना पाएंगे।           श्री चौधरी ने कहा कि आचार्य नरेंद्र देव जी शिक्षाविद थे साथ ही समाजवादी सोच को मजमुती मिले इसके लिए जीवन पर्यन्त कार्य किए तो वहीं सरद...

राष्ट्रीय एकता के लिए सांस्कृतिक और भावनात्मक एकता है जरूरी

Image
एकता दिवस के रूप में मनाई गई सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में 31 अक्टूबर दिन मंगलवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एकता दिवस के रूप में मनाई गई।  इस अवसर पर कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत के वर्तमान स्वरूप को निर्धारित करने में सरदार पटेल का अप्रतिम योगदान है। सरदार पटेल ने ही सैकड़ों की संख्या में विभाजित भारतीय रियासतों को एकत्र किया। कुलपति ने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता के लिए सांस्कृतिक और भावनात्मक एकता जरूरी है। अतः हमें अपनी सोच बदलनी होगी और 'सर्वदा राष्ट्र प्रथम' के विचार को आगे बढ़ाना होगा। कुलपति ने सरदार पटेल को श्रद्धा सुमन अर्पित किया और परिसर के विद्यार्थियों, कर्मचारियों व प्राध्यापकों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।  इस अवसर पर 'एकता के लिए दौड़' का भी आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर कर किया। संचालन डाॅ. प्रमोद शंकर पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव एस. एल. पाल, निदेशक शैक्षणिक डाॅ....

छात्र संघ चुनाव को लेकर 2 नवंबर से आमरण अनशन करेंगे छात्र

Image
छात्र/छात्राओं का अपूर्ण रिजल्ट को पूर्ण कराने एवं छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर हुई छात्र नेताओ की बैठक बलिया। छात्र संघ का आपात बैठक शहर के टीडी कालेज में रखा गया।  जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं का अपूर्ण रिजल्ट को पूर्ण कराने एवं छात्र संघ चुनाव कराने के लिए छात्र नेताओ की बैठक सम्पन्न हुई।  पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने कहा कि बलिया बागियों की धरती है। यहा छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगाकर के बलिया के बागीपन पर ताला लगाया जा रहा है जिसको हम सभी छात्र नेता सहन नही करेंगे। उन्होंने कहा कि जब से छात्र संघ चुनाव नही हो रहा है  तभी से छात्रों को आर्थिक, मानसिक एवं शारिरिक दोहन किया जा रहा। अगर आज छात्र संघ होता तो कालेज एवं विश्वविद्यालय का हिमाकत नही करता कि बार बार रिजल्ट में त्रुटि हो। छात्रों के रिजल्ट अपूर्ण कर के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर उन्हे अगली कक्षाओं में प्रवेश से ही नही शिक्षा से रोका जा रहा है। वही बलिया स्थापना दिवस के नाम पर यहां रंगमंच सजाया जा रहा है औ...

त्रयलोक की सिद्धभूमि है बलिया: डाॅ.शिव कुमार कौशिकेय

Image
बलिया स्थापना दिवस के पूर्व संध्या पर शहीद पार्क में हुआ दीप प्रज्ज्वलन बलिया। स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद पार्क में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण परिषद, खेल शिक्षा सामाजिक और साहित्यिक संगठनों की ओर से दीप प्रज्ज्वलित किए गए।  इस अवसर पर इतिहासकार डाॅ.शिवकुमार सिंह कौशिकेय ने कहा कि एक राष्ट्र की अपनी भाषा, संस्कृति, भोजन, भू-भाग होता है। यह सारी चीजें बलिया के पास हैं। इसी कारण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बलिया को एक राष्ट्र कहते थे। आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी भी बलिया को राष्ट्र कहते हैं। डाॅ. कौशिकेय ने कहा कि बलिया जिले की स्थापना एक नवंबर 1879 को हुई थी। इसके बाद देश में एक नवंबर को ही मध्यप्रदेश, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पं. बंगाल एवं केंद्र शासित पांडिचेरी, चंडीगढ़ का गठन हुआ था। यह सभी प्रदेश आयु में बलिया जिले से छोटे हैं।  डाॅ.कौशिकेय ने कहा कि बागी, बलिदानी बलिया, त्रयलोक की सिद्धभूमि है बलिया। ऐसे गौरवान्वित करने वाले विशेषणों से विभूषित होने वाले बलिया जनपद पौराणिक काल की अनेक...

अनुशासन, एकता और संगठित शक्ति का प्रतीक है पथ संचलन: संजय शुक्ला

Image
स्वयंसेवकों ने पथ संचलन कर किया शक्ति और शौर्य का प्रदर्शन बलिया। 'राष्ट्र भक्ति ले हृदय में हो खड़ा यदि देश सारा। संकटों पर मात कर यह राष्ट्र विजयी हो हमारा।।' जैसे सांघिक गीत को चरितार्थ करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया के तत्वावधान में स्वयंसेवकों द्वारा शहर के प्रसिद्ध भृगु मन्दिर के प्राँगढ़ से पूर्ण व्यवस्थि गुणात्मक पथ संचलन का आयोजन कर शक्ति और शौर्य का प्रदर्शन किया गया। जिसमें जिले भर से लगभग 300 प्रशिक्षित स्वयंसेवकों ने भाग लिया। सेना की तरह कदम से कदम मिलाकर घोष के स्वर के साथ स्वयंसेवकों ने कदमताल करते हुए संचलन किया।  संचलन के दौरान नगर के हर चौक- चौराहों पर नगरवासियों द्वारा स्वयंसेवको पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। संचलन भृगु मन्दिर से प्रारंभ होकर चंद्रशेखर आजाद चौक (नया चौक), जपलिनगंज, बाबा बालेश्वर मन्दिर, हनुमानगढ़ी मन्दिर, महाराजा अग्रसेन मार्ग (विजय सिनेमा रोड), सेनानी उमाशंकर चौराहा, ओकडेनगंज पुलिस चौकी, चित्तू पाण्डेय चौराहा, स्टेशन- मालगोदाम रोड, सतीश चन्द्र कॉलेज होते हुए पुनः वापस भृगु मन्दिर पर संपन्न हुआ। जहां ध्वजारो...

डिजिटल लाइब्रेरी छात्रों के लिए कितना होगा लाभकारी या हानि: हिमांशु सर

Image
कहा: लाइब्रेरी में सभी व्यवस्था के साथ अध्यापक की भी रखे व्यवस्था बलिया। जनपद के गड़वार रोड पर स्थित आइकॉन कॉमर्स क्लास के हिमाशु संर ने बताया कि आधुनिक वर्तमान समय मे डिजिटल लाइब्रेरी छात्रों के लिए कितना होगा लाभकारी या हानि?  उन्होंने बताया कि इस समय जो भी छात्र लाइब्रेरी में पढ़ने जा रहे हैं उनको दो श्रेणी में बांट सकते हैं। पहले श्रेणी वह जो लाइब्रेरी में पढ़ने जाते हैं और दूसरी श्रेणी वह जो दूसरों को देखकर के लाइब्रेरी में जाते हैं। इसका मतलब यह है कि जो दूसरी श्रेणी वाले जो बच्चे हैं वह वास्तव में लाइब्रेरी में पढ़ने नहीं बल्कि आज के युग में अपने आप को मॉडर्न दिखाने मात्र पहुचते है। क्योंकि यह वह छात्र होते हैं जो लाइब्रेरी में सिर्फ पढ़ाई के नाम पर मोबाइल चलाना मोबाइल में दिए गए एप्स को अपडेट करना तथा वातानुकूलित हाल में बैठकर समय व्यतीत करना पसंद करते हैं। हिमांशु सर ने साथ में सभी लाइब्रेरी संचालकों को एक संदेश दिया कि वह सभी अपने-अपने लाइब्रेरी में सभी व्यवस्था के साथ-साथ एक अध्यापक की भी व्यवस्था रखें जिससे कि जो बच्चे या जिन बच्चों के माता-पिता पैसे खर्च कर...

अधम मनुष्य भी अपने कृत्य को बदलकर बन सकता है वाल्मीकि

Image
अयोध्या शोध संस्थान द्वारा बापू भवन में मनाई गई वाल्मिकी जयंती बलिया। बालमीकिया से बलिया बने बलिया ने जयंती पर रामायण महाकाव्य के रचयिता को याद किया।  बालमीक नारद घटजोनी।  निज निज मुखनि कही निज होनी।। जाति, वृत्ति, कुल, बन्धु निज, गये सभी कुछ छूट।  'मरा-मरा' कह राम से रिश्ता जुड़ा अटूट।। पापी से पापी अधम मनुष्य भी अपने चित्त और कृत्य को बदलकर वाल्मीकि बन सकता है।  उक्त विचार  टीडी काॅलेज के हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अमलदार नीहार ने अयोध्या शोध संस्थान, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित वाल्मिकी जयंती बापू भवन टाऊन हाल में अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में व्यक्त किए। दीप प्रज्ज्वलन के उपरान्त रामायण पाठ लाडली पाठक किया।  इस अवसर पर पूर्व डीन, पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर प्रो. बनारसी राम, आकाशवाणी के लोकराग गायक राज नारायण यादव, गजलकार राजेन्द्र सिंह गंवार, कवि श्रीराम 'सरगम' बालकवि अनन्त प्रसाद रामभरोसे को सारस्वत सम्मान प्रदान किए गए। वर्ल्ड मिलेट्स इयर से जोड़कर संस्थान द्वारा टीडी काॅलेज के प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह को 'श्...

आदि कवि की रचनाएं मानवता व समाजिक विकास के लिए करेंगी मार्ग प्रशस्त

Image
पूर्व नेता प्रतिपक्ष के आवास पर मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती बलिया। नगर के पानी टंकी जगदीश पुर स्थिति समाजावादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी के आवास पर शनिवार को आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती मनाई गई।  इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि जी के चरणों में पुष्प अर्पित करते हुए सपा के राष्ट्रीय सचिव रामगोविन्द चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा देश ऋषियों मुनियों का देश रहा हैं। आदि काल से ही दुनिया को राह दिखाने का कार्य हमारे देश ने किया हैं। आज पूरी दुनिया हमारे वेद पुराणों पर शोध कर रही हैं हमारे देश के आज के युवा वर्ग को देश के महान ऋषियों मुनियों के जीवन और इनके द्वारा रचित ग्रंथो, पुराणों से सिख लेनी चाहिए। और उस रास्ते पर चल कर देश में एकता सद्भाव को बढ़ावा देने पर काम करना चाहिए। आज के परिवेश में महर्षि वाल्मिकी जैसे आदि कवि की रचनाएं मानवता और समाजिक विकास के लिए मार्ग प्रशस्त करेंगी।      इस अवसर पर सपा जिला प्रवक्ता/उपाध्यक्ष सुशील पाण्डेय "कान्हजी" अमित सिंह, अमित राय, छोटक राजभर, प्रवीण सिंह ...

रसड़ा पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Image
कोटवारी चट्टी के पास से अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार बलिया। जनपद के थाना रसड़ा पुलिस द्वारा एक नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया एस0 आनन्द के आदेश के अनुपालन मे  अपराध नियत्रंण व संदिग्ध व वांछित अपराधियो के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकारी रसड़ा मो0 फहीम कुरैशी के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में रसड़ा पुलिस टीम के उ.नि. बाँक बहादुर सिंह मय हमराह हे.का.पंकज पाण्डेय के मु0अ0सं0- 498/2023 धारा 308 भादवि0 से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्त विजय राम पुत्र स्व. मुसाफिर राम निवासी नागपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया की तलाश मे क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबिर खास ने बताया कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त कोटवारी चट्टी के पास खड़ा है, जो कही जाने की फिराक में है।  इस सूचना पर विश्वास कर मै उ.नि. मय हमराह के तत्काल मौके पर पहुंचकर अभियुक्त राज सिंह पुत्र राकेश सिंह निवासी सँवरा थाना रसड़ा जनपद बलिया को दिनांक 28.10.2023...

स्वर्णकार संघ द्वारा मनाई गई वाल्मीकि जयंती

Image
शनिचरी मंदिर स्थित वाल्मीकि जी के मंदिर में हुआ हवन पूजन बलिया। शहर के शनिचरी मंदिर स्थित स्वर्णकार संघ बलिया द्वारा निर्मित वाल्मीकि जी के मंदिर में बाल्मीकि जयंती के शुभ अवसर पर शनिवार को मंदिर कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम दास जोहरी के नेतृत्व में पूजन हवन संपन्न हुआ।  कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वर्णकार समाज के व्यापारी गण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इस पूजन में मुख्य रूप से घनश्याम दास जोहरी, विनोद वर्मा, संजय वर्मा, राहुल कुमार गुप्ता, आकाश पटेल बिट्टू, सरदार सरवन सिंह, व्यापारी नेता टुनटुन सराफ  एवं कमेटी के नगर अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। उपस्थितजनों ने सभी बलिया वासियों को बाल्मीकि जयंती की ढेर सारी हार्दिक शुभकामनाएं बधाई दी है। रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

स्कूल बैंड प्रतियोगिता में होली क्रॉस के बच्चे बालक वर्ग में रहे प्रथम

Image
बालिका वर्ग में रामरति स.विद्या मंदिर रामपुर की छात्राओं ने प्राप्त किया प्रथम स्थान बलिया। जनपद स्तरीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता में होली क्रॉस छात्रों ने बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही बालिका वर्ग में रामरति स.विद्या मंदिर रामपुर की छात्राओं ने भी प्रथम स्थान हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया। बालक वर्ग में महर्षि वाल्मिकी विद्या मंदिर काजीपुरा के छात्रों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया रमेश सिंह एवं विशिष्ट अतिथि अतुल तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किये। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बलिया में आयोजित स्कूल बैंड प्रतियोगिता के अवसर पर मुख्य अतिथि रमेश सिंह ने बच्चों के उम्दा प्रदर्शन एवं प्रस्तुतीकरण को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे बच्चों में एकता,अनुशासन एवं राष्ट्र के प्रति प्रेम की भावना जागृत होती है। इस उम्र के बच्चों में (लर्निंग पावर) सीखने की क्षमता अत्यधिक होती है। बैंड प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी डॉ. इफ़्तेख़ार खां ने बताया कि स्कूल बैंड प्रतियो...

आरएसएस बलिया का भव्य गुणात्मक पथ संचलन 28 को

Image
श्री भृगु मन्दिर के प्राँगढ़ से अपरान्ह 2 बजे से निकलेगा पथ संचलन बलिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया द्वारा दिनाँक 28 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार को भव्य गुणात्मक पथ संचलन का आयोजन किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला कार्यवाह हरनाम सिंह ने बताया कि यह गुणात्मक पथ संचलन प्रशिक्षित स्वयंसेवकों द्वारा पूर्ण गणवेश में बलिया के श्री भृगु मन्दिर के प्राँगढ़ से अपरान्ह 2 बजे से निकलेगा जो भृगु मन्दिर से प्रारम्भ होकर नगर के विभिन मार्गों से होता हुआ पुनः श्री भृगु मन्दिर पहुंचेगा जहां बौद्धिक के बाद कार्यक्रम सम्पन्न होगा। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना परम पूज्य डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा विजयादशमी के दिन किया गया था। तब से संघ द्वारा प्रत्येक वर्ष विजयादशमी उत्सव पर परंपरागत पथ संचलन निकाला जाता है।

प्रशिक्षण के उपरांत प्रतिभागियों को मिला प्रमाण पत्र एवं स्टाइपेंड

Image
ब्यूटी पार्लर संबंधी 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन बलिया। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के तत्वावधान में माँ सुरसरी सेवा संस्थान कथरिया द्वारा सियर ब्लॉक के हल्दिरामपुर ग्राम में स्वयं सहायता समूह की तीस महिलाओं के लिए सुक्ष्म उद्यमिता विकास कार्यक्रम एमईडीपी के अंतर्गत ब्यूटी पार्लर पर 12 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  प्रशिक्षण की समाप्ति पर आज समापन एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह के मुख्य अतिथि एफ एल सी सी, बलिया के निदेशक अनिल कुमार शुक्ला और नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक मोहित यादव ने सभी 30 प्रतिभागियों को सफलता पूवर्क प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत प्रमाण पत्र के साथ साथ स्टाइपेंड के रूप में 750 रुपये की धनराशि उनके बचत खाते में प्रदान किया गया। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत समूह की महिलाओं द्वारा प्रेरणा गीत व स्वागत गीत के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर एफ एल सी सी, बलिया के निदेशक अनिल कुमार शुक्ला और नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक मोहित यादव ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा क...

उज्जीवन स्मॉल फाइनैंस बैंक ने बलिया में नई शाखा किया लॉन्च

Image
कंपनी ने 48 शाखाओं के माध्यम से उत्तर प्रदेश में किया विस्तार बलिया। उज्जीवन स्मॉल फाइनैंस बैंक लिमिटेड (उज्जीवन एएफबी) ने बलिया उत्तर प्रदेश में अपनी शाखा खोली है। बैंक का उद्देश्य डिजिटल बैंकिंग एवं राजस्व के विविधीकरण पर ध्यान केद्रित करते हुए बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को अपने साथ जोड़ना है। वर्तमान में उज्जीवन एसएफबी अपनी 48 मौजूदा शाखाओं के माध्यम से उत्तर प्रदेश के 4.5 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को अपनी सेवाएं प्रदान करता है।  इस अवसर पर इत्तिरा डेविस, एमडी एवं सीईओ, उज्जीवन स्मॉल फाइनैंस बैंक ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बलिया में अपनी शाखा खोलते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। हमारे पर्सनलाइज्ड बैंकिंग प्रोडक्ट एवं सेवाएं उत्तर प्रदेश के लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेंगी। नई शाखा हमारे विस्तृत होते नेटवर्क के माध्यम से उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उज्जीवन एसएफबी अपने व्यापक शाखा नेटवर्क एवं ऑनलाईन माध्यम से आकर्षक ब्याज दरों पर टर्म डिपोज़टि सुविधाएं पेश करता है।  यह 12 मह...

बकाया टैक्स वाले 13 वाहनों का हुआ चालान

Image
बकाया टैक्स जमा कराने को रविवार को भी खुलेगा एआरटीओ ऑफिस बलिया। जिले में चल रहे वाहनों के बकाया टैक्स जमा कराने को लेकर परिवहन विभाग और सख्त हो गया है। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी अरूण कुमार राय के नेतृत्व में टैक्स जमा नहीं करने वाले वाहनों को बन्द करने तथा चालान करने की कार्रवाई तेजी से की जा रही है।  शुक्रवार को भी एआरटीओ श्री राय ने दुबहड़ क्षेत्र में प्रवर्तन कार्य करते हुए तीन ट्रक, चार मैजिक सहित कुल 13 वाहनों का चालाान किया। उन्होंने वाहन स्वामियों से अनुरोध भी किया है कि अगर किसी का टैक्स बकाया है तो समय से जमा कर दें। इसके लिए कार्यालय रविवार को खुला रहेगा। अन्यथा की स्थिति में प्रवर्तन कार्य के दौरान वाहन चालान करने के साथ जब्त करने की कार्रवाई होगी। बताया कि दिसम्बर महीने के पहले सप्ताह में और ब्यापक पैमाने पर अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गयी है। इसलिए वाहन स्वामियों को अगर कार्रवाई से बचना है तो तत्काल बकाया टैक्स जमा कर दें। रिपोर्ट: असगर अली

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष से मिले व्यापारी नेता अरविंद गांधी

Image
अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित बलिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश के उपाध्यक्ष अरविंद गांधी बलिया जनपद के नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय संजय यादव पूर्व विधायक के आवास पर मिलकर बधाई दिया। साथ ही साथ अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।  इस अवसर पर जिला अध्यक्ष माननीय संजय यादव पूर्व विधायक ने श्री गांधी को आश्वासन दिया कि व्यापारी समाज के मान-सम्मान पर कोई आंच आने नहीं दिया जाएगा। उनकी समस्याओं को सुना जाएगा और समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष श्री प्रयाग चौहान, भारतीय तुरैहा चेतना महासभा बलिया के जिला अध्यक्ष श्री दिनेश तुरैहा, सिकंदरपुर भाजपा मंडल के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, राजेश सरैया आदि उपस्थित रहे।

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष से मिले व्यापारी नेता अरविंद गांधी

Image
अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित बलिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश के उपाध्यक्ष अरविंद गांधी बलिया जनपद के नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय संजय यादव पूर्व विधायक के आवास पर मिलकर बधाई दिया। साथ ही साथ अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।  इस अवसर पर जिला अध्यक्ष माननीय संजय यादव पूर्व विधायक ने श्री गांधी को आश्वासन दिया कि व्यापारी समाज के मान-सम्मान पर कोई आंच आने नहीं दिया जाएगा। उनकी समस्याओं को सुना जाएगा और समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष श्री प्रयाग चौहान, भारतीय तुरैहा चेतना महासभा बलिया के जिला अध्यक्ष श्री दिनेश तुरैहा, सिकंदरपुर भाजपा मंडल के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, राजेश सरैया आदि उपस्थित रहे।

शस्त्र के सदुपयोग के लिए शास्त्र का ज्ञान होना है जरूरी

Image
बलिया नगर के स्वयंसेवकों द्वारा किया गया शस्त्र पूजन बलिया। "सौरज धीरज तेहि रथ चाका, सत्य शील दृढ़ ध्वजा पताका। बल बिबेक दम परहित घोरे, छमा कृपा समता रजु जोरे।"  ऐसे मंत्र को गुंजायमान करने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचन्द्र जी के द्वारा किये गए विजयशालिनी शक्ति का प्रकट दिवस व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना के पावन दिवस दशहरा व विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया नगर के स्वयंसेवकों द्वारा शस्त्र पूजन कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ  डॉ. रामविचार रामरति सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामपुर उदयभान के प्राँगढ़ में मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद सह जिला संघचलक डॉ. विनोद सिंह, नगर संघचलक बृजमोहन सिंह व मुख्य वक्ता बलिया विभाग के विभाग प्रचारक तुलसीराम द्वारा  भगवान श्रीराम व भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन हुआ तत्पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा शस्त्र पूजन किया गया। मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक तुलसीराम ने उपस्थित स्वयंसेवकों सम्बोधित करते हुए कहा कि भगवान रामजी के द्वारा समाज-संगठन व आसुरी शक्तियों पर सत्य की विजय का यह शौर्य का दि...

विजयादशमी पर अस्त्र-शस्त्र पूजन के साथ की जाएगी शक्ति की आराधना

Image
आरएसएम बलिया नगर द्वारा रामरती सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में मनाया जाएगा उत्सव बलिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छह प्रमुख उत्सवों में से एक प्रमुख विजयादशमी उत्सव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया नगर द्वारा दिनाँक 24 अक्टूबर 2023 दिन मंगलवार को प्रातः 7 बजे से डॉ. रामविचार रामरती सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, रामपुर उदयभान के प्राँगढ़ में मनाया जाएगा। इस दौरान अस्त्र-शस्त्र पूजन के साथ ही शक्ति की आराधना की जाएगी। इस उत्सव को लेकर स्वयंसेवकों में बहुत उत्साह है।  ज्ञात हो कि विजयादशमी के दिन ही सन 1925 में नागपुर में संघ की स्थापना हुई थी। इसलिए विजयादशमी उत्सव के साथ ही स्थापना दिवस समारोह भी संघ द्वारा योजना बनाकर मनाया जाता है। ज्ञात हो कि इस वर्ष संघ अपना 98वां स्थापना दिवस मना रहा है।

चितबड़ागांव में निकली अमृत कलश यात्रा

Image
नप अध्यक्ष एवं ईओ सहित कर्मचारीगण हुए सम्मिलित बलिया। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत आदर्श नगर पंचायत चितबड़ागांव कार्यालय से अध्यक्ष अमरजीत सिंह एवं अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में अमृत कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुरुआत कार्यालय से  हुआ। जिलाधिकारी कार्यालय बलिया के चारों तरफ भ्रमण करते हुए गंगा बहुउद्देशी सभागार पर समाप्त हुआ। इस अवसर पर अमरजीत सिंह ने कहा यह सरकार गरीबों की सरकार है। सबसे पहले प्राथमिकता इसके अलावा महिलाओं को विशेष ध्यान देना। उन्होंने कहा कि इस सरकार की प्रशंसा दूर-दूर तक हो रही है। अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने शासन के मंशा के अनुरूप जिला अधिकारी बलिया के दर्शन पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी कर्मचारी सुबह 9:00 बजे से जुलूस निकाला और बलिया आकर समाप्त हुआ। उन्होंने कहा योजना के अंतर्गत भव्य रूप से मनाया गया।  इस जुलूस में वरिष्ठ सभासद अखिलेश सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर अजीत कुमार, आदित्य तिवारी, असगर अली, भक्ति मोहन सिंह सहित समस्त कर्मचारी मौजूद रहे। रिपोर्ट: असगर अली

डॉ ब्रजराज सिंह साधन सहकारी समिति बर्रेबोझ के अध्यक्ष निर्वाचित

Image
   डॉ सिंह को पांच तो उनके प्रतिद्वंद्वी को मिले चार मत  चिलकहर (बलिया)।    न्याय पंचायत गोपालपुर अन्तर्गत साधन सहकारी समिति बर्रेबोझ के अध्यक्ष पद के लिये वृहस्पतिवार को दो चिर परिचित प्रतिद्वंदियों डॉ ब्रजराज सिंह एवं निर्भर नारायण सिंह के बीच कांटे के टक्कर में ब्रजराज सिंह अध्यक्ष निर्वाचित हुए।  श्री सिंह के समर्थक डेलीगेट (किंग- मेकर) सुशील कुमार चौबे "झब्बू" शिव गोबिंद राम , अरविंद सिंह, अनिता देवी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक डॉ ब्रजराज सिंह के अध्यक्ष पद पर निर्वाचन पर अपार खुशी जाहिर किया है।  डॉ सिंह के शुभ चिन्तक समर्थक चन्द्र भूषण सिंह, डॉ ब्रजभूषण सिंह पूर्व प्रधान, विनय सिंह पूर्व प्रधान, सुधीर कुमार पाण्डेय, भूपेंद्र कुमार सिंह, रानू सिंह, प्रशांत दीपक, विनय कनौजिया, बबलू राजभर, मजीद अंसारी आदि ने श्री सिंह के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है। रिपोर्ट: गोपीनाथ चौबे

कराटे प्रतियोगिता में सहभागिता हेतु बलिया के खिलाडिय़ों का हुआ चयन

Image
सब–जूनियर राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का 5 नवंबर से आगरा में होगा आयोजन  बलिया। आगामी 5 नवम्बर आगरा में होने वाले सब– जूनियर राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता 2023 में सहभागिता हेतु बलिया के खिलाडिय़ों का चयन स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ बलिया के तत्वावधान में चैंपियंस कराते क्लब जापलिनगंज में संपन्न हुआ।  इसमें 9 वर्ष आयु वर्ग के +35 किग्रा. भार वर्ग में उत्कर्ष मिश्रा, 10 वर्ष आयुवर्ग के +35 किग्रा. भार वर्ग में लक्ष्यदीप यादव, 11वर्ष आयुवर्ग के -30 किग्रा. भारवर्ग में विजय कुमार गौतम, - 35 किग्रा.में हर्षवर्धन सिंह,– 40 किग्रा .भार वर्ग में आर्यन ठाकुर व सुधांशु मौर्या,12 वर्ष आयुवर्ग के - 40  किग्रा. भार वर्ग में आलोक राज त्यागी व आयुष प्रसाद यथा-45 किग्रा. भारवर्ग में दिव्यांश कुमार, 13 वर्ष आयुवर्ग के - 40 किग्रा. भार वर्ग में विक्रम कुमार -55 किग्रा.में दिव्यमणि मिश्रा, बालिका वर्ग के 13 वर्ष आयुवर्ग में -52 किग्रा.भारवर्ग में पलक गुप्ता का चयन हुआ। सचिव सुमित झा की देख रेख में चयनित सभी खिलाड़ी आगरा में आयोजित राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में बलिया का ...

सवेरा द वूमेन' एस हाउस का हुआ उद्घाटन

Image
दीप प्रज्वलित कर सूर्य प्रकाश अग्रवाल ने किया शॉप का शुभारंभ बलिया। शहर के गुरुद्वारा रोड स्थित हनुमान मंदिर के समीप द वूमेन' एस हाउस का उद्घाटन चाचा सूर्य प्रकाश अग्रवाल व चाचाय आशा अग्रवाल के द्वारा फीता काटकर किया गया। वही दीप प्रज्वलित कर शॉप का शुभारंभ किया गया।  शॉप के प्रोपराइटर कंचन अग्रवाल पत्नी चेतन प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि इस शॉप का खोलने का मेरा मकसद है कि महिलाओं के लिए सारे आइटम एक ही छत के नीचे क्यों न दिया जाए और महिलाओं के लिए सारे आइटम एक ही छत के नीचे उपलब्ध है। और महिलाएं घर से बाहर जाती हैं तो उनको बाजारों में समझ नहीं आता है कि क्या लें। लेकिन हमारे यहां महिलाओं के लिए सारे आइटम उपलब्ध है। जिसको खोलने का सबसे बड़ा श्रेय मेरे पति श्री को जाता है।  उद्घाटन के दौरान इंसान अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, पिंटू, संकल्प अग्रवाल, पदमा अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल, प्रदीप्ति अग्रवाल, सुरेखा, प्रीति, रोली, अनीशा व दर्जनों लोग मौजूद रहे। रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता