Posts

Showing posts from October, 2022

बढ़ाई गई नगरपालिका कांपलेक्स दुकानों की नीलामी की अवधि

Image
अब 14 नवंबर को होगी दुकानों की नीलामी बलिया। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बलिया ने बताया है कि जिलाधिकारी महोदय के आदेशानुसार नगरपालिका परिषद  में स्थित महर्षि भृगु जी नगर पालिका काम्पलेक्स बड़ा गढ़हा बलिया की बची हुई 141 दुकानों की नीलामी हेतु फार्म एवं पैसा जमा करने की अवधि दिनांक 18.10.2022 से बढ़ा कर दिनांक 20.10 .2022 तक की गयी थी।  त्योहारों और ददरी मेला 2022 के दृष्टिगत उक्त दुकानों के फार्म एवं पैसा जमा करने की अवधि दिनांक 10.11.2022 तक बढ़ाई जाती है तथा इनकी नीलामी दिनांक 14.11.2022 को गंगा बहुउदेशीय सभागार में की जायेगी। रिपोर्ट: असगर अली

सरदार पटेल के जीवन से ले प्रेरणा: डीएम

Image
अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ली राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ बलिया। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर सोमवार को जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया।  जिलाधिकारी ने कहा कि सरदार पटेल के जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार के उपस्थित कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली और उन्हें सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। जिलाधिकारी ने कहा की भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने में सरदार पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आज हम जिस अखंड भारत को देख रहे हैं उसका श्रेय सरदार पटेल को ही जाता है। सरदार पटेल को सरदार नाम बारदौली सत्याग्रह के दौरान वहां की महिलाओं ने दिया था। जिलाधिकारी ने बताया कि सरदार पटेल के अतुल्य योगदान के लिए ही उन्हें लौह पुरुष के रूप में जाना जाता है। सरदार पटेल की 147वीं जयंती के इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया और राष्ट्रीय ए...

कोतवाल के तहरीर पर विधायक पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Image
वाहन खड़ा करने को लेकर विधायक पुत्र व शहर कोतवाल के बीच हुई थी नोक झोक  बलिया। गत गुरुवार की रात्रि रेलवे स्टेशन के सामने पुलिस बूथ पर तैनात सुरक्षा व्यवस्था का दायित्व निभाते शहर कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह एवं एसआई दिनेश पाठक सहयोगी गण भीड़भाड़ को देखते हुए सभी वाहनों को यह बताया जा रहा था। इसी दौरान वाहन खड़ा करने को लेकर फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव के पुत्र के साथ कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह के साथ नोक झोक हो गई। इसी मामले में शहर कोतवाल के तहरीर पर विधायक पुत्र के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना वाले दिन शहर कोतवाल प्रवीण सिंह ने बहुत से लोगों को यह बताया कि रास्ते में कोई गाड़ी नहीं लगेगी। बहुत से लोग उनकी बातों का सम्मान किया और अपने वाहनों को हटा दिए। लेकिन फेफना क्षेत्र के विधायक के पुत्र को यह बताया गया कि आप अपने वाहन यहां ना लगाएं। लेकिन विधायक जी के पुत्र को कोतवाल की बात बड़ा कष्टदायक महसूस हुआ तो विधायक के बेटे ने विधायक जी को ही मौके पर बुला लिए।  विधायक ना शहर कोतवाल से तू तू मैं मैं करने लगे। यही नहीं कोतवाल को धक्का भी दे दिया गया और अपन...

छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचल गामी सूर्य को अर्घ्य आज

Image
महर्षि भृगु के वंशज भार्गवों ने प्रारंभ की थी सूर्योपासना सृष्टि का यह सामान्य नियम है कि दुनिया में उगते-चढ़ते सूर्य की पूजा होती है किन्तु उत्तर भारत के बड़े भू-भाग पर चार दिनों तक कठोर तप करते हुए डूबते सूर्य की पूजा करने की परम्परा है।  डाला छठ पर्व के संबंध में अध्यात्मतत्ववेता साहित्यकार डाॅ. शिवकुमार सिंह कौशिकेय ने बताया कि सूर्य और षष्ठी तिथि के पूजन की परम्परा जो आज मात्र भोजपुरी , मैथिली क्षेत्र मे सिमट गयी है। यह सूर्य पूजा कभी अफ़्रीका, अमेरिका महाद्वीप तक फ़ैली थी। सूर्य पूजा की परम्परा आदित्य कुल के भार्गवो ने शुरु करायी। हिस्टोरियन हिस्ट्री आफ़ दी वर्ल्ड एवं मिश्र के पिरामिडो से मिले प्रमाणो के अनुसार महर्षि भृगु के वंशज भार्गवों ने जिन्हें इस महाद्वीप पर हिस्त्री, खूफ़ू, मनस नामों से जाना गया। इन लोगों ने यहां सूर्य पूजा की परम्परा चलायी। इस तथ्य की जानकारी मिश्र के अलमरना मे हुई खुदाई से मिले पुरातात्विक साक्ष्यों और अमेरिकी विद्वानों कर्नल अल्काट, ए.डी.मार , प्रो. ब्रुग्सवे के शोध ग्रन्थो से की जा सकती है।  इसी प्रकार अमेरिका महाद्वीप पर...

मृतक जवान के घर पहुँचे सामाजिक कार्यकर्ता सागर सिंह राहुल

Image
दिवंगत प्रकाश सिंह जी के नवजात शिशु को स्मृति चिन्ह किया प्रदान बलिया। सामाजिक कार्यकर्ता सागर सिंह राहुल जनपद के हल्दी थाना क्षेत्र के ग्राम परसिया पहुंच विगत दिनों सिक्किम आर्मी ग्रेफ के रूप में तैनात जवान प्रकाश सिंह जी के दरवाजे पहुंच परिवारजनों से मुलाकात कर प्रकाश सिंह जी के नवजात शिशु को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि जनपद के हल्दी थाना क्षेत्र के ग्राम परसिया निवासी आर्मी के जवान प्रकाश सिंह की सिक्किम में तैनात थे। गत 14 अक्टूबर को वाहन के फिसल कर गिरने से जवान प्रकाश सिंह की मौत हो गई। वह अगले दिन छुट्टी पर घर आने वाले थे। उसके पहले उनकी मौत की खबर घर पहुंची। उस समय मृतक जवान की पत्नी आठ माह की गर्भवती थी। कुछ दिनों पहले उनके घर में किलकारी गूंजी। बच्चे के पैदा होने से पहले ही उसके सिर से पिता का छाया उठ गया था। परिजनों को ढांढस बधाने व परिजनों को प्रोत्साहित करने के लिए श्री सागर अपने सहयोगियों के साथ जवान के घर पहुँचे व नवजात शिशु को स्मृति चिन्ह प्रदान किए।

राष्ट्रीय एकता दौड़ वीर लोरिक स्टेडियम में 31 अक्तूबर को

Image
लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयन्ती के अवसर पर होगा आयोजन बलिया। खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के तत्वावधान में खेल विभाग बलिया द्वारा भारत रत्न लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयन्ती के शुभ अवसर पर दिनांक 31 अक्टूबर दिन सोमवार को राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन अपरान्ह 3.00 बजे वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया में किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए उप क्रीड़ा अधिकारी बलिया अजय प्रताप साहू ने बताया कि इस दौड़ में भाग लेने के इच्छुक पुरूष प्रतिभागी उक्त तिथि को समय से उपस्थित होकर प्रतिभाग कर सकतें है।

वीरेंद्र के कार्यों पर समाज को गर्व : अरविंद

Image
स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम से किया सम्मानित रसड़ा(बलिया)। सेवा भाव में सदैव तत्पर रहने वाले एक युवा बलिया निवासी वीरेंद्र कनौजिया को संत गाडगे यूथ ब्रिगेड रसड़ा ने गुरुवार को स्थानीय एक मैरिज हाल में कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित मऊ जिला निवासी पूर्वांचल प्रभारी अरविंद जी ने अपने साथियों के साथ उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया।  अपने संबोधन में पूर्वांचल प्रभारी अरविंद ने कहा कि वीरेंद्र कनौजिया जिला अस्पताल में लोगों की सेवा में जिस तरह से तत्पर रहते हैं यह समाज के लिए एक मिसाल है, और समाज उनके ऊपर गर्व करता है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा अस्पताल में लोगों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वयं अपना योगदान देते हैं जो काबिले तारीफ है। कार्यक्रम में मनोज, धर्मेंद्र, सिंटू कनौजिया, कुंदन कनौजिया, उमेश कनौजिया, संतोष भाई, राजेश कनोजिया आदि लोग रहे। अध्यक्षता उमेश कनौजिया ने किया। रिपोर्ट: लल्लन बागी

135 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

Image
पिकअप छोड़कर भागे तीनो अभियुक्त बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया राजकरन नय्यर के निर्देशन में अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सुखपुरा पुलिस को  सफलता मिली है। थाना सुखपुरा  पुलिस द्वारा  135 पेटी 8PM 6480 अदद 180ML कुल 1166.4 ली0 अंग्रेजी शराब व 01 अदद पीकप वाहन बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में प्र0नि0 सुखपुरा अमित कुमार सिंह मय फोर्स व उ0नि0 बांक बहादुर सिंह द्वारा रात्रिगस्त के दौरान सूचना मिली कि तपनी गांव की तरफ से एक पीकप से अवैध शराब लेकर कहीं जा रहे है। जिस पर तीन व्यक्ति बैठे हुए है इस सूचना पर हरिहरपुर मंदिर के पास पिकप वाहन को रोक लिया गया मगर रात्रि में अंधेरे का फायदा उठाकर तीनों व्यक्ति भागने में सफल हो गए वाहन से 135 पेटी 8PM 6480 अदद 180ML कुल 1166.4 अंग्रेजी बरामद हुआ। उक्त के सम्बन्ध में थाना सुखपुरा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। पंजीकृत अभियोग- 1. मु0अ0स0- 204/22 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम व 420/467/468/471 भा.द.वि थाना सुखपुरा बलिया।...

राजभरों के लिए ओमप्रकाश राजभर बने भस्मासुर: महेन्द्र राजभर

Image
राजभरों के बल पर पार्टी खड़ाकर टिकट बेंचते हैं सुभासपा सुप्रीमो बलिया। राजभर समाज के ताकत के बल पर पार्टी खड़ा कर ओमप्रकाश राजभर ने राजभर समाज को केवल छलने का ही काम किया है। इसका जीता जागता उदाहरण 2022 का विधानसभा चुनाव है जिसमें 17 सीटें मिलने के बावजूद भी ओमप्रकाश राजभर ने स्वयं एवं अपने पुत्र के अलावा किसी भी राजभर के बेटे को टिकट देकर चुनाव नहीं लड़ाया। इससे यह सिद्ध हो गया है कि ओमप्रकाश राजभर राजभर समाज के लिए भस्मासुर बन गए हैं। आगामी चुनाव तक यही राजभर समाज ओम प्रकाश रूपी भस्मासुर का राजनीतिक वध करेगा।  उक्त बातें नवगठित सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने पटसार में आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही। श्री राजभर ने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी केवल बाप बेटा की पार्टी बनकर रह गई है, जिसका अगले चुनाव तक खात्मा तय है। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर ने राजभर समाज को लॉलीपॉप दिखाकर वोट तो ले लिया लेकिन सत्ता में जाने के बाद समाज के लिए कुछ भी नहीं किया, यही नहीं अपने पुत्र के लिए एमएलसी अथवा राज्य सभा की ...

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

Image
बात बाबा सेवा समिति द्वारा आयोजित हुआ कार्यक्रम बांसडीह (बलिया)। ग्राम सभा राजपुर बासडीह में बात बाबा सेवा समिति द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार तनु गौड़ द्वितीय पुरस्कार अनुज साहनी तथा तृतीय पुरस्कार प्रेम सिंह को साइकिल दिवाल घड़ी वितरण किया गया। फ्री 50 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार वितरण किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय बबुआ सिंह जी तथा विशिष्ट अतिथि मंटू साहनी समाज सेवी जी रहे।  इस कार्यक्रम में हंसराज, अभिषेक, अखिलेश, विक्की, पिंटू, श्याम सुंदर आदि का विशेष योगदान रहा। इस कार्यक्रम के व्यवस्थापक कमलेश बिंद थे। कार्यक्रम का संचालन संटू कुमार द्वारा सबका धन्यवाद ज्ञापित करते कार्यक्रम का समापन किया।

क्यों बढ़ जाता है दीपावली के दौरान प्रदूषण का स्तर

Image
पर्यावरणविद डा० गणेश पाठक ने भेट वार्ता में बताया सूक्ष्म कणों से होने वाले नुकसान को बलिया। अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूबेछपरा बलिया के पूर्व प्राचार्य एवं जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के पूर्व शैक्षिक निदेशक पर्यावरणविद् डाँ गणेश कुमार पाठक ने एक भेंटवार्ता में बताया कि प्रायः यह देखा गया है कि पटाखों में बारूद, चारकोल, सल्फर एवं नाइट्रोजन जैसे रसायनों का प्रयोग अधिक मात्रा में किया जाता है। यही कारण है कि ऐसे पटाखों से चिंगारी तथा धुँआ निकलता है तथा तेज आवाज होती है।             पर्यावरणविद् डाँ गणेश कुमार पाठक  ऐसे पटाखों के विस्फोट से रसायनों का मिश्रण गैस के रूप में वातावरण में फैल जाता है, जिससे वायु प्रदूषण एवं ध्वनि प्रदूषण बढ़ जाता है। यही नहीं सूक्ष्म धूल के कण (पार्टिकुलेट मैटर) वातावरण में फैलकर स्वास्थ्य के लिए अत्यन्त घातक सिद्ध होते हैं। पटाखों से निकलने वाली सल्फर डाई आक्साइड एवं नाइट्रोजन आक्साइड गैसों तथा लेड सहित अन्य रासायनिक तत्वों के सूक्ष्मकणों का प्रभाव अस्थमा एवं हृदय के रोगियों के ल...

डॉ. रामविचार रामरती सरस्वती बालिका विद्यालय के परिसर में दीपोत्सव का हुआ आयोजन

Image
अखण्ड भारत का मानचित्र बना उस पर जलाया गया दीपक बलिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बलिया के विद्यार्थी कार्य विभाग द्वारा दीपावली की पूर्व संध्या पर रविवार को रामपुर उदयभान में स्थित डॉ. रामविचार रामरती सरस्वती बालिका विद्यालय के परिसर में शाम को दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान गणेश जी, लक्ष्मी जी, भारत माता व भगवान श्रीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं अखण्ड भारत का मानचित्र बनाकर उस पर पांच सौ एक दीपक जलाया गया। कार्यक्रम को आकर्षक बनाने में विद्यार्थी कार्य विभाग व राष्ट्र सेविका समिति के बच्चों ने अहम भूमिका का निर्वहन किया। दीप जलाने के बाद भारत माता, भगवान गणेश, लक्ष्मीजी व प्रभु राम की आरती की गई। इसी क्रम में कुंवर सिंह चौराहा स्थित अमर शहीद वीरवर कुंवर सिंह जी की प्रतिमा स्थल पर भी दीपोत्सव किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया के जिला कार्यवाह हरनाम जी ने दीपावली की सभी को शुभकामना देते हुए बताया कि आज पूरा भारत वर्ष दीपोत्सव में रंगा हुआ है। आज अयोध्या जी में दीपोत्सव भव्य रूप से मनाया जा रहा है। सभी संसद बंधुओं ने यह ...

नगरा पुलिस ने दो नफर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Image
कब्जे से चार अदद लोहे का गेट बरामद बलिया। पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया राजकरन नय्यर द्वारा अपराध के समूल उन्मूलन एवं आपराधियो पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया दुर्गा प्रसाद तिवारी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा एस.एन.वैस व बृजेश सिंह थानाध्यक्ष नगरा बलिया के कुशल के निर्देशन में रविवार को थाना नगरा पुलिस ने दो नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चार अदद लोहे का गेट बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार रविवार को उ0नि0 छुन्ना सिंह मय हमराह कर्मचारी गण के देखभाल क्षेत्र व तलाश वांछित/ वारण्टी चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन के क्षेत्र में मामूर थे चेकिंग के दौरान  अभियुक्त अजय कुमार पासवान पुत्र उमाशंकर पासवान ग्राम पाण्डेयपुर थाना नगरा जनपद बलिया स्थायी पता ग्राम डोमपारा थाना शिवपुर हावड़ा पश्चिम बंगाल को मलप चट्टी के पास से समय 11.50 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त अजय उपरोक्त की निशादेही व माल बरामदगी के आधार पर अभियुक्त जय प्रकाश पुत्र उमाशंकर खरवार सा0 कस्बा नगरा जनपद बलिया को कस्बा नगरा से 12.15 बजे  हिरासत...

पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने लिया दीपावली न मनाने का निर्णय

Image
 नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन के शोक में लिया यह निर्णय बलिया। श्रद्धेय नेताजी स्व.मुलायम सिंह यादव जी समाजवादी विचारधारा के जीवन परयंत ध्वज वाहक रहे और दिपावली का त्यौहार का प्रकाश मुलायम सिंह के बिना प्रकाश हीन सा महशूस हो रहा है।   उक्त उद्गार व्यक्त करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी  ने कहा कि हम लोगों के लिए तो सदा दिवाली सा लगता था। आज उनके बिना दिपावली सूना रहेगी। नेताजी के निधन से देश और समाज में विचार की जो रिक्तता आया उसका भरपाई असंभव है। वह पथ प्रदर्शक रहे मेरा उनका संबंध 1977 से था। मैं उनके साथ विधानसभा सदस्य और उनके मंत्रीमंडल का सदस्य भी रहा हूं। आजीवन नेताजी का स्नेह मेरे साथ रहा। वैसे में दीपोत्सव का त्यौहार दीपावली इस वर्ष नही मनाऊंगा।

ममता शिशु मंदिर में आयोजित हुई रंगोली प्रतियोगिता

Image
बच्चो ने अलग- अलग अंदाज में बनाई रंगोली बलिया। शहर के गुरुद्वारा रोड स्थित ममता शिशु मंदिर विद्यालय पर हर साल की भांति इस साल भी रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा और अलग- अलग अंदाज में रंगोली बनाया। विद्यालय के प्रबन्धक मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चों में उमंग देखने को मिल रही है। खेल- खेल से ही मानसिक विकास होता है। इस कारण हम लोग हमेशा प्रतियोगिता कराते रहते हैं जिससे बच्चों का मनोबल बढ़ता है। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य निमी जी, अध्यपाकगण दिलीप सर, संतोष, भोला, फिरोज, गौरव अध्यापिका अर्चना, नंदा आदि मौजूद रहे। रिपोर्ट: असगर अली

सेवा सदन स्कूल के बच्चों ने बनाया आकर्षक रंगोली

Image
दीपोत्सव कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं ने पूरे स्कूल को दीप से सजाया सोहाव (बलिया)। माँ सुरसरी सेवा संस्थान द्वारा संचालित सेवा सदन स्कूल, कथरिया पर दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में स्कूल की सभी छात्र-छात्राओं ने रंगोली और दीप से पूरे स्कूल को सजाने का कार्य किया गया। सभी बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बच्चों को सम्बोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक डॉ सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि दीपावली का पर्व उल्लास, भाई-चारे व प्रेम का संदेश फैलाता है। यह पर्व हमारे जीवन में धार्मिक, सांस्कृतिक व सामाजिक विशिष्टता रखता है। पूरे देश में दीपावाली मनाने के कारण एवं तरीके अलग हैं। पर सभी जगह यह त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है  अंधकार पर प्रकाश की विजय का यह पर्व समाज में उल्लास, भाई-चारे व प्रेम का संदेश फैलाता है। कार्यक्रम का संचालन स्कूल के एकेडमिक कोऑर्डिनेटर राजनारायण सिंह ने किया।  इस दौरान अशोक कुमार सिंह, भोला नाथ यादव, गौरव सिंह, पूजा सिंह, अंजली कनौजिया, सुनै...

बलिया सहित वाराणसी मंडल के एक दर्जन स्टेशनों पर चला सफाई अभियान

Image
विशेष स्वच्छता अभियान 2.0 के अंतर्गत स्टेशनों, कोचिंग डिपो, रनिंग रूम एवं अन्य कार्यालयों में हुई सघन सफाई वाराणसी। मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर/इएन एचएम आलोक केशरवानी के नेतृत्व में वाराणसी मंडल पर चलाये जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान 2.0 के अंतर्गत शुक्रवार को वाराणसी मंडल के ज्ञानपुर रोड, कादीपुर, बलिया, खुरासन रोड, सीवान, गाजीपुर सिटी, वाराणसी सिटी, बनारस, देवरिया सदर एवं छपरा स्टेशनों, कोचिंग डिपो, रनिंग रूम एवं अन्य कार्यालयों में सघन सफाई अभियान चलाया गयाI  अभियान के दौरान कार्यालयों में रखे पुराने फाइलों, फर्नीचर एवं अन्य सामानों को हटाया गया एवं सुव्यवस्थित किया गयाI स्टेशन पर वृहद् तरीके से सफाई का कार्य किया गया जिसमे ट्रैक के दोनों तरफ ग्रुप बना के सफाई करवाया गया एवं नालों कि भी सफाई करवाया गया। इसी क्रम में सीवान स्टेशन पर नेहरू युवा केंद्र सिवान के तत्वाधान में आज क्लीन इंडिया 2.0 के अंतर्गत  मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक संजय कुमार यादव एवं राधेश्याम यादव, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष मि...

हवन पूजन कर स्व0 मुलायम सिंह यादव की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया गया प्रार्थना

Image
नपा बलिया के पूर्व अध्यक्ष संजय उपाध्याय कार्यालय पर हुआ हवन पूजन  बलिया। समाजवादी पार्टी के संस्थापक उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को शुक्रवार को जनपद में जगह जगह अपने अपने तरीके से श्रद्धांजलि दिया गया। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा नगर के भृगु आश्रम स्थित नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष संजय उपाध्याय के कार्यालय पर हवन पूजन कर स्वर्गीय नेताजी मुलायम सिंह यादव की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया गया।  हवन पूजन में मुख्य संकल्पित  उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आज नेताजी के बताए हुए और सिखाएं हुए शब्दों का दसवां हिस्सा भी अगर हम ग्रहण कर लेते हैं तो यही आज की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। नेताजी के बताए हुए रास्ते पर चलने की आज हमको प्रतिज्ञा लेनी होगी और नेताजी के अंश को हमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव में देखना होगा। नेताजी अपने लम्बे सार्वजनिक जीवन में हमेशा कमजोरो के मददगार के रूप में खड़े रहे। जमीन से जुड़े लोग उनकी पसंद...

राष्ट्रीय छात्रवृत्ति हेतु छात्र अब 31 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

Image
दिव्यांग छात्र/छात्राओं हेतु प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं टाप क्लास राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना  बलिया।  दिव्यांगजन सशक्ती करण विभाग, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा दिव्यांग छात्र/छात्राओं हेतु प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं टाप क्लास राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना संचालित की जाती है। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा प्री मैट्रिक / पोस्ट मैट्रिक / टॉप क्लास छात्रवृत्ति में आवेदन करने की तिथि बढ़ाते हुए 31 अक्टूबर, 2022 कर दी गयी है। उक्त जानकारी देते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने ए0के0 गौतम ने  बताया कि जनपद के समस्त पात्र दिव्यांग छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि प्री मैट्रिक / पोस्ट मैट्रिक / टॉप क्लास की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति 2022 हेतु वेबसाइट www. scholarships.gov.in पर ऑन-लाइन आवेदन करना सुनिश्चित करें। ऑन-लाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 31 अक्टूबर, 2022 है। रिपोर्ट: असगर अली

नेताजी मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न देने से सम्मानित करने की मांग

Image
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेताओं ने स्व0 मुलायम सिंह यादव को दी भावपूर्ण श्रद्धाजलि बलिया। बनरही स्थित गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला कैम्प कार्यालय पर महान समाजवादी नेता उत्तर प्रदेश के पूर्व मूख्यमंत्री व भारत के पूर्व रक्षा मंत्री नेताजी मा0 मुलायम सिंह यादव जी को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेताओं व पदाधिकारियों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धाजलि अर्पित की गयी।  इस अवसर पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेताओं ने एक स्वर में कहा कि शोषित-पीड़ित, दबे- कुचले पिछले वर्ग की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक लड़ने वाले महान समाजवादी नेता मा0 मुलायम सिंह यादव जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड व तहसील अध्यक्ष संजय ने संयुक्त रूप से कहा कि नेताजी को भारत रत्न देने हेतु गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा महामहिम राष्ट्रपति जी को ज्ञापन प्रेषित किया गया है। नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की समाजवादी विचार धारा और उनके जनकल्याणकारी समाजवादी संघर्षो को जन-जन तक पहुॅचाना ही तथा पीड़ित समुदाय के पक्ष में हमेशा खड़े रहकर उसे न्याय दिलाने के लिए सतत प्रयत्न...

क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Image
स्वयं सहायता समूह के पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण सोहांव (बलिया)। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास विकास बैंक नाबार्ड द्वारा प्रायोजित एवं माँ  सुरसरी सेवा संस्थान कथरिया बलिया द्वारा आयोजित स्वयं सहायता समूह के पदाधिकारियों के लिए क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम सोहांव ब्लॉक के कथरिया गाँव में किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकुमार पाण्डेय एलडीएम बलिया ने कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलन कर किया। अपने संबोधन में स्वयं सहायता समूह के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि स्वयं सहायता समूह क्या है इससे समूह के सदस्यों को क्या लाभ होते हैं। समूह बनाने से बैंक और समाज को क्या लाभ है तथा इससे समूह के सदस्य अपना जीवन यापन कैसे कर सकते हैं इस पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। प्रशिक्षक राजनारायण सिंह और कंचन सिंह ने बताया कि समूह निर्माण प्रक्रिया में महत्वपूर्ण यह है कि सबसे पहले संपर्क स्थापित करें परिस्थितियों का आकलन वर्तमान मुद्दों की पहचान करें काम करने निर्णय लेने के नियम तय करें। नेतृत्व की पहचान करे...

खाद्य विभाग ने जब्त की हानिकारक रंगीन मसूर दाल

Image
चौक जापलिनगंज स्थित मिठाई के दो प्रतिष्ठानों से चार नमूने किए गए संग्रहित बलिया। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय डॉ वेद प्रकाश मिश्र एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 3 लाख 97 हजार 776 रुपये के मसूर के दाल को जब्त किया है।खाद्य विभाग की यह कार्यवाही होली के त्यौहार पर मिलावटखोर सक्रिय ना हो सके इसके लिए की जा रही है। मानव स्वास्थ्य के लिये हानिकारक रंगीन मसूर दाल के विक्रय की पुष्टि होने पर गुरुवार को सहायक आयुक्त खाद्य आजमगढ मण्डल आजमगढ़ वीके पाण्डेय के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने चमन सिंह बाग रोड पर दाल के दो थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठान पर छापामारी कार्यवाही की। इसमे मसूर दाल दो नमूनें जाँच हेतु संग्रहीत किये गये साथ ही 5366 किग्रा जिसकी कीमत  3,97,776 रुपये है को जब्त कर उपस्थित खाद्य कारोबारकर्ता के अभिरक्षा में दिया गया। इसके बाद छापेमार दल नया चौक जापलिनगंज पहुंच...

जन जन के प्रिय थे नेताजी: रामगोविंद चौधरी

Image
बांसडीह स्थित आराधना पैलेस पर आयोजित हुई शोकसभा में जुटे समाजवादी बलिया। समाजवादी पार्टी के संस्थापक उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु आज जनपद के सभी इलाकों में लोग एकत्र हुए।  बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के समाजवादियों द्वारा अपने नेता के याद में क्षेत्रीय कार्यालय आराधना पैलेस पर शोक सभा आयोजित हुई जिसको संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि स्वर्गीय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी सच्चे समाजवादी नेता थे समाज के अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाने और उसकी बेहतरी के लिए स्वर्गीय नेता जी ने जितना काम किया है आजादी के बाद विरले ही कोई राजनेता उतना कार्य किया होगा। स्वर्गीय नेताजी जन जन के प्रिय थे। बलिया के लिए नेताजी के दिल में बहुत बड़ा स्थान था नेताजी जब कभी भी विकास की बात शुरू करते थे बलिया उसमें प्रथम रहता था समाजवाद के सच्चे सिपाही लोहिया के अनुयाई स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा एवं राजनैतिक संता के लिए हमेशा मुखर रहे संबंधों के निर्वहन में नेता...

ओवरलोड एवं तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई

Image
बलिया। उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के निर्देश के क्रम में एआरटीओ बलिया अरुण कुमार राय ने बताया है कि यातायात नियमों का पालन कराने के लिए परिवहन विभाग सुबह से लेकर शाम तक जागरूकता के साथ वाहनों के चालान की कार्रवाई एवं वाहनों को सीज भी किया जा रहा है।  आज नगरा थाना के सामने ओवरलोडिंग तेज रफ्तार चलाते हुए एक ट्रक पकड़ी गई। ट्रक को  सीज कर विधि कारवाई मोटर एक्ट अधिनियम में विभाग के इस्पेक्टर ने की। इस करवाई के बाद जिले के गाड़ी मालिकों में अफरा-तफरी मची हुई है। रिपोर्ट: असगर अली

फेफना-रसड़ा रेल खंड के नवनिर्मित दोहरी लाइन का हुआ निरीक्षण

Image
रेल संरक्षा आयुक्त उत्तर पूर्वी सर्किल द्वारा दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य पूर्ण होने के उपरांत किया गया निरीक्षण बलिया। परिचालन की सुगमता एवं मूलभूत ढाँचे में विस्तार के क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के इंदारा -फेफना दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत फेफना-रसड़ा (22.41किमी) रेल खण्ड का दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य पूर्ण होने के उपरांत मोहम्मद लतीफ खान, रेल संरक्षा आयुक्त उत्तर पूर्वी सर्किल द्वारा आज 19 अक्टूबर को इस विद्युतीकरण सहित नवनिर्मित दोहरी लाइन का निरीक्षण किया।  इस अवसर पर रेल संरक्षा आयुक्त के साथ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण श्री राजीव कुमार, मंडल रेल प्रबंधक/वाराणसी श्री रामाश्रय पाण्डेय,मुख्य परियोजना प्रबंधक रेल विकास निगम लिमिटेड श्री विकास चन्द्रा,अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री राहुल श्रीवास्तव, मुख्य इंजीनियर/निर्माण श्री अखिलेश त्रिपाठी,मुख्य विद्युत जनरल इंजीनियर श्री ओ पी सिंह, मुख्य सिगनल इंजीनियर श्री पी के राय,उप मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त श्री बलबीर यादव,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(कर्षण) श्री आर एन सिंह,वरिष्ठ मंडल सिगनल एव...

संस्कार केंद्र के बच्चों के साथ मनाया गया दीपावली उत्सव

Image
संरक्षक प्रमोद सर्राफ द्वारा बच्चो में वितरित किया गया नव वस्त्र बलिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सेवा भारती द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय संस्कार केंद्र, भरतपुरा में संस्कार केंद्र के बच्चों और अभिभावकों के साथ  दीपावली उत्सव मनाया गया।  इस अवसर पर सेवा भारती गोरक्षप्रान्त के प्रान्त उपाध्यक्ष प्रो.राम कृष्ण उपाध्याय ने कहा कि प्रभु राम ने शबरी के घर आतिथ्य, केवट के साथ मित्रता, पक्षीराज जटायु, वानराज सुग्रीव को उनका राज दिलाने, संत समाज के ऊपर हो रहे अत्याचार से उनको मुक्त कराना, अहंकारी रावण का वधकर समाज में न्याय, समानता, समरसता के साथ-साथ जीव-जन्तु सभी के कल्याण का जो संदेश दिया वह अद्वितीय रहा है। श्रीराम द्वारा सोने की लंका त्याग पुनः अयोध्या आगमन और स्वदेश में सबके साथ मिलकर खुशी मनाना ही असली दीपावली है। सेवा भारती बलिया के संरक्षक प्रमोद सर्राफ ने कहा कि दरिद्र नारायण की सेवा ही नारायण की सेवा है। इस अवसर पर संस्कार केंद्र के 94 बच्चों, बच्चियों को संरक्षक प्रमोद सर्राफ और उनकी धर्मनिष्ठ पत्नी द्वारा नववस्त्रों का वितरण सम्पन्न किया गया।...

हरी झंडी दिखा जय विज्ञान रथ को डीएम ने किया रवाना

Image
रथ को विद्यालयों में ले जाकर बच्चों को विज्ञान से जुड़े प्रयोगों को दिखाने पर दिया जोर बलिया। जिलाधिकारी बलिया के निर्देशन में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश एवं जिला विज्ञान क्लब, बलिया द्वारा संचालित जय विज्ञान रथ का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इससे पूर्व उन्होंने जय विज्ञान रथ का अवलोकन किया। आशुतोष कुमार सिंह तोमर एसआरजी ने जय विज्ञान रथ के अंदर मौजूद विज्ञान की सामग्रीयो को सभी को दिखाने का कार्य किया जिसको देखकर जिलाधिकारी महोदय ने खुशी व्यक्त किया। साथ ही जय विज्ञान रथ को पूरे जिले के सभी विद्यालयों में ले जाकर बच्चों को विज्ञान से जुड़े प्रयोगों को दिखाने के साथ साथ अंधविश्वास को दूर करने हेतु कार्यक्रम चलाए जाने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने टेलिस्कोप एवं सूर्यदर्शी चश्मे के द्वारा सूर्य को भी देखने का कार्य किया। जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह ने जिलाधिकारी महोदया का स्वागत करते हुए जय विज्ञान रथ की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन सुधीर कुमार सिंह सह समन्वयक एवं सभी का...

पूर्वदशम योजना अंतर्गत जल्द से जल्द अभिलेखों को अग्रसारित करें संस्थान

Image
समयान्तर्गत डाटा अग्रसारित नहीं होने की स्थिति में संस्था स्वयं होगी जिम्मेदार बलिया। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा शैक्षिक सत्र 2022-23 में पूर्वदशम् योजनान्तर्गत ऑनलाइन प्रक्रियात्मक कार्यवाही हेतु संस्थाओं हेतु समय-सारिणी जारी किया गया है।  उक्त जानकारी देते हुए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजीव कुमार यादव ने बताया है कि उक्त शासनादेश के अन्तर्गत दिये गये समय सारणी में पूर्व दशम कक्षा 09-10 के छात्र द्वारा भरे गये आनलाइन आवेदन पत्रों की हार्ड कॉपी एवं संलग्न अभिलेखों से मिलान के उपरान्त दिनांक 07 जुलाई 2022 से दिनांक 20 अक्टूबर, 2022 तक आनलाइन आवेदन प्राप्त करना, अपात्र छात्रों का डाटा निरस्त करना तथा पात्र छात्रों का आनलाइन आवेदन सत्यापित एवं अग्रसारित किया जाना है। अतः शैक्षिक वर्ष 2022-23 में जनपद के समस्त पूर्वदशम् कक्षा 9-10 के शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया जाता है कि उपरोक्तानुसार की छात्रवृत्ति हेतु दिनांक 07 जुलाई 2022 से दिनांक 20 अक्टूबर, 2022 तक पात्र छात्रों का आनलाइन आवेदन / डाटा सत्यापित एवं अग्रसारित किया जाना है। समयान्तर्गत डाटा अग्रसारित नहीं होने क...

सपा नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि

Image
नेता जी के याद में 21 अक्टूबर को आयोजित होगा कार्यक्रम बलिया। समाजवादी पार्टी के संरक्षक देश के गरीबों मजलूमों और किसानों व्यापारियों के लिए जिंदगी भर सत्ता में रहने पर कानून बनाकर मदत करने वाले एवं सत्ता में ना रहने पर सर्व समाज के लिए संघर्ष करने वाले युग पुरुष माननीय मुलायम सिंह यादव नेताजी के निधन से करोड़ों लोग शोकाकुल है। भगवान से प्रार्थना है कि उनके आत्मा को शांति दे एव उनके परिवार सहित पूरे देश में उनके चाहने वाले को इस भारी गम को सहन करने की ताकत दे।         आज पूर्व मंत्री माननीय नारद राय के आवास चंद्रशेखर नगर में नेताजी को श्रद्धांजलि दिया गया। 21 अक्टूबर को माननीय नेता जी के याद में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारी किया गया। बैठक में फैसला लिया गया कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव के दिशा निर्देश पर विधानसभा बलिया नगर के अंतर्गत दर्जनों मंदिरों में हवन पूजन व मदरसों में फातिया पढ़ा जाएगा तथा श्रद्धांजलि सभा एवं ब्रह्मभोज का आयोजन भी सपा के स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा कराया जाएगा। कार्यक्रम क...

बलिया स्टेशन पर ट्रेन में चेकिंग के दौरान बरामद हुए 15 कछुए

Image
आजमगढ़ कोलकाता एक्सप्रेस में  सीट के नीचे छिपा कर रखा गया था बोरा बलिया। रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर- पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में मंगलवार को रेलवे सुरक्षा बल बलिया व जीआरपी बलिया द्वारा संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन बलिया पर निगरानी व चेकिंग के दौरान गाड़ी संख्या 13138 आजमगढ़ कोलकाता एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर दो पर  आगमन पर इंजन साइड से चेकिंग व निगरानी करते हुए पीछे जा रहे थे तो कोच संख्या 102488 ER GS के सीट नंबर 12 के नीचे एक जूट का बोरा में कुछ हरकत दिखाई दिया। शक होने पर कोच के सीट के नीचे जाकर देखा व पूछताछ किया तो किसी यात्री द्वारा अपना होना नहीं बताया। लावारिस पाकर कोच से उतारकर बोरे के मुंह खोल कर देखा गया तो कुल 15 नग कछुआ जिंदा मिला जिसे वन विभाग बलिया के कर्मचारी  वनरक्षक साथ स्टाफ बुलाया गया। कछुए का बोरा अग्रिम कार्यवाही हेतु  वन विभाग को सुपुर्द किया गया।