Posts

Showing posts from March, 2022

नान इंटरलाॅक कार्य के कारण गाडी के शार्ट ओरिजिनेशन में हुआ संशोधन

Image
फेफना- करीमुद्दीनपुर स्टेशनों के मध्य चल रहा दोहरीकरण संबंधी कार्य बलिया। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर फेफना- चितबड़ागांव- ताजपुर डेहमा- करीमुद्दीनपुर स्टेशनों पर दोहरीकरण के परिपेक्ष्य मे नान इंटरलाॅक कार्य के कारण गाड़ियों का शार्ट ओरिजिनेशन में संशोधन  किया गया है।  जिस ट्रेन का शार्ट ओरिजिनेशन किया गया है उसमे बलिया से 02 अप्रैल के स्थान पर 03 अप्रैल, 2022 को प्रस्थान करने वाली 01026 बलिया- लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी मऊ से चलायी जायेगी।

बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए 248 यात्री, 1.4 लाख से अधिक वसूल हुआ जुर्माना

Image
सद्भावना एक्सप्रेस सहित एक दर्जन ट्रेनों में चला टिकट चेकिंग अभियान वाराणसी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा के निर्देशन एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट) जंगबहादुर राम के नेतृत्व में गुरुवार को बनारस- भटनी रेल खण्ड  को आधार बनाकर  औड़िहार स्टेशन पर बस रेड टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।  इस दौरान टिकट जाँच टीम के सदस्यों द्वारा औड़िहार स्टेशन पर किलाबन्दी कर  बनारस- गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, लखनऊ- छपरा एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस,  गोरखपुर- लोकमान्य तिलक काशी दादर एक्सप्रेस, लखनऊ-वाराणसी सिटी कृषक एक्सप्रेस, बलिया- शाहगंज,मऊ- प्रयागराज, बनारस- भटनी आदि सवारी गाड़ियों में सघन टिकट चेकिंग की गई। इस टिकट जांच अभियान टीम में सहायक वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट) के साथ 13 टिकट निरीक्षकों एवं 07 रेलवे सुरक्षा बल टीम के सहयोग से सघन टिकट जांच किया गया और  बिना टिकट यात्रा करने वाले 248 यात्रियों को पकड़ा गया जिनसे जुर्माने के रूप में रु 141925 (एक लाख एकतालीस हजार नौ सौ पच्चीस रूपये) की वसूली की गई। जबकि 26 बिना टिकट यात्रियों को ट्रायल हेतु रेलवे मजि...

रामलीला मैदान से प्रारम्भ होगा विराट पथ संचलन

Image
भारतीय नववर्ष अर्थात वर्ष प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर आज होगा आयोजन बलिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया जिले की ओर से शहर के रामलीला मैदान से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत् 2079 भारतीय नववर्ष अर्थात वर्ष प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर एक अप्रैल दिन शुक्रवार को अपरान्ह 02:30 बजे से विराट पथ संचलन निकाला जायेगा।  प्रचार प्रमुख मारुति नन्दन ने बताया कि यह संचलन पूर्ण गणवेश में घोष के साथ रामलीला मैदान से प्रारम्भ होकर एलआईसी तिराहा, हनुमानगढ़ी मन्दिर, विजय सिनेमा रोड, चौक, सेनानी उमाशंकर सिंह चौराहा, विशुनीपुर, चित्तू पाण्डेय चौराहा, रेलवे स्टेशन, मालगोदाम रोड होते हुए पुनः रामलीला मैदान में जनसमारोह के रूप में सम्पन्न होगा। इस कार्यक्रम में जिले के सभी स्वयं सेवक बंधुओं, नगर वासियों व अन्य गणमान्य लोगो को आमंत्रित किया गया है।

दूसरी महिलाओं को भी प्रशिक्षण देकर उनको स्वालम्बी बना बनेंगी प्रेरणा स्रोत: अखिलेश झा

Image
प्रशिक्षण की समाप्ति पर सभी प्रतिभागियों के घर जाकर किया गया मूल्यांकन बलिया। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के तत्वावधान में माँ सुरसरी सेवा संस्थान कथरिया द्वारा सियर ब्लॉक के सोनबरसा और बेल्थरा बाजार ग्राम में स्वयं सहायता समूह की 30 महिलाओं के लिए सुक्ष्म उद्यमिता विकास कार्यक्रम एमईडीपी के अंतर्गत 14 से 28 दिसंबर तक कॉटन बैग निर्माण पर 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। प्रशिक्षण की समाप्ति पर नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक अखिलेश कुमार झा ने सभी 30 प्रतिभागियों के सफलता पूवर्क प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत उनका घर जाकर मूल्यांकन एवं फीडबैक लिया गया। इस अवसर पर डीडीएम नाबार्ड अखिलेश कुमार झा ने महिलाओ से कहा कि प्रशिक्षण में प्राप्त हुनर से आप अपनी आजीविका में वृद्धि कर समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाने का कार्य की है। साथ ही दूसरी महिलाओं को भी अपने स्तर से प्रशिक्षण देकर उनको स्वालम्बी बना कर प्रेरणा स्रोत बनेंगी। जिससे अन्य समूह की महिलाएं अपनी आमदनी में वृद्धि कर अपना तथा अपने परिवार का भरण पोषण करने में सहायक हों। माँ सु...

बेल्थरा रोड स्टेशन पर शुरू हुआ लोकमान्य तिलक टर्मिनस- गोरखपुर विशेष गाड़ी का ठहराव

Image
रेलवे द्वारा गाड़ी के रेक संरचना में भी किया गया है परिवर्तन बलिया। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिये 01027/ 01028 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- गोरखपुर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी का बेल्थरा रोड स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया गया है। गाड़ी संख्या 01027 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- गोरखपुर विषेष गाड़ी बेल्थरा रोड 00.20 बजे पहुॅच कर 00.22 बजे छूटेगी तथा 01028 गोरखपुर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी बेल्थरा रोड 16.15 बजे पहुॅच कर 16.17 बजे छूटेगी। रेलवे प्रशासन द्वारा लिये गये एक अन्य निर्णय के अनुसार 01027/ 01028 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- गोरखपुर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी के रेक संरचना में परिवर्तन किया गया। फलस्वरूप इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान के 10, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, एलएसएल आरडी का 01 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 01 कोच सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे।

फेफना- चितबड़ागांव आदि स्टेशनों के मध्य नान इंटरलाॅक कार्य के कारण कई गाड़ियों का निरस्तीकरण

Image
कई ट्रेनों का हुआ शार्ट टर्मिनेशन, शार्ट ओरिजिनेशन एवं मार्ग परिवर्तन बलिया। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर फेफना- चितबड़ागांव- ताजपुर डेहमा- करीमुद्दीनपुर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण के परिपेक्ष्य मे नान इंटरलाॅक कार्य के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन एवं मार्ग परिवर्तन निम्नवत किया जायेगा। जिन ट्रेनों का निरस्तीकरण हुआ है उनमें सीवान से 04 अप्रैल, 2022 को प्रस्थान करने वाली 05146 सीवान-छपरा अनारक्षित विशेेष सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। छपरा से 04 अप्रैल, 2022 को प्रस्थान करने वाली 05135 छपरा- औंड़िहार अनारक्षित विशेेष सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। छपरा से 04 अप्रैल, 2022 को प्रस्थान करने वाली 05445 छपरा-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेेष सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। वाराणसी सिटी से 04 अप्रैल, 2022 को प्रस्थान करने वाली 05446 वाराणसी सिटी- छपरा अनारक्षित विशेष सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। बलिया से 04 अप्रैल, 2022 को प्रस्थान करने वाली 05169 बलिया- वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेेष सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। वाराणसी सिटी से 04 अप्रैल, 2022 को प्रस्थान करने वाली 05170...

जनपद में बैंकों का हड़ताल दूसरे दिन भी रहा सफल

Image
हड़ताल के कारण करोड़ो का लेनदेन रहा ठप बलिया। स्टेट बैंक को छोडकर सभी राष्ट्रीयकृत बैंक मंगलवार को भी बन्द रहे। सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया के सामने प्रदर्शन के बाद जन सभा को संबोधित करते हुए यूपी बैंक इम्पलाइज यूनियन बलिया के जिला मंत्री ने दो दिन के हड़ताल को सफल बनाने के लिए जनपद के समस्त बैंक कर्मचारियों व अधिकारियों को बधाई दिया। उन्होंने जनपद के नागरिकों और बैंक ग्राहकों का हड़ताल को सफल बनाने मे सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।उन्होंनें बैंक कर्मचारियों को बताया कि आगे आने वाले बड़े संघर्ष के लिए उन्हें तैयार होना होगा। अन्य मांगों की चर्चा के साथ बैंको के निजीकरण पर  कहा कि बैंकों का निजीकरण जनोन्मुखी अर्थव्यवस्था के खिलाफ. सामाजिक बैंकिंग के खिलाफ, अर्थव्यवस्था के खिलाफ, गरीबों, युवाओं और बेरोजगारों के खिलाफ, किसानों के खिलाफ है। साथ ही निजीकरण कर्मचारियों, उनकी आजीविका और आजीविका- सुरक्षा के खिलाफ और आरक्षण नीति के खिलाफ भी है। यह सुस्पष्ट रुप से उन युवा कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है जो हाल में बड़ी संख्या में शामिल हुए हैं।  सभा में अन्य उपस्थित लोगों में रा...

विशिष्ट पुरस्कार से सम्मानित हुई प्रो0 कल्पलता पांडेय

Image
इंडियन एसोसिएशन ऑफ टीचर्स एजुकेटर्स के 54वें सम्मेलन में प्रदान किया गया यह सम्मान बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 कल्पलता पाण्डेय को शिक्षक शिक्षण के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान देने के लिए इंडियन एसोसिएशन ऑफ टीचर एजुकेटर्स के द्वारा विशिष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।  प्रो0 पाण्डेय को यह सम्मान डाॅ0 ज़ाकिर हुसैन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, लहरियासराय, दरभंगा, बिहार में आयोजित इंडियन एसोसिएशन ऑफ टीचर्स एजुकेटर्स के 54वें सम्मेलन में प्रदान किया गया। ज्ञातव्य है कि प्रो0 पाण्डेय जे एन सी यू की कुलपति होने के पूर्व महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के शिक्षा संकाय में विभागाध्यक्ष और संकायाध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुकी हैं। अपने 32 वर्षों के अध्यापन काल में प्रो पाण्डेय ने शिक्षक शिक्षण के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय एवं नवाचारी कार्य किये हैं। जिसके लिए प्रो0 पाण्डेय को इसके पूर्व भी भारत विकास अवार्ड, इमिनेंट एजुकेशनिस्ट अवार्ड जैसे कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। शिक्षक शिक्षण के क्षेत्र में आपकी विशेषज्ञता का लाभ जे एन सी यू को भी प्राप्...

निराश्रित महिला पेंशन के लाभार्थी अपना आधार एवं मोबाइल नम्बर लिन्केज कराना करें सुनिश्चित

Image
जन सेवा केन्द्र पर सम्पर्क कर एकीकृत पेंशन पोर्टल पर करे अपडेट बलिया। पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन (विधवा पेंशन) योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त कर रहे लाभार्थियों को एकीकृत पेंशन पोर्टल https://SSPY UP.GOV.IN में सभी पुराने लाभार्थियों का आधार एवं मोबाइल नम्बर का लिन्केज नहीं है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में आधार वेस्ट पेमेन्ट किया जाना है। उक्त जानकारी देते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी मो0 मुमताज़ ने बताया है कि पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन (विधवा पेंशन) योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त कर रहे समस्त पुराने लाभार्थियों को सूचित किया जाता है कि अपने नजदीकी जन सेवा केन्द्र पर सम्पर्क कर एकीकृत पेंशन पोर्टल https://SSPY-UP.GOV.IN में अपना आधार एवं मोबाइल नम्बर अतिशीघ्र लिन्केज कराना सुनिश्चित करें। किसी प्रकार की असुविधा होने पर कार्यालय जिला प्रोवेशन अधिकारी से सम्पर्क करें। रिपोर्ट: असगर अली

इलेक्ट्रिसिटी (अण्डेमेन्ट) बिल 2021 के विरोध में विद्युतकर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर किया धरना प्रदर्शन

Image
संविदा कर्मचरियो को समान कार्य का समान वेतन के सिद्धांत के तहत वेतन आदि की रखी मांग  बलिया। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति जनपद बलिया के आह्वान पर अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत वितरण मण्डल बलिया के कार्यालय के समक्ष देश के पांच मजदूर संगठनों के आह्वान पर 28 -29 मार्च को केन्द्र सरकार की मजदूर विरोधी एवं श्रमिक कानून विरोधी, सार्वजनिक क्षेत्रों के उपक्रमों को निजी घरानों के हाथों कौड़ियों के माय बेचे जाने तथा प्रदेश ऊर्जा क्षेत्र में अभियन्ताओं/ अवर अभियन्ताओं एवं कर्मचारियों के मानसिक उत्पीड़न फर्जी जाँच के नाम पर उत्पीड़न एवं निजीकरण करने के पश्चात् बिजली के बिलों में दो से तीन गुना वृद्धि हो जाने तथा इलेक्ट्रिसिटी (अण्डेमेन्ट) बिल 2021 को लागू करने के विरोध में कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया गया।  समस्त वक्ताओं ने एक स्वर से भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार से माँग किया कि देश हित एवं जनहित में इलेक्ट्रिसिटी (अमेण्टमेन्ट) बिल 2021 तथा विद्युत वितरण क्षेत्र के निजीकरण हेतु जारी किये गये स्टैण्ड बिडिंग मेण्टको तत्काल वापस लिया जाये एवं ग्रेटर नोएडा के विद्यु...

स्मार्ट फोन का शैक्षिक गतिविधियों में उचित प्रयोग कर सवार सकते हैं अपना भविष्य: विवेक कुमार श्रीवास्तव

Image
शहीद मंगल पाण्डेय राजकीय महिला महाविद्यालय में सीआरओ के हाथों हुआ स्मार्ट फोन का वितरण बलिया। उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु स्मार्ट फोन वितरण योजना के तहत जिला प्रशासन से प्राप्त निर्देश के अनुक्रम में 28 मार्च को शहीद मंगल पाण्डेय राजकीय महिला महाविद्यालय में स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में स्मार्ट फोन वितरण महाविद्यालय में अध्ययनरत स्नातक तृतीय वर्ष की पात्र छात्राओं को किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य राजस्व अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव मुख्य अतिथि रहे। उन्होने स्मार्ट फोन के शैक्षिक उपयोग के विषय में छात्राओं को बताया। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि स्मार्ट फोन का शैक्षिक गतिविधियों में उचित प्रयोग कर अनेक प्रकार के ज्ञान विज्ञान से जुड़कर अपने भविष्य को सवार सकते हैं। मुख्य राजस्व अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव, प्राचार्य एवं महाविद्यालय के नोडल अधिकारी के हाथों स्मार्ट फोन प्राप्त कर छात्राओं में काफी हर्षोउल्लास देखा गया। स्मार्ट फोन पाने वाली छात्राओं के चेहरे पर भविष्य को लेकर ऑनलाइन शिक्षा एवं ऑन लाइन माध...

सभी भैया-बहनों के सर्वांगीण विकास लिए विद्यालय निरन्तर कर रहा प्रयास: अरविंद सिंह चौहान

Image
रज्जू भैया सभागार में घोषित हुआ कक्षा पंचम तक के भैया- बहनों का वार्षिक परीक्षा फल बलिया। नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, माल्देपुर  के रज्जू भैया सभागार में कक्षा प्रथम से पंचम तक के भैया - बहनों का वार्षिक परीक्षा फल घोषित हुआ। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक अनिल कुमार सिंह, साधारण सभा समिति के सदस्य श्रीमती विनय सिंह और अपने अध्यक्ष जी की पुत्री श्रीमती शशि सिंह और विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद सिंह चौहान द्वारा द्वीप प्रज्वलित और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने भैया- बहनों को सम्बोधित करते हुए बताया कि हमेशा कठिन परिश्रम करते रहना चाहिए और निरन्तर आगे बढ़ते रहना चाहिए। विद्यालय के यशस्वी प्रधानाचार्य जी ने बताया कि आप सभी भैया - बहनों के सर्वांगीण विकास  लिए विद्यालय निरन्तर प्रयास कर रहा है। आगामी वर्ष में विद्यालय के लिए नवीन और भव्य छात्रावास और विशाल खेल के मैदान दिया जायेगा। अतिथियों के द्वारा कक्षा में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने भैया- बहनों क...

व्यापारी नेता अरविंद गांधी को माल्यार्पण कर पूरे व्यापारी समाज को दिया धन्यवाद

Image
व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री संदीप बंसल से मिले  अरविंद गांधी बलिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री माननीय संदीप बंसल जी से चुनाव के उपरांत लखनऊ स्थित दारू शफा विधायक निवास केंद्रीय कार्यालय पर प्रथम बार सोमवार को संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रभारी अरविंद गांधी ने मुलाकात किया।  इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने बलिया की दो सीटो बांसडीह और बलिया सदर पर व्यापार मंडल की भूमिका के कारण भारतीय जनता पार्टी के श्रीमती केतकी सिंह और श्री दयाशंकर सिंह  चुनाव जीते, इसके लिए अरविंद गांधी जी को माल्यार्पण कर अभिनंदन किया और पूरे व्यापारी समाज को धन्यवाद दिया। संदीप बंसल ने कहा कि जिस सीट पर संगठन के पदाधिकारी सक्रियता के साथ लगे वहां पर पक्ष में परिणाम आया। यह व्यापारी शक्ति का प्रतीक है। इसको हमें बनाए रखना है। विधानसभा चुनाव के बाद संगठन नगरीय स्थानीय निकाय चुनाव में अब लगेगा और अधिक से अधिक संगठन से जुड़े पदाधिकारी और व्यापारी नेताओं को चुनाव लड़ा कर जिताने का हम काम करेंग...

29 जून तक चलेगी बलिया- लोकमान्य तिलक टर्मिनस त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी

Image
इस ट्रेन में यात्री अनारक्षित टिकट  पर सामान्य श्रेणी के कोच में कर सकेंगे यात्रा बलिया। रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यत्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 01025/ 01026 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- बलिया- लोकमान्य तिलक टर्मिनस त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 01 अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से तथा 03 अप्रैल से 01 जुलाई, 2022 तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को बलिया से चलायी जायेगी। यात्री गण सामान्य श्रेणी के कोच में अनारक्षित टिकट पर यात्रा कर सकते है। गाड़ी नम्बर 01025 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- बलिया त्रैसाप्ताहिक विषेष गाड़ी 01 अप्रैल से 29 जून, 2022 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 14.15 बजे प्रस्थान कर कल्यान से 15.02 बजे, नासिक रोड से 17.31 बजे, भुसावल से 21.10 बजे, दूसरे दिन हरदा से 01.07 बजे, इटारसी से 02.35 बजे, रानी कमलापति से 04.05 बजे, बीना  से 06.50 बजे, ललितपुर से 08.00 बजे, टीकमगढ़ से 08.42 बजे, खऱगापुर से 09.22 बजे, महाराज छत्रसाल (छतरपुर) स...

अस्थाई पशु आश्रय केन्द्र से फिर सोलह पशुओं की चोरी!

Image
जांच टीम द्वारा चोरी को छिपाने का प्रयास नहीं किया जाता तो  रोकी जा सकती थी मामले की पुनरावृत्ति चिलकहर (बलिया)। क्षेत्र पंचायत चिलकहर के ग्राम गोपालपुर  स्थित अस्थाई पशु आश्रय केन्द्र से पशुओं की चोरी की खबर का विभिन्न समाचार पत्रों में छपे समाचार का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में डिप्टी कमिश्नर मनरेगा बलिया के नेतृत्व में गठित जांच टीम आश्रय केन्द्र प्रशासन से दुरभि- स़धि कर गांव में से कुछ पशुओं को ला कर, तो कुछ सत्य को छिपा गलत रिपोर्ट दे मामले को निक्षेपित करने का किया गया। यदि अधिकारी वर्ग मामले को रफा- दफा करने प्रयास से विरत रह मुख्यमंत्री के मानसानुरूप पशुओं के स़ंरक्षा के प्रति संवेदनशील होते तो पशु तस्करों का मनोबल नहीं बढ़ता और एक साथ इतने पशुओं की चोरी नहीं होती। ज्ञातव्य हो कि कुछ दिनों से पशु आश्रय केन्द्र से लगातार पशुओं की चोरी की घटनाएं हो रही थी जिसकी शिकायत को नजर अंदाज कर पशुधन विकास अधिकारी चिलकहर द्वारा मामले पर पर्दा डालने का असफल प्रयास किया जा रहा था। जिससे पशु तस्करों का मनोबल बढ गया है! उसी का प्रतिफल है एक र...

भारतीय नव वर्ष उत्सव पर विराट पथ संचलन कार्यक्रम एक अप्रैल को

Image
स्वयं सेवक पूर्ण गणवेश में घोष दल के साथ कदम से कदम मिलाकर करेंगे संचलन बलिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वर्ष प्रतिपदा (भारतीय नव वर्ष) उत्सव पर विराट पथ संचलन कार्यक्रम की योजना बनाई गई है।  जिला प्रचार प्रमुख मारुति नंदन ने बताया कि 2 अप्रैल 2022 को वर्ष प्रतिपदा प्रारंभ हो रहा है। इसकी पूर्व संध्या पर अर्थात एक अप्रैल  दिन शुक्रवार को दोपहर 2:30 बजे से रामलीला मैदान से एक विराट पथ संचलन प्रारंभ होगा जो शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गो से होता हुआ पुनः रामलीला मैदान में वापस आएगा जहां जन-समारोह के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इस कार्यक्रम में बलिया जिले के हजारों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में ही घोष दल के साथ कदम से कदम मिलाकर संचलन करेंगे। सूच्य हों कि संचलन में पूर्ण गणवेश में ही भाग लिया जा सकता है। अतः जिनका गणवेश नहीं है या अपूर्ण है वो बन्धु सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर जगदीशपुर, बलिया में सम्पर्क कर सकतें हैं। ज्ञात हो कि वर्ष प्रतिपदा के दिन ही संघ संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म हुआ था।  हिंदू कालगणना के अ...

जल संरक्षण के लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया गया जागरूक

Image
कैच द रेन कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ बलिया। जल शक्ति मंत्रालय तथा नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में कैच द रेन कार्यक्रम का शुभारंभ नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक कपिलदेव राम ने किया।  नगर के टीडी कॉलेज चौराहा, रेलवे स्टेशन, बलिया रोडवेज, महावीर घाट बनकटा आदि स्थलों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने का कार्य किया गया। कपिल देव राम ने बताया कि जल सभी के लिए एक आवश्यक तत्व है। इसे यूं ही जाया ना करें और इसे सुरक्षित और संरक्षित करने का प्रयास करें। साथ ही सभी को जागरूक भी करें ताकि जल को भविष्य के लिए बचाया जा सके। वर्षा जल को संरक्षित करें और इसके बूंद बूंद को बचाएं। जल को बर्बाद न करें। नाटक के माध्यम से यह बताया गया कि जल को सुरक्षित, करें संरक्षित करें ताकि इसे भविष्य के लिए बचाया जा सके।  हिमांशु गुप्ता की टीम ने नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया और सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया की भारत के जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हम सभी मिलकर जल को बचाने का प्रयास करेंगे और जल को बर्बाद नहीं करेंगे ताकि इसे भविष्य...

साठ वर्ष से अधिक के नागरिकों को प्रिकॉशन डोज लगाने को जारी हुआ दिशा- निर्देश

Image
टीकाकरण के लिए हटा दिया गया है सहरूग्णता की शर्त  बलिया। भारत सरकार की ओर से 12 से 14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण एवं सहरूग्णता की शर्त को हटाते हुए अब 60 वर्ष से अधिक के सभी नागरिकों को प्रिकॉशन डोज लगाने के निर्देश ​दिए गए हैं। इसी 16 मार्च से इस सम्बन्ध में कार्यवाही शुरू कर दी गयी है। स्वास्थ्य विभाग को कार्ययोजना बनाकर जरूरी कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। सीएमओ डॉ नीरज पाण्डेय ने एनएचएम के मिशन निदेशक की ओर से मिले निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में 12 से 14 वर्ष के लक्षित बच्चों की कुल संख्या 84 लाख 64 हजार है। इसमें बलिया के एक लाख 37 हजार 236 बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि 12—14 वर्ष के बच्चों को कोर्बेवैक्स की दो डोज 28 दिन के अंतराल पर लगाई जाएगी। सीएमओ ने बताया कि 15 मार्च, 2010 के पहले जिन बच्चों की जन्मतिथि है, वे कोविन पोर्टल पर कोर्वेवैक्स वैक्सीन का स्लॉट बुक किया जा सकता है। वर्ष 2005 से 2007 तक जन्मे बच्चों को पहले की तरह कोवैक्सीन ही लगाई जाएगी।  उन्होंने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों (एक क...

उत्पीड़न एवं तानाशाही रवैया के खिलाफ विद्युतकर्मियों का चल रहा आंदोलन

Image
विद्युतकर्मियों द्वारा गत 15 मार्च से चलाया जा रहा सविनय अवज्ञा आंदोलन  बलिया। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन अभियंता संघ तथा अन्य सभी श्रमिक संगठनों द्वारा उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन पर शीर्ष प्रबंधन द्वारा व्याप्त भ्रष्टाचार तथा मनमाने तरीके से किए जा रहे उत्पीड़न एवं तानाशाही रवैया के खिलाफ दिनांक 15 मार्च से चलाए जा रहे सविनय अवज्ञा आंदोलन आज 26 मार्च दिन शनिवार को जनपद बलिया में अधीक्षण अभियंता के कार्यालय के समक्ष शाम को विरोध सभा की गई।  बैठक में उपस्थित संगठन के पदाधिकारियों द्वारा यह बताया गया कि विभाग में अनुरक्षण संबंधित सामग्री उपलब्ध ना होने के कारण आए दिन विद्युत आपूर्ति को सुचारू रूप से चलाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आज की विरोध सभा में अधीक्षण अभियंता इंजीनियर आरके जैन, अधिशासी अभियंता इंजीनियर एके चौधरी सहायक, अभियंता ऋषिकेश यादव, आर के यादव, अनिल कुमार, प्रदीप कुमार संतोष चौधरी व अवर अभियंता सुरेंद्र गुप्ता, रतन कुमार, आशुतोष पांडे, यशवंत सिंह, चंदन कुमार, रामबाबू राय इत्यादि लोग उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता राज्य व...

योगी सरकार बनने तथा बलिया से दो मंत्री बनाए जाने पर व्यापारियों में खुशी

Image
व्यापारियों ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर बधाई देते हुए जाहिर किया खुशियां बलिया। दवा मंडी में दवा व्यापारी बदरे आलम के यहां उपस्थित हुए व्यापारियों ने प्रदेश में योगी सरकार बनने तथा बलिया के दो मंत्री दयाशंकर सिंह राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं दानिश आजाद अंसारी राज्यमंत्री बनाए जाने पर एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर बधाई देते हुए खुशियां जाहिर किया। इस मौके पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रभारी अरविंद गांधी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अशफाक अहमद, दवा संघ के जिला महामंत्री बब्बन यादव, संजय गुप्ता, जिला महामंत्री सी डी एस  बलिया, पूर्व जिला अध्यक्ष दवा संघ राजेंद्र सिंह, पूर्व महामंत्री अजीत कुमार गुप्ता, प्रवीण राय, राजेंद्र राय, अजीत जायसवाल, सच्चिदानंद, आनंद दुबे, सद्दाम जी, राजेश जायसवाल, राजेश कुमार श्रीवास्तव, राकेश चौहान सहित काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

आजमगढ़ की लोकप्रिय ब्लैक पॉटरी का बनारस रेलवे स्टेशन पर लगा स्टाल

Image
एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के अंतर्गत लगा है ब्लैक पॉटरी का स्टाल वाराणसी। “एक स्टेशन एक उत्पाद” योजना को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 25 मार्च दिन शुक्रवार से विभिन्न शर्तों के तहत वाराणसी मण्डल के बनारस रेलवे स्टेशन पर आजमगढ़ के ब्लैक पाटरी का स्टॉल लगाया गया। जिसका औपचारिक शुभारम्भ रेलवे बोर्ड की अपर सदस्य पर्यटन एवं खान- पान श्रीमती सीमा कुमार ने ब्लैक पॉटरी का  मर्तबान खरीद कर किया।  इसके पूर्व अपर सदस्य पर्यटन एवं खान- पान श्रीमती सीमा कुमार ने बनारस स्टेशन के सामान्य यात्री हाल एवं हाल के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगे लोकप्रिय ब्लैक पॉटरी स्टाल का सूक्ष्म निरीक्षण किया और स्टाल पर लगे विभिन्न प्रकार के काली मिटटी से निर्मित बर्तनों एवं उपयोगी सजावटी पॉटरी के निर्माण से लेकर उपयोग करने तक की जानकारी ली। स्टाल संचालक द्वारा सभी बर्तनों की रोचक जानकारी दी गई। जैसे इन बर्तनों का उपयोग इको-फ्रेन्डली स्वादिष्ट खाना बनाने में भी किया जा सकता है। साथ ही यह भी बताया कि आजमगढ़ जिले के निजामाबाद ग्राम में सैकड़ों परिवार इन बर्तनों का निर्माण कर अपना जीवकोपार्जन करते...

औंड़िहार-बलिया खण्ड पर प्री- नान इंटरलॉक एवं नान इंटरलॉक कार्य के कारण कई गाड़िया हुई निरस्त

Image
कई ट्रेनों का हुआ शार्ट टर्मिनेशन/ शार्ट ओरिजिनेशन, मार्ग परिवर्तन, नियंत्रण एवं रि-शिड्यूलिंग  बलिया। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल औंड़िहार-बलिया खण्ड पर फेफना- चितबड़ागांव- ताजपुर डेहमा- करीमुद्दीनपुर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण के परिपेक्ष्य मे प्री-नान इंटरलॉक एवं नान इंटरलॉक कार्य के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन/ शार्ट ओरिजिनेशन, मार्ग परिवर्तन, नियंत्रण एवं रि-शिड्यूलिंग निम्नवत किया जायेगा। जिन ट्रेनों को निरस्त किया गया है उनमें 05445/ 05446 छपरा-वाराणसी सिटी- छपरा अनारक्षित विशेेष सवारी गाड़ी 26 मार्च से 03 अप्रैल तक  निरस्त रहेगी। 05170 वाराणसी सिटी- बलिया अनारक्षित विशेेष सवारी गाड़ी 30 मार्च से 03 अपै्रल तक निरस्त रहेगी।05159 बलिया- वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेेष सवारी गाड़ी 31 मार्च से 03 अप्रैल तक निरस्त रहेगी। 05171 बलिया- शाहगंज अनारक्षित विशेेष सवारी गाड़ी 01 अप्रैल से 03 अप्रैल तक निरस्त रहेगी। 05172 शाहगंज- बलिया अनारक्षित विशेेष सवारी गाड़ी 02 से 04 अप्रैल को निरस्त रहेगी। 05146 सीवान- छपरा अनारक्षित विशेेष सवारी गाड़ी 03 अप्रैल को निरस...

बच्चों द्वारा लगाई गई विज्ञान मॉडल और पोस्टर की प्रदर्शनी

Image
आर के मिशन स्कूल, सागरपाली में आयोजित हुआ वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम बलिया। विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब बलिया द्वारा आर के मिशन स्कूल, सागरपाली बलिया पर आजादी का अमृत महोत्सव के परिप्रेक्ष्य में वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल के प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना और विज्ञान गीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों द्वारा विज्ञान मॉडल और पोस्टर की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका मूल्यांकन निर्णायक मंडल के सदस्यों द्वारा किया गया तथा विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार से मुख्य अतिथि प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव के हाथों सम्मानित किया गया। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक अतुल कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा तथा उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।           विज्ञान मॉडल प्रस्तुत करते बच्चे  इस ...

क्षय रोगी के साथ ना करे किसी भी प्रकार का भेदभाव: सीडीओ

Image
मनाया गया विश्व क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम बलिया। विश्व क्षय दिवस के अवसर पर राज्यपाल उ0प्र0 आनंदीबेन पटेल द्वारा लखनऊ में क्षय उन्मूलन परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। इसी उपलक्ष्य में जनपद में मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा की अध्यक्षता में विश्व क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में मनाया गया।  मुख्य विकास अधिकारी श्री वर्मा ने बताया कि जनपद में 933 टी0वी0 के रोगियों को गोद लिया गया है। एनजीओ द्वारा 277 लोगों को और कुछ शिक्षण संस्थानो द्वारा 100 लोगों को गोद लिया गया है। गोद लिए गए क्षय रोगियों को बुलाकर उनको सम्मानित किया गया और उनको क्षय रोग से संबंधित जानकारी दी गई। सभा में उपस्थित सभी चिकित्सा अधिकारियों और अन्य विभाग के अधिकारियों ने किसी न किसी क्षय रोगी को गोद लिया हुआ है। गोद लेने का उद्देश्य क्षय रोगियों का ध्यान रखना है ताकि अच्छी प्रकार से उनका उपचार हो सके। क्षय रोगियों पर नजर रखना है और यह देखना है कि वह समय से अपनी दवाई ले रहे हैं कि नहीं। ले रहे हैं तो उसका सेवन कर रहे हैं कि नहीं या उन्हें उनके खाते में सरकार द्वारा भेजी जा रही राहत राशि स...

अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा निभाएगी एक सशक्त विपक्ष की भूमिका

Image
सपा के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्हजी" ने किया पार्टी अध्यक्ष के निर्णय का स्वागत बलिया। समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्हजी" ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी द्वारा आजमगढ़ लोकसभा सीट से त्यागपत्र देकर मैनपुरी के करहल विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रुप में उत्तर प्रदेश विधानसभा में रहकर  प्रदेश के अंदर समाजवादी पार्टी को और मजबूती देने और भारतीय जनता पार्टी की सरकार का मुखर होकर के जनविरोधी मुद्दों पर विरोध करने के निर्णय का स्वागत किया है।  कान्हजी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के इस निर्णय से उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी निश्चित रूप से और अधिक मजबूत होगी। प्रदेश के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। जिसका लाभ सीधे तौर पर 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मिलेगा। कहा कि श्री यादव के नेतृत्व में सदन से लेकर सड़क तक समाजवादी पार्टी एक सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएगी। साथ ही अपने कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान के लिए संघर्ष करेगी।

शहर के इन इलाकों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

Image
दस दिनों तक सुबह 9 बजे से दोपहर दो बजे तक होगी कटौती बलिया।  शहर में सीएमओ ऑफिस से एनसीसी तिराहा तक चल रहे नाला निर्माण कार्य के कारण सिविल लाइन बलिया उपकेंद्र के आवास विकास फीडर के अंतर्गत कई स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगा। उक्त जानकारी देते हुए अवर अभियंता सिविल लाइन बलिया ने बताया कि ई. प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि 23 मार्च से लगभग दस दिनों तक सुबह 9 बजे से दोपहर दो बजे तक निम्न स्थानों पर जिनमे एनसीसी तिराहा, आवास विकास, तिखमपुर, शिव बिहार कॉलोनी, विवेकानंद कॉलोनी, रामदहिनपुरम में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगा। रिपोर्ट: असगर अली

चमत्कारों की व्याख्या और अंधविश्वासो के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Image
तथाकथित चमत्कारों के ऊपर बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया लघु नाटक  बलिया। विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब बलिया द्वारा पब्लिक स्कूल, सोबईबांध, करनई बलिया पर चमत्कारों की व्याख्या और अंधविश्वासो के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल के प्रधानाचार्य राम निवास राम ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।      तथाकथित चमत्कारों के ऊपर लघु नाटक प्रस्तुत                    करते बच्चे इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना और विज्ञान गीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों द्वारा विज्ञान मॉडल और पोस्टर, स्लोगन की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका मूल्यांकन निर्णायक मंडल के सदस्यों द्वारा किया गया। वही विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार से मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य राम निवास राम के हाथों सम्मानित किया गया। जिला विज्ञान क्लब के स...

क्रांति के प्रतीक थे भगत सिंह

Image
सरदार भगत सिंह के बलिदान दिवस पर अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि ररसड़ा (बलिया)। शहीद भगत सिंह के बलिदान दिवस के अवसर पर 23 मार्च दिन बुधवार को क्रांतिकारियों स्मारक समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में रसड़ा शहीद भगत सिंह स्मारक स्थल पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात समिति के कार्यालय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।  गोष्ठी में सरदार भगत सिंह के व्यक्तित्व कृतित्व पर चर्चा करते हुए कार्यक्रम के संयोजक कृष्णानंद पांडे ने कहा भगत सिंह क्रांति के प्रतीक थे। अंग्रेजी साम्राज्यवाद के खिलाफ क्रांति  सशस्त्र क्रांति के माध्यम से बगावत का बिगुल जो उन्होंने बजाया था उसमें स्वतंत्रता आंदोलन में एक नई क्रांति मिली थी। अन्य वक्ताओं ने कहा कि आज के दिन हमें देखना चाहिए कि जिस आजादी को प्राप्त करने में शहीद भगत सिंह ने अपना जीवन दे दिया उनकी विरासत को देश ने कितना सहेजा है। उनकी स्मृतियों से हम कितनी शक्ति प्राप्त किए हैं। आज आवश्यकता है उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेकर उनके सपनों के भारत निर्माण की जिसमे...

छात्र छात्राओं ने भ्रमण कर प्राप्त की दुग्ध उत्पादन से जुड़ी जानकारी

Image
विश्व जल दिवस के अवसर पर  पराग डेयरी, जीराबस्ती में आयोजित हुआ भ्रमण और अध्ययन कार्यक्रम बलिया। विश्व जल दिवस के अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा उत्प्रेरित एवं प्रायोजित औद्योगिक संस्थानो का भ्रमण और अध्ययन कार्यक्रम पराग डेयरी, जीराबस्ती में जिला विज्ञान क्लब बलिया द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के रामरति सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामपुर उदयभान, सेवा सदन स्कूल कथरिया, क्रिसेंट पब्लिक स्कूल, काजीपुरा, होली पाथ कॉन्वेंट स्कूल सिंहपुर, लिटिल जीनियस स्कूल उमरगंज, सनबीम स्कूल अगरसंडा सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।  कार्यक्रम के दौरान पराग डेयरी के प्रभारी माता प्रसाद ने विभिन्न इलाकों में ले जाकर प्लांट की गतिविधियों से अवगत कराया। साथ ही पराग डेयरी प्रयोगशाला सहायक राजीव कुमार श्रीवास्तव ने दूध की जाँच करने की विधि को समझाया। विज्ञान संचारक आशुतोष कुमार सिंह तोमर की उपस्थिति में छात्र छात्राओं ने अपने शिक्षकों के साथ साथ भ्रमण कर दुग्ध उत्पादन से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। इस कार्यक्रम में...

गायत्री परिवार का होली मिलन समारोह 27 मार्च को

Image
बलिया। शहर के महावीर घाट पर स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर 27 मार्च दिन रविवार को पूर्वाहन 11 बजे से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है।   गायत्री शक्तिपीठ के विजेंद्र नाथ चौबे ने होली के पावन पर्व के अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ की ओर से सभी भाई बहनों के हार्दिक मंगल की कामना करते हुए सभी भाई बहनों को होली मिलन समारोह में आमंत्रित किया है।

बलिया से सपा के एमएलसी प्रत्याशी 22 मार्च को दाखिल करेंगे नामांकन

Image
बलिया। विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र बलिया से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अरविन्द गिरी 22 मार्च दिन मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।                           सपा प्रत्याशी अरविन्द गिरी   उक्त जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्हजी" ने बताया कि नामांकन दाखिल करने हेतु अरविन्द गिरी पार्टी के जिला कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर पूर्वाह्न 11:00 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगें।

बलिया से सहतवार नई लाइन पर किया गया 120 किमी प्रति घंटा स्पीड ट्रॉयल

Image
रेल संरक्षा आयुक्त उत्तर पूर्वी सर्किल द्वारा विद्युतीकरण सहित नवनिर्मित दोहरी लाइन का किया गया निरीक्षण बलिया। परिचालन की सुगमता एवं मूलभूत ढाँचे में विस्तार के क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर वाराणसी- छपरा दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत बलिया- सहतवार (18 किमी.) रेल खण्ड का दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य पूर्ण होने के उपरांत मोहम्मद लतीफ खान, रेल संरक्षा आयुक्त उत्तर पूर्वी सर्किल द्वारा 19 मार्च दिन शनिवार को इस विद्युतीकरण सहितनवनिर्मित दोहरी लाइन का निरीक्षण किया गया।  रेल संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान ने सबसे पहले अपनी स्पेशल ट्रेन से सहतवार स्टेशन पहुँचे और  रेलवे स्टेशन पर संस्थापित नए उपकरणों का गहन निरीक्षण किया। इसके साथ ही दोहरीकरण के मानक के अनुरूप यार्ड प्लान, इंटरलॉकिंग, विडीयू पैनल, ब्लाक यन्त्र, स्टेशन वर्किंग रूल, स्टेशन पावर पैनल, रिले रूम, इंटीग्रेटेड पावर सप्लाई सिस्टम, इमरजेंसी कैंसिलेशन वीडर काउंटर, प्लेटफार्म, पॉइंट क्रासिंग, सिगनल, बर्थिंग ट्रैक, ओवर हेड ट्रैक्शन, सिगनल ओवर लैप, फाउलिंग मार्क, सैंड हम्प, फेसिंग एवं ट...