स्नानार्थियों के सेवार्थ लगा सेवा शिविर
गंगा समग्र व आरएसएस बलिया के सेवा विभाग के द्वारा हुआ आयोजन बलिया। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के अवसर पर स्नानार्थियों के सेवार्थ गंगा समग्र व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया के सेवा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रविवार सायँ 6 बजे महावीर घाट स्थित हनुमान मंदिर के पास सेवा शिविर का उद्घाटन विश्व हिंदू परिषद के बलिया व आर्यमगढ़ विभाग के संयुक्त विभाग संगठन मंत्री दिव्यांशु जी व गंगा समग्र से सह प्रान्त संयोजक राजनारायण तिवारी द्वारा पतित पावनी माँ गंगा, भारत माता, पूज्य डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार व पूज्य माधव सदाशिवराव गोलवलकर जी के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन व दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। ज्ञात हो कि इस सेवा शिविर के माध्यम से कार्तिक पूर्णिमा स्नान करने आए श्रद्धालुओं की असुविधा न हो व उनके रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई। किसी प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर निशुल्क दवा का वितरण किया किया जाता है। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया के जिला कार्यवाह हरनाम सिंह, सेवा प्रमुख डॉ. सन्तोष तिवारी, नगर प्रचारक अविनाश, प्रान्त कोषाध्यक्ष रा...