Posts

Showing posts from June, 2022

रोजगार संगम ऋण मेले में लाभार्थियों को मिला चेक

Image
जिला उद्योग केंद्र व खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा बृहद ऋण मेला का हुआ आयोजन बलिया। जिला उद्योग केंद्र व खादी ग्रामोद्योग विभाग की ओर से गुरुवार को बृहद ऋण मेला का आयोजन हुआ। इसमें सूक्ष्म और लघु उद्यम व्यापारियों को जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने ऋण का चेक दिया।  उन्होंने कहा कि सूक्ष्म एवं लघु उद्योग व्यापारियों की मदद के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। लोगों को स्वावलंबी बनाने के लिए हरसंभव मदद की जा रही है।ऋण मेला में मुख्यमंत्री माटी कला योजना के अंतर्गत कुम्हारी कला के लिए महावीर प्रजापति को दो लाख रुपए, प्रधानमंत्री रोजगार  सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत हरिप्रसाद शर्मा को लौह कला के लिए 15 लाख रुपये तथा दोना पत्तल (पेपर थाली) के लिए धनंजय को 25 लाख, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत राम प्रकाश राजभर को वेल्डिंग कार्य के लिए 10 लाख रुपए, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत जावेद खान को पावर आटा चक्की/फ्लोर मिल के लिए 5 लाख रुपए और एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत सदाब अहमद को बिंदी उद्योग के लिए दो लाख रुपए का लोन जिलाधिकारी ने दिया। इस अवसर पर में स...

परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की नहीं होनी चाहिए गड़बड़ी: डीएम

Image
बीएड प्रवेश परीक्षा के संबंध में जिलाधिकारी ने ली बैठक बलिया। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने 6 जुलाई को होने वाली यू. पी. बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2022 के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली।   उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। साथ ही प्रश्न पत्र सावधानीपूर्वक ट्रेजरी से केंद्र तक ले जाया जाए और वापस केंद्र से ट्रेजरी तक लाया जाए। इसी संबंध में पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर ने भी सभी सेक्टर पुलिस अफसरों को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्र पर पुलिस तैनात की जाए और महिला परीक्षार्थियों की जांच के लिए अलग से एक कक्ष बनाया जाए। साथ ही परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर  किसी को भी मोबाइल फोन या फिर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति न दी जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक सत्यापन ठीक से कराया जाए। अगर कहीं पर भी कोई दिक्कत आती है तो तुरंत सूचित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस पहले से ही एक बार केंद्...

सारनाथ एक्सप्रेस का डीआरएम ने किया औचक निरीक्षण

Image
वाटर रिफलिंग, शौचालय व बर्थों की साफ-सफाई का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश वाराणसी। मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने बुधवार को गाड़ी संख्या 15160 सारनाथ एक्सप्रेस का वाराणसी जं स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 05 पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(C&W)  सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, कोचिंग डिपो अधिकारी बनारस प्रदीप सिंह उपस्थित रहे।  सारनाथ एक्सप्रेस के औचक निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने सर्वप्रथम स्लीपर कोच में वाटर रिफलिंग, शौचालय की साफ- सफाई, कोच सरफेस तथा  शयनयान कोच की बर्थों की साफ-सफाई का निरीक्षण किया और सभी कुछ सुचारू पाया। इस बावत मंडल रेल प्रबंधक ने यात्रियों से सीधा संवाद कर उनको ट्रेन में मिलने वाली सुविधाओं का संज्ञान लिया और यात्रियों से संतोषजनक उत्तर पाकर संतुष्ट हुए। इसके पश्चात मंडल रेल प्रबंधक ने क्रमशः वातानुकूलित तृतीय श्रेणी एवं द्वितीय श्रेणी के कोचों में पानी, शौचालय, कोच की साफ-सफाई एवं कोच में मिलने वाले लिनेन (तकिया, चादर, कम्बल एवं तौलिया) का निरीक्षण कर उनकी पर्या...

'माँ गंगा के प्रति हमारी भूमिका' विषयक प्रबुद्ध गोष्ठी पांच जुलाई को

Image
गंगा समग्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह 'लल्लू बाबू' होंगे गोष्ठी के मुख्य अतिथि बलिया। गंगा नदी सांस्कृतिक नदी है। ’गंगा नदी हम सब के लिए एक अभिभूति’ है। ‘अनादि काल से मा गंगा के प्रति आस्था है।’ दुनिया में दूसरी कोई ऐसी नदी नहीं है। भारत में गंगा केवल कोई नदी नहीं है। यह भारत में जीवन और संस्कृति का अभिन्न अंग है। इसलिए इसे मां गंगा कहा जाता है। लेकिन, दूसरी दुखद बात यह है कि आजादी के बाद कुछ सरकारों को इसका एहसास नहीं हुआ। नतीजा यह हुआ कि मां गंगा की धारा में प्रदूषित जल और प्रदूषकों का प्रवाह हुआ।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गंगा समग्र को मां गंगा को उसके पिछले गौरव पर लाने के लिए एक एकीकृत दृष्टिकोण की दिशा में काम करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। इसी क्रम में 'माँ गंगा के प्रति हमारी भूमिका' विषय पर गंगा समग्र की एक प्रबुद्ध गोष्ठी 05 जुलाई दिन मंगलवार को अपरान्ह तीन बजे से नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर, बलिया पर आयोजित है। इस गोष्ठी के बारे में बताते हुए गंगा समग्र गोरक्षप्रान्त के प्रांत प्रमुख गिरीश न...

भारतीय अंग्रेजी लेखन पर जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में हुआ राष्ट्रीय वेबिनार

Image
वेबिनार में  भारतीय अंग्रेजी लेखन के स्वातंत्रयोत्तर विकास क्रम पर डाला प्रकाश बलिया। आज़ादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला में कुलपति प्रो. कल्पलता पाण्डेय के निर्देशन में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा ' सेवेंटी फाइव इयर्स ऑफ इंडियन राइटिंग्स इन इंग्लिश' विषय पर एक  राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया।  इस वेबिनार के प्रथम सत्र में व्याख्यान देते हुए प्रो. एस. जेड. एच. आबिदी, पूर्व विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष, लखनऊ  विश्वविद्यालय ने स्वातंत्रयोत्तर  भारत की उन 75 महत्त्वपूर्ण रचनाओं, जो क्षेत्रीय से राष्ट्रीय अस्मिता, मिथकीय से कारपोरेट कथा आदि विभिन्न विषयों और विचारों पर केंद्रित हैं, की विस्तार से चर्चा की। इन रचनाओं के महत्त्व को निर्धारित करते हुए उन्होंने भारतीय अंग्रेजी लेखन के स्वातंत्रयोत्तर विकास क्रम को समझाया। इस सत्र की अध्यक्षता डाॅ. आमोद कुमार राय,  एसोसिएट प्रोफ़ेसर, बुद्ध पी जी कालेज, कुशीनगर ने की।  द्वितीय सत्र में व्याख्यान देते हुए प्रो. राजुल भार्गव, पूर्व विभागाध्यक्ष,...

अपने नन्हे मुन्ने बच्चों की कलाकृतियों को देख अभिभावक रहे आश्चर्यचकित

Image
भारी वर्षा के बावजूद चित्रकला प्रदर्शनी को देखने के लिए रही लोगो की भीड़ बलिया। टाउन इंटर कॉलेज बलिया के सभागार में राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश लखनऊ की ओर से चल रही चित्रकला प्रदर्शनी के दूसरे दिन भारी वर्षा के बावजूद भी लोगों की भीड़ रही। प्रदर्शनी देखने के लिए छोटे-छोटे प्रशिक्षु बच्चे अपने माता- पिता, अभिभावक और रिश्तेदारों को लेकर बारिश के बावजूद भी आते रहे और प्रदर्शनी में अपनी अपने कलाकृतियों को दिखाते रहे। अभिभावक भी अपने नन्हे मुन्ने बच्चों की कलाकृतियों को देखकर आश्चर्यचकित थे। कला अध्यापक डॉ इफ्तिखार खान के साथ ही प्रशिक्षक इरशाद अहमद अंसारी और मोहम्मद कैफ की सराहना किये। संजोजक डॉ इफ्तिखार खान ने बताया कि राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश लखनऊ की ओर से ग्रीष्मकालीन चित्रकला प्रशिक्षण का आयोजन अकादमी के सचिव आनंद कुमार आईएएस के आदेशानुसार किया गया। इस चित्रकला प्रशिक्षण में मुख्य रूप गंगा नदी पारिस्थितिकी तंत्र (इकोसिस्टम) जिसमें बच्चों के बनाये हुए पंच प्रयाग बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री ग्लेशियर के साथ ही गंगा नदी के उद्गम का दृश्य जिसमें पर्वत...

नगर पंचायत नगरा को प्लास्टिक मुक्त कराने की दिलाई गई शपथ

Image
नगरा (बलिया)। शासन के निर्देश पर जिला अधिकारी बलिया के एवं उप जिलाधिकारी रसड़ा/प्रशासक नगर पंचायत नगरा के आदेश में 29 जून से 3 जुलाई 2022 तक सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण पुनर्चक्रण तथा उसके संबंध में लगाए गए प्रतिबंध को प्रभावी तरीके से लागू कराए जाने के उद्देश्य से 29 जून बुधवार को नगर पंचायत नगरा में शपथ दिलाई गई। शपथ में यह कहा गया कि प्लास्टिक मुक्त भारत एवं नगर पंचायत नगरा को प्लास्टिक से मुक्त कराना है। इस अभियान में अधिशासी अधिकारी रामबदन यादव, प्रधान लिपिक प्रदीप कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र कुमार सैनी, राहुल यादव, अंबिकेश कनौजिया, नीरज चौहान, दीपक पांडे, आकाश ठाकुर, अविनाश दुबे, विजय शंकर यादव व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। रिपोर्ट: असगर अली

स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस सहित कई गाड़ियों का हुआ मार्ग परिवर्तन, रेगुलेशन एवं रिशिड्यूलिंग

Image
रेलवे फ्लाईओवर के निर्माण हेतु ब्लाॅक लिए जाने के कारण हुआ परिवर्तन गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर मध्य रेलवे के खुर्जा- सिकन्दरपुर स्टेशनों के मध्य रेलवे फ्लाईओवर के निर्माण हेतु ब्लाॅक लिए जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन, रेगुलेशन एवं रिशिड्यूलिंग निम्नवत किया जायेगा। मार्ग परिवर्तन- - नई दिल्ली से 02 जुलाई, 2022 को चलने वाली 12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद- मुरादाबाद- लखनऊ- बाराबंकी के रास्ते चलायी जायेगी। - जयनगर से 01 जुलाई, 2022 को चलने वाली 12561 जयनगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस ( स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट) परिवर्तित मार्ग इटावा- भंडई- आगरा कैंट-पलवल-नई दिल्ली के रास्ते चलायी जायेगी। - अमृतसर से 02 जुलाई, 2022 को चलने वाली 15708 अमृतसर- कटिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अम्बाला- सहारनपुर-मेरठ सिटी-खुर्जा के रास्ते चलायी जायेगी। - नई दिल्ली से 02, 04, 06, 07, 10, 11 एवं 13 जुलाई, 2022 को चलने वाली 02570 नई दिल्ली-जयनगर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद- मुरादाबाद- लखनऊ-बाराबंकी के रास्ते चलायी जायेगी।  रि-शिड्यूलिंग - - आनन्द व...

बलिया से गुजरने वाली बरौनी- गोंडिया एक्सप्रेस रहेगी निरस्त

Image
नाॅन- इंटरलाॅक कार्य एवं रेक की अनुपलब्धता के कारण गाड़ी का हुई निरस्त गोरखपुर। दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे पर बिलासपुर मंडल पर नाॅन- इंटरलाॅक कार्य एवं रेक की अनुपलब्धता के कारण गाड़ी का निरस्तीकरण निम्नवत किया जायेगा। निरस्तीकरण- - बरौनी से 29 एवं 30 जून, 2022 को प्रस्थान करने वाली 15231 बरौनी- गोंडिया एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।  अंकाई किल्ला-मनमाड़ खण्ड दोहरीकरण कार्य के परिप्रेक्ष्य में बनारस से 29 जून, 2022 को प्रस्थान करने वाली 22132 बनारस- पुणे एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

पांच दिवसीय आवासीय नारी जागरण प्रशिक्षण शिविर 16 जुलाई से

Image
आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर तथा बलिया के प्रतिभागी भाई बहनों का होगा पंजीयन बलिया। शहर के महावीर घाट गंगा जी मार्ग पर स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर नारी सशक्तिकरण वर्ष 2022 के अंतर्गत पांच दिवसीय आवासीय नारी जागरण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण शिविर 16 जुलाई से 20 जुलाई तक चलेगा। प्रशिक्षण शिविर गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट, गंगा जी मार्ग पर चलेगा। उक्त जानकारी देते हुए गायत्री शक्तिपीठ के विजेंद्र नाथ चौबे ने बताया कि इस दौरान शान्तिकुंज हरिद्वार के विदुषी देवकन्या की टोली द्वारा यज्ञ कर्मकांड, संस्कार विधि, युग यज्ञ दीप यज्ञ, युग संगीत- भजन कीर्तन, डफली बाद्य प्रशिक्षण, योग एवं साधकों के जीवन चर्या व स्वावलंबन का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण हेतु आवश्यक सामग्री -संक्षिप्त हवन विधि, युग यज्ञ पद्धति, युग संस्कार पद्धति, युग शिल्पी संगीत के पुस्तक व डफली, सादा कापी, पेन व नित्य कर्म का आवश्यक सामग्री साथ लाए अथवा आयोजन स्थल पर सूचित करें। श्री चौबे ने बताया कि इस उपजोन स्तरीय आयोजन में जनपद आजमगढ, मऊ, गाजीपुर तथा बलिया सम्मिलित है। उप जोन के सभी जनपद आजमगढ़, म...

वर्तमान समाज के सन्दर्भ में होना चाहिये ज्ञान का विश्लेषण

Image
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग द्वारा राष्ट्रीय वेबिनार का  हुआ  आयोजन   बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में मंगलवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसका विषय 'सामाजिक रुपान्तरण और समाजशास्त्र' पर महत्वपूर्ण चर्चा की गयी। कार्यक्रम के प्रारंभ में निर्देशक शैक्षणिक पुष्पा मिश्रा ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के प्रोफेसर अजीत कुमार पाण्डेय ने समाज शास्त्र की विकास यात्रा का वर्णन किया जिसमें उन्होंने ज्ञान के उद्‌गम, प्रविधि तथा विभिन्न समाज शास्त्र के सिद्धान्तों के विकास के कारणों पर प्रकाश डाला। साथ ही भारत में समाज शास्त्रीय चिन्तन की प्रवृत्ति को बताते हुये भारतीय समाज शास्त्रीय घुरिय, टी-एन, मदन, आर के मुखर्जी, डी  पी० मुखर्जी, ए. के सरन आदि के योगदान और इनके समाज शास्त्रीय परिप्रेक्ष्य को विभिन्न सन्दर्भों के साथ प्रस्तुत किया।  लखनऊ विश्वविद्यालय समाज शास्त्र विभाग के प्रोफेसर राजेश कुमार मिश्रा ने समाजश...

पुलिस के हत्थे चढ़ा पिता का हत्यारा

Image
पुलिस 24 घंटे के अंदर आरोपी की गिरफ्तारी में रही सफल सिकंदरपुर (बलिया)। थाना सिकन्दरपुर पुलिस द्वारा हत्या से संबंधित एक नफर नामजद अभियुक्त को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।                   ज्ञातव्य है कि दिनांक 27.06.2022 की रात्रि में ग्राम भांटी अहिरपुरवा में अजय यादव पुत्र लल्लन यादव निवासी भांटी अहिरपुरवा थाना सिकन्दरपुर बलिया द्वारा अपने पिता लल्लन यादव को चापड़ से गला रेत कर हत्या कर दी जिसके सम्बन्ध में वादी मुकदमा संजय यादव पुत्र लल्लन यादव ग्राम भांटी अहिरपुरवा थाना सिकन्दरपुर बलिया द्वारा थाना सिकन्दरपुर में प्रार्थना पत्र देकर मु0अ0सं0 160/22 धारा 302/506 भा0द0वि0 पंजीकृत कराया गया था। पुलिस अधीक्षक बलिया राज करन नय्यर द्वारा उक्त घटना की गंभीरता के दृष्टिगत घटना स्थल का तत्काल निरीक्षण कर पुलिस टीम को अतिशीघ्र अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। जिसके अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर भूषण वर्मा के पर्यर्वेक्षण में टीम का गठन किया गया। घटना के शीघ...

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 30 जून को लगेगा अप्रन्टिसशिप मेला

Image
अप्रेन्टिस प्रशिक्षु के रूप में  आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का होगा चयन बलिया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बलिया में 30 जून दिन गुरुवार को अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन किया गया हैं जिसमें जनपद स्थित सरकारी / गैर सरकारी / निजी आई०टी०आई० / एम०एस० एम०ई० के अधिष्ठान प्रतिभाग कर आई०टी०आई० उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन अप्रेन्टिस एक्ट 1961 के तहत अप्रेन्टिस प्रशिक्षु के रूप में करेंगे। यह जानकारी नोडल प्रधानाचार्य रविन्द्र पटेल द्वारा की गई हैं। रिपोर्ट: असगर अली

बलिया शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Image
चित्तू पांडे चौराहा ओवर ब्रिज के नीचे से हटाया गया अतिक्रमण बलिया। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के आदेश पर चित्तू पांडे चौराहा ओवर ब्रिज के नीचे मंगलवार को अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण करने वालों पर आपत्ति जताते हुए नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार ने कहा कि इस स्थान पर दुबारा अतिक्रमण हुआ सीधे विधिक कार्रवाई की जाएगी। उस स्थान के पास जिला एवं सत्र न्यायालय है। उस स्थान के आसपास कोई भी दुकानें नहीं लगेंगे। उन्होंने साथ शब्दों में कहा कि अतिक्रमण किए तो जुर्माना भी लगेगा। इस अभियान में नगर क्षेत्राधिकारी प्रीति त्रिपाठी, शहर कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह, साथी पीएसआई विश्वदीप सिंह इसके साथ पीएसी बल और नगरपालिका कर्मचारी मौजूद रहे। रिपोर्ट: असगर अली

नवांकुर चित्रकारों की कलाकृतियों को देख मंत्रमुग्ध हुई डीएम

Image
30 जून को होगा तीन दिवसीय प्रदर्शनी का समापन बलिया। राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश लखनऊ की ओर से टाउन इंटर कॉलेज बलिया में लगाई गई चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारंभ मंगलवार को मुख्य अतिथि जिलाधिकारी बलिया श्रीमती सौम्या अग्रवाल  ने दीप प्रज्वलित कर किया। डीएम श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारंभ वह बच्चों की कलाकृतियों को देखकर मंत्रमुग्ध हो गई। उन्होंने नवांकुर चित्रकारों की कलाकृतियों की बारीकियों ध्यानपूर्वक देखा और बच्चों को प्रोत्साहन करते हुए कहा इनकी पेंटिंग बहुत ही सुन्दर एवं सराहनीय है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ.इफ़्तेखार खान से उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी समापन के बाद इनकी कलाकृतियों को सेलेक्ट करके कलेक्ट्रेट में प्रदर्शित किया जाएगा जिसको दूरदराज से आने वाले लोग देखेंगे और वे तनाव से मुक्त होंगे। उन्होंने कहा कि यहां के बच्चों की प्रतिभा तारीफ ए काबिल है। राजकीय इंटर कॉलेज बलिया के कला अध्यापक डॉ. इफ़्तेख़ार खान की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि काफी लगन और मेहनत से इन्होंने बच्चों की जिंदगी सवारने म...

एक जुलाई से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण विशेष अभियान

Image
नपं नगरा के कार्यालय में संचारी रोग नियंत्रण विशेष अभियान संबंधी हुई बैठक  नगरा (बलिया)। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के निर्देशन में सोमवार को नगर पंचायत नगरा के कार्यालय में संचारी रोग नियंत्रण विशेष अभियान की बैठक सम्पन्न हुई।  संचारी रोग बीमारी पर जोर देते हुए यूनिसेफ के अधिकारी अनिल कुमार राय ने नगर पंचायत के सभी कर्मचारियों को संचारी रोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने कहा कि जिले में 01 से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण विशेष अभियान चलाया जायेगा। साथ ही इसका प्रचार-प्रसार भव्य तरीके से करें और जहां नाली अभी सफाई नही हुआ है तो नाली की सफाई कर दी जाए, जहां गंदा पानी है, उस पानी को सफाई कर दिया जाए, ताकि आने वाले दिन में बीमारी से ग्रसित लोग न हो।  बैठक में नगर पंचायत नगरा के कर निरीक्षक रवीश कुमार, स्वास्थ्य विभाग से एचईओ त्रिलोकीनाथ और कार्यालय के  सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

जिले के विभिन्न चट्टी चौराहे पर पुलिस बल की हुई तैनाती

Image
बलिया। पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर के निर्देश पर जिले में पुलिस बल को सतर्क कर दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जनपद के हर चट्टी चौराहों पर पुलिस फोर्स की तैनात की गई है।  सोमवार को विशुनीपुर शहर बलिया में क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु मोहम्मद फहिम अपने दल बल के साथ विभिन्न चट्टी चौराहे पर मोर्चा संभाले हुए है। आने जाने वाले लोगों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बात को ध्यान में रखते हुए कि कानून व्यवस्था में कोई बाधा उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया। रिपोर्ट: असगर अली

आलाधिकारियों ने किया कारागार और बालिका गृह का निरीक्षण

Image
जेल के समस्त बैरकों की हुई जांच बलिया। माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशानुसार 27 जून दिन सोमवार को राजकीय बालिका गृह निधरिया एवं जिला कारागार बलिया का आकस्मिक निरीक्षण जनपद न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर, विनोद कुमार प्रभारी सचिव/अपर जनपद  न्यायाधीश/ एफ.टी.सी. तृतीय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया एवं सुरेन्द्र प्रसाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बलिया द्वारा किया गया। दौरान निरीक्षण जिला कारागार बलिया में राशन भंडार के पास स्वच्छता की स्थिति निर्धारित मानक के अनुरूप नही पायी गयी, जिसके संबंध में, माननीय जनपद न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा जेल अधीक्षक जिला कारागार बलिया को निर्देशित किया गया कि साफ- सफाई सुनिश्चित करावें। दौरान निरीक्षण समस्त बैरकों की जांच की गई , जांच के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु  / सामग्री नहीं पाई गई।  निरीक्षण दौरान जेल के समस्त अधिकारीगण व समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे। बालिका गृह में निवासीत बालिकाओं से उनकी समस्याओं के बारे मे की गई वार्ता राज...

बलिया पुलिस द्वारा चलाया गया नशा मुक्ति अभियान

Image
जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में नशीले पदार्थों का सेवन न करने की दिलायी गयी शपथ बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया राज करन नय्यर के निर्देशन में नशा मुक्ति हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 26 जून रविवार को जनपद के समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारीगण तथा समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में अभियान चलाकर लोगो को जागरूक किया गया। सिओ सिटी श्रीमती प्रीती त्रिपाठी द्वारा एसएचओ कोतवाली प्रवीण सिंह व यातायात प्रभारी विश्वदीप सिंह मय पुलिस फोर्स के साथ शहर के रेलवे स्टेशन, बस अड्डे आदि स्थानों पर जाकर लोगो जागरूक करते हुए नशीले पदार्थों का सेवन न करने की शपथ दिलायी गयी। वही क्षेत्राधिकारी सदर/यातायात श्री शिवराम कुशवाहा द्वारा थाना फेफना पुलिस टीम के साथ फेफना तिराहे पर गोष्ठी कर लोगो जागरूक किया गया। इसके पश्चात थाना फेफना क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर जागरूकता रैली निकाली गयी। इसी प्रकार थाना सिकन्दरपुर में क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर भूषण वर्मा द्वारा लोगो को जागरूक करते हुए शपथ दिलाय़ी गयी। थाना बैरिया, खेजुरी, मनियर, बांसडीह, बांसडीह रोड, गड़वार, दुब...

पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 16 जुलाई से

Image
प्रशिक्षण कार्यक्रम निमित हुई गायत्री परिवार के प्रमुख कार्यकर्ता भाई बहनों की गोष्ठी बलिया। महिला सशक्तिकरण वर्ष के अंतर्गत कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम शांतिकुंज हरिद्वार के देव कन्याओं की टोली द्वारा संचालित पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर गायत्री शक्तिपीठ, महावीर घाट- गंगा जी मार्ग पर दिनांक 16 जुलाई से 20 जुलाई 2022 तक निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम की सफलता हेतु रविवार को महावीर घाट  स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर बलिया नगर के 25 वार्डो के प्रमुख कार्यकर्ता भाई बहनों की विशेष गोष्ठी संपन्न हुई। इस मौके पर गायत्री शक्तिपीठ के विजेंद्र नाथ चौबे सहित प्रमुख कार्यकर्ता भाई बहन उपस्थित रहे।

कटहल नाले से हटाएं अतिक्रमण: दयाशंकर सिंह

Image
परिवहन मंत्री ने किया नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण बलिया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने एनसीसी चौराहा से लेकर कुंवर सिंह चौराहा तक बन रहे नाले का रविवार को निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि भारी व लगातार होने वाली बरसात कभी भी शुरू हो सकती है, लिहाजा निर्माण में और ज्यादा तेजी लाई जाए। साथ में मौजूद सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने भी जरुरी सुझाव दिए। परिवहन मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि नाले के निर्माण के समय बन रहे मेन होलों पर भी विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि बाद में नाले की सफाई का काम आसानी से हो सके। उन्होंने वीर लोरिक स्टेडियम के साथ लगे हुए नाले का भी निरीक्षण किया और जरूरी दिशा- निर्देश दिए। कुंवर सिंह चौराहे से आगे हो रहे निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा।  मंत्री दयाशंकर सिंह परमंदापुर के पास पहुंच कटहल नाले की हो रहे सफाई कार्य को देखा। नाले की सफाई तेजी से कराने के लिए जिलाधिकारी की प्रशंसा की। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि नाले के किनारे जिन लोगों ने भी अतिक्रमण कर लिया है, उन्हें हटाकर मशीनों को नाले तक पहुंचा कर उसकी सफाई का ...

जनआंदोलनों की आवाज़ थे चितरंजन सिंह

Image
मनाई गई मानवाधिकार कार्यकर्ता चितरंजन सिंह की दूसरी पुण्य तिथि बलिया। जाने माने विचारक और मानवाधिकार कार्यकर्ता चितरंजन सिंह की दूसरी पुण्यतिथि रविवार को मनाई गई। इस अवसर पर अलग अलग क्षेत्रों से आये लोगों ने उन्हें याद किया।  वरिष्ठ पत्रकार धीरेंद्र श्रीवास्तव ने कहा चितरंजन भईया स्वयं में संघर्ष के प्रतीक थे। उनके गांव सुल्तानपुर में आयोजित गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा में पुष्पांजलि देने के साथ- साथ कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने अपने विचार रखे। हर दल और विचारधारा के लोगों में उनकी ख्याति थी। इसका कारण था कि उनकी कोई बात व्यक्तिगत नहीं रहती थी। सदैव ही समाज के चिंतन पर चर्चा करते थे।  कार्यक्रम में वीरेंद्र राय, कांग्रेस नेता राघवेंद्र सिंह, डॉ. हरिमोहन सिंह, कॉमरेड श्रीराम चौधरी, बलवंत यादव, सुरेंद्र सिंह, जे.पी. सिंह, अखिलेश सिन्हा, पीयूसीएल के रणजीत सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह, पंकज राय, असगर अली, गोपाल जी सिंह, प्रदीप सिंह, मुनी सिंह, मनोरंजन सिंह, संतोष आदि लोग शामिल थे।

बलिया पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Image
कब्जे से बरामद की चोरी की तीन मोटरसाइकिल बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया राज करन नय्यर के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों/ वारंटियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को सफलता प्राप्त हुई। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया है तथा उसके कब्जे से तीन अदद चोरी की मोटरसाइकिल  बरामद हुई है। जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली के उ0नि0 चन्द्रभूषण पाण्डेय मय फोर्स द्वारा अभियुक्त शोभनाथ कुमार बिन्द पुत्र विशुनी बिन्द निवासी मनरिया सिपाह थाना बरेसर जनपद गाजीपुर को मुखबिरी सूचना के आधार पर दिनांक 26.06.2022 को रेलवे स्टेशन बलिया के पास से समय करीब 10:50  बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के कब्जे से 03 अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। उक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली द्वारा वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है। पंजीकृत अभियोग- 1. मु0अ0सं0- 315/2022 धारा 41सीआरपीसी, 411/420/467/468/471 भादवि  थाना कोतवाली बलिया। अनावरित अभियोग- 1. मु0अ0सं0- 307/2022 धारा 379 भादवि  थाना कोतवाली...

निराश्रित बछडे पर ज्वलंशील पदार्थ फेक किया गंभीर रूप से घायल

Image
दोषी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग चिलकहर (बलिया)। मनुष्य आज कितना हृदयहीन हिंसक एवं क्रूर होता जा रहा है इसका अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि पुलिस कोतवाली रसड़ा अन्तर्गत पुलिस चौकी संवरा से लगभग 500 मीटर पश्चिम संवरा चट्टी पर घुम रहे एक निराश्रित बछडे पर एक क्रूर व्यक्ति द्वारा ज्वलंशील पदार्थ फेक कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है।  आम चर्चा के अनुसार संवरा चट्टी पर घुम रहा वह  बछडा संवरा चट्टी के थोक किराना सामान के बिक्रेता हरि किशुन प्रजापति के दुकान पर कुछ नुकसान कर दिया था, इससे नाराज दुकानदार के पुत्र द्वारा बछड़े पर कोई ज्वलंशील पदार्थ फेंक कर आग लगा दिया था। बछडा गंभीर रूप से घायल हो गया है। लोग इस कुकृत्य की निंदा कर रहे हैं।  जिला प्रशासन इसका स्वत: संज्ञान लेते हुए घायल गोवंशीय पशु को पकड़वा पशु आश्रय केन्द्र भेजवा देना चाहिए ताकि उसका वहां समुचित उपचार हो सके। साथ ही मामले की अनावरण करा दोषी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करना चाहिए। रिपोर्ट: गोपी नाथ चौबे

शोध पद्धति पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का हुआ आयोजन

Image
शोध से संबंधित अवधारणाओं, शोध विषयों के चयन, विधि तंत्र, घटक तत्वों पर हुई चर्चा बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति  प्रोफेसर कल्पलता पांडेय के निर्देशन में एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन समाज कार्य विभाग द्वारा किया गया। वेबिनार का मुख्य विषय शोध विधि तंत्र मानविकी एवम विज्ञान के संदर्भ में था। वेबीनार में मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर जे. पी. एन. मिश्रा, डीन, फैकल्टी ऑफ लाइफ साइंसेज, केंद्रीय विश्वविद्यालय गुजरात से; प्रोफेसर वीणा द्विवेदी,  विभागाध्यक्ष समाज कार्य विभाग, जयपुर राष्ट्रीय विश्वविद्यालय, जयपुर से तथा डॉक्टर अमित कुमार, सह - आचार्य समाज कार्य, भोपाल स्कूल आफ सोशल वर्क, मध्य प्रदेश से सम्मिलित हुए थे। वेबिनार में मुख्य वक्ता प्रोफेसर जे. पी. एन. मिश्रा ने शोध से संबंधित अवधारणाओं, शोध विषयों के चयन, विधि तंत्र, घटक तत्वों आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रोफ़ेसर मिश्रा ने शोध प्रारूप को बेहद सूक्ष्म स्तर पर समझाने का प्रयत्न किया। उन्होंने बताया कि विषय के चयन अथवा समस्या के चयन से पहले शोधकर्ता को उससे संबंधित गहन अध्ययन की आवश...

मेरी फितरत भी कुछ पत्तों सी है, जब भी टूटता हूं, मैं उड़ने लगता हूं..

Image
पुस्तक  'मैं गली हूं...' का हुआ विमोचन बलिया। जिले के रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार विवेक कुमार पांडेय की कविता की किताब 'मैं गली हूं...' का लोकार्पण शनिवार को किया गया। जनपद के एनसीसी चौराहा स्थित एक होटल में किताब का विमोचन हुआ।  इस अवसर पर एक पत्रकार द्वारा लिखी गई कविताओं को सराहा गया। "मेरी फितरत भी कुछ पत्तों सी है, जब भी टूटता हूं, मैं उड़ने लगता हूं..." का जिक्र कई वरिष्ठों ने किया। इसके साथ ही विवेक को उनकी आगामी कृतियों के लिए शुभकामनाएं भी दी गई। इस अवसर पर जनपद के वरिष्ठ साहित्याकर डॉ. जनार्दन राय ने कहा कि कविता मनुष्यता की भाषा है। यह हमारी संवेदनाओं को जगाती है। इसी संवेदना की कसौटी पर विवेक की कविताएं प्रभावित करती हैं। इनकी कविताओं में अखबारी जीवन के लंबे अनुभव को भी देखा जा सकता है। पत्रकार अशोक ने कहा कि विवेक शुरू से ही पत्रकारिता जगत में एक संवेदनशील पत्रकार रहे हैं। इनकी संवेदना इनकी कविताओं में भी नजर आ रही है। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ साहित्याकर डॉ. जनार्दन राय, वरिष्ठ पत्रकार अशोक सिंह, वरिष्ठ पत्रकार मनोरंजन सिंह, साहित्यकार श...

लोककला के कलाकारों को अपनी कला के प्रदर्शन का मिलेगा अवसर

Image
युवाओ को अयोध्या के अनवरत रामलीला मंच पर मंचन करने का मिलेगा मौका बलिया। प्रदेश के सभी लोककला के कलाकारों को अपनी कला के प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। वही अपने गाँव में रामलीला करने वाले युवाओं को भी वर्ल्ड हेरिटेज अयोध्या के अनवरत रामलीला मंच पर मंचन करने का मौका मिलेगा।        साहित्यकार डाॅ शिवकुमार सिंह कौशिकेय  इस संबंध में बलिया जिले में लोककलाओं, लोक कलाकारों एवं रामलीला कलाकारों की मैपिंग का कार्य जिले के शोधकर्ता साहित्यकार डाॅ शिवकुमार सिंह कौशिकेय को अयोध्या शोध संस्थान संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के निदेशक डाॅ लवकुश द्विवेदी  द्वारा सौंपा गया है। श्री कौशिकेय ने बताया कि जिले में लोरकी, शिवनारायनी, गोड़ऊ - हुरका, पखावज, धोबिया, डफरा, आल्हा, बिरहा, बिदेसिया, नयकवा, निरगुन, रामायनी, चैता- चैती और भोजपुरी के संस्कार गीतों की समृद्ध परम्परा पर आज संकट के बादल मंडरा रहें हैं। पहले इन कलाकारों को लोग विवाह आदि मांगलिक कार्यों में बुलाते थे, जिससे इनकी रोजी-रोटी चलती थी। अब डीजे - बैण्डबाजा का प्रचलन है। ऐसे में अयोध्या शोध संस्थान, ...

बलिया पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर चोर

Image
कब्जे से दो मोटरसाइकिल व दो अवैध तमंचा बरामद  बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया राज करन नय्यर के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों/वारंटियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को सफलता प्राप्त हुई। थाना कोतवाली जनपद बलिया पुलिस द्वारा 02 शातिर चोर गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 अदद मोटरसाइकिल व 02 अदद अवैध तमंचा बरामद किया है। उल्लेखनीय है कि थाना कोतवाली उ0नि0 अमरजीत यादव मय फोर्स द्वारा 02 अभियुक्तों 01. पवन ठाकुर पुत्र रंजीत ठाकुर निवासी रामपुर थाना मोथहा जनपद सरन बिहार 2. चन्दन कुमार तिवारी पुत्र अरविन्द तिवारी निवासी मोथहा थाना मढौरा जनपद सरन बिहार को दिनांक 23.06.2022 को गायत्री मंदिर महावीर घाट के पास से समय करीब रात्रि 23.43 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण उपरोक्त के कब्जे से 02 अदद मोटर साइकिल व 02  अदद अवैध तमंचा 315 बोर बरामद किया गया। उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कोतवाली द्वारा वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्तों को न्यायालय भेजा जा रहा है। सम्बन्धित अभियोग- 1. मु0अ0सं0- 308/2022 धारा 41/411/420/467/468/471 भादवि व धारा 3/25 आ...

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित हुआ पत्रकार मिलन एवं सम्मान समारोह

Image
कशिश मीडिया द्वारा "शान ए उत्तर प्रदेश" कार्यक्रम में पत्रकारों का हुआ सम्मान लखनऊ। प्रयागराज के कशिश मीडिया द्वारा "शान ए उत्तर प्रदेश" कार्यक्रम में पत्रकारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक कुमार नवरत्न प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया सदस्य ने अपने अनुभवो की रौशनी डालते हुए कहा कि पत्रकारों का सम्मान और सुरक्षा तभी सुनिश्चित होगा जब पत्रकार मुसीबत की घड़ी में संगठित होकर अपनी एकता का परिचय देंगे। कशिश मीडिया के 15 वें वर्षगांठ के अवसर पर हजरतगंज स्थित यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार मिलन एवं सम्मान समारोह में गोरखपुर के वरिष्ठ पत्रकार मुर्तजा हुसैन रहमानी को बेस्ट अवार्ड शान-ए- उत्तर प्रदेश अवार्ड से नवाजते हुए बतौर मुख्य अतिथि लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार नवरत्न ने कही। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को प्रशिक्षित करने के लिए पत्रकार कार्यशाला की आवश्यकता है। नवरत्न ने कहा कि पत्रकारिता की विश्वसनीयता खतरे में है। इसके लिए पत्रकार सारे मतभेद को खत्म कर एक हो जायें।  इस अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार आस...

राष्ट्रीय एकता के धरातल पर ही देश के सुनहरे भविष्य की रखी जा सकती है नींव

Image
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्य तिथि पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा चिलकहर (बलिया)। किसी भी देश के सुनहरे भविष्य के लिए राष्ट्रीय एकता आवश्यक है। इसी मजबूत धरातल पर ही हमारे देश के भी सुनहरे भविष्य की कल्पना साकार हों सकती है।  कुछ ऐसा ही विचार डॉ मुखर्जी स्मारक समिति के उपाध्यक्ष एवं चन्द्रशेखर बाबा केशव महा विद्यालय संवरा के प्रब़धक सुधीर कुमार पाण्डेय द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्य तिथि पर अमर शहीद आजाद पार्क गोपालपुर के बगल में स्थित "डॉ मुखर्जी स्मृति प्रकाश स्तम्भ" के प्रांगण मे वृहस्पतिवार को आयोजित सामान्य "श्रद्धांजलि सभा" मे पुष्पांजलि अर्पित करते हुए व्यक्त किया गया। कार्य क्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विन्देश्वरी पाण्डेय 'सोनू' ने अस्पताल में भर्ती ग्राम प्रधान सुमन पाण्डेय से फोन पर बात कर उनके सुझाव के अनुसार डॉ मुखर्जी स्तंभ पर टाइल्स एवं सुन्दरी करण की घोषणा किया। अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि डॉ, मुखर्जी सच्चे अर्थों में एक प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, महान शिक्षाविद, कट्ट...

अब प्रयागराज रामबाग तक जाएगी बलिया- वाराणसी सिटी अनारक्षित ट्रेन

Image
27 जून से शुरू होगा संचालन बलिया। रेल प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 05169/ 05170 बलिया-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी का मार्ग विस्तार 27 जून, 2022 से प्रयागराज रामबाग तक करने का निर्णय लिया गया है। फलस्वरूप 05169 बलिया- प्रयागराज रामबाग अनारक्षित विषेष गाड़ी 27 जून, 2022 से बलिया 05.55 बजे प्रस्थान कर पूर्व निर्धारित स्टेषनों पर रूकते हुए वाराणसी सिटी से 09.30 बजे, वाराणसी से 09.55 बजे, बनारस से 10.10 बजे, भुल्लनपुर से 10.14 बजे, हरदत्तपुर से 10.21 बजे, राजा तालाब से 10.28 बजे, बहेरवा हाल्ट से 10.35 बजे, निगतपुर से 10.40 बजे, कछवा रोड से 10.47 बजे, कटका से 10.55 बजे, माधोसिंह से 11.03 बजे, अहिमनपुर से 11.10 बजे, अलमऊ हाल्ट से 11.15 बजे, ज्ञानपुर रोड से 11.23 बजे, सराय जगदीश से 11.31 बजे, जंगीगंज से 11.36 बजे, अतरौरा से 11.42 बजे, भीटी से 11.48 बजे, हंडिया खास से 11.56 बजे, सैदाबाद से 12.04 बजे, रामनाथपुर से 12.13 बजे, झूसी से 12.22 बजे तथा दारागंज से 12.32 बजे छूटकर प्रयागराज रामबाग 12.55 बजे पहुॅचेगी। वापसी यात्रा में 05170 प्रयागराज रामबाग-बलिया अनारक्षित व...

नगरीय क्षेत्रों में युद्धस्तर पर कराया जाए फॉगिंग

Image
संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की डीएम ने की समीक्षा बलिया। 1 से 31 जुलाई तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियों की समीक्षा बुधवार को जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने की। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभी विभागों से सम्बंधित जिम्मेदारी देते हुए उसके हिसाब से प्लान बनाकर कार्य करने को कहा। 16 से 31 जुलाई तक चलने वाले दस्तक अभियान की भी समीक्षा की। बैठक में अनुपस्थित होने पर सीएचसी सीयर व बांसडीह के प्रभारी चिकित्साधिकारी का वेतन रोकने का आदेश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि आम जनता से फीडबैक लेकर अभियान के कार्य का सत्यापन किया जाएगा। जिनकी लापरवाही सामने आएगी, उनके ऊपर कार्यवाही भी होगी। नगर निकाय के सफाई निरीक्षक व पंचायत राज विभाग के एडीपीआरओ  को बैठकर माइक्रोप्लान बना लेने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि नगरीय क्षेत्रों में फॉगिंग युद्धस्तर पर कराया जाए। नगरपालिका बलिया की फॉगिंग मशीन खराब होने की जानकारी मिलने पर कहा कि दो दिन ...

टोंस नदी के किनारे हो रहे कार्यों की धीमी रफ्तार पर डीएम ने जताई नाराजगी

Image
कहा: दो दिन में अपेक्षित कार्य नहीं हुआ तो जुर्माना लगाने के साथ होगी एफआईआर बलिया। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बुधवार को गंगा व टोंस नदी के किनारे हो रहे कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण किया। रामपुर चिट में टोंस नदी किनारे हो रहे कार्य की रफ्तार काफी धीमी होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। संबंधित ठेकेदार को चेतावनी दी कि अगर दो दिन के अंदर अपेक्षित कार्य पूरा नहीं हुआ तो 20 लाख रुपए का जुर्माना और मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई होगी। दूबे छपरा में तीन परियोजनाओं का निरीक्षण कर कार्य में तेजी बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी रामपुर चिट में टोंस नदी के किनारे हो रहे कटानरोधी कार्य की पूरी जानकारी ली। पाया कि कार्य की रफ्तार जो होनी चाहिए, वह नहीं है। ठेकेदार ने मैटेरियल की कमी बताई, जिस पर डीएम और नाराज हो गयीं। उन्होंने कहा कि नदी में पानी कभी भी बढ़ सकता है, ऐसे में इस समय कार्य में तेजी की सबसे अधिक आवश्यकता है। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दो दिन के अंदर अच्छी अपेक्षित कार्य नहीं दिखा तो 20 लाख रुपए का जुर्माना लगेगा और मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बाढ़ खण्ड के सम्बन्धित एई व जे...

तेतरी देवी को मिला जीवन ज्योति बीमा की धनराशि 02 लाख रुपये

Image
गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना चिलकहर (बलिया)। गरीबों के लिए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एक तरह से वरदान साबित हो रही है। ब्लाक चिलकहर के ग्राम पंचायत गोपालपुर के अनुसूचित बस्ती के राज कुमार का बीमारी का उपचार चल रहा था। कुछ दिनों पूर्व उसकी मृत्यु हो गई। परिवार के पास जो कुछ जमापूंजी दवा में खर्च हो गया उपर से कर्ज भी हो गया था। स्व0 राज कुमार राम की विधवा पत्त्नी जब अपने पति के खाते की जानकारी प्राप्त करने बडौदरा बैंक शाखा संवरा गयी तो उसे बैंक कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि आपके पति का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजनान्तर्गत नामांकन हुआ है। स्व0राज कुमार राम के बिधवा पत्नी तेतरी देवी द्वारा बैंक शाखा संवरा को आवश्यक अभिलेख उपलब्ध करा दिया गया था। उसी परिपेक्ष्य में बड़ौदा बैंक शाखा संवरा के फिल्ड आफिसर दिलीप कुमार सिंह द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अन्तर देय धनराशि रूपया 2 लाख का चेक विन्देश्वरी पाण्डेय "सोनू, प्रतिनिधि ग्राम प्रधान गोपालपुर के समक्ष विधवा तेतरी देवी पत्नी स्व0 राज कुमार को देकर उसके के ...

ऊँ कार वातावरण को शुद्ध करता है: प्रो0 कल्पलता पाण्डेय

Image
जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में उत्साह के साथ  मनाया गया योग दिवस बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के परिसर में योग दिवस पर मंगलवार को कुलपति प्रो. कल्पलता पाण्डेय ने  शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऊँ कार वातावरण को शुद्ध करता है। जितने ऊँ कार की ध्वनि होगी उतने वातावरण शुद्ध होगा।उन्होंने कहा कि जब भी ऑफिस में आए तो एक बार ऊँ कर की ध्वनि अवश्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि तीन बार ऊँ कार करने से आप ईश्वर के साथ जुड़ जाते हैं और अपना कार्य ईश्वर के साथ जुडकर करें। 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के योग एवं नेचुरोपैथ विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर नीरज कुमार पाण्डेय ने आसनों का लाभ बताते हुए कहा कि आजकल भागदौड़ की जिंदगी में व्यक्ति अपने को स्वस्थ नहीं रख पा रहा है किसी व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य का अर्थ है कि शरीर किसी बीमारी से प्रभावित नहीं है आसनों के जिक्र करते हुए भ्रामरी प्राणायाम के बारे में बताया कि अगर आप डिप्रेशन से ग्रसित है तो भ्रामरी प्राणायाम इसका रामबाण उपचार है तथा वज्रासन के लाभ बताते हुए कहा कि यह एक ऐसा आसन है ज...