Posts

Showing posts from April, 2022

ऊर्जा राज्यमंत्री ने प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण

Image
पीएचसी पर स्वास्थ्य सुविधाओं का भी लिया जायजा बलिया। ऊर्जा व वैकल्पिक ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने शनिवार को प्राथमिक विद्यालय धरहरा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर पठन- पाठन की स्थिति का जायजा लिया। कुछ बच्चों को ब्लैक बोर्ड पर बुलाकर कुछ सवाल भी पूछे। बच्चों ने पूछे गए सभी सवालों को बड़ी आसानी से हल कर दिया, जिस पर राज्यमंत्री ने खुशी जाहिर की। उन्होंने रसोईघर के अलावा शौचालय और विद्यालय से जुड़े अभिलेखों को भी देखा। ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंदह का भी निरीक्षण किया। चिकित्सक कक्ष, वार्ड, वैक्सीनेशन रूम, शौचालय, लेबर रूम सहित पूरे अस्पताल की व्यवस्था को देखा। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि हर अस्पताल पर डॉक्टरों का मोबाइल नंबर दीवाल पर अंकित कराएं, ताकि लोग उनसे हमेशा संपर्क में रहें। अस्पताल में साफ सफाई को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पंदह गांव में जाकर पंचायत भवन और उसके सामने बने तालाब का भी निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान से बातचीत की और गांव में पूरी पारदर्शी तरीके से विकास...

वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में भी देखने को मिलेगा अभूतपूर्व परिवर्तन: सोमेंद्र तोमर

Image
प्रदेश में है ऊर्जा की पर्याप्त व्यवस्था, कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता में बोले ऊर्जा राज्यमंत्री बलिया। ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि कहीं भी बिजली परेशानी नहीं होने दी जाएगी। बिजली कटौती के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी लगातार इसकी समीक्षा कर रहे हैं।  बिजली कटौती को लेकर कहा कि तकनीकी दिक्कतों के चलते कहीं-कहीं दिक्कत आ रही है, जिसे बहुत जल्द हमारी टीम दूर कर लेगी। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को वह पत्र-प्रतिनिधियों के साथ बातचीत में उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में ऊर्जा की पर्याप्त व्यवस्था है। वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में भी आने वाले समय में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिलेगा। राज्यमंत्री ने कहा कि तीन मन्त्रियों की टीम मण्डल स्तर पर भेजी गई है। इसी क्रम में यहां आम आदमी के बीच पहुंचकर धरातलीय सच जानने आया हूँ। जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने का हमारा प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि बलिया के लिए क्या अच्छा हो सकता है, उनसे सम्बन्धित विषयों पर अधिकारियों के साथ चर्चा की गई है। यहां से हर एक समस्या को ...

रमजान के आखिरी जुमे पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नेजमा मस्जिद विशुनीपुर में अदा की नमाज

Image
अल्पसंख्यकों के बारे में की चर्चा बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी शुक्रवार को रमजान के आखिरी जुमे पर जमा मस्जिद विशुनीपुर बलिया में नमाज अदा किए।  नमाज अदा करने के बाद विशुनीपुर इमाम से दस मिनट तक अल्पसंख्यकों के बारे में चर्चा हुआ। बाद में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि हर जगह आज देश मुल्क की मस्जिदों में दुआ हुई। विशुनीपुर मस्जिद में भी हमने आज दुआ किया। रिपोर्ट असगर अली

बलिया निवासी पत्रकार विवेक पांडेय को "पत्रकारिता 40 अंडर40" सम्मान

Image
 देश के सम्मानित 40 पत्रकारों की सूची में शामिल किए गए वरिष्ठ पत्रकार विवेक पांडेय बलिया। वरिष्ठ पत्रकार विवेक पांडेय को देश के सम्मानित 40 पत्रकारों की सूची में शामिल किया गया है। गुरुवार (28 अप्रैल, 2022) को दिल्ली में हुए एक समारोह में उन्हें इस "पत्रकारिता 40 अंडर 40" का विजेता घोषित किया गया। एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' (samachar4media.com) द्वारा 'समाचार4मीडिया पत्रकारिता 40 अंडर40’ (40 Under 40)' की सूची में चयनित विवेक को जगह मिली है। उल्लेखनीय है कि विवेक कुमार पांडेय ने अपने जन्म स्थान बलिया से ही पत्रकारिता की शुरूआत की थी। फिलहाल अग्रणी OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 में सीनियर एडिटर के तौर पर तैनात हैं. बलिया से निकले एक पत्रकार ने पूरे जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है. 40 साल से कम उम्र के पत्रकारों के लिए जिन्होंने पत्रकारिता में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है, को इस लिस्ट में स्थान मिला है. इस दौड़ में देश के सभी बड़े मीडिया संस्थान आजतक, एबीपी न्यूज, जी न्यूज, न्यूज 18, एनडीटीवी, अमर उजाला, दैनि...

कृषक बैंक शाखा से संपर्क कर किसान क्रेडिट कार्ड का प्राप्त कर सकते हैं लाभ

Image
किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान का हुआ आयोजन बलिया। नाबार्ड के तत्वावधान में माँ सुरसरी सेवा संस्थान, कथरिया के द्वारा किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान भिखपुर गांव में आयोजित किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नाबार्ड के जिला प्रबंधक अखिलेश कुमार झा ने बताया कि कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार ने समस्त प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने हेतु 24 अप्रैल से 01 मई 2022 तक एक अभियान चल रहे। अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने उपस्थित किसानों को बताया कि बलिया जिले के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थी लगभग सभी किसानो को क्रेडिट कार्ड जारी किये जा चुके हैं। लेकिन अभी भी कोई लाभार्थी शेष रह गया हो तो अपनी बैंक शाखा से संपर्क करके किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अग्रणी जिला प्रबंधक राज कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद के जिस किसान के पास किसान क्रेडिट कार्ड लिमिट नहीं हैं वे नई किसान क्रेडिट कार्ड लिमिट के लिए भी...

सभी प्रतिभागियों के घर जाकर लिया गया फीडबैक

Image
कॉटन बैग निर्माण पर 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ था आयोजन बलिया। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के तत्वावधान में माँ सुरसरी सेवा संस्थान कथरिया द्वारा सियर ब्लॉक के सोनबरसा और बेल्थरा बाजार ग्राम में स्वयं सहायता समूह की 30 महिलाओं के लिए सुक्ष्म उद्यमिता विकास कार्यक्रम एमईडीपी के अंतर्गत 14 से 28 दिसंबर तक कॉटन बैग निर्माण पर 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, प्रशिक्षण की समाप्ति के तीन महीने के उपरांत नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक अखिलेश कुमार झा ने सभी 30 प्रतिभागियों के सफलता पूवर्क प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत उनका घर जाकर मूल्यांकन एवं फीडबैक लिया गया।  इस अवसर पर डीडीएम नाबार्ड अखिलेश कुमार झा ने महिलाओ से कहा कि प्रशिक्षण में प्राप्त हुनर से आप अपनी आजीविका में वृद्धि कर समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाने का कार्य की है। साथ ही दूसरी महिलाओं को भी अपने स्तर से प्रशिक्षण देकर उनको स्वालम्बी बना कर प्रेरणा स्रोत बनेंगी, जिससे अन्य समूह की महिलाएं अपनी आमदनी में वृद्धि कर अपना तथा अपने परिवार का भरण पोषण करने में सहायक हों...

किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ उठाये जिले के कृषक

Image
क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसानों को सस्ती दरों पर कृषि हेतु ऋण उपलब्ध कराया जाता है ऋण बलिया। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार ने समस्त प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने हेतु 24 अप्रैल 2022 से 01 मई 2022 तक एक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत देश भर में पांच दिनों में अधिक से अधिक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। उप कृषि निदेशक इन्द्राज द्वारा बताया गया कि जिले में लगभग 4.54 लाख किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थी है। वही जिले में अभी तक लगभग 3.86 लाख किसानो को क्रेडिट कार्ड जारी किये जा चुके हैं। हालाँकि प्रधानमंत्री किसान योजना का कोई लाभार्थी रहता हैं वह 24 अप्रैल 2022 को विशेष ग्राम सभा या अपनी बैंक शाखा से 05 दिनों के अंदर संपर्क करके किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ उठाये। अग्रणी जिला प्रबंधक द्वारा बताया गया कि जिन किसानों के पास किसान क्रेडिट कार्ड लिमिट नहीं हैं वे नई किसान क्रेडिट कार्ड लिमिट के लिए भी भूमि रिकार्ड व फसल ब्योरे ...

वास्तविक राष्ट्रवाद है बाबा साहेब की विचार धारा: हर्ष देव

Image
ग्राम पंचायत गुरगुजपुर में मनाई गई बाबा साहेब की जयंती चिलकहर (बलिया)। कुछ लोग अपने जीवन में प्रसिद्धि प्राप्त कर लेते हैं, तो कुछ मरणोपरांत, कुछ लोगों की उनके जीवन और मरणोपरांत भी प्रसिद्धि बनी रहती है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी अपने जीवन काल में बहुत ज्यादा प्रसिद्ध नहीं हुए थे, परन्तु धीरे-धीरे उनका कद इतना अधिक विशालकाय हो गया है कि कुछ समय पहले सोचना मुश्किल था।  यह कहना था ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति बलिया के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष हर्षदेव का जो चिलकहर ब्लाक के ग्राम पंचायत गुरगुजपुर में  अपने आवास पर बाबा साहेब के जयंती पर आयोजित जयन्ती समारोह में व्यक्त किया था। श्री हर्षदेव ने कहा कि संचार क्रांति के बाद अंबेडकर की लोकप्रियता इस प्रकार बढ़ जाएगी, यह कल्पना से परे थी। एक पत्रिका और एक टीवी समाचार चैनल ने सर्वेक्षण के जरिये यह जानना चाहा कि महात्मा गांधी के बाद भारत के लोग किसे सबसे महान मानते है। चयन की प्रक्रिया  मतदान, सर्वे और बुद्धिजीवी समूह की राय तीन चरणों की प्रक्रिया, यानी 28 प्रबुद्ध भारतीयों की जूरी, ऑनलाइन...

संयुक्त पत्रकार मोर्चा द्वारा 16 अप्रैल को बलिया बंद को सपा ने दिया समर्थन

Image
पेपर लीक मामले में बेगुनाह पत्रकारों को फर्जी फंसाये जाने के विरोध में है बंद का आयोजन बलिया। संयुक्त पत्रकार मोर्चा द्वारा 16 अप्रैल दिन शनिवार को आहूत बलिया बंद का समाजवादी पार्टी बलिया पूर्ण रूप से समर्थन करती हैं।  पार्टी के जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव ने दूरभाष पर बताया कि बलिया का जिला प्रशासन निरंकुश हो गया है और पेपर लीक मामले में जनपद के बेगुनाह पत्रकारों को फर्जी फंसा कर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को चुप कराना चाहता है जो निंदनीय है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष ने जिले के समस्त ब्लॉक अध्यक्षो एवं विधानसभा अध्यक्ष गणों तथा पार्टी पदाधिकारी एवं नेताओं से उक्त बंदी में सहयोग करने की अपील किया है। उक्त जानकारी प्रेस को एक विज्ञप्ति जारी कर जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्हजी" ने बताया कि पार्टी के सभी सदस्य पत्रकारों के इस लोकतांत्रिक लड़ाई में साथ देंगें तथा पूरी समाजवादी पार्टी मुस्तैदी से संयुक्त पत्रकार मोर्चा के हर लड़ाई में कदम से कदम मिलाकर चलेंगे और बलिया बंद को सफल बनाएंगे। जनपद के आम लोगो से भी इसमें सहयोग की अपील किया है।

जिसके साथ व्यापारी उसका पलड़ा भारी का संकल्प सफल: संदीप बंसल

Image
व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने व्यापारी नेताओं को किया सम्मानित लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने आज राजधानी लखनऊ में संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश के जुझारू व्यापारी नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए सभी को अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया। श्री बंसल ने सभी पदाधिकारियों को उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जिसके साथ व्यापारी उसका पलड़ा भारी के संकल्प को पूरी शक्ति के साथ सफल बनाने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।            संदीप बंसल ने कहा कि पूरे प्रदेश में जो वातावरण अनिश्चय का था उसको एक तरफा भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में बनाने का कार्य आप सभी जुझारू व्यापारी नेताओं ने किया है। आप सभी ने अपने अपने जनपदों में व्यापारियों को एकजुट करके जातिवाद के बजाय राष्ट्रहित में राष्ट्रवाद के लिए मतदान करवाया है जिससे सीधे लगभग 70 से अधिक सीटों पर व्यापारी वर्ग के सहयोग के कारण भाजपा की जीत हुई है। ऐशबाग रोड के स्काई हाई होटल में आयोजित बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ भारतीय जनता प...

छपरा- दिल्ली एक्सप्रेस, गोंदिया सहित कई गाड़ियों का हुआ मार्ग परिवर्तन

Image
दोहरीकरण अंतर्गत नान इण्टरलॉक कार्य के कारण कई गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं मार्ग परिवर्तन वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल के डोभी- केराकत- मुफ्तीगंज स्टेशनों पर दोहरीकरण कार्य के परिप्रेक्ष्य में प्री-नान इण्टरलॉक एवं नान इण्टरलॉक कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं मार्ग परिवर्तन निम्नवत किया जायेगा। इस कार्य के पश्चात 23 अप्रैल को सी.आर.एस. निरीक्षण किया जायेगा।  जिन ट्रेनों का निरस्तीकरण किया गया है उनमें 14 से 23 अप्रैल,2022 तक चलने वाली 05133/ 05134 औड़िहार- जौनपुर- औड़िहार अनारक्षित विशेष सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। वही 14 से 23 अप्रैल तक चलने वाली 05143/ 05144 औड़िहार- जौनपुर- औड़िहार अनारक्षित विशेष सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।   *मार्ग परिवर्तन-* -गोंडिया से 16 से 21 अप्रैल तक चलने वाली 15232 गोंडिया- बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी- वाराणसी सिटी- औड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी।  - गाजीपुर सिटी से 15 एवं 22 अप्रैल को चलने वाली 14611 गाजीपुर सिटी- श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार- वाराणसी...

नवीनतम तकनीक के सहयोग से सब्जियो की खेती कर रहे प्रगतिशील किसान

Image
डीडीएम नावार्ड व अन्य ने खेत पर जाकर देखा किसानों द्वारा उत्पादित उत्पाद बलिया। माँ सुरसरी सेवा संस्थान, कथरिया, बलिया द्वारा गड़वार ब्लॉक के 12 प्रगतिशील किसानों का तीन दिवसीय कैट शैक्षणिक और भ्रमण के उपरांत बुधवार को नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक अखिलेश कुमार झा, एलडीएम राजकुमार पाण्डेय, आर सेटी के निदेशक डी के सिंह ने कोटवा, शाहपुर, थूमहाउत्तम गाँव के किसानों के खेत पर जाकर उनके द्वारा उत्पादित उत्पाद को देखा व किसानों के आय में हुई बढ़ोतरी पर खुशी जाहिर की। उम्मीद व्यक्त किया कि आसपास के अन्य किसान भी इनसे प्रेरणा लेकर आने वाले दिनों में अपनी आमदनी को बढ़ाने का कार्य करेंगे। संस्था के सचिव डॉ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सभी चयनित किसानों द्वारा प्रशिक्षण के उपरांत नवीनतम तकनीकी और लो पॉली टनल के सहयोग से सब्जियो की खेती कर रहे हैं। जिसमे वर्तमान में लहसुन की खेती के साथ साथ बैगन, टमाटर, मिर्च, विंस, भिंडी, लौकी, मेथी, धनिया आदि की खेती कर  लाभ प्राप्त कर रहे हैं। माँ सुरसरी सेवा संस्थान द्वारा प्रशिक्षण के उपरांत चयनित किसानों को समय- समय पर संस्था द्वा...

एफपीओ से जुड़े लोगों को दी गई आवश्यक जानकारी

Image
नरही एफपीओ के शेयर धारको और दुग्ध उत्पादकों के बीच हुआ जागरूकता कार्यक्रम बलिया। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड द्वारा प्रायोजित एवं माँ सुरसरी सेवा संस्थान, कथरिया द्वारा सोहांव ब्लॉक में संचालित एफपीओ सोहांव नारायण फार्मर डेयरी प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड,नरही के शेयर धारको और दुग्ध उत्पादकों की उपस्थिति में एफपीओ का भ्रमण पूर्व कुलपति प्रो लल्लन सिंह ने नरही गांव में जाकर किया। कार्यक्रम के दौरान संबोधन में पूर्व कुलपति लल्लन सिंह ने कहा कि नाबार्ड के सहयोग से गठित यह एफपीओ निश्चित ही आने वाले समय में क्षेत्र में भारी मात्रा में दुग्ध उत्पादन करने के साथ साथ उससे जुड़ी व्यवसायिक गतिविधियों में एक नया आयाम स्थापित करने का काम करेगा। इससे पूर्व पूर्व कुलपति के आगमन पर स्मृति चिन्ह भेंट कर संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान लल्लन सिंह ने एफपीओ से जुड़े लोगों को आवश्यक जानकारी देने का कार्य किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव डॉ सुधीर कुमार सिंह ने तथा आभार एफपीओ के सीईओ वैभव नारायण राय ने ब्यक्त किया। इस दौरान एफपीओ के सदस्य नमोनारायण राय, कैलाश पाण...

हनुमानगंज खंड के स्वयंसेवकों द्वारा पूर्ण गणवेश में किया गया पथ संचलन

Image
समाज के लोगों व मातृशक्तियों द्वारा जगह जगह स्वयंसेववकों पर किया गया पुष्प वर्षा बलिया। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को पड़ने वाले रामनवमी के दिन अर्थात आज रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हनुमानगंज खंड के स्वयंसेवकों द्वारा पूर्ण गणवेश में घोष दल के साथ पथ संचलन का आयोजन किया गया। जो हनुमानगंज पुरानी बाजार से निकलकर ब्रह्माणी माता मंदिर, सिकंदरपुर बलिया मार्ग होते हुए नई बाजार स्थित शिव मंदिर होते हुए पुनः पुरानी बाजार स्थित मैदान में पहुंची। जहां मुख्य अतिथि  नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर जिराबस्ती के प्रधानाचार्य गोविंद जी, जिला संघचालक भृगु जी, डॉ विनोद सिंह व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर संजेश जी द्वारा भगवान राम, मां दुर्गा, भारत माता, परम पूज्य डॉक्टर केशव राव बलिराम हेडगेवार एवं माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर और पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। संचलन के दौरान जगह जगह स्वयंसेववकों पर समाज के लोगों व मातृशक्तियों द्वारा पुष्व वर्ष किया गया। इस अवसर पर अपने उदबोधन ने मुख्य अतिथि गोविंद जी ने बताया कि राष्ट्रीय...

एक जुलाई तक संचालित होगा बलिया- लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी

Image
अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए हो रहा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियों का संचलन बलिया। रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियों का संचलन किया जा रहा है। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के संबंध में समय≤ पर जारी सभी मानकों का पालन करना है।  विशेष गाड़ियों में गाड़ी संख्या 01026 बलिया- लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी 03 अप्रैल से 01 जुलाई, 2022 तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को बलिया से तथा 01025 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- बलिया विशेष गाड़ी 01 अप्रैल से 29 जून, 2022 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलाई जा रही है। यह गाड़ी अपने यात्रा मार्ग में रसड़ा, मऊ, औड़िहार, वाराणसी, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज जं., मानिकपुर, चित्रकूट धाम, बांदा, महोबा, खुजराहो, महाराज छत्रसाल (छतरपुर), खरगापुर, टीकमगढ़, ललितपुर, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, हरदा, भुसावल, नासिक रोड तथा कल्याण स्टेशनों पर रूकती है। वही 01028 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी 04 अप्रैल से 02 जुलाई, 2...

संतोष केसरी के परिजनों से मिले व्यापारी नेता अरविंद गांधी

Image
व्यापारी नेता ने हर तरह से सहयोग का दिया आश्वासन बलिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रभारी अरविंद गांधी ने गत चार अप्रैल से गायब व्यापारी संतोष केसरी के पिता लक्ष्मण केसरी से गुरुद्वारा रोड स्थित दुकान पर मिले और मामले की पूरी जानकारी लिए। उसके बाद मोबाइल से श्री गांधी ने बलिया कोतवाल से बात कर मामले का शीघ्र पर्दाफाश करने को कहा। इस पर कोतवाल द्वारा शीघ्र कार्रवाई तथा पर्दाफाश का आश्वासन दिया गया। इस मामले में गुमशुदगी का रिपोर्ट पुलिस के द्वारा दर्ज कर लिया गया है। इस दौरान अरविंद गांधी के साथ संगठन सतीश कुमार गुप्ता युवा जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री विनोद वर्मा, जिला मंत्री मनीष गुप्ता, पप्पू केसरी, सुनील केसरी, बिरजू केसरी, अनिल रौनियार, राम कुमार गुप्ता, मनीष केसरी आदि बहुत सारे व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

लिनेन की सुविधा युक्त हुई सारनाथ एक्सप्रेस सहित वाराणसी मंडल की 11 जोड़ी गाड़िया

Image
ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियों में वातानुकूलित कोचों की संख्या में वृद्धि की सम्भावना वाराणसी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय द्वारा गाड़ियों में लिनेन आपूर्ति बहाल करने के निर्देश जारी करने के पश्चात पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल प्रशासन द्वारा मंडल पर चलने वाली सभी गाड़ियों में क्रमबद्ध तरीके से लिनेन आपूर्ति उपलब्ध करा दी गई है। वर्तमान में वाराणसी मंडल से चलने वाली सभी 11 जोड़ी गाड़ियों में लिनेन की सुविधा प्रदान की जा रही है। ज्ञातव्य है कि वाराणसी मंडल की गाड़ियों में लिनेन आपूर्ति का कार्य 21 मार्च से शिवगंगा एक्सप्रेस एवं सारनाथ एक्सप्रेस में लिनेन एवं पर्दों की सेवा बहाल कर आरम्भ किया गया था। वाराणसी मंडल की लिनेन की सुविधा युक्त 11 जोड़ी गाड़ियों में 15159/ 15160 छपरा- दुर्ग- छपरा सारनाथ एक्सप्रेस,12559/ 12560 बनारस- नई दिल्ली- बनारस शिवगंगा एक्सप्रेस, 22536/ 22535 बनारस- रामेष्वरम्- बनारस एक्सप्रेस, 12581/ 12582 बनारस- नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस, 22531/ 22532 छपरा- मथुरा- छपरा एक्सप्रेस, 11513/ 11514 छपरा कचहरी- गोमतीनगर- छपरा कचहरी एक्सप्रेस, 151...

सपा सदन से सड़क तक संघर्ष करेगी इस लोकतंत्र विरोधी सरकार के खिलाफ: अरविंद गिरी

Image
सत्य को प्रकाशित करने पर पत्रकारों को जेल भेजना वर्तमान भाजपा सरकार के चरित्र को दर्शाता है: रामगोविंद बलिया। भाजपा के शासन काल मे लोकतंत्र खरीद तंत्र में तब्दील होता जा रहा है। चुनाव आयोग भाजपा के कार्यालय की तरह कार्य कर रहा है। इस लोकतंत्र विरोधी सरकार के खिलाफ समाजवादी पार्टी सदन से सड़क तक संघर्ष करेगी।  उक्त बातें स्थानीय निकाय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र बलिया से समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी अरविंद गिरी ने पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में कही। श्री गिरी ने चुनाव आयोग एवं जिला प्रशासन को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि बलिया का जिला प्रशासन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की तरह कार्य कर रहा है एवं चुनाव में मतदाताओं को अपने माध्यम से धमकाने ओम बरगलाने का काम कर रहा है जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक नहीं है। यह चुनाव धनबल बनाम जनबल का है। समाजवादी पार्टी के साथ जनपद के निर्वाचित प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य एवं नगर पालिका, पंचायत के और धर्म अध्यक्ष तथा सभासद खड़े हैं। जनपद के अधिकतर क्षेत्र पंचायत की प्रमुख  समाजवादी पार्...

फेफना- करीमुद्दीनपुर रेल खण्ड पर नवनिर्मित दोहरी लाइन का हुआ संरक्षा निरीक्षण

Image
करीमुद्दीनपुर- ताजपुर डेहमाँ -चितबड़ागाँव- फेफना स्टेशनों पर किए गए दोहरीकृत सह विद्युतीकृत संबंधी कार्यो को परखा बलिया। परिचालन की सुगमता एवं मूलभूत ढाँचे में विस्तार के क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर वाराणसी- छपरा दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत फेफना- करीमुद्दीनपुर (21 किमी.) रेल खण्ड का दोहरीकरण कार्य विद्युतीकरण सहित पूर्ण होने के उपरांत मोहम्मद लतीफ खान, रेल संरक्षा आयुक्त उत्तर पूर्वी सर्किल द्वारा सोमवार को इस विद्युतीकरण सहित नवनिर्मित दोहरी लाइन का संरक्षा निरीक्षण किया गया। रेल संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान ने सबसे पहले अपनी स्पेशल ट्रेन से करीमुद्दीनपुर स्टेशन पहुँचे और  रेलवे स्टेशन पर संस्थापित नए उपकरणों का गहन निरीक्षण किया इसके साथ ही दोहरीकरण के मानक के अनुरूप यार्ड प्लान,इंटरलॉकिंग, विडीयू पैनल, ब्लाक यन्त्र, स्टेशन वर्किंग रूल, स्टेशन पावर पैनल, रिले रूम, इंटीग्रेटेड पावर सप्लाई सिस्टम, इमरजेंसी कैंसिलेशन, वीडर काउंटर, प्लेटफार्म क्लियरेंस, पॉइंट क्रासिंग, नये सिगनल, बर्थिंग ट्रैक, ओवर हेड ट्रैक्शन, सिगनल ओवर लैप, फाउलिंग मार्...

दोषियों पर सख्त कार्यवाही करते हुए निर्दोषों को जल्द किया जाए रिहा: सागर सिंह राहुल

Image
अंग्रेजी के पेपर लीक मामले में सामाजिक कार्यकर्ता सागर ने शासन- प्रशासन से की मांग बलिया। अंग्रेजी के पेपर के लीक होने के मामले हम शासन व प्रशासन से मांग करते है कि दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करते हुए निर्दोषों को जल्द से जल्द रिहा किया जाए। उक्त बाते सामाजिक कार्यकर्ता सागर सिंह राहुल ने कही। श्री सिंह ने कहा कि जिस तरह कभी- कभी अपराध करने से पहले अपराधियों को मुखबिरो की सूचना पर धर पक्कड़ की जाती है, ठीक उसी तरह पत्रकारों को भी मुखबिरो द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि दिनांक 30 मार्च को होने वाली अंग्रेजी पेपर लीक हो गई है। जिसकी सूचना मिलते ही पत्रकार अजित ओझा जी, दिग्विजय सिंह इत्यादि पत्रकारों ने इसे अपने अखबार के माध्यम से प्रकाशित किया। अपराध तब होता जब इन लोगो को सारी जानकारी होते हुए भी ये चुप रहते। तब माना जाता कि आप (पत्रकारों) लोगो को जानकारी मिलने पर भी चुप होकर शिक्षा माफियाओं के साथ मिलकर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे थे। पर जब खुलकर अपने अखबार के माध्यम से इस बात को प्रकाशित कर दिया गया कि दिनांक 30 मार्च को होने वाली अंग्रेजी का पेपर लिक हो चुकी ह...

सूचना देने वाले पत्रकार को ही अभियुक्त बना देना निंदनीय: सुशील पांडेय

Image
पेपर लीक मामले में प्रशासन की विफलताओं को छिपाने के लिए पत्रकार की हुई गिरफ्तार बलिया। यूपी बोर्ड की परीक्षा के पेपर लीक मामले में सरकार अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने के लिए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र के प्रतिनिधि पर ठीकरा फोड़ रही है। जबकि सच को उजागर करने वाले पत्रकार ने अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाया है। अजीब विडंबना है कि पत्रकार ने पेपर लीक होने की सूचना विभागीय एवं जनपदीय अधिकारियों को दी, जो बोर्ड के नियमानुसार उचित एवं नियमसंगत है। फिर भी पत्रकार को ही अभियुक्त बना देना निंदनीय एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की जुबान बन्द करना है।  उक्त बातें समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्हजी" प्रेस को जारी अपने बयान के माध्यम से शुक्रवार को कही। कान्हजी ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा से लोकतांत्रिक संस्थाओं को कुंद करने की फिराक में रही है। जब भी मौका मिला है ये लोग चौथे स्तंभ को दबाए हैं। ताकि इनकी नाकामियों की फेहरिस्त आमजन तक न पहुंच पाए। लेकिन इन्हें यह समझना चाहिए कि सरकारी डंडे से जब-जब लोकतंत्र को दबाने और इसकी जुबान और लेखन...

सभी विभागो के मध्य बेहतर समन्वय से ही वाराणसी मंडल मिली यह उपलब्धी: रामाश्रय पाण्डेय

Image
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल ने माल, पार्सल, टिकट चेकिंग और आरक्षित यात्री खंड क्षेत्र में की है अब तक की सर्वश्रेष्ठ कमाई  वाराणसी। वित्तीय वर्ष 2021-22 में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल ने माल, पार्सल, टिकट चेकिंग और आरक्षित यात्री खंड क्षेत्र में अब तक की सर्वश्रेष्ठ कमाई का आंकड़ा हासिल किया है।   सर्वश्रेष्ठ माल लोडिंग और राजस्व वर्ष 2021-22 में माल लदान से 85.57 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित हुआ है। यह पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से लगभग 114% अधिक है। वही वर्ष 2020-21- 44.32 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित हुआ था।   सर्वश्रेष्ठ पार्सल राजस्व  वर्ष 2021-22 में पार्सल लोडिंग से 10.33 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। यह पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (2019-20- 5.77 करोड़) से लगभग 80% अधिक है।  सर्वश्रेष्ठ टिकट जांच प्रदर्शन  वर्ष 2021-22 में टिकट चेकिंग के माध्यम से 29.70 करोड़ रुपये का राजस्व उत्पन्न हुआ है जो कि अब तक का सबसे अच्छा और 2019-20 (19.90 करोड़) में पिछले सर्वश्रेष्ठ से लगभग 50% अधिक है।  अब तक का सर्वश्रेष्ठ यात्री याता...

फेफना- करीमुद्दीनपुर खण्ड पर पूरा हुआ दोहरीकरण व विद्युतीकरण का कार्य

Image
रेल संरक्षा आयुक्त चार अप्रैल करेंगे इस रेल खण्ड का निरीक्षण बलिया। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर फेफना- करीमुद्दीनपुर खण्ड पर दोहरीकरण कार्य विद्युतीकरण सहित पूरा कर लिया गया है। रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर पूर्वी सर्किल 04 अप्रैल दिन सोमवार को इस दोहरीकृत एवं विद्युतीकृत रेल खण्ड का निरीक्षण करेंगे तथा स्पीड ट्रायल किया जायेगा।  रेल प्रशासन ने आमजन से अपील किया है कि निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल के दौरान इस नव दोहरीकृत एवं विद्युतीकृत रेल लाइन पर न जाये न ही अपने मवेशियों को जाने दें।

आरएसएस के स्वयं सेवकों का पूर्ण गणवेश में पथ संचलन सम्पन्न

Image
स्वयंसेवकों द्वारा व्यायाम योग तथा आसन का किया गया प्रदर्शन बलिया। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष के प्रतिपदा के दिन पड़ने वाले वर्ष प्रतिपदा उत्सव को मनाने हेतु बलिया शहर के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया जिले के स्वयं सेवकों द्वारा पूर्ण गणवेश में पथ संचलन शुक्रवार को सम्पन्न हुआ।  पथ संचलन रामलीला मैदान से प्रारम्भ होकर एलआईसी तिराहा, हनुमानगढ़ी मन्दिर, विजय सिनेमा रोड, चौक, सेनानी उमाशंकर सिंह चौराहा, विशुनीपुर, चित्तू पाण्डेय चौराहा, रेलवे स्टेशन, मालगोदम रोड होते हुए वापस रामलीला मैदान पहुंचा जहां जनसमारोह के साथ कार्यक्रम का समारोप हुआ। संचलन के दौरान जगह जगह समाज के सम्भ्रांत लोग व मातृशक्तियों द्वारा संचलन में चल रहे स्वयं सेवकों पर पुष्पवर्षा की गई व भारत माता की जय व कौन चले भाई कौन चले- भारत माँ के लाल चले का उदघोष लगया गया। संचलन से पूर्व स्वयंसेवकों द्वारा व्यायाम योग तथा आसन का प्रदर्शन किया गया। ज्ञात हो कि वर्ष प्रतिपदा का दिन संघ के स्वयंसेवकों के लिए अति महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि वर्ष प्रतिपदा के दिन ही संघ संस्थापक प. पू. डॉ. के...

व्यापारी समाज के मान सम्मान पर नही आने देंगे आंच: केतकी सिंह

Image
कृषि मंडी में आयोजित हुआ विधायक केतकी सिंह का अभिनंदन एवं होली मिलन समारोह सहतवार (बलिया)। व्यापारी समाज के मान सम्मान पर हम आच आने नहीं देंगे। हमारी कोशिश होगी कि  क्षेत्र का विकास हो। साथ में सहतवार की जो भी समस्या होगी और व्यापारी बंधुओं की जो भी समस्या होगी उसका समाधान करेंगे। कृषि मंडी समिति और भारतीय तुरैहा चेतना महासभा के द्वारा जो मांग रखा गया है हम उसको पूरा कराने का प्रयास करेंगे।  बांसडीह विधायक श्रीमती केतकी सिंह को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौपते विजय तुरहा एवं दिनेश तुरहा  उक्त बातें बांसडीह विधान सभा क्षेत्र की विधायिका श्रीमती केतकी सिंह जी ने सहतवार कृषि मंडी में आयोजित अपने अभिनंदन एवं होली मिलन समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए कहा।  लअखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी ने कहा कि जिस तरीके से बासडीह विधानसभा के व्यापारी और तुरहा समाज ने विधायक जी को समर्थन दिया है विधायक जी को उनके अपेक्षाओं पर भी खरा उतरना होगा और उनके दुःख सुख में शामिल होना पड़ेगा। इस अवसर पर विजय तुरहा एवं दिनेश तुरहा ने त...

नूडल्स डे कार्यक्रम अन्तर्गत खुशियाँ बाँटने का किया गया प्रयास

Image
इंडियन रोटी बैंक परिवार बलिया द्वारा प्रसन्नता दिवस के रूप में मनाया गया एक अप्रैल बलिया। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित 16 राज्यों के 87 जिलों समेत 104 यूनिटों में आज एक अप्रैल  को * A Happiness Day* के रूप में इंडियन रोटी बैंक परिवार द्वारा समाज के आर्थिक रूप से अक्षम एवं जरूरतमंद बच्चों के मध्य *नूडल्स डे* कार्यक्रम के अन्तर्गत खुशियाँ बाँटने का प्रयास किया गया।  इस क्रम में इंडियन रोटी बैंक परिवार बलिया के द्वारा हरिजन बस्ती में विद्या भारती द्वारा संचालित संत रविदास प्राइमरी विद्यालय जगदीशपुर बलिया के करीब 60बच्चों को नूडल्स, फ्रूटी, अंगूर इत्यादि खिलाया गया एवं शिक्षा उपयोगी  पेन, पेंसिल, रबड़, कटर आदि भी दिया गया एवं हिन्दू नव संवत्सर के उपलक्ष्य में अबीर का टीका  लगाया गया। बच्चों के चेहरों पर खुशी देखकर इंडियन रोटी बैंक परिवार बलिया के उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यों ने भी आत्मसंतुष्टि का अनुभव किया।     इस मौके पर सर्वश्री राम बदन चौबे प्रदेश कोआर्डिनेटर, सागर सिंह राहुल जोनल कोआर्डिनेटर पूर्वी उत्तर प्रदेश, डा0 सन...

दो अप्रैल से प्रारंभ होगा पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ

Image
चैत्र नवरात्रि में नवरात्रि साधना हेतु होगा गायत्री महापीठ पर विविध आयोजन बलिया। चैत्र माह में प्रारम्भ हो रहे चैत्र नवरात्रि के अवसर पर नवरात्रि साधना हेतु शहर के महावीर घाट स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर 2 अप्रैल दिन शनिवार से विविध कार्यक्रमो के साथ पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ प्रारम्भ होगा जो कि 10 अप्रैल दिन रविवार को पूर्णाहुति कार्यक्रम तक चलेगा। उक्त जानकारी देते हुए महावीर घाट स्थित गायत्री शक्तिपीठ के विजेंद्र नाथ चौबे ने बताया कि हमारी सनातन संस्कृति, ऋषि चिंतन द्वारा प्रणीत, परिपूर्ण है। ऋषि कहते हैं कि ऋतु परिवर्तन की इस संक्रांति बेला में हमारे शरीर और मन में भी अनुकूल परिवर्तन होते हैं।अतः तन व मन दोनों को साधने हेतु धर्म में आस्था रखने वाले सभी श्रद्धालु व्रत- उपवास रखते हुए आद्यशक्ति माँ भगवती की उपासना करते हुए नवरात्रि पर्व मानते है। इन नौ दिनों में गायत्री मंत्र जप, अनुष्ठान, साधना अत्यंत सिद्ध, सशक्त, व पुण्यफल दायीं होती है। गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट गंगा जी मार्ग बलिया पर भी इस पर्व को सामूहिकता के साथ  मनाया जा रहा है। श्री चौबे ने बताया कि नवरात्रि...