Posts

Showing posts from September, 2023

छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रों एवं छात्र नेताओं की पद यात्रा दो अक्तूबर से

Image
नागेन्द्र बहादुर सिंह 'झुन्नू पूर्व अध्यक्ष टी0डी0 ने किया प्रेसवार्ता बलिया। विगत चार वर्षो से बलिया सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में छात्र संघ चुनाव नहीं कराये जाने से पूर्वांचल सहित पूरे प्रदेश के महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालयों के छात्रसंघ पर स्थायी ताला लग चुका है। छात्रों का महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालयों में सशक्त प्रतिनिधित्व का कार्य छात्रसंघ ही करती है। छात्रसंघ चुनाव नहीं होने के कारण छात्र राजनीति एवं युवा राजनीति दिशा विहीन हो रही है। छात्रों में लोकतांत्रिक एवं जनतांत्रिक मूल्यों का बीजारोपण एवं लोकशाही का प्रशिक्षण छात्रसंघ के प्रत्यक्ष चुनाव के माध्यम से ही होता है। ज्ञातव्य हो कि छात्र-छात्र नेताओं एवं पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति द्वारा छात्र संघ चुनाव कराये जाने के लिए विभिन्न तरीके से छात्र आन्दोलन चलाये गये है। परन्तु खेद इस बात का है कि बार-बार शासन प्रशासन द्वारा लिखित व मौखिक आश्वासन देने के बावजूद भी छात्रसंघ चुनाव नहीं कराये जा रहे है जिससे महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालयों के छात्र व छात्रनेताओं में भारी आक्रोश है। माननीय योगी जी की सरकार सदन...

द मेकअप स्टूडियो का हुआ भव्य शुभारंभ

Image
शहर के एल आई सी मालगोदाम रोड पर खुला पार्लर बलिया। शहर के एलआईसी रोड पर द मेकअप स्टूडियो का भव्य शुभारंभ अंशिका पांडे के द्वारा फीता काटकर  किया गया।  प्रोपराइटर अंकित पांडे, अमित पांडे ने बताया कि हमारे यहां अनेकों प्रकार के महिलाओं के लिए मेकअप का सभी सर्विस दिया जाता है। साथ ही नेल अति, हेयर एम्सर्तशन, परामामेन्ट लीप कलर, आई केसेस, आई ब्रो एव हाइड्रा फेशियल जैसे काम हमारे यहां मुंबई और दिल्ली के एक्सपर्टों के द्वारा सेवा दिया जाता है। वही गरीब परिवार के लड़कियों के लिए शादी पर निःशुल्क मेंकअप किया जाएगा। उद्घाटन के दौरान गुड्डू जी, नवल किशोर, अभय सरार्फ व दर्जनों लोग मौजूद रहे। रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

डॉ एमएस स्वामीनाथन को अर्पित की श्रद्धांजलि

Image
चंद्रशेखर विवि में आयोजित गोष्ठी में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर की चर्चा बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता ने कृषि क्षेत्र के दिग्गज और भारत की हरित क्रांति के जनक डॉ एमएस स्वामीनाथन को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने 28 सितम्बर,2023 को अंतिम सांस ली। इस दौरान कृषि संकाय में एक गोष्ठी कर डॉ स्वामीनाथन के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में चर्चा की गयी। इस अवसर पर निदेशक शैक्षणिक डॉ पुष्पा मिश्रा, डॉ प्रियंका सिंह, डॉ अजय चौबे, डॉ विनीत सिंह, डॉ सरिता पांडेय, डॉ अमित सिंह, डॉ खुश्बू दुबे, डॉ करूणेश दुबे, डॉ आर एन सिंह सहित अन्य प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्रों ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। रिपोर्ट: विनय कुमार

छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्रों ने किया जिला प्रशासन का पुतला दहन

Image
छात्रसंघ चुनाव की तिथि शीघ्र  घोषित नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी बलिया। जनपद में छात्रसंघ चुनाव बहाली के संदर्भ में उग्र छात्र नेताओं ने जनपद के समस्त महाविद्यालय पर जिला प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।  इस आन्दोल का नेतृत्व कर रहे छात्रनेता अमन तिवारी ने बताया कि जिला प्रशासन छात्रसंघ चुनाव को पुनः टालने का प्रयास कर रही है। परंतु वो इस बागी बलिया की मिट्टी को नही जान पा रही। अगर छात्रसंघ चुनाव की तिथि शीघ्र नही घोषित किया जाएगा तो यह आन्दोलन अगली कड़ी में हजारों की संख्या में कलेक्टरेट का घेराव कर प्रदर्शन करेगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।  छात्रनेता प्रवीण सिंह विक्की ने कहा कि जब इस देश मे पंचायत से लोकसभा तक के चुनाव अपने निर्धारित समय पर हो रहे है तो फिर छात्रसंघ चुनाव को नज़र अंदाज़ क्यो किया जा रहा है। जो महाविद्यालय प्रशासन का एक प्रमुख अंग है। क्या यह जिला प्रशासन का मनमानी रवैया नही है ? इस पुतला दहन कार्यक्रम में जनपद के सैकड़ों छात्रनेता उपस्थित रहे। रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

आज भी युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं स्वामी विवेकानंद के विचार

Image
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दृष्टिकोण विषय पर प्रबुद्ध जनों की एक दिवसीय संगोष्ठी संपन्न बलिया। स्वामी विवेकानंद द्वारा शिकागो में दिए गए ओजस्वी भाषण से ही पश्चिमी सभ्यता के लोग भारतीय धर्म और संस्कृति की तरफ आकर्षित हुए थे। उनके विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं।  उक्त बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्षप्रान्त के प्रान्त प्रचारक सुभाष ने शहर के विजय सिनेमा रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दृष्टिकोण' विषय पर प्रबुद्ध जनों की एक दिवसीय संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कही।  उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म और आध्यात्म की आधुनिक और प्रेरणादायी व्याख्या करने में स्वामी विवेकानंद का अहम योगदान है। 12 जनवरी सन 1863 को जन्मे स्वामी विवेकानंद वेदान्त के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में सन् 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी जो आज भी अपना काम कर रहा है। वे रामकृष्ण परमहंस के सुयोग्य शिष्य थे। ...

रेल हित व यात्री हित के विभिन्न मुददो पर हुई चर्चा

Image
बलिया रेलवे परामर्शदात्री समिति एवं अधिकारियों की हुई बैठक बलिया। रेलवे परामर्श दात्री समिति  की  स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक किया गया। प्रभारी स्टेशन अधीक्षक बलिया शशि कांत सिंह की अध्यक्षता में रेलवे के अधिकारियों एवं रेलवे के सम्मानित सदस्यों के साथ बैठक में रेल हित व यात्री हित के विभिन्न मुददो पर चर्चा की गयी।  प्रमुख मांगो में बलिया से जम्मू कटरा तक ट्रेनों का संचालन, बलिया से छपरा पटना बाया रांची तक का ट्रेनों को प्रतिदिन संचालन, स्टेशन पर महिला आरपीएफ की मांग, सुरेमनपुर और रसड़ा स्टेशन पर समस्याओं की चर्चा, बलिया रेलवे स्टेशन पर शहीदो का नेम प्लेट, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख आदि अनेक विकासात्मक मुददों पर विस्तार से चर्चा किया गया। मण्डल वाणिज्य निरीक्षक बलिया राजेंद्र प्रसाद ने रेलवे स्टेशन हो रहे विकास के बारे मे चर्चा किया। उन्होंने बताया कि बलिया रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्टेशनों पर बहुत विकास होना है जिसका कार्य लगातार चल रहा है।  उन्होंने बताया कि यात्रियों द्वारा स्टैंड के बारे में शिकायत पर जुर्माना भी लगाया गया ह...

पी.एस. सैलून एंड मेकअप स्टूडियो का भव्य शुभारंभ

Image
वीरेंद्र सिंह के द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया बलिया। शहर के प्रगति कटरा जगदीशपुर चौराहा निकट सिटी हॉस्पिटल के पी.एस सैलून एंड मेकअप स्टूडियो का पिता वीरेंद्र सिंह के द्वारा फीता काटकर भव्य शुभारंभ किया गया।  सहयोगी प्रतिष्ठान प्रदीप कुमार सिंह ने आए हुए अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। वही मेकअप आर्टिस्ट परी सिंह ने बताया कि आज हमारा सपना साकार हुआ क्योंकि हमारे पिताजी और हमारी माता जी माया देवी की मौजूदगी में यह शुभारंभ किया गया है। हमारे यहां महिलाओं के लिए अनेकों प्रकार के मेकअप किया जाता है और गरीब परिवार के महिलाओं के लिए विशेष छूट है।  उद्घाटन के दौरान प्रवीण सिंह, पूजा सिंह, अभय सिंह, अजय सिंह, अंजू सिंह, गुरु दत्त सिंह, प्रमोद सिंह, प्रोफूल सिंह मोनू व दर्जनों लोग मौजूद रहे। रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

इंकलाबी युवा दिवस के रूप में मनाया गया भगत सिंह की जयंती

Image
आईपीएस ने की देश में भगत सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना करने की मांग बलिया। जनपद के कलेक्ट्रेट स्थित चंद्रशेखर उद्यान में इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के तत्वावधान में इंकलाबी भगत सिंह जी की 167 वीं जयन्ती इंकलाबी युवा दिवस के रूप में बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजली अर्पित कर इंकलाब जिन्दाबाद, भगत सिंह की इंकलाबी विचारधारा जिन्दाबाद के उद्घोष के साथ मनाया गया।  देश में इंकलाबी भगत सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना करने, उनके विचारों, लेखों को शैक्षणिक पाठ्य पुस्तकों में शामिल करने तथा भगत सिंह की जेल डायरी पर शोध कार्य प्रारम्भ किये जाने की मांग को आईपीएस ने प्रमुखता से उठाया।  इस अवसर पर इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविन्द गोंडवाना ने अपने सम्बोधन में कहा कि इंकलाबी भगत सिंह अखण्ड भारत के सबसे युवा समस्त भारतवासियों के हृदय में वास करने वाले महान क्रांतिवीर हैं। भगत सिंह जी के राष्ट्रवादी विचारधारा पर चलकर ही अखण्ड भारत का कल्याण सम्भव है और हमारा महान देश भारत दुनिया के महानतम् देशों कीं अग्रिमपक्ति में खड़ा द...

27 सितम्बर को पर्यटन दिवस पर विशेष -

Image
बलिया जिला में है पर्यटन की अपार सम्भावनाएँ पर्यटन का हब बन सकता है बलिया: डा० गणेश कुमार पाठक            बलिया। अमरनाथ मिश्र पी० जी० कालेज, दूबेछपरा, बलिया के पूर्व प्राचार्य एवं जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के पूर्व शैक्षणिक निदेशक पर्यावरणविद् डा० गणेश कुमार पाठक ने एक विशेष भेंटवार्ता में बताया कि जनपद बलिया विविधताओं एवं विभिन्नताओं से भरा पड़ा है। खनिज संसाधन विहीन इस जिला में अभी तक कोई बड़ा उद्योग भी स्थापित नहीं हो सका। कुछ लघु एवं कुटीर उद्योग स्थापित हुए, किंतु वो भी दुर्व्यवस्था के शिकार होकर बंद हो गए। कृषि ही एकमात्र अर्थव्यवस्था का स्रोत है। यही कारण है कि इस जिला में बेरोजगारों की भरमार है और जिला का विकास भी कुंठित हो गया है।               डॉ गणेश कुमार पाठक (पर्यावरणविद) बलिया में पर्यटन विकास की है अपार सम्भावनाएँ- डा० पाठक ने बताया कि उद्योग विहीन एवं रोजगार विहीन बलिया जिला में रोजगार बढ़ाने हेतु एवं अर्थव्यवस्था की नींव मजबूत करने हेतु "पर्यटन उद्योग" की पर्याप्त सम्भावना...

गायत्री परिवार का जनपदीय कार्यकर्ता गोष्ठी एक अक्तूबर को

Image
महावीर घाट स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर होगा कार्यक्रम बलिया। शांतिकुंज हरिद्वार में सक्रिय कार्यकर्ता शिविर में बंदनीया माता जी के जनशताब्दी वर्ष में कार्यक्रम के अंतर्गत बलिया जनपद में 950 ग्राम सभा के घर-घर में गायत्री माता- यज्ञ भगवान को प्रतिष्ठित करना व गायत्री शक्तिपीठ प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव जन जागरण सम्मेलन 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ (दिनांक 1 से 5 जनवरी 2024 तक) को सफल बनाने हेतु अभियान प्रारंभ करने के उद्देश्य से गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट गंगा जी मार्ग बलिया द्वारा जनपदीय कार्यकर्ता गोष्ठी का आयोजन किया गया है। उक्त कार्यक्रम एक अक्तूबर दिन रविवार को गायत्री शक्तिपीठ, महावीर घाट गंगा जी मार्ग, बलिया पर पूर्वाह्न दस बजे से होगा। उक्त जानकारी देते हुए गायत्री शक्तिपीठ बलिया के संयोजक विजेंद्र नाथ चौबे  ने बताया कि शांतिकुंज हरिद्वार के विद्वान आचार्यो द्वारा, प्रान्तिय कार्यक्रम झांसी व सुल्तानपुर में भागीदारी तथा भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा पर भी चर्चा होगी।

व्यापारियों के मांग को मंत्रियों तक पहुंचाएं बलिया सांसद

Image
सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने वित्त मंत्री एवं रेल मंत्री का मांगो के प्रति ध्यान कराया आकृष्ट  बलिया। बलिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद माननीय वीरेंद्र सिंह मस्त द्वारा गत तीन सितंबर को राष्ट्रीय व्यापारी दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी के केंद्र संबंधी मांग पत्र को माननीय रेल मंत्री एवं माननीय वित्त मंत्री को लिखित रूप से दिया है।  ज्ञात हो कि अरविंद गांधी द्वारा केंद्र सरकार से संबंधित आठ सूत्रीय मांग पत्र माननीय सांसद जी को सौपा गया था जिसमें से दो मांग रेल मंत्रालय से संबंधित था। बाकी छह मांग वित्त मंत्रालय से संबंधित था।

पं.दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर व वृहद रोजगार मेला

Image
डेढ़ हजार से अधिक युवाओं को मिला रोजगार बलिया। चितबड़ागांव महरेंव मे  पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मदिन के अवसर पर बड़े ही धूमधाम से स्वास्थ्य शिविर व वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया।  उक्त जानकारी देते हुए भाजपा नेता वंश नारायण राय ने बताया कि यह कार्यक्रम हम लोग हर साल करते हैं जिसमें डेढ़ हजार से अधिक छात्रों को आज रोजगार मिला। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नीरज शेखर राज्यसभा सांसद, अध्यक्षता संजीव कुमार गुप्ता चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया रहे। नीरज शेखर ने अपने संबोधन में बताया कि इस समय सरकार युवाओं को काफी रोजगार की तरफ बढ़ावा दे रही है और युवाओं को भी आगे जाकर इसमें भगधारी लेना होगा। इस कैंप में 25 कंपनियां सम्मिलित हुई। किसान गोष्टी, रोजगार मेला, स्वास्थ्य मेला , उद्यान विभाग द्वारा 1000 पौधों का वितरण किया गया।  इस दौरान विपिन कुमार राय, ओमप्रकाश वर्मा, धीरेंद्र नाथ तिवारी, आनंद कुमार सिंह, पप्पू रावत, मंगल सिंह, चंचल गुप्ता, बृजेश तिवारी, बृजेश कुमार सिंह, विशाल भूषण श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव व दर्जनों लोग मौजूद रहे।...

आईवीएफ के माध्यम खुशियों को दे रहे जन्म : डॉ एकिका सिंह

Image
नीमा व शारदा नारायन हास्पिटल ने बलिया में आयोजित किया चिकित्सा संगोष्ठी बलिया। आईवीएफ के माध्यम से निःसंतान महिलओं की गोद में किलकारियां गूंज रही हैं। निःसंतानता अभिशाप नहीं है। आधुनिक चिकित्सा प्रणाली में इस उपचार आईवीएफ के माध्यम से किया जा रहा है।  इस बावत जनपद के एक होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे बताया गया कि शारदा नारायन हास्पिटल स्थित आईवीएफ सेंटर में विश्व स्तरीय मशीनों के साथ उपचार किया जा रहा है। दस वर्षों में ढ़ाई हजार से अधिक महिलाओं को मातृत्व सुख का लाभ प्राप्त हो चुका है। बांझपन व स्त्री एवं प्रसुति रोग विशेषज्ञ डॉ एकिका सिंह ने यह सुझाव बलिया में आयोजित चिकित्सक संगोष्ठी में दिया। रविवार की रात्रि नीमा व शारदा नारायण हास्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में वह बोल रही थीं। डॉ संजय सिंह ने बताया कि कैथलैब के माध्यम से हृदय रोग से संबंधित सभी प्रकार का उपचार संभव है। एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, पेसमेकर सहित सभी प्रकार की सर्जरी विश्वस्तरीय मशीनों द्वारा विशेषज्ञों के निर्देशन में किया जाता है। शारदा नारायन हास्पिटल में ...

इं.ओमप्रकाश सिंह को दिलाई गई अध्यक्ष पद की शपथ

Image
लायंस क्लब बलिया सोसाइटी का अधिष्ठान समारोह सम्पन्न बलिया। लायंस क्लब बलिया सोसाइटी का अधिष्ठान समारोह होटल पार्क इन में रविवार को मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में गवर्नर (मंडल अध्यक्ष) एम जे एफ लायन इंजीनियर जे.एन. श्रीवास्तव एवं उप मंडल अध्यक्ष द्वितीय एम जे एफ डॉक्टर अर्पण धर दुबे जी, कैबिनेट सचिव एम जे एफ लायन मनीष गुप्ता, जोन चेयरपर्सन लायन आजाद शत्रु जी, एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी गोपाल जी श्रीवास्तव एवं हंगर चेयरपर्सन डी एस मिश्रा जी उपस्थित रहे। इस सत्र के अध्यक्ष के पद के लिए लायन इंजीनियर ओमप्रकाश सिंह को शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष जी अपनी धर्मपत्नी लायन अर्चना सिंह के साथ मंच पर पीठासिनी हुए। इसके बाद सेक्रेटरी के लिए लायन आर्किटेक्ट अंशुल अग्रवाल और कोषाध्यक्ष के लिए लायन एडवोकेट वंशज सेहगल को शपथ दिलाई। इसके बाद क्लब के उपाध्यक्ष प्रथम लायन नीरज बरनवाल, उपाध्यक्ष द्वितीय लायन डॉक्टर हेमंत सिंह, डायरेक्टर में लायन विजय बहादुर गुप्ता, लायन इंजीनियर अशोक कुमार जायसवाल, एम जे एफ लायन डॉक्टर अनुराग भटनागर, लायन गुलाम अली, लायन डॉक्टर पी के सिंह एवं लायन...

सपा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव यशपाल सिंह का हुआ स्वागत

Image
नामित किए जाने पर पार्टी के पदाधिकारियों ने व्यक्त किया प्रसन्नता बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा जनपद बलिया के तीन बार पार्टी अध्यक्ष रहे वरिष्ठ नेता यशपाल सिंह, टी. डी. कालेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, आद्याशंकर यादव, अकमल नईम खा "मुन्ना", शशिकांत चतुर्वेदी को प्रदेश सचिव नामित किए जाने पर जनपद समाजवादी पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया हैं तथा नवनियुक्त प्रदेश सचिव यशपाल सिंह का फूल माला से स्वागत किया।   इस अवसर पर उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए यशपाल सिंह ने कहा कि समाजवाद समाज के अंतिम व्यक्ति की बात करता हैं। अखिलेश यादव जी समाजवादी विचारधार की उम्मीद हैं देश के युवा, किसान, गरीब और छात्र अखिलेश यादव जी के तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रही हैं। मेरे ऊपर राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व ने जो विश्वास जताया हैं उसपर शतप्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा।       इस अवसर पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष/ प्रवक्ता सुशील पाण्डेय...

जेएनसीयू की कुलानुशासक नियुक्त हुई डॉ प्रियंका सिंह

Image
विभिन्न प्रशासकीय दायित्वों का कुशलतापूर्वक करती रही हैं निर्वहन बलिया। कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के आदेशानुक्रम में कुलसचिव एस. एल. पाल ने डाॅ. प्रियंका सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर, समाजशास्त्र विभाग को जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का नया कुलानुशासक (चीफ प्राक्टर) नियुक्त किया है।  डाॅ. प्रियंका की शिक्षा- दीक्षा बीएचयू से हुई है। डाॅ. प्रियंका के पास 11 वर्षों का प्राध्यापकीय अनुभव है, साथ ही आप विभिन्न प्रशासकीय दायित्वों का भी निर्वहन कुशलतापूर्वक करती रही हैं। पूर्ववर्ती संस्थान दयालबाग शिक्षण संस्थान (मानद विश्वविद्यालय) में आप एनएसएस अधिकारी रहने के बाद अभी जेएनसीयू में विभागाध्यक्ष, समाजशास्त्र के अतिरिक्त आईक्यूएसी की संयोजक भी हैं।डॉ प्रियंका विश्वविद्यालय की विभिन्न समितियों की सदस्य और संयोजक भी हैं। आपके 14 शोधपत्रों और 2 पुस्तकों का प्रकाशन हो चुका है। उनके निर्देशन में कई विद्यार्थियों ने पी-एच.डी, एम. फिल. या एम. ए. का शोधकार्य संपन्न किया है। उन्होंने विभिन्न संगोष्ठियों/ सम्मेलनों में विशेषज्ञ के रूप में व्याख्यान देने के साथ सत्र की अध्यक्षता भी कर...

नए क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक ने ग्रहण किया कार्यभार

Image
राज्य परिवहन निगम बलिया डिपो के नए क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक बने अजय कुमार बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम बलिया डिपो के नए क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक अजय कुमार ने अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शासन के मंशा के अनुरूप एवं माननीय मंत्री दयाशंकर सिंह परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के आदेशों के क्रम में विभाग का जो भी आदेश होगा उसे नियमानुसार कार्यरूप दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यालय लखनऊ से बलिया तबादला हुआ है। जनता की जो भी शिकायत होगी उसका त्वरित निस्तारण किया जाएगा। कहा कि कंडक्टर एवं ड्राइवर यात्रियों से मधुर भाषा का प्रयोग करेंगे। किसी तरह का शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। शिकायत मिली तो आवाज कार्रवाई होगी। रिपोर्ट: असगर अली

व्यवस्था में परिवर्तन हेतु छात्रों युवाओं को करना होगा संघर्ष

Image
छात्र युवा फ्रंट का द्वितीय जिला सम्मेलन सम्पन्न बलिया।  छात्र -युवा फ्रंट का द्वितीय जिला सम्मेलन रविवार को टाउन हॉल बलिया में सम्पन्न हुआ। छात्रों युवाओं की मुख्य समस्या महंगी होती शिक्षा और घटते रोजगार के सवाल पर वक्ताओं ने बातें रखी।  वक्ताओं ने कहा कि पूंजीवादी व्यवस्था में महंगाई व बेकारी की समस्या हल नहीं हो सकती। उसके लिए व्यवस्था परिवर्तन आवश्यक है। व्यवस्था में सुधार व परिवर्तन के लिए छात्रों युवाओं को संघर्ष करना होगा। संघर्ष के लिए संघठन की वैचारिकी की कमी को दूर करना होगा। संघठन व संघर्षों में जाति धर्म की राजनीति व उपभोक्ता संस्कृति का विरोध करके समाज व राष्ट्र हित की राजनीति को विकसित करना होगा।  सम्मेलन में मंटू जी, मिथिलेश, राजशेखर, गौरव श्रीवास्तव, राज नारायण, ब्रह्मदत्त तिवारी, श्याम नारायण सिंह , संतोष सिंह ने बातें रखी। अध्यक्षता जनार्दन सिंह और संचालक अतहर ने किया। रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

विश्वास पर खरा उतरने का ईमानदारी से करूंगा प्रयास: कामेश्वर सिंह

Image
सपा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह एवं सुशील पाण्डेय का हुआ स्वागत बलिया। समाजवादी पार्टी के युवा  साथियों द्वारा पार्टी के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह एवं सुशील पाण्डेय "कान्हजी" का स्वागत शहर के एक होटल के सभा कक्ष में किया गया। युवा साथियों ने माला पहना कर एवं मिठाई खिलाकर सपा  उपाध्याक्ष द्वय का स्वागत किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में  कामेश्वर सिंह ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा जिस उम्मीद एवं विश्वास से यह जिम्मेदारी मुझे दी गई हैं उस विश्वास पर खरा उतरने की ईमानदारी से प्रयास करूंगा। साथ ही आप लोगो ने आज जो स्नेह दिखाया हैं उसका भी आजीवन ऋणी रहूंगा। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार।        पार्टी उपाध्यक्ष/ प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्हजी" ने इस मौके पर कहा कि मै समाजवादी विचाराधारा का एक अदना सा कार्यकर्ता हूं। अभी तक पार्टी द्वारा को भी दायित्व मुझे दिया गया आप साथियों के सहयोग से उसे निभाया हूं आगे भी आप सबके साथ एवं सहयोग की आवश्यकता पड़ती रहेगी उम्मीद हैं आपका स्नेह  मिलता रहेगा। इस बार 2024 का ...

गोकुल पेंट हाउस पर हर खरीदारी पर मिल रहा विशेष छूट

Image
ग्राहकों को दे रहे अपनी अच्छी सेवाएं: अमित रौनियार बलिया। शहर के कासिम बाजार हीरो होंडा सर्विस सेंटर के बगल में गोकुल पेंट के प्रोपराइटर अमित रौनियार ने मीडिया से वार्ता कर बताया कि 20 फरवरी 2024 को एक साल होने से पहले ही बर्जर पेंट के नंबर एक विक्रेता जनपद में कंपनी के द्वारा घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत ही अच्छा लग रहा है कि जनपद में एक साल अभी पूरा भी नहीं हुआ हम अपने ग्राहकों का दिल जीत चुके हैं। बाजारों में अपनी अच्छी सेवाएं दे रहे हैं। अब तक किसी भी ग्राहक के द्वारा कोई कंम्पलेन अब तक नहीं मिला। आगे भी प्रयास रहेगा कि हम ऐसे ही अपनी अच्छी सेवा बाजारों में देते रहें। हर खरीदारी पर विशेष तोहफा भी दिया जा रहा है। पेट लेने पर विशेष छूट भी दिया जा रहा है। हमारे यहाँ बर्जर, एशियन के संपूर्ण रेज हमारे यहां उपलब्ध है। रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

किसानों के अच्छी फसल के लिए हीरा इंजीनियरिंग वर्क्स पर हुआ मंथन

Image
ताकि किसान अच्छी उपज कर बढ़ा सके आमदनी का स्रोत बलिया। शहर के राजधानी रोड जलालपुर, कृष्ण टॉकीज के समीप हीरा इंजीनियरिंग वर्क्स पर मंतोष शर्मा के नेतृत्व में किसानों को किस तरह अच्छी फसल कराया जाए इसके लिए मंथन किया गया। वही मीडिया से बात करते हुए मंतोष शर्मा ने बताया कि इस समय बाजार थोड़ा नाजुक है। लेकिन उम्मीद है कि आने वाले समय में किसानों के लिए हम लोग नए और आधुनिक यंत्रों का आविष्कार करने में लगे हैं बहुत जल्द बाजार में यह लॉन्च हो जाएगी। किसानों को जोताई और बोआई करने में काफी मदद मिलेगी। किसानों को समय का भी बहुत ज्यादा बचत होगा और वह अपनी अच्छी उपजाऊ कर आमदनी का स्रोत बढ़ा सकते हैं। क्योंकि एक तरफ सरकार किसानों को काफी मदद कर रही है। जिसको लेकर आज मंथन किया गया। इसमें वैभव, पंकज जी, रामबदन यादव, संजीव श्रीवास्तव, सुनील मिश्रा आशुतोष गुप्ता पंकज मिश्रा सुमित सिंह गोलू सिंह व दर्जनों लोग मौजूद रहे। रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

विश्व नदी संरक्षण दिवस पर विशेष-

Image
नदियों के संरक्षण हेतु पुनः भगीरथ प्रयास की आवश्यकता बलिया। अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूबेछपरा, बलिया के पूर्व प्राचार्य एवं जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के पूर्व शैक्षणिक निदेशक पर्यावरणविद् डा० गणेश कुमार पाठक ने एक भेंटवार्ता में बताया कि  प्रत्येक वर्ष सितम्बर के चौथे रविवार को विश्व नदी दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष यह २४ सितम्बर को मनाया जा रहा है।              पर्यावरणविद् डा० गणेश कुमार पाठक विश्व नदी संरक्षण दिवस के अवसर पर डा० पाठक ने बताया कि भारत नदियों का देश है। हमारी सभ्यता एवं संस्कृति का विकास नदियों के किनारे ही हुआ है। किंतु मानव की भोगवादी प्रवृत्ति, विलासिता पूर्ण जीवन, नदियों पर बनाए जा रहे बड़े बांधों एवं बड़ी -बड़ी नहरों को निकालने से नदियों की अविरलता एवं निर्मलता बाधित होती जा रही है। नदियों का जल प्रदूषण एवं पारिस्थितिकी असंतुलन का शिकार हो गया है जिससे नदियो का जल अब स्नान करने लायक भी नहीं रह गया है। नदियों के संरक्षण हेतु आज पुनः हमें भगीरथ प्रयास की आवश्यकता है।   आज की...

लोकसभा अध्यक्ष विधूड़ी को सदन से बर्खास्त करें: रामगोविंद चौधरी

Image
कहा :कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो जाएगा गलत संदेश बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि सांसद दानिश अली को सदन में धर्म के आधार पर इंगित करके गाली देने का मामला केवल अभद्र भाषा का मामला नहीं है, यह हेट स्पीच का गम्भीर अपराध है। इस मामले में कड़ी करवाई नहीं हुई तो देश विदेश में गलत संदेश जायेगा जिसका असर सदन की मर्यादा पर पड़ेगा।   उन्होंने कहा है कि सदन की मर्यादा की रक्षा के लिए जरूरी है कि लोकसभा अध्यक्ष इस मामले में प्रारम्भिक कार्रवाई के तौर पर सांसद रमेश विधूड़ी को सदन से बर्खास्त करें और फिर उनके खिलाफ हेट स्पीच के तहत एफआईआर दर्ज कराने की व्यवस्था भी दें।  रविवार को अपने आवास पर पत्रकारों और समाजवादी साथियों से बातचीत में सपा के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि  दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी इसके पहले भी काग्रेस नेत्री श्रीमती सोनिया गाँधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हेट स्पीच कर चुके हैं। उन्होंने कहा...

ठोस कार्ययोजना बनाकर करें कार्य, तभी इसकी उपयोगिता होगी सिद्ध: डीएम

Image
ग्राम पंचायत विकास योजना के जिला क्रियान्वयन एवं समन्वयन समिति की समीक्षा बैठक संपन्न बलिया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ग्राम पंचायत विकास योजना/वार्षिक कार्ययोजना 2024-25 हेतु जिला क्रियान्वयन एवं समन्वयन समिति की बैठक का आयोजित की गई। यह बैठक जिला पंचायती राज विभाग  द्वारा ग्राम पंचायतों के सर्वांगीण विकास के दृष्टिगत 9 विषयों के माध्यम से एस० डी० जी० (सतत विकास लक्ष्य) स्थानीयकरण की प्राप्ति के लिए एक विषयगत दृष्टिकोण अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई हेतु आयोजित की गई थी। जिला पंचायती राज अधिकारी यतेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत विकास योजना (G.P.D.P) में जनपद एवं ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारियों का निर्धारण, ग्राम पंचायत स्तर पर फैसिलिटेटर का चयन, नोडल अधिकारियों एवं फैसिलिटेटर हेतु परिचयात्मक कार्यशाला/ अभिमुखीकरण प्रशिक्षण का आयोजन, ग्राम सभा के आयोजन का रोस्टर उसमें अधिकारीयों/कर्मियों की उपस्थिति तथा जीपीडीपी पोर्टल पर ग्राम सभा की समय सारणी अपलोड किया जाना, वित्तीय वर्ष 2024-25 की वार्षिक कार्ययोजना पर विचार- विमर्श एवं...

रोटरी मिडटाउन ने गुरुजनों को किया सम्मानित

Image
दो नए सदस्य हुए शामिल वाराणासी। रोटरी क्लब वाराणासी मिडटाउन द्वारा स्थानीय होटल यथार्थ इन में बतौर मुख्यातिथि आर एस गौतम  आईपीएस (डीसीपी काशी जोन) एवं विशिष्ट अतिथि आईपीएस अनिल सिंह सिसोदिया एवं निवर्तमान मंडलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल द्वारा प्रोफ. अनिल उपाध्याय, प्रोफेसर जे एस त्रिपाठी, प्रोफेसर अभिषेक पाठक, सुश्री शालिनी बवाडे, धर्मेंद्र मिश्रा, प्रोफेसर संजय सक्सेना, डॉक्टर एन पी द्विवेदी, नविता श्रीवास्तव आदि गुरुजनों को सम्मानित किया गया।  निवर्तमान मंडलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने नए सदस्य राजेश मद्धेशिया और राजू राय को पिन पहनकर क्लब की सदस्यता ग्रहण कराई।  कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर कुमार आशीष तथा संचालन रोटेरियन आशुतोष द्विवेदी, डॉक्टर नविता श्रीवास्तव एवं रोटेरियन वीरेंद्र कपूर ने तथा धन्यवाद ज्ञापन अभिषेक पांडेय ने किया। कार्यक्रम में सचिव राकेश पांडेय, हरिमोहन शाह, डॉक्टर वी डी तिवारी, डॉक्टर के वी पी सिंह, राजेश गुप्ता और राजू राय तथा अन्य रोटेरियन उपस्थित थे।

आईआईटी मे दाखिला होने पर किया गया सम्मानित

Image
वर्ष 2023 में 12वीं में विद्यालय के टॉपर है अनूप मौर्य बलिया। जनपद के कुंवर कान्वेंट स्कूल बेल्यूर सहतवार के प्रांगण में वर्ष 2023 में विद्यालय के 12वीं में टॉपर अनूप मौर्य का आईआईटी खरगपुर में भौतिक विज्ञान से चार वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम में दाखिला पाने पर विद्यालय के प्रबंधक कुंवर दिलीप सिंह, प्रधानाचार्य विजेंद्र कुमार सिंह व उप प्रधानाचार्य अशोक कुमार गुप्ता सहित सभी सम्मानित शिक्षकों ने अनूप मौर्य को सम्मानित किया व बधाई दिया।  ज्ञातव्य है कि अनूप मौर्य पुत्र मुकेश मौर्य एक किसान के बेटे हैं। वह गांव मिर्जापुर बैरिया के निवासी हैं। एक ग्रामीण परिवेश में रहकर भी इतने बड़े उच्च संस्थान में दाखिला पाना गौरव का विषय है। अनूप मौर्य की सफलता ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को प्रेरणा देती है कि यदि लगन से मेहनत किया जाए तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। इस अवसर पर अनूप मौर्य ने अपने सभी शिक्षकों को कोटि- कोटि धन्यवाद दिया।  एक किसान के बेटे की सफलता पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के प्रबंधक कुंवर दिलीप सिंह ने कहा ...

भारतीय तुरैहा समाज का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Image
संगठन के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष को दिलाई गई पद की शपथ  बलिया। क्षेत्र के आदित्य मैरिज हॉल के प्रांगण में भारतीय तुरैहा समाज के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष चुने जाने पर शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के कोने-कोने से अधिकांश तुरैहा समाज के लोग उपस्थित रहे।  बता दे कि रविवार को आदित्य मैरिज हाल के प्रांगण में भारतीय तुरैहा समाज का शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम मे नवागत जिलाध्यक्ष सुभाष तुरैहा को शपथ दिलाया गया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान सुभाष तुरैहा ने अपने संबोधन में कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है उसे जिम्मेदारी को बखूबी से अपने समाज के लिए अपने समाज के हित के लिए निभाऊंगा। कोई भी सरकार आयी हमारे समाज का उत्थान आज तक नहीं हुआ है। हमारे समाज का आज तक चरित्र प्रमाण पत्र भी तहसील स्तर से नहीं बनाया गया है। मैं अपने जिला अध्यक्ष के रहते कार्यकाल में अपने समाज का प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कोई कसर नहीं छोडूंगा। सभा की अध्यक्षता मनोज जी एवं संचालन मुन्नू प्रसाद ने किया। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से शि...

भारतीय तुरैहा समाज का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Image
संगठन के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष को दिलाई गई पद की शपथ  बलिया। क्षेत्र के आदित्य मैरिज हॉल के प्रांगण में भारतीय तुरैहा समाज के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष चुने जाने पर शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के कोने-कोने से अधिकांश तुरैहा समाज के लोग उपस्थित रहे।  बता दे कि रविवार को आदित्य मैरिज हाल के प्रांगण में भारतीय तुरैहा समाज का शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम मे नवागत जिलाध्यक्ष सुभाष तुरैहा को शपथ दिलाया गया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान सुभाष तुरैहा ने अपने संबोधन में कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है उसे जिम्मेदारी को बखूबी से अपने समाज के लिए अपने समाज के हित के लिए निभाऊंगा। कोई भी सरकार आयी हमारे समाज का उत्थान आज तक नहीं हुआ है। हमारे समाज का आज तक चरित्र प्रमाण पत्र भी तहसील स्तर से नहीं बनाया गया है। मैं अपने जिला अध्यक्ष के रहते कार्यकाल में अपने समाज का प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कोई कसर नहीं छोडूंगा। सभा की अध्यक्षता मनोज जी एवं संचालन मुन्नू प्रसाद ने किया। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से श...

राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में बलिया के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Image
  जीते चार स्वर्ण व तीन कांस्य सहित कुल सात पदक बलिया। कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में चौक स्टेडियम लखनऊ में आयोजित कैडेट और जुनियर वर्ग राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता 2023 में जनपद बलिया के कराटे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण और तीन कांस्य समेत कुल सात पदकों पर कब्जा जमाया।  एक तरफ़ जहां कैडेट वर्ग के -52 किग्रा.भारवर्ग में आयुष सिंह, -63 किग्रा. भारवर्ग में अवनीश पाठक, -70 किग्रा. भारवर्ग में अनुराग कुमार ने स्वर्ण पदक झटक कर नेशनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया। वहीं जूनियर बालिका वर्ग के -59 किग्रा. भारवर्ग में ज्योत्सना यादव ने स्वर्ण पदक पाकर नेशनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। आपको बताते चले कि आपने शानदार प्रदर्शन के दम पर सीनियर महिला वर्ग की चयनित खिलाड़ी गरिमा सिंह टीम फाइट में उत्तरप्रदेश प्रतिनिधित्व करेंगी। -45 किग्रा. भारवर्ग में वैभव गुप्ता, -57 किग्रा. भार वर्ग में हनी सोनी यथा -70 किग्रा. भारवर्ग में करन कुमार को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। टीम कोच स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ बलिया के सचिव सुमित झा एवम् ...

राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में बलिया के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Image
जीते चार स्वर्ण व तीन कांस्य सहित कुल सात पदक बलिया। कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में चौक स्टेडियम लखनऊ में आयोजित कैडेट और जुनियर वर्ग राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता 2023 में जनपद बलिया के कराटे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण और तीन कांस्य समेत कुल सात पदकों पर कब्जा जमाया।  एक तरफ़ जहां कैडेट वर्ग के -52 किग्रा.भारवर्ग में आयुष सिंह, -63 किग्रा. भारवर्ग में अवनीश पाठक, -70 किग्रा. भारवर्ग में अनुराग कुमार ने स्वर्ण पदक झटक कर नेशनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया। वहीं जूनियर बालिका वर्ग के -59 किग्रा. भारवर्ग में ज्योत्सना यादव ने स्वर्ण पदक पाकर नेशनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। आपको बताते चले कि आपने शानदार प्रदर्शन के दम पर सीनियर महिला वर्ग की चयनित खिलाड़ी गरिमा सिंह टीम फाइट में उत्तरप्रदेश प्रतिनिधित्व करेंगी। -45 किग्रा. भारवर्ग में वैभव गुप्ता, -57 किग्रा. भार वर्ग में हनी सोनी यथा -70 किग्रा. भारवर्ग में करन कुमार को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। टीम कोच स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ बलिया के सचिव सुमित झा एवम् ऑफिसियल नकुल रावत रह...

निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन

Image
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के युवा जिला अध्यक्ष के आवास पर लगा नि:शुल्क शिविर बलिया। शहर के रामलीला मैदान के पीछे स्थित अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के युवा जिला अध्यक्ष सतीश कुमार गुप्ता के आवास पर शांति देवी नेत्रालय के द्वारा आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो लोगों ने अपना निशुल्क उपचार कराया।  कैंप में डॉक्टर अजय मौर्या, डॉक्टर निधि मौर्य ने काफी अच्छी तरह मरीजों की सेवा दिया। वही कैप प्रबंधक रियाजुल आसारी ने आयुष्मान कार्ड धारकों को जागरुक भी किया। इस दौरान पंकज गुप्ता, राहुल गुप्ता, अंकित गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, विवेक, राहुल, सुमित, गोलू, रिंकी, पवन, सुधांशु, अभिषेक, अमन, राहुल, बृजेश, सुरेश दर्जनों लोग मौजूद रहे। रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता