जेएनसी लयू में हुआ केंद्रीय बजट 2026 का सजीव प्रसारण

सभी विभागों के आचार्यगण एवं विद्यार्थियों ने देखा केंद्रीय बजट 2026 का सजीव प्रसारण तथा की परिचर्चा
बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में माननीय कुलपति प्रो संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण में जयप्रकाश नारायण सभागार, विश्वविद्यालय परिसर में एक फरवरी दिन रविवार को विश्वविद्यालय के सभी विभागों के आचार्य गण एवं विद्यार्थियों ने केंद्रीय बजट 2026 का सजीव प्रसारण देखा तथा परिचर्चा कीl

 बजट में पांच यूनिवर्सिटी टाउनशिप विकसित करने का प्रस्ताव है इससे शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होगा l फैकल्टी, शोधार्थी और छात्र को एक ही परिसर या आसपास रहने से अकादमिक संवाद, शोध- सहयोग और नवाचार में वृद्धि होगी, साथ ही अंतरराष्ट्रीय मानकों की शिक्षा व रिसर्च संस्कृति विकसित होगी l हॉस्टल, आवास, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, कन्वेंशन सेंटर, अस्पताल आदि से स्थायी आय स्रोत बनते हैं अतः विश्वाविद्यालयों की सरकारी अनुदान पर निर्भरता में कमी आएगी l बजट में हर जिले में कम से कम एक गर्ल्स हॉस्टल के निर्माण का प्रस्ताव है ताकि महिला शिक्षा की  भागीदारी में वृद्धि हो और उनकी सुरक्षा बढ़े।

 बजट में कौशल शिक्षा पऱ जोर दिया गया है, जिससे छात्रों की नौकरी-योग्यता में वृद्धि होगी। बजट में AI और डिजिटल शिक्षा को प्रमुख स्थान दिया गया है इससे डिजिटल अधोसंरचना विकसित करने और AI-लैब्स/पाठशालाओं को बढ़ावा मिलेगा l बजट में डिजिटल लर्निंग प्लेटफ़ॉर्म, डिजिटल लाइब्रेरी और टेक-इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर जोर दिया गया है। बजट में विदेशी शिक्षा, मेडिकल और यात्रा खर्च पर टैक्स कलेक्शन एट सोर्स (TCS) दर को 2% तक घटाने का प्रस्ताव है जिससे विदेश में अध्ययन या प्रशिक्षण सस्ता होने की सम्पूर्ण संभावना है। बजट में शिक्षा नीति को अब सीधे रोजगार से जोड़ने की योजना है, जिससे छात्रों को जॉब- ओरिएंटेड ट्रेनिंग और अवसर मिलें। 

बजट में शिक्षा, कौशल और रोजगार संयोजन पर केंद्रित उच्च स्तरीय स्थायी समिति की बात भी कही गई है। बजट के सजीव प्रसारण में डॉ छबि लाल, डॉ विजय शंकर पाण्डेय, डॉ शशि भूषण, डॉ गुंजन कुमार, डॉ प्रज्ञा बौद्ध, डॉ. राम सरन यादव, डॉ. नीलमणि त्रिपाठी, डॉ. विवेक कुमार, डॉ अभिषेक मिश्र, डॉ प्रेम भूषण यादव, डॉ सौम्य तिवारी, डॉ तृप्ति तिवारी,  डॉ संदीप यादव, डॉ रूबी, डॉ विवेक यादव एवं समस्त आचार्य गण तथा छात्र उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments