संविधान की प्रस्तावना का पाठन एवं मूल कर्तव्यों की शपथ वाचन
दीवानी न्यायालय में हुआ संविधान दिवस का आयोजन बलिया। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार शुक्रवार को संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का पाठन एवं मूल कर्तव्यों की शपथ वाचन जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, विकार अहमद अंसारी की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय बलिया के सभागार कक्ष में किया गया। उक्त कार्यक्रम में माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया विकार अहमद अंसारी द्वारा दीवानी न्यायालय, बलिया के सभी न्यायिक अधिकारीगण, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन एवं भारतीय संविधान में वर्णित मूल कर्तव्यों का शपथ दिलाया गया। माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए उनके योगदान के प्रति उपस्थित न्यायाधीशों को बताया। कहा कि हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। उक्त कार्यक्रम में हिमांशु भटनागर, प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश, हुसैन अहमद अंसारी अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0-3/ नोडल अधिकारी (लोक अदालत), अजय कुमार दिक्षित विशेष न्याया...