Friday, September 30, 2022

जनपदीय हैंडबॉल प्रतियोगिता एक अक्टूबर को

रामदहिन सिंह इंटर कॉलेज आमघाट के मैदान पर होगी प्रतियोगिता
बलिया। 14 एवं 19 वर्षीय जनपदीय हैंडबॉल प्रतियोगिता रामदहिन सिंह इंटर कॉलेज आमघाट के मैदान पर कल एक अक्टूबर दिन शनिवार को पूर्वाहन 11 बजे से प्रारंभ होगी। 

जनपद के सभी प्रधानाचार्य गणों एवं शारीरिक शिक्षकों को सूचित करते हुए जनपदीय क्रीड़ा सचिव हरेंद्र कुमार सिंह प्रवक्ता खेल एवं शारीरिक शिक्षा इंटर कॉलेज मनियर ने कहा कि इच्छुक प्रतिभागी अपने खेल एवं शारीरिक शिक्षक के साथ समय से उपस्थित होकर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करें। यदि किसी कारणवश समय से उपस्थित नहीं होते हैं तो इसकी जिम्मेदारी उनकी स्वयं की होगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने से पूर्व पात्रता प्रमाण पत्र के साथ जो भी आवश्यक प्रमाण पत्र हैं वह लगाना अनिवार्य होगा। यदि कोई भी आवश्यक परिपत्र अभ्यर्थी के पास नहीं होगा उसे किसी भी स्थिति में प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका नहीं मिलेगा।

दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

सभी 70 महिला प्रशिक्षुओं को मिला प्रमाण पत्र 
बलिया। सेंट ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, जीरा बस्ती, बलिया के तत्वावधान में माँ सुरसरी सेवा संस्थान के सहयोग से 20 सितंबर से चल रहे दस दिवसीय डेयरी फार्मिग और पापड़, अचार, मुरब्बा प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आर सेट्टी, बलिया पर आयोजित किया गया। 

समापन समारोह के मुख्य अतिथि एलडीएम बलिया राजकुमार पाण्डेय ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही बेहतर तरीके से प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षक अशोक कुमार गौड़ ने डेयरी फॉर्मिग की जानकारी देने का कार्य किया। रेनू सिंह ने महिलाओं को अचार, पापड़, मुरब्बा आदि के बनाने की विधिवत जानकारी दी उनका आभार प्रकट किया। साथ ही आर सेट्टी के फेकेल्टी इंचार्ज शिव सहाय, मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण को सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

माँ सुरसरी सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार की तरफ जुड़ने के लिए प्रेरित करना है जिससे वे आत्मनिर्भर बन सके। कार्यक्रम का संचालन राजनारायण सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान सभी 70 महिलाएं उपस्थित रही।

प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. कल्पलता पाण्डेय  के मार्गदर्शन एवं निदेशक शैक्षणिक डॉ पुष्पा मिश्रा के निर्देशन में सांस्कृतिक सप्ताह समारोह का आयोजन दिनांक 27 सितम्बर से 30 सितम्बर 2022 तक किया जा रहा है। जिसका थीम एक भारत श्रेष्ठ भारत विविधता में एकता भारत की विशेषता रखा गया है।

समारोह के दूसरे दिन  पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ इफ़्तेख़ार खान रहे। समारोह के दौरान हो रही प्रतियोगिताओं के परिणाम समापन समारोह 30 सितम्बर 2022 को घोषित किया जायेगा। सांस्कृतिक सप्ताह समारोह का आयोजन विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक समिति द्वारा किया जा रहा है जिसकी संयोजक डॉ रजनी चौबे एवं सदस्य डॉ सरिता पाण्डेय, डॉ मनोज कुमार एवं डॉ प्रेम भूषण यादव हैं। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्रों एवं अध्यापकों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रिपोर्ट: विनय कुमार

व्यापारी नेता अरविंद गांधी ने व्यापार बंधुओ की बैठक में रखी सात सूत्रीय एजेंडा

डीएम की अध्यक्षता में हुई व्यापार बंधुओं व उद्योग बंधु की बैठक
बलिया। जिलाधिकारी बलिया श्रीमती सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टर बलिया के सभागार में गुरुवार को व्यापार बंधुओं और उद्योग बंधु की बैठक संपन्न हुई जिसका संचालन मुख्य विकास अधिकारी बलिया प्रवीण वर्मा ने किया। 

उद्योग बंधु का संचालन जिला उद्योग केंद्र बलिया के महाप्रबंधक ने किया तथा व्यापार बंधुओं का संचालन डिप्टी कमिश्नर जीएसटी बलिया ने किया। बैठक में पूर्व निर्धारित एजेंडा पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिया गया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी के द्वारा 7 सूत्रीय एजेंडा बैठक में रखा गया जिसका विषय इस प्रकार है- सर्वे छापे के दौरान अधिकारी और कर्मचारी अपना पहचान पत्र साथ रखें क्योंकि नकली अधिकारी, कर्मचारी भी व्यापारियों के समक्ष पहुंच जा रहे हैं, सर्वे छापे के दौरान व्यापारियों की भी बात सुनी जाए, असामाजिक एवं दबंगों द्वारा जमीन मकान कब्जा करने पर स्थानीय प्रशासन पीड़ित की मदद करें, घरों में स्थापित दुकानों को कमर्शियल कनेक्शन लेने के लिए जागरूक किया जाए ना कि पहले ही भारी पेनाल्टी किया जाए, छाता रेलवे क्रॉसिंग से सहतवार टैक्सी स्टैंड तक सड़क गड्ढा युक्त हो गया है इसकी मरम्मत कराई जाए, सहतवार महिला चिकित्सालय में चिकित्सक की नियुक्ति किया जाए और उसे चालू किया जाए तथा बलिया चौक में 18 -19 सितंबर को जड़ी बूटी की दुकान में छापा मारा गया था जिनका कोई सैंपल नहीं गया है। उनको विवेचना में सहानुभूति पूर्वक मदद कर किया जाए। बैठक मैं उक्त सभी एजेंडा पर विचार कर सक्षम अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

  बैठक में विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी कर्मचारियों के साथ साथ व्यापार मंडल, व्यापारी उद्यमी भी शामिल रहे जिसमें प्रमुख रुप से सतीश कुमार गुप्ता, मंजय सिंह, प्रदीप वर्मा आदि बहुत सारे लोग उपस्थित रहे।

Thursday, September 29, 2022

बलिया नगर के के बड़े बकायेदारों की कटी बिजली

बकाया वसूली अभियान से 34 लाख की राजस्व की हुई प्राप्ति
बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री ऊर्जा मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा के निर्देश के क्रम में अधीक्षण अभियन्ता बलिया आर के जैन के आदेशानुसार क्षेत्र के नगर एसडीओ ऋषिकेश सिंह जेई प्रवीण यादव, जेई सुरेंद्र गुप्ता एवं प्रवर्तन दल प्रभारी पंकज कुमार यादव, जेई बृजेश कुमार की टीम ने अभियान चलाकर बड़े बकायेदारों की बिजली काटी।

इन बकायादारों में चंद्रावती देवी, हरपुर बकाया 12लाख, निर्मल कुमार सिंह हनुमानगंज बकाया 2.5लाख, चंद्रशेखर यादव बसंतपुर बकाया 0.45 लाख, तृप्ति होटल रामजस राय जलालपुर बकाया 16लाख, सुरेश होटल चंद्रमा सिंह जलालपुर बकाया 8 लाख तथा सुनीता वर्मा मिनी इंडस्ट्रियल बनरही बकाया 6लाख आदि की बिजली बकाए में काटी गई। 

अधिशाषी अभियंता आशीष अग्रवाल ने समस्त उपभोक्ताओं से गुजारिश किया है कि बिजली का बिल तत्काल जमा करें। जमा ना करने पर बिजली काटी जायेगी एव आरसी जारी कर कुर्की, नीलामी आदि करके बकाया बिल वसूला जाएगा। बकायेदारों की बिजली कटने से सभी काउंटरों पर जमा करने के लिए उपभोक्ता पहुंचे रहे है। इस अभियान से 34 लाख की राजस्व की प्राप्ति हुई।
रिपोर्ट: असगर अली

बलिया-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस सहित दर्जनो गाड़ियों का हुआ समय परिवर्तन

रेलवे एक अक्टूबर, 2022 से लागू की जा रही नई समय- सारिणी
वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 01 अक्टूबर, 2022 से नई समय- सारिणी लागू की जा रही है। 01 अक्टूबर, 2022 से प्रभावी होने वाली समय-सारिणी में कुछ गाड़ियों का टर्मिनल परिवर्तन किया जायेगा, वाराणसी मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर गाड़ियों के समय में परिवर्तन किया जायेगा,  जिससे यात्रियों के यात्रा समय में बचत होगी।

टर्मिनल परिवर्तन-
- 05141 सीवान-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी नकहा जंगल तक चलायी जायेगी। नकहा जंगल स्टेशन पर इस गाड़ी का आगमन समय 10.05 बजे होगा।
- 05450 गोरखपुर-नरकटियागंज अनारक्षित विशेष गाड़ी नकहा जंगल से चलायी जायेगी। नकहा जंगल स्टेशन से इस गाड़ी का प्रस्थान समय 17.40 बजे होगा।
- 05039 नरकटियागंज-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी नकहा जंगल तक चलायी जायेगी। नकहा जंगल स्टेशन पर इस गाड़ी का आगमन समय 00.40 बजे होगा।
- 05036 गोरखपुर-सीवान अनारक्षित विशेष गाड़ी गोरखपुर के स्थान पर नकहा जंगल से चलायी जायेगी। नकहा जंगल स्टेशन से इस गाड़ी का प्रस्थान समय 05.00 बजे होगा।
- 05153 सीवान-गोरखपुर डेमू नकहा जंगल तक चलायी जायेगी। नकहा जंगल स्टेशन पर इस गाड़ी का आगमन समय 14.10 बजे होगा।

वाराणसी मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर गाड़ियों के समय में 01 अक्टूबर, 2022 से निम्नवत् परिवर्तन किया जायेगा-
- 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार देवरिया सदर स्टेशन से 02.55 बजे छूटेगी।
- 12334 प्रयागराज रामबाग-हावड़ा एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार ज्ञानपुर रोड से 16.36 बजे तथा बनारस  से 17.40 बजे छूटेगी।
- 12560 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार बनारस  पर 06.10 बजे पहुॅचेगी।
- 12582 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार ज्ञानपुर रोड  से 08.43 बजे छूटेगी तथा बनारस 10.00 बजे पहुॅचेगी।
- 12791 सिकन्दराबाद-दानापुर एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार ज्ञानपुर रोड  से 11.30 बजे छूटेगी।
- 13121 कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार बलिया से 09.00 बजे छूटेगी तथा गाजीपुर सिटी पर परिवर्तित समय 10.15 बजे पहुॅचेगी।
- 13137 कोलकाता-आजमगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार बलिया  से 03.15 बजे छूटेगी।
- 13509 आसनसोल-गोण्डा एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार बलिया से 03.15 बजे छूटेगी।
- 14523 बरौनी-अम्बाला कैंट एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार बलिया  से 11.55 बजे तथा गाजीपुर सिटी से 12.55 बजे छूटेगी।
- 14617 बनमंखी-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार छपरा  से 16.05 बजे तथा सीवान  से 17.10 बजे छूटेगी।
- 15002 देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार कप्तानगंज से 08.55 बजे छूटेगी।
- 15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार ज्ञानपुर रोड  से 22.25 बजे छूटेगी।
- 15054 लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार बलिया  से 09.05 बजे छूटेगी।
- 15102 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार देवरिया सदर  से 03.53 बजे, भटनी से 04.18 बजे, सीवान से 05.05 बजे छूटेगी तथा छपरा 06.15 बजे पहुॅचेगी।
- 15111 छपरा-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार छपरा से 04.45 बजे, बलिया से 06.00 बजे, मऊ से 07.40 बजे छूटेगी तथा वाराणसी सिटी 09.55 बजे पहुॅचेगी।
- 15112 वाराणसी सिटी-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार बलिया से 21.55 बजे छूटेगी।
- 15114 छपरा कचहरी-गोमतीनगर एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार छपरा कचहरी से 19.10 बजे छूटेगी। 
- 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार कप्तानगंज से 02.00 बजे छूटेगी। 
- 15560 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार बलिया से 01.55 बजे छूटेगी। 
- 18181 टाटा नगर-थावे एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार छपरा से 15.30 बजे, सीवान से 16.30 छूटेगी तथा थावे 17.15 बजे पहुॅचेगी।
- 19053 सूरत-मुजफ्फपुर एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार बलिया से 23.55 बजे छूटेगी।
- 20941 बान्द्रा टर्मिनस-गाजीपुर सिटी परिवर्तित समयानुसार डोभी से 05.30 बजे, औंड़िहार स्टेशन से 05.53 छूटेगी एवं गाजीपुर सिटी 06.45 बजे पहुॅचेगी।
- 22132 बनारस-पुणे एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार बनारस से 04.25 बजे छूटेगी। 
- 22324 गाजीपुर सिटी-कोलकाता एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार गाजीपुर सिटी से 23.15 बजे प्रस्थान करेगी।
- 22427 बलिया-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार गाजीपुर सिटी से 23.15 बजे छूटेगी। 
- 22535 रामेश्वरम्-बनारस एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार ज्ञानपुर रोड से 23.48 बजे छूटेगी तथा बनारस 01.10 पहुॅचेगी।
- 22669 एर्नाकूलम-पटना एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार ज्ञानपुर रोड से 23.48 बजे छूटेगी।
- 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार गोरखपुर से 15.55 बजे प्रस्थान करेगी।
- 12553 सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार गोरखपुर से 16.55 बजे प्रस्थान करेगी।
- 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार गोरखपुर से 20.50 बजे प्रस्थान करेगी।
- 15652 जम्मूतवी-गुवाहटी एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार गोरखपुर से 20.50 बजे प्रस्थान करेगी।
- 15654 जम्मूतवी-गुवाहटी एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार गोरखपुर से 20.50 बजे प्रस्थान करेगी।
- 15279 मुजफ्फरपुर-साबरमती एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार गोरखपुर से 22.05 बजे प्रस्थान करेगी।
- 12407 न्यू जलपाईगुडी-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार गोरखपुर से 22.05 बजे प्रस्थान करेगी।
- 19602 न्यू जलपाईगुडी-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार गोरखपुर से 22.05 बजे प्रस्थान करेगी।
- 15204 लखनऊ जं.-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार गोरखपुर से 22.05 बजे प्रस्थान करेगी।
- 12523 न्यू जलपाईगुड़ी- नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार गोरखपुर से 22.05 बजे प्रस्थान करेगी।
- 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार गोरखपुर से 23.40 बजे प्रस्थान करेगी।
लखनऊ मंडल के गोरखपुर स्टेशन से प्रस्थान होने वाली गाड़ियों के समय में 01 अक्टूबर, 2022 से निम्नवत् परिवर्तन किया जायेगा।
- 12490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार गोरखपुर से 21.25 बजे प्रस्थान करेगी।
- 19092 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार गोरखपुर से 21.25 बजे प्रस्थान करेगी।
- 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार गोरखपुर से 05.25 बजे प्रस्थान करेगी।
- 05469 गोरखपुर-नौतनवा अनारक्षित विशेष गाड़ी परिवर्तित समयानुसार गोरखपुर से 06.15 बजे प्रस्थान करेगी।
- 11080 एक्सप्रेस गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार गोरखपुर से 05.25 बजे प्रस्थान करेगी।
- 15067 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार गोरखपुर से 05.25 बजे प्रस्थान करेगी।
- 05447 गोरखपुर-गोण्डा अनारक्षित विशेष गाड़ी परिवर्तित समयानुसार गोरखपुर से 05.40 बजे प्रस्थान करेगी।
- 15103 गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार गोरखपुर से 16.15 बजे प्रस्थान करेगी।
- 05040 गोरखपुर- नरकटियागंज अनारक्षित विशेष गाड़ी परिवर्तित समयानुसार गोरखपुर से 12.30 बजे प्रस्थान करेगी।
- 12571 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस हमसफर एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार गोरखपुर से 18.50 बजे प्रस्थान करेगी।
- 15023 गोरखपुर-यशवन्तपुर एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार गोरखपुर से 08.50 बजे प्रस्थान करेगी।
- 15129 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार गोरखपुर से 09.55 बजे प्रस्थान करेगी।
- 15022 गोरखपुर-शालीपुर एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार गोरखपुर से 13.35 बजे प्रस्थान करेगी।
- 15048 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार गोरखपुर से 11.20 बजे प्रस्थान करेगी।

विद्यालयों के आसपास बेचे जाने वाले खाद्य पदार्थों पर भी रखे कड़ी नजर: एडीएम

मिश्रित खाद्य पदार्थ बेचने पर एओ कोर्ट से 12.83 लाख का लगा जुर्माना
बलिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी की बैठक अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई।

 एडीएम श्री सिंह ने कहा कि यह सुनिश्चित कराया जाए कि खुले में खाद्य पदार्थ नहीं बिके। इसके लिये प्रचार-प्रसार कराया जाए। विद्यालयों के आसपास बेचे जाने वाले खाद्य पदार्थों पर भी कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।विभागीय कार्यों की जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त औषधि द्वितीय डॉ वेद प्रकाश मिश्र ने बताया कि 29 सितम्बर तक 141 खाद्य पदार्थ के नमूनों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें 37 नमूने अधोमानक, 7 नमूने असुरक्षित, 25 की रिपोर्ट मिथ्याछाप/नियमों का उल्लंघन व  69 नमूने मानक के अनुरूप नहीं पाए गए हैं। निर्णीत वाद में एओ कोर्ट से 68 मामले निस्तारित हुए हुए है, जिसमे 10 लाख 38 हजार रुपये का अर्थदण्ड एओ कोर्ट से अलग-अलग दुकानों पर लगाया गया है। इसी तरह दूध पर 31 अगस्त तक प्रर्वतन कार्यवाही में 49 नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिसमें 22 की जांच रिपोर्ट अधोमानक व 22 नमूनों की जांच रिपोर्ट मानक के अनुरूप नहीं पाए गए हैं। श्री मिश्र ने बताया कि दूध के मामलों में एओ कोर्ट से 16 मामले निर्णित किये गये है और 2 लाख 45 हजार रुपये के अर्थदण्ड लगाया गया है।
 
बैठक में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके राय, जिला पंचायत राज अधिकारी, उप दुग्ध विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, मंडी सचिव मंडी परिषद सदर, बाट एवं माप अधिकारी, बलिया केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आनन्द सिंह, रेड क्रॉस सोसाइटी से शैलेंद्र पाण्डेय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेम यादव, नरेंद्र कुमार, संतोष कुमार, रवि शंकर पांडे आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट: असगर अली

चार पहिया वाहनों के शीशे पर लगे काले स्टीकर को तत्काल उतार लें

शहर के प्रमुख चौराहों पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
बलिया। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के निर्देश पर सीओ ट्रैफिक अशोक कुमार मिश्रा के देखरेख में प्रभारी यातायात निरीक्षक विश्वदीप सिंह ने बताया कि यातायात टीम द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

 जिसमें नो पार्किंग, बिना हेलमेट, तीन सवारी, फिटनेस फेल, बिना इन्सुरेंस एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। जिसमें वाहनों का ई-चालान के साथ वाहनों को सीज भी किया गया। साथ ही चार पहिया वाहनों के शीशे पर लगे काले स्टीकर को अपने वाहनों से तत्काल उतारने का निर्देश दिये।
रिपोर्ट: असगर अली

Wednesday, September 28, 2022

शिव की कृपा से होता है मानव का कल्याण

रामलीला मैदान में संगीतमय शिव महिमा का हुआ आयोजन
रसडा (बलिया)। स्थानीय श्रीनाथ बाबा मठ स्थित रामलीला मैदान मे संगीतमय शिव महिमा (शिवचर्चा) दिन मंगलवार को गाजीपुर से आये विद्वत अंजनी दास ने कहा कि देवाधिदेव, 'शिव', जगत के गुरूओ के गुरू, देवो के देव महादेव है। इनके भक्ति पूजन इनसे अस्था रखने वाले मानव का इनके कृपा से सभी दुःखो भव बाधा का नाश व मुक्ति मिल जाती है। शिव की कृपा से मानव का कल्याण अर्थात लोकमंगल होता है। 
शिव की महिमा बखान शिव चर्चा पूर्व मे आयोजित किए जाने की तिथि 27 सितम्बर दिन मंगलवार  निर्धारित की गई थी। आयोजक मंगलम् सेवा दल (संस्थान) के समाज सेवी संभावित नपा रसडा अध्यक्ष पद के दावेदार विनय शंकर जयसवाल व क्षेत्रीय विधायक उमाशंकर सिंह ने भगवान शिव के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। आयोजित शिव की चर्चा मे हजारो की संख्या आयी महिलाओ ने श्रद्धा भक्ति से भाव  शिव की महिमा चर्चा सुन रही थी कि कुछ समय अन्तराल बाद शिव चर्चा मे एक अजीबो दृश्य देखने को मिला इससे यह क्या कहा जाए। जो भूतभावन भगवान शिव की भूत पिचास अन्य प्रेत, गण है। इनकी जिस पर कृपा हो जाये। जो उस मनुष्य के सभी दुखो के भवबाधा आदि नास हो जाता है। इनके अस्था व भक्ति रखने वालो का लोकमंगल लोककल्याण होता है।
 वहीं लोगो को अंधविश्वास या विश्वास किया जाय। वास्तव मे भूत-प्रेत होता है या नही, जो चित्र व विडियो देखने से महिलाए अपने आप का सर का जूरा खोलकर झूमते देखा गया। ज्ञातब्य हो कि सरकार अंधविश्वास को समाप्त करने के लिए तमाम हथकण्डे, बेवस्था के लिए इस मद मे खर्च करती है।कभी कभी कहीं भी देखने सुनने को मिला है विश्वास; अंधविश्वास मे किसी का बंश न हुआ हो, तो बहुत ऐसे देखने को मिला है कही कही दुखद घटनाए घटित हुई है जिसे देखने सुनने को मिला है। ऐसे आयोजनो मे सरकार स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित करे। जिसे अपनी जिम्मेदारी समझ सस्वास्थ्य टीम आयोजनो मे जाये अपने कर्तब्य का पालन करते जांच कर वास्तविकता का पता लगाए और अपना दायित्व निभाए। ताकि अंधविश्वास से पर्दा उठे।

शिव चर्चा के दौरान मौसम की बेरूखी रही। बारिश हो जाने के चलते 3-4 घंटे होने वाला शिव चर्चा डेढ घंटे मे सम्पन्न हो गया। शिव चर्चा मे शिव चर्चा के विद्वत अंजनी दास ने आयोजको व सहयोगियो के प्रति धन्यवाद  ब्यक्त किया। वही आयोजको ने उपस्थित लोगो के प्रति अभार ब्यक्त किया।
रिपोर्ट: लल्लन बागी

शासन के गाइड लाइन के अनुसार मनाए जाएंगे सभी त्योहार: दुर्गा प्रसाद तिवारी

सभी चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में रात्रि गश्त जारी रखने के दिए निर्देश
बलिया। पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया है कि त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए लगातार बैठक चल रही हैं। रात्रि में ऑक्टेनगंज पुलिस चौकी पर अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों/पुलिसकर्मियों को बताया गया कि अपना कार्य ईमानदारी पूर्वक होनी चाहिए। शासन के गाइड लाइन के अनुसार सभी त्योहार मनाए जाएंगे। साथ ही अफवाह फैलाने वालों से सतर्क रहें।

 उन्होंने कहा कि त्यौहार साल में एक बार आता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो आप आपसी प्रेम भूल जाते हैं। आप कहीं ना कहीं कोई विवाद के चक्कर में पड़ जाते हैं। भाईचारे बनाओगे तो एक साथ बैठकर बातचीत करोगे, विवाद करोगे तो कहीं ना कहीं ठीक से सजा मिलेगी और सलाखों के अंदर जाना पड़ेगा। इस बात का ध्यान देना है कि त्यौहार शुरू हो गया है आप हंसी से जो बात हो जाती है तो उसको बैठकर आपस में समझ लीजिए। नहीं तो एक बार जेल गए उसके बाद तुम्हारी कहानी शुरू हो जाएगी। धारा 107, 16 एवं 151 पूरे जनपद में चल रही है। जनपद के समस्त थानेदारों को भी 24 घंटा गश्त करके शांति व्यवस्था बनाए रखने की आप लोगों की पूरी जिम्मेदारी है लेकिन साथ में जो जनपद के लोग हैं। उनकी भी उतनी ही जिम्मेदारी है कि शांति बनी रहे। पंडालों में अग्निशमन यंत्र अति आवश्यक है। जो बिजली के तार चारों तरफ बिछड़ जाएंगे उसको बिजली विभाग से जरूर जांच करा लें ताकि त्योहार में कष्ट ना हो।

इस बैठक में क्षेत्राधिकारी नगर प्रीति त्रिपाठी, शहर कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह, एसआई डी0के0 पाठक एवं समस्त चौकी प्रभारी उपस्थित रहे। उसके बाद सभी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में रात्रि गश्त जारी रखने के निर्देश दिए।
रिपोर्ट: असगर अली

उनके नेतृत्व में पार्टी एक बार पुनः राजनीतिक ऊंचाइयों को करेगी प्राप्त: कान्हजी


नरेश उत्तम पटेल के सपा का प्रदेश अध्यक्ष पुनः चुने जाने पर व्यक्त की प्रसन्नता
बलिया। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद पर नरेश उत्तम पटेल जी के चुने जाने पर बलिया समाजवादी पार्टी ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। 
                   सुशील पाण्डेय "कान्हजी"

पार्टी के तरफ से प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति में पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्हजी" ने कहा कि श्री नरेश उत्तम पटेल जी एक उच्च कोटि के संगठन कर्ता एवं सुलझे हुए व्यक्ति हैं। साथ ही पार्टी से जुड़े आम कार्यकर्ताओं के हितों का उन्होंने हमेशा सम्मान किया है। उम्मीद है उनके नेतृत्व में पार्टी पुनः एक बार राजनीतिक ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।
             

दादर- बलिया त्रैसाप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी का संचलन तीन अक्टूबर से

आगामी त्यौहार पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे का निर्णय
वाराणसी। रेल प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहार पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 01025 दादर- बलिया त्रैसाप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी का संचलन प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को  03,05,07,10,12,14,17,19,21,24,26,28 एवं 31 अक्टूबर, 2022 को कुल 13 फेरों में दादर  से तथा 01026 बलिया-दादर त्रैसाप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी का संचलन प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को  05,07,09,12,14,16,19, 21,23, 26,28, 30 अक्टूबर एवं 02 नवम्बर  2022 तक बलिया से 13 फेरों हेतु चलायी जायेगी।

इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सम्बन्ध में समय- समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा। गाड़ी सं- 01025 दादर-बलिया त्रैसाप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी प्रत्येक सोमवार,बुधवार एवं शुक्रवार को  03,05,07,10, 12,14, 17,19,21, 24,26,28 एवं 31 अक्टूबर, दादर से 14:15 बजे, कल्याण से 15:02 बजे,नासिक से 17:31 बजे, भुसावल से 21:10 बजे छुटकर दुसरे दिन इटारसी से 02:35 बजे, प्रयागराज से 19:15 बजे, ज्ञानपुर रोड 20:08 बजे, वाराणसी से 21:55 बजे, औड़िहार से 22:42 बजे, मऊ से 23:50 बजे छुटकर तीसरे दिन रसड़ा 00:20 बजे छुटकर 01:45 बजे बलिया पहुँचेगी।  
वापसी यात्रा में गाड़ी सं- 01026 बलिया- दादर त्रैसाप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी का संचलन प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को  05,07,09,12, 14,16,19,21,23, 26,28, 30 अक्टूबर एवं 02 नवम्बर  2022 को बलिया से 15:15 बजे रवाना होकर रसड़ा से 15:52 बजे, मऊ से 16:55 बजे, औड़ीहार से 18:02 बजे, वाराणसी से 18:55 बजे, ज्ञानपुर रोड 19:47 बजे, प्रयागराज से 21:50 बजे छुटकर दुसरे दिन  इटारसी से 15:25 बजे, भुसावल से 20:25 बजे, नासिक से 23:40 बजे तीसरे दिन कल्याण से 02:43 बजे छुटकर 03:35 बजे दादर पहुँचेगी। 

इस गाड़ी में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 08, सामान्य श्रेणी के 03 एवं एस.एल.आर.डी. के 02 कोच सहित कुल 17 कोच लगाये जायेंगे।
रिपोर्ट: असगर अली

नपा रसड़ा में निर्माण कार्यों में अनियमितता को जांच कमेटी गठित

रसड़ा (बलिया)। आदर्श नगर पालिका रसड़ा द्वारा लूटखशोट धाधली वित्तीय अनियमितताओ एवं निर्माण कार्यों में लूट धांधली के आरोपों पर जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर इसकी आख्या एक सप्ताह के अंदर प्रेषित करने का निर्देश दिया है। इस जांच कमेटी में उपजिलाधिकारी रसड़ा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड बलिया तथा वित्त एवं लेखाधिकारी जिला बेसिक शिक्षा विभाग बलिया शामिल हैं।

 ज्ञातब्य हो कि अजय कुमार, ओमप्रकाश कुशवाहा तथा सुरेशचंद्र व्यापार समिति रसड़ा द्वारा नगर पालिका परिषद पर 11 सूत्रीय अनियमितता के आरोपों पर यह जांच कमेटी गठित की गई है। इस संबंध में उपजिलाधकारी रसड़ा सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि नगर पालिका के निर्माण कार्यों में बरती गई अनियमितताओ सहित अन्य आरोपों की जांच प्रारंभ कर दी गई है और इसकी विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र ही जिलाधिकारी को सौंप दी जायेगी।
रिपोर्ट: लल्लन बागी

Tuesday, September 27, 2022

रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में चल रहा सांस्कृतिक सप्ताह समारोह
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. कल्पलता पाण्डेय की प्रेरणा से सांस्कृतिक समिति के द्वारा सांस्कृतिक सप्ताह समारोह का शुभारंभ 27 सितम्बर को किया गया। सांस्कृतिक सप्ताह समारोह विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में 27 सितम्बर से 30 सितम्बर तक आयोजित किया जा रहा है।

सांस्कृतिक समारोह 2022 का थीम एक भारत श्रेष्ठ भारत विविधता में एकता भारत की विशेषता रखा गया है। समारोह के प्रथम दिन रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में सभी विभागों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता के जज की भूमिका में डॉक्टर अरविंद उपाध्याय, सहायक आचार्य टी.डी. कॉलेज रहे। समारोह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा जिनके परिणाम समारोह के समापन दिवस 30 सितम्बर को घोषित किया जाएगा। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता डॉ पुष्पा मिश्रा निदेशक शैक्षणिक ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ सरिता पाण्डेय एवं विषय प्रस्तुति डॉ रजनी चौबे ने की।

सांस्कृतिक समिति के संयोजक डॉ रजनी चौबे एवं सदस्य डॉ सरिता पाण्डेय, डॉक्टर प्रेम भूषण यादव एवं डॉ मनोज कुमार हैं। उद्घाटन समारोह में प्रमुख रूप से डॉ प्रियंका सिंह, डॉक्टर नीरज सिंह, डॉ अनुराधा राय, डॉ प्रवीण यादव, डॉ विजय पांडेय एवं डॉ तृप्ति तिवारी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विनय कुमार

त्यौहारों के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ ने तैयारियों का लिया जायजा

बलिया। पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र आजमगढ़ द्वारा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत की गयी तैयारियों का जायजा लिया।

मंगलवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र आजमगढ़ अखिलेश कुमार व पुलिस अधीक्षक बलिया राजकरन नय्यर द्वारा पुलिस लाइन बलिया के सभागार हाल में बैठक कर आगामी त्यौहारों नवरात्रि- दुर्गा पूजा व जनपद में  शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत  समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक,थानाध्यक्ष के साथ मीटिंग कर समस्त थाना प्रभारियों से जनपद मे कानून व शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के विभिन्न मुद्दों पर वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

रिपोर्ट: असगर अली

दशहरा त्योहार को लेकर डीएम ने ली शांति समिति की बैठक

आयोजको को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने नवरात्रि और आने वाले त्योहारों को लेकर  अधिकारियों और आयोजकों के साथ बैठक की। बैठक का उद्देश्य त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाये जाने की तैयारियों पर चर्चा करना था। 

 जिलाधिकारी ने आयोजकों से कहा कि सभी आयोजक अपने पंडालों में जहां पर भी मूर्ति स्थापित करते हैं वहां पर साफ सफाई की व्यवस्था रखें। अपने वालंटियर नियुक्त करें जिससे कि किसी प्रकार की अव्यवस्था ना हो। साथ ही विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि पंडालों में विद्युत आपूर्ति करते समय इस बात का ध्यान रखें कि कहीं भी तार कटे-फटे ना हो क्योंकि इससे शॉर्ट सर्किट होने का खतरा होता है जिससे पंडालों में आग भी लग सकती है। उन्होंने आयोजकों से कहा कि अपने पंडालों में पानी, बालू और अग्निशमन की गाड़ियों की व्यवस्था रखें।

त्योहारों के संबंध में पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर ने आयोजकों से कहा कि आप सभी लोग अपने मूर्ति स्थापना के समय से लेकर उसके विसर्जन के होने तक पूरी तरह सतर्क रहें। क्योंकि इसी समय अराजक तत्व किसी भी तरह की गड़बड़ी कर सकते हैं जिससे अव्यवस्था फैलने का खतरा रहता है। साथ ही  किसी को मूर्ति स्थापना के स्थल पर या ऐसी  किसी भी जगह पर किसी को मदिरापान करते हुए पाए तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।  सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों से सतर्क रहें और बिना किसी जांच-पड़ताल के किसी भी वीडियो या समाचार को न वायरल करें । उन्होंने कहा कि विसर्जन के समय रास्तों को चिन्हित कर दिया जाएगा। उन्हीं रास्तों पर विसर्जन के लिए जुलूस निकलेगा। विसर्जन के समय डीजे  बजाते समय इस बात का ध्यान रखें कि अराजक तत्व इस भीड़ में मदिरापान कर के प्रवेश ना करें। जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था ना फैले।

इस बैठक में सीडीओ प्रवीण वर्मा,अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी, एडीएम राजेश सिंह के अतिरिक्त नगर मजिस्ट्रेट और सीओ नगर भी उपस्थित थी।
रिपोर्ट: असगर अली

रूरल टूरिज्म संभावनाएं और चुनौतियाँ विषय पर हुआ वेबिनार

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में विश्व पर्यटन दिवस पर राष्ट्रीय वेबिनार का हुआ आयोजन
बलिया। विश्व पर्यटन दिवस पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन प्रो0 कल्पलता पाण्डेय, माननीय कुलपति, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के संरक्षण और कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 27 सितम्बर को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के सभागार में, अंग्रेजी विभाग द्वारा रूरल टूरिज्म संभावनाएं और चुनौतियाँ विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। 
उक्त कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ रत्न शंकर मिश्रा, आफिस मैनेजमेंट विभाग, बी0 एच0यू0 रहे। डॉ मिश्रा ने रूरल टूरिज्म विषय पर बड़ी गहराई और स्पष्टता से अपनी बात रखी। साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि आज के समय मे टूरिज्म का दायरा कितना व्यापक हो गया है और यह सेक्टर कैसे किसी देश की अर्थव्यवस्था और उसके विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने हर प्रकार के टूरिज्म और उसके आयामों की बात अपने व्याख्यान में की। कार्यक्रम का अध्यक्षीय उद्बोधन डॉ पुष्पा मिश्रा, निदेशक शैक्षणिक के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम के आयोजक सचिव अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष और सह-आचार्य, डॉ0 अजय कुमार चौबे और कार्यक्रम संयोजक, डॉ0 दिलीप मद्धेशिया रहे। 

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ0 सरिता पाण्डेय ने किया तथा कार्यक्रम की समाप्ति पर मुख्य अतिथि सहित सभी का धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 नीरज कुमार सिंह द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Sunday, September 25, 2022

नवरात्रि पर्व को देखते हुए नपं नगरा क्षेत्र में चलाया जा रहा विशेष सफाई अभियान: राजेन्द्र प्रसाद

ईओ ने कहा: कूड़े कचड़े को रोड पर ना फेंके 
नगरा (बलिया)। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सर्वेश यादव रसड़ा एवं प्रशासक नगर पंचायत बलिया अधिशासी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि त्यौहार को देखते हुए एक विशेष सफाई अभियान नगर पंचायत नगर क्षेत्र में चलाया जा रहा है। 

कहा कि नवरात्र पर्व को देखते हुए सभी मंदिरों पर साफ-सफाई कराकर कीटनाशक दवाइयां और चूने का छिड़काव किया गया है। अधिशासी अधिकारी ने नगर के लोगों से अपील किए हैं कि दो शिफ्टों में साफ-सफाई का कार्य होता है दूसरे शिफ्ट में हमारे कर्मचारी जाएं, और उनको अपना कूड़ा कचड़ा दे दे और कूड़े कचड़े को  रोड पर ना फेंके। साफ- सफाई से संबंधित कोई शिकायत हो तो तुरन्त मेरे कार्यालय पर लिखित रूप से आप दे सकते हैं, ताकि उस पर समय से निस्तारण किया जा सके। सड़क के आस पास जितने लोग अपनी दुकान लगाए हैं नाली के बाहर अपनी दुकान कर ले, ताकि आवागमन में बाधा उत्पन्न न हो।
रिपोर्ट: असगर अली

निकाय चुनाव हेतु सभी जिलों के लिए घोषणा पत्र जारी करेंगा अधिकार सेना

अधिकार सेना के राष्ट्रीय संयोजक अमिताभ ठाकुर ने किया जिले का दौरा
बलिया। अधिकार सेना के राष्ट्रीय संयोजक अमिताभ ठाकुर और डॉ नूतन ठाकुर ने बलिया जिले का दौरा किया।

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि अधिकार सेना आने वाले निकाय चुनाव के लिए सभी जिलों के लिए घोषणा पत्र जारी करेंगे। नगर निकाय चुनाव को लेकर स्थानीय मुद्दों पर काम करने के लिए एक समिति बनाई गई है। इस चुनाव में अधिकार सेना अच्छे व्यक्तियों को टिकट देगी।
अमिताभ ठाकुर ने देश और प्रदेश में लगातार हो रही ईडी की छापेमारी पर कहा कि अब ईडी का नाम बदलकर "इनको देखो" रख देना चाहिए। आज केन्द्र की जांच एजेंसियां टार्गेटेड काम कर रही हैं। इन लोगों ने पहले से ही अपना टार्गेट तय कर रखा है। सरकार का एक्शन न्यूट्रल नहीं हो रहा है। यदि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करे तो इसमें किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए।

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में किसी को बोलने की आजादी नहीं है। पूरे प्रदेश में भय और खौफ का माहौल बना दिया गया है। यदि कोई भी व्यक्ति सरकार और सरकार के कामकाज पर सवाल उठाता है तो उस व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया जाता है। अमिताभ ठाकुर ने कहा कि जब मै नौकरी में आया था तो पश्चिमी यूपी मेें पैसे लेकर इनकाउंटर की परम्परा चली आ रही थी, जिस पर लगाम लगाया गया था। अब फिर वहीं परम्परा चल रही है। पुलिस पैसे लेकर हाफ या फूल इनकाउंटर कर रही है। उन्होंने कहा कि राजनैतिक द्वेष से प्रेरित हाफ या फूल इनकाउंटर की जा रही है।
बलिया के बारे में अमिताभ ने कहा कि अधिकार सेना यहां के बुनियादी मसलों पर काम करेगी। बलिया में हर साल करोड़ों रुपये बाढ़ के नाम पर दिया जाता है। इसके विपरीत मौके पर कोई काम नहीं होता है और सारा पैसा हजम कर लिया जाता है। अधिकार सेना 2020 से अब तक दिए गए सरकारी धन और किए गए कार्य की जानकारी प्राप्त करेगी और इसमें हुई बेईमानी के संबंध में कार्रवाई कराएगी। उन्होंने इस विषय पर सरकार को श्वेत पत्र जारी करने की मांग की।अमिताभ ठाकुर ने कहा कि अधिकार सेना चंद्रशेखर नगर को नगर पालिका में शामिल कराने का काम करेगी। वे शहर के जल भराव को दूर करने के संबंध में भी काम करेंगे।

अमिताभ ठाकुर ने वन विभाग कार्रवाई मामले में कोतवाली और वन विभाग कार्यालय जाकर जानकारी ली और डीएफओ से वार्ता की। अमिताभ ने कहा कि जिन लोगों ने वन विभाग को धोखा दिया उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही उन वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ भी इस तरह से धोखा खाने और बिना सत्यापन के कार्रवाई करने वालों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की मांग की।
रिपोर्ट: असगर अली

चोरी की मोटरसाईकिल के साथ चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

गड़वार पुलिस को मिली सफलता
बलिया।  पुलिस अधीक्षक बलिया  राजकरन नय्यर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी महोदया के निकट पर्यवेक्षण में थाना गड़वार पुलिस द्वारा चोरी की मोटर साईकिल के साथ चोरी करने वाला एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार आज 25 सितंबर रविवार को प्रभारी निरीक्षक गड़वार आर0के0 सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 गिरिजेश सिंह मय हमराह का0 राकेश कुमार, का0 राहुल यादव के साथ कस्बा रतसर दक्षिण चट्टी के पास संदिग्ध व्यक्ति / वाहन की चेकिंग में मामूर थे। इसी दौरान एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से आ रहा था कि पुलिस वालो को एकाएक देखकर सकपका गया तथा मोटर साईकिल को पीछे मोंड़ कर भागने लगा कि शक होने पुलिस वालो द्वारा हिकमत अमली कर प्रयोग करते हुए समय करीब 11.30 बजे पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम विशाल वर्मा पुत्र अरविन्द वर्मा ग्राम बहादुरपुर कारी थाना गड़वार जनपद बलिया बताया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद चोरी की मोटर साईकिल हीरो ग्लैमर बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर पकड़े गये अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना गड़वार पर मु0अ0सं0 318/2022 धारा 411/413 भादवि पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त का चालान मा0 न्यायालय करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी-
1. अभियुक्त उपरोक्त के कब्जे से एक अदद चोरी की मोटर साईकिल हीरो ग्लैमर बरामद होना।

पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 318/2022 धारा 411/413 भादवि थाना गड़वार जनपद बलिया।

 नाम पता अभियुक्त-
1. विशाल वर्मा पुत्र अरविन्द वर्मा ग्राम बहादुरपुर कारी थाना गड़वार जनपद बलिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. उ0नि0 श्री गिरिजेश सिंह थाना गड़वार जनपद बलिया
2. का0 राकेश कुमार थाना गड़वार जनपद बलिया
3. का0 राहुल यादव थाना गड़वार जनपद बलिया।
रिपोर्ट: असगर अली

तथ्यात्मक खबरों पर विशेष ध्यान दें पत्रकार : दिग्विजय सिंह

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की तहसील इकाई बैठक सम्पन्न
रसड़ा(बलिया)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ तहसील इकाई रसड़ा की बैठक रविवार को कस्बा के मिशन रोड स्थित स्व. मंजूर अहमद के आवास पर जिला अध्यक्ष राणाप्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

 बैठक में संगठन को सशक्त व गतिशील बनाने पर चर्चा के साथ ही कार्यकारिणी का नवीनीकरण व नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने के लिये सदस्यता अभियान चलाये जाने पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि दशहरा बाद एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित की जाएगी। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के मंडल अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार दिग्विजय सिंह ने कहा कि पत्रकार हितों की रक्षा हेतु संगठन कृत संकल्पित है। उन्होंने संगठन के सदस्यों का आह्वान किया कि पीत पत्रकारिता से बचते हुए तथ्यात्मक खबरों पर विशेष रुप से ध्यान दें।

बैठक में तहसील अध्यक्ष मतलूब अहमद, महामंत्री संजय शर्मा, शिवानंद जायसवाल बागले, अखिलेश सैनी, हरिंदर वर्मा, गोपाल जी गुप्ता, लल्लन जी बागी, सुरेश चंद, विनोद शर्मा, शैलेंद्र कुमार सिंह, श्रीमन नारायण उपाध्याय, विनोद सोनी, जफर अहमद आदि रहे। संचालन बृजेश सिंह ने किया।

रिपोर्ट: लल्लन बागी

राष्ट्रवादी विचारधारा के संवादी थे पं दीनदयाल उपाध्याय: सुभाष जी

जयंती पर आयोजित हुई 'पं दीनदयाल उपाध्याय के विचारों की प्रासंगिकता' विषयक गोष्ठी 
बलिया। पं दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ के तत्वावधान में श्रद्धेय पंडित दीनदयाल जी की जयंती के अवसर पर जननायक चन्द्रशेखर विश्व विद्यालय के सभागार मे 'पं दीनदयाल उपाध्याय के विचारों की प्रासंगिकता' विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्षप्रान्त के प्रांत प्रचारक सुभाष जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।सर्वप्रथम मुख्य अतिथि सुभाष जी व इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. कल्पलता पाण्डेय जी द्वारा भारत माता, माँ सरस्वती, पं दीनदयाल उपाध्याय जी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चन्द्रशेखर जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद गोष्ठी का शुभारंभ हुआ। 
शोधपीठ के निदेशक डॉ. रामकृष्ण उपाध्याय जी द्वारा विषय की प्रस्तावना व्यक्त करने के बाद मुख्य अतिथि प्रान्त प्रचारक सुभाष जी का पाथेय प्राप्त हुआ। अपने उदबोधन में मुख्य अतिथि सुभाष जी ने पंडित दीनदयाल जी के व्यक्तित्व व कृतित्व का विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि आधुनिक काल के ऋषि और एकात्म मानववाद की अवधारणा के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का आज ही के दिन 25 सितम्बर सन 1916 को जन्म हुआ था। शिक्षा, साहित्य, संस्कृति, अंत्योदय, दलित विमर्श आदि अनेक विषयों सम्बंधित उनके विचारों व चिंतन को रेखांकित किया जाना समीचीन है। पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय का संपूर्ण जीवन सरलता, सादगी एवं निरभिमान से ओतप्रोत रहा था। पंडित दीनदयाल उपाध्याय निष्कपट, चरित्रवान, प्रखर देशभक्त तथा लोक संग्रही होने के साथ ही सादे जीवन तथा सनातन राष्ट्रधर्मिता से संपन्न थे। वे यथा नाम तथा गुण को साकार करने वाले भारत माता के सपूत थे। उनका बाल्य जीवन संघर्ष पूर्ण था जो अभावों के मध्य बीता था। निम्न मध्य वर्ग में वे पैदा हुए थे और जब वह मात्र तीन वर्ष के थे तब उनके पिता दिवंगत हो गए और सात वर्ष की आयु में उनकी माता का साया भी उनके ऊपर उठ गया था। नाना के घर में उनकी प्राथमिक शिक्षा का प्रबंध हुआ था, पर दस वर्ष की आयु में वे भी परलोकवासी हो गए। इन सब विपत्तियों में उनसे दो वर्ष छोटे भाई शिवदयाल भी साथ थे। 18 वर्ष की आयु में काल ने एक बार फिर चोट देकर उनके छोटे भाई को भी उनसे छीन लिया। उन्नीस वर्ष की अवस्था तक उपाध्याय जी ने मृत्यु-दर्शन से गहन साक्षात्कार कर लिया था।
     उन्होंने आगे बताया कि पंडित जी बचपन से ही आत्मीयता को विस्तार देना सीख लिया था। यही कारण था कि एक के बाद एक आने वाली आपत्ति को वे अनदेखा कर हर स्तर के व्यक्ति से घुलने मिलने की कला में पारंगत हो गए थे। पद, प्रतिष्ठा, प्रसिद्धि और यश के पीछे उन्होंने कभी कोई दौड़ न लगायी। उनकी सादगी और कार्यकुशलता का यह परिणाम था कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में वे जल्दी ही समस्त उत्तर प्रदेश के प्रभारी बन गए थे। अनासक्त और निष्काम कर्मयोगी स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने छात्र जीवन में ही अपनी प्रखर मेधा और मौलिक चिंतन की प्रतिभा से यह आभास दे दिया था कि वे अन्य सहपाठियों की भांति सांसारिक सुख सुविधा पूर्ण जीवन बिताने के लिए नहीं जन्मे हैं। उन्होंने उसी समय यह अनुभव कर लिया था कि उनका जीवन एक महान उद्देश्य के लिए है। वो हमेशा कहा करते थे कि भारत की उन्नति के दो आधार स्तम्भ है सादा जीवन उच्च विचार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में सार्वजनिक कार्य क्षेत्र में उनका पदार्पण निश्चित ही उस समय भौतिक दृष्टि से कठोर ही रहा होगा। लेकिन एक बड़े उद्देश्य के निमित्त उन्होंने उसे प्रसन्नता से स्वीकार किया। अनेक वर्षों तक वे संघ के जिला एवं विभाग प्रचारक रहे बाद में प्रांत प्रचारक बने। संघ के माध्यम से ही उपाध्याय जी राजनीति में आए। सन 1950 में जब उन्होंने देखा कि देश शाश्वत व चिरंतन राष्ट्रीय धारा से विचलित हो रहा है, तो वे श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भारतीय आदर्शों पर आधारित पृथक राजनीतिक संगठन बनाने में सहयोग देने को तैयार हो गए। उन्होंने लखनऊ में उत्तर प्रदेश का एक सम्मेलन बुलाया और इक्कीस सितंबर उन्नीस सौ इक्यावन को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में प्रादेशिक जनसंघ की स्थापना हुयी। इक्कीस अक्टूबर उन्नीस सौ इक्यावन को दिल्ली के भारतीय अधिवेशन में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने उन्हें महामंत्री नियुक्त कर दिया पंडित दिन दयाल जी 1967 तक अनन्य भाव से इस दायित्व का निर्वाह करते हुए एक सुदृढ़ राष्ट्र के संगठन से लगे रहे पर पद, आत्मप्रचार और प्रतिष्ठा की भूख से वे सदैव असंपृक्त रहे। हर प्रकार के दबाव के बाद भी उनका ओजस्वी व्यक्तित्व किसी प्रकार विचलित नहीं होता था। डॉ. मुखर्जी ने उनकी कार्यकुशलता और क्षमता से प्रभावित होकर एकबार कहा था की यदि मुझे दो दीनदयाल मिल जाएं, तो मैं भारतीय राजनीति का नक्शा बदल दूं। 
उन्होंने आगे बताया कि पंडित दीनदयाल जी देश की राजनीति को सत्य- निष्ठा सामाजिक, राजनीतिक शुचिता तथा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की अवधारणा के अंतर्गत मानते थे। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, अतः संविधान के अनुच्छेद 370 के अंतर्गत कश्मीर को विशेष दर्जा देना असंगत मानते थे। जनसंघ का नारा था एक देश में दो विधान दो प्रधान दो निशान नहीं चलेंगे। समस्या का निदान पंथ सहिष्णुता व प्रखर राष्ट्रवाद में ही है। पंडित जी का समग्र चिंतन सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की परिधि में था। राजनीति के अलावा उनकी साहित्य में भी उनकी गहरी रुचि थी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने राष्ट्रधर्म (मासिक) और पाञ्चजन्य (सप्ताहिक) पत्रों की स्थापना के द्वारा देश में पत्रकारिता को नई दृष्टि दी। वह अजातशत्रु कहलाते थे और भारतीय मनीषा के सार- एकात्म मानववाद के माध्यम से वैश्विक चिंतन में एक सर्वथा मौलिक अवधारणा के जनक थे। उपाध्याय जी राष्ट्रवादी विचारधारा के संवादी थे। चाहे व्यक्ति से व्यक्ति के मध्य हो या भावों के प्रवाह का कोई स्तर हो, वे हर प्रकार के व्यक्ति से तादाम्य स्थापित कर लेते थे। भारतीय परंपरा के आधुनिक द्रष्टा के रूप में उन्होंने 'जगतगुरु शंकराचार्य' पर एक पुस्तक लिखी जो अत्यंत लोकप्रिय हुई। भारतीय दर्शन एवं संस्कृति की वैदिक आस्था से अन्योन्याश्रित संबंध को कैसे आत्मसात किया जाए इसका उदाहरण उनका 'एकात्म मानववाद' है। इसमें समाज, राजनीति व अर्थनीति को विकास और राष्ट्र निर्माण की कसौटी पर कसा गया था। यही कारण था कि दीनदयाल जी की नैतिक ईमानदारी के प्रशंसक डॉ राम मनोहर लोहिया व जयप्रकाश नारायण भी थे।
अपने अध्यक्षीय भाषण में जननायक विश्विद्यालय की कुलपति डॉ. कल्पलता पाण्डेय ने गुरुजनों को प्रणाम करते मुख्य अतिथि श्री सुभाष जी, उपस्थित लोगों को धन्यवाद देते हुए बताया कि अमृत महोत्सव के अवसर पर भारत को भी जानने की आवश्यकता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने पुण्य भूमि भारत की  व्याख्या करते हुए बताया कि पं दीनदयाल जी भारत को सांस्कृतिक राष्ट्र के बारे वर्णित किया है अर्थात, भारत को भौगोलिक बन्धनों में नहीं बंधा नहीं जा सकता।  एकात्मता के बारे में हमारे उपनिषदों में भी वर्णन है। हम जब भी बात करतें है तो विश्व की बात करते है। हम सभी प्रकृति से जुड़े है। हम गाय की पूजा करतें हैं, वनस्पतियों, जल, पहाड़ों की पूजा करते है। हम वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत को मानने वाले है अर्थात हम पूरे विश्व को अपना कुटुम्ब मानते हैं। पंडित दीनदयाल जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तब होगी जब हम आत्मनिर्भर भारत, एकनिष्ठ भारत के संकल्प को आत्मसात करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में बलिया के दलित बस्ती में चलने वाली संस्कारशाला के माध्यम से निर्धन बच्चों को पढाने वाली पूजा, गुड़ीया व नेहा को तथा दो दिन पूर्व कराई गई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त  संस्कार केंद्र के बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन शोधपीठ के निदेशक डॉ. रामकृष्ण उपाध्याय जी ने किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया के मा.जिला संघचालक भृगु जी, सह जिला संघचालक डॉ. विनोद जी, परमेश्वरनश्री, सह प्रान्त कार्यवाह विनय, सह विभाग कार्यवाह संजय शुक्ल, विभाग प्रचारक तुलसीराम जी, चन्द्रशेखर पाण्डेय, शोधपीठ के सह निदेशकगण डॉ. रामशरण, डॉ. अनुराधा राय, डॉ. मनोज कुमार राय के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद, अधिवक्ता परिषद, हिन्दू जागरण मंच, भारतीय जनता पार्टी के साथ विभिन्न संगठनों, समाज के गणमान्य व्यक्ति, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं व मातृशक्तियाँ उपस्थित थीं।

Friday, September 23, 2022

मत्स्य अगुलिका संचय से मत्स्य उत्पादन में होगी बढ़ोत्तरी

रिवर रैंचिंग कार्यक्रम का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ
बलिया। प्रधान मंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत "रिवर रेचिंग कार्यक्रम का आयोजन गंगा नदी शिवरामपुर घाट पर मत्स्य पालक विकास अभिकरण, बलिया के तत्वावधान में 23 सितम्बर दिन शुक्रवार को किया गया। 

 कार्यक्रम में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल बलिया एवं अध्यक्ष, नगर पालिका बलिया द्वारा दीप प्रज्जलवन के साथ गंगा नदी में मत्स्य अगुलिकाओं का संचय कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। उक्त अवसर पर उप निर्देशक मत्स्य आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ उपस्थित थे। इस सम्बन्ध में उनके द्वारा बताया गया कि नदियों में मत्स्य अगुलिका संचय से मत्स्य उत्पादन में बढ़ोत्तरी होगी। उक्त योजनान्तर्गत गंगा नदी में 15 लाख मत्स्य अगुलिका का संचय किया गया। उक्त सम्बन्ध में श्री संजय कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य ने बताया कि  योजना का मुख्य उदेश्य जल जीव मत्स्य संरक्षण एवं पर्यावरण है। 

कार्यक्रम के संचालक श्री बी०वी० ओझा, म०प्र०स० द्वारा जनपद में विभिन्न संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर स्थानीय मछुवा समुदाय के व्यक्तियों एवं मत्स्य पालको सहित श्री अवधेश कुमार वर्मा मत्स्य निरीक्षक, शमशाद अहमद, वरि०लि० एवं लल्लन प्रसाद, अनिल कुमार यादव आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट: असगर अली

महिलाओ को दी गई डेयरी फॉर्मिग की जानकारी

चल रहा दस दिवसीय डेयरी फार्मिग और पापड़, अचार, मुरब्बा प्रशिक्षण कार्यक्रम
बलिया। सेंट ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, जीरा बस्ती, बलिया के तत्वावधान में माँ सुरसरी सेवा संस्थान के सहयोग से सेवा सदन स्कूल, कथरिया में 20 सितंबर से चल रहे दस दिवसीय डेयरी फार्मिग और पापड़, अचार, मुरब्बा प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मऊ जिले से आए प्रशिक्षक अशोक कुमार गौड़ ने डेयरी फॉर्मिग की जानकारी देने का कार्य किया।
 वही आजमगढ़ से आयी रेनू सिंह ने महिलाओं को अचार, पापड़, मुरब्बा आदि के बनाने की विधिवत जानकारी दी। साथ ही आर सेट्टी के फेकेल्टी इंचार्ज शिव सहाय ने सभी की वित्तीय समावेशन की जानकारी दी। माँ सुरसरी सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार की तरफ जुड़ने के लिए प्रेरित करना है। ताकि महिलाएं स्वावलंबी बन समाज के विकास मेंअपना योगदान दे सके,और आत्मनिर्भर बन सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षक अशोक कुमार गौड़, रेनू सिंह और राम नवल प्रजापति ने पापड़, अचार, मुरब्बा, डेयरी फार्मिग और वर्मी कम्पोस्टिंग बनाने के विधि को विस्तार पूर्वक बताते हुए सभी महिलाओं को बनवा कर दिखाया। पहली बार इन महिलाओं ने इस तरह के प्रशिक्षण में भाग लेकर खुशी जाहिर की तथा भविष्य में इसको रोजगार का हथियार बनाकर अपना आर्थिक स्थिति मजबूत करने हेतु संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम प्रभारी राजनारायण सिंह ने किया।

 कार्यक्रम के दौरान अशोक कुमार सिंह, भोला नाथ यादव, अंजली कनौजिया, सुनैना सिंह, नेहा राजभर, प्रभुनाथ राजभर, आर सिटी, बलिया के शिव सहाय मौजूद रहे। साथ ही उन्होंने प्रशिक्षण को संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। अंत में सेवा सदन स्कूल की प्रिंसिपल सुमन सिंह ने आभार व्यक्त किया किया।

रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के अनेक विभागों के छात्रों ने किया प्रतिभाग
बलिया।  जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कल्पलता पाण्डेय के संरक्षण और निदेशक शैक्षणिक डॉक्टर पुष्पा मिश्रा के निर्देशन में हिंदी पखवाड़ा महोत्सव के अंतर्गत चित्रकला और रंगोली  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 
प्रतियोगिता का विषय- "ग्रामीण, सामाजिक, सांस्कृतिक परिवेश’ पर अनेक विभागों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में शिक्षको ने बताया कि छात्रों में कौशल का विकास संभव होगा। इस तरह के कार्यक्रम से विश्वविद्यालय में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है और भविष्य में विद्यार्थी इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर तलाश सकते है। निर्याणक मंडल में डॉ.संजीव कुमार, डॉ.सरिता पाण्डेय, डॉ.सौम्या तिवारी, डॉ. संध्या नारायण ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। निर्णायक मंडल के सभी सदस्यों ने चित्रकला/रंगोली की बारीकियों से छात्रों को अवगत कराया। प्रतियोगिता का परिणाम निर्धारित समय पर घोषित कर पुरस्कृत किया जाएगा।

इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.प्रियंका सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.अजय कुमार चौबे शिक्षक डॉ.नीरज सिंह, डॉ.अभिषेक मिश्र, डॉ.संदीप यादव, डॉ.प्रवीण नाथ यादव एवं छात्र -छात्राओं की सराहनीय उपस्थिति रहीं।
रिपोर्ट: विनय कुमार

गौ-तस्करी से संबंधित एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार

पांच गोवंश के साथ पकड़ा गया अभियुक्त
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया राजकरन नय्यर के आदेश के अनुपालन मे अपराध नियत्रंण व वांछित तथा इनामिया अपराधियो के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रसड़ा पुलिस टीम द्वारा गौ-तस्करी से संबंधित एक नफर अभियुक्त को  गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार थाना रसड़ा पुलिस टीम द्वारा मुखबीरी सूचना पर बहद ग्राम सिंघई चट्टी के पास अभियुक्त के कब्जे से एक अदद वाहन पिकअप नं0  UP 60T 6777 पर लदे पांच राशि गोवंश गाय बरामद किया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-345/2022 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त सुशील कुमार गुप्ता पुत्र चन्द्रशेखर गुप्ता निवासी ग्राम रक्सा डैनिया थाना पकड़ी जनपद बलिया उम्र करीब 35 वर्ष को मौके पर दिनांक 23.09.2022 को समय करीब 11.40 बजे ग्राम सिंघई चट्टी से गिरफ्तार किया गया। थाना स्थानीय द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुये अभियुक्त उपरोक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। 

सम्बन्धित अभियोग-
1. मु0अ0सं0-345/2022 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधनियम थाना रसड़ा जनपद बलिया

बरामदगी का विवरण-
1. एक अदद वाहन पिकअप नं0 UP 60 T 6777 पर लदे 05 राशि गोवंश गाय।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. सुशील कुमार गुप्ता पुत्र श्री चन्द्रशेखर गुप्ता निवासी ग्राम रक्सा डैनिया थाना पकड़ी जनपद बलिया।

गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. उ0नि0 हितेश कुमार थाना रसड़ा जनपद बलिया।
2. का0 उदयवीर सिंह थाना रसड़ा जनपद बलिया।
3. का0 सोनू रजक थाना रसड़ा जनपद बलिया।
रिपोर्ट: असगर अली

Thursday, September 22, 2022

हिंदी पखवाड़ा महोत्सव अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

"अभिव्यक्ति के माध्यम के रूप में सोशल मीडिया: पक्ष और विपक्ष" रहा प्रतियोगिता का विषय
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के निदेशक शैक्षणिक डॉक्टर पुष्पा मिश्रा के निर्देशन में हिंदी पखवाड़ा महोत्सव के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

प्रतियोगिता का विषय- "अभिव्यक्ति के माध्यम के रूप में सोशल मीडिया: पक्ष और विपक्ष" इस प्रतियोगिता में अनेक विभागों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। हिंदी विभाग के संयोजक ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से छात्रों में आत्मविश्वास का विकास संभव होगा और भविष्य में विद्यार्थी बड़े मंच पर भी नि:संकोच अपनी बात कह सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से विश्वविद्यालय में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है। प्रतियोगिता में निर्याणक मंडल की भूमिका में अग्रेजी विभाग में सहायक प्रोफेसर डॉ. सरिता पाण्डेय, समाजकार्य विभाग से डॉ. रूबी और डॉ. प्रेमभूषण यादव रहें। निर्णायक मंडल के सभी सदस्यों ने भाषण कला की बारीकियों से छात्रों को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.संदीप यादव ने किया। 
इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.अजय कुमार चौबे, शिक्षक डॉ.नीरज सिंह, डॉ. अभिषेक मिश्र, डॉ. प्रवीण नाथ यादव, डॉ. मनोज कुमार एवं छात्र -छात्राओं की सराहनीय उपस्थिति रहीं।
रिपोर्ट: विनय कुमार

दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

सेवा सदन स्कूल, कथरिया में हो रहा प्रशिक्षण
सोहांव (बलिया)। सेंट ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, जीरा बस्ती के तत्वावधान में माँ सुरसरी सेवा संस्थान, कथरिया, बलिया के सहयोग से 20 सितंबर से 29 सितंबर 2022 तक दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय ब्लॉक के सेवा सदन स्कूल, कथरिया में किया गया। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक, बलिया के डायरेक्टर सुधीर कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलन कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार की तरफ जुड़ने के लिए प्रेरित करना है, ताकि महिलाएं स्वावलंबी बन समाज के विकास में अपना योगदान दे सके और आत्मनिर्भर बन सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक मऊ जिले से आए अशोक कुमार गौड़, राम नवल प्रजापति ने पापड़, अचार, मुरब्बा, डेयरी फार्मिग और वर्मी कम्पोस्टिंग बनाने के विधि को विस्तार पूर्वक बताते हुए सभी महिलाओं को बनवा कर दिखाया। पहली बार इन महिलाओं ने इस तरह के प्रशिक्षण में भाग लेकर खुशी जाहिर की। भविष्य में इसको रोजगार का हथियार बनाकर अपना आर्थिक स्थिति मजबूत करने हेतु संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे हैं माँ सुरसरी सेवा संस्थान के कार्यक्रम प्रभारी राजनारायण सिंह ने कहा कि बलिया जिले से इतनी दूर आकर प्रशिक्षण देने के लिए इस स्थान का चयन किया है उसके लिए संस्था सदैव आर सेट्टी का आभारी रहेगी। 

कार्यक्रम के दौरान कथरिया ग्राम के ग्राम प्रधान राजू सिंह, अशोक कुमार सिंह, भोला नाथ यादव, अंजली कनौजिया, सुनैना सिंह, नेहा राजभर, प्रभुनाथ राजभर, आर सिटी,बलिया के मुकेश श्रीवास्तव मौजूद रहे। साथ ही उन्होंने प्रशिक्षण को संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। अंत में सभी का स्कूल की प्रिंसिपल सुमन सिंह ने आभार व्यक्त किया। उम्मीद जताई कि भविष्य में भी आरसीटी के माध्यम से अन्य महिलाओं को प्रशिक्षण देने का कार्य किया जाएगा।

Wednesday, September 21, 2022

संवरा गोपालपुर चिन्तामणिपुर सड़क क्षतिग्रस्त

पीडब्ल्यूडी की सड़क बनी गढ्ढा
चिलकहर (बलिया)।  बलिया रसड़ा लखनऊ मार्ग से संवरा - गोपालपुर- चिन्तामणिपुर सड़क के प्रारंभ में संवरा चट्टी के शुरुआत में ही सड़क विशेष रूप से क्षति ग्रस्त हो गई है जिसमें थोड़ा भी बरसात होने पर पानी लग जाता है जो जनता के लिए परेशानी का शबब बन गया है। इस तरफ बार बार घ्यान आकृष्ट कराने के बाद भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारी इस पर ध्यान नही दे रहे है।

क्षेत्र की मुख्य और अति व्यस्त सड़क होने के कारण इस सड़क पर नित्य हजारों लोग हमेशा रात दिन आना जाना लगा रहता है। छोटे छोटे बच्चे, लडके लडकियाँ छात्र -छात्रायें इसी गढ्ढे से गुजर कर विद्यालय आते जाते हैं, जो इसमें गिर कर घायल भी हो जाते हैं। गंदा पानी के छिटा पडने से आने जाने वालो के कपड़े भी खराब हो जाया करता है जिससे जनता में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक, पीडब्ल्यूडी मंत्री, जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इसके तत्काल समाधान का आग्रह किया है।
रिपोर्ट: गोपी नाथ चौबे

Monday, September 19, 2022

भाजपा में शामिल हुए कैप्टन अमरिंदर

'पंजाब लोक कांग्रेस' का बीजेपी में किया विलय
नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) के प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने समर्थकों के साथ सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इसके साथ ही उन्होंने अपनी नवगठित पार्टी पीएलसी का बीजेपी में विलय भी कर दिया। 

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और किरेन रीजीजू, पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा सहित बीजेपी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सिंह ने यहां पार्टी मुख्यालय में केंद्र के सत्ताधारी दल का दामन थामा। सिंह के साथ राज्य के कुछ और नेता भी बीजेपी में शामिल हो गए। तोमर ने सिंह का बीजेपी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पंजाब में बीजेपी की ताकत बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि अमरिंदर सिंह की सबसे बड़ी खासियत यह रही है कि उन्होंने हमेशा राष्ट्र को पार्टी और दलगत राजनीति से ऊपर रखा है। उन्होंने कहा, ‘कैप्टन साहब की सोच बीजेपी से मिलती रही है। जैसे बीजेपी के लिए राष्ट्र सर्वप्रथम है, उसी प्रकार कैप्टन ने राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत को अपने जीवन में अपनाया।
चित्र परिचय: कैप्टन अमरिंदर सिंह( फ़ाइल फ़ोटो)

वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर पत्रकारों ने की शोक सभा

समाचार पत्र अमर उजाला से जुड़े थे पत्रकार मुकेश साहू
झांसी। वरिष्ठ पत्रकार साथी मुकेश साहू के निधन पर पूरे पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को झांसी मीडिया क्लब के तत्वावधान में इलाईट चौराहा स्थित अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी पार्क में अमर उजाला के पत्रकार मुकेश साहू के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई।

इस दौरान पत्रकारों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से उनके परिवार को धैर्य देने की कामना की। वही पत्रकारों ने अपने साथी मुकेश साहू के साथ बिताए गए बीते दिनों को याद कर उन्हे श्रद्धांजलि दी। शोक सभा में झांसी मीडिया क्लब अध्यक्ष मुकेश वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार रामकुमार साहू, रामगोपाल शर्मा, रवि शर्मा, हरिमोहन श्रीवास,  त्रिपाठी, रिपु सूदन नामदेव,कुंदन सोलंकी, सुनील सुल्लेरे, रानू साहू, धीरज शिवहरे, दीपक जोहरी, प्रभात सक्सेना, श्याम रायकवार, प्रभात साहनी, तोसीफ कुरेशी, एहसान अली, विवेक राजोरिया, अतुल वर्मा, राहुल उपाध्याय, राहुल कोस्टा, रोहित झा, आमिर खान,  सारस्वत, भूपेंद्र रायकवार,  हर्ष शर्मा, अरविंद भार्गव, बृजेश परिहार, प्रदीप कुमार, समाजसेवी श्री राम नरवरिया, पुरकेश अमरिया, नवीन यादव, अमित रावत गोलू महाराज, दीप चंद्र चोबे, राकेश शर्मा, आफरीन, राज गौतम, मोजूद रहे।
रिपोर्ट: असगर अली

26 सितम्बर को निकलेगी महाराजा अग्रसेन जी की शोभायात्रा

महाराज अग्रसेन जी की जयंती मनाने के निमित्त हुई बैठक
बलिया। श्री 1008 महाराज अग्रसेन जी की जयंती मनाने के निमित्त एक बैठक शहर के अग्रवाल धर्मशाला में सम्पन्न हुई जिसमें अग्रवाल समाज के बन्धुओं ने कार्यक्रम हेतु योजना रचना बनाये। 
ज्ञात हो कि 26 सितम्बर को महाराजा अग्रसेन जी की जयंती है। इस बैठक में महाराजा अग्रसेन जी की शोभा यात्रा की रूप रेखा तैयार हुई। यह शोभायात्रा दिनाँक छब्बीस सितम्बर को प्रातः 7 बजे से गुरुद्वारा से निकल कर कासिम बाजार, टाउन हॉल, स्टेशन, चौक से होते हुए अग्रवाल धर्मशाला पर सम्पन्न होगी। पुनः ज्ञात हो कि दिनाँक 2 अक्टूबर को अग्रवाल धर्मशाला पर पूरे दिन का सांस्कृतिक कार्यक्रम होना तय हुआ। इस बात की जानकारी अग्रवाल धर्मशाला के अध्यक्ष राकेश जी अग्रवाल द्वारा दी गयी। इस कार्यक्रम का संचालन परमेश्वरनश्री व अध्यक्षता प्रतिष्ठित अधिवक्ता रामगोपाल अग्रवाल ने किया।

इस अवसर पर रामगोपाल अग्रवाल, अशोक कुमार अग्रवाल,  राधेरमण अग्रवाल, निधेश अग्रवाल, दीपक जी अग्रवाल, राकेश जी अग्रवाल पतंजील, श्रीमती वणिका अग्रवाल, श्रीमती निधि अग्रवाल, श्रीमती प्रीति अग्रवाल, कृतिका गर्ग आदि उपस्थित रहे।

जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय में हुआ वृक्षारोपण

सरस्वती शिशु मंदिर आनंद नगर के प्रांगण में हुआ पौधरोपण
बलिया। सरस्वती शिशु मंदिर आनंद नगर, बलिया के प्रांगण में सोमवार को विद्यालय परिवार व संघ द्वारा वृक्षारोपण किया गया। जिसके अंतर्गत आंवला के वृक्षों का रोपण कर उसके संरक्षण का संकल्प लिया गया।
ज्ञात हो कि विद्यालय की कक्षा उदय (यू.के.जी.) के छात्र भैया सूर्यांश राय पुत्र श्री सुधीर राय के जन्मदिन के अवसर पर यह वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस अवसर पर  विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश मिश्रा के साथ जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख सत्यब्रत सिंह, नगर संयोजक धर्म जागरण वीरेंद्र सिंह, सह नगर बौद्धिक शिक्षण प्रमुख कृपानिधि पाण्डेय, प्रचार प्रमुख मारुति नन्दन, नरेंद्र मिश्र, आयुष, शिवांश, पंकज, रिशु, कन्हैया, प्रियांशु, विकास व पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित था।

Friday, September 16, 2022

जनहित के योजनाओं को तत्काल किया जाय शुरू: नारद राय


नगर क्षेत्र के जन समस्याओं को लेकर सपा ने किया प्रदर्शन, सौपा पत्रक
बलिया। नगर क्षेत्र के जन समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया एवं समस्याओं से संबंधित एक मांग पत्र जिला अधिकारी /नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।

 इसके पूर्व आज नगर क्षेत्र के सभी इलाकों से टोलियों के रूप में समाजवादी कार्यकर्ता हाथ में झंडा लिए समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर एकत्र हुए। वहां से गगनभेदी नारा लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री जुलूस के नेतृत्व कर्ता नारद राय ने कहा कि बलिया नगर की नालियां बजबजा रही हैं कोई उसका सुध लेने वाला नहीं जबकि इस वर्ष बारिश कम हुई है। फिर भी हल्की बारिश में है नगर के कई मुहल्ले जलमग्न हो जा रहे हैं और बलिया को मुंबई बनाने का जुमला फेंकने वाले लोग जुहू चौपाटी का सपना दिखाने वाले लोग वातानुकूलित कमरों में बैठकर गलत बयानी कर रहे हैं। उन्हे ना बलिया शहर और ना ही यहां के लोगो की चिंता हैं। उन्हे सिर्फ झूठ और जुमला परोस कर जनता को ठगना हैं। लेकिन समाजवादी पार्टी ऐसा होने नही देगी। उनके झूठ और जुमले को जनता में उजागर करेगी। समाजवादी पार्टी की सरकार में लोहिया बाजार बना था जो आज तक दुकानदारों में आवंटित नहीं हुआ। समाजवादी पार्टी के सरकार में ही सीवरेज योजना शुरू हुई थी लेकिन आज तक वह कार्य पूर्ण नहीं हुआ। नगर क्षेत्र में अंडर ग्राउंड बिजली के तारों को बिछाने का कार्य समाजवादी पार्टी की सरकार में शुरू किया गया था जिसे वर्तमान शासन सत्ता अधर में लटकाये हुए है। समाजवादी पार्टी यह मांग करती हैं कि जनहित के इन योजनाओं को तत्काल शुरू किया जाए अन्यथा समाजवादी पार्टी सड़क पर उतर कर इस जनहित विरोधी सरकार का विरोध जोरदार तरीके से करेगी। बलिया नगर क्षेत्र के विस्तार की पत्रावली कई वर्षों से शासन में पड़ी हुई है लेकिन वर्तमान सरकार उसको दबा कर के बलिया के विकास को बाधित करना चाहती हैं।

  इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए नगर पालिका परिषद बलिया के पूर्व अध्यक्ष और आयोजक संजय उपाध्याय ने कहा कि नगर के विकास एवं नगर के स्वच्छता हेतु वर्तमान सत्तासीन लोगों के पास कोई रोड मैप नहीं है। यहां तक कि पिछले कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को भी यह लोग ध्वस्त कर दिए हैं जिससे बलिया शहर की व्यवस्था चरमरा गई है। आए दिन शहर में जाम लगना नालियों का पानी जाम होना बीच रोड पर कूड़ा का अंबार लगना इनकी कार्यपद्धती और जनता के प्रति दिलचस्पी का जीता जागता उदाहरण है।
    इस अवसर पूर्व मंत्री व्यास जी गोड़ ने कहा की समाजवादियों की सरकार और प्रतिनिधि ही बलिया के विकास की बात करते है बाकी लोग तो बलिया से मजाक करते है।

 इस अवसर पर डा.विश्राम यादव, यशपाल सिंह, सुशील पाण्डेय "कान्हजी" बरमेश्वर प्रधान, पिंटू जावेद, रामकावल विन्द, ददन यादव, अमित दुबे, रविन्द्र नाथ यादव, मृत्युंजय राय, सतेंद्र पाण्डेय, पल्लू जायसवाल, हरिशंकर राय, उमेश कुमार, सत्येंद्र गोड, शकील अहमद, कमलेश भारती, आशुतोष ओझा, प्रेमशंकर चतुर्वेदी, रामेश्वर पासवान, आदर्श मिश्र झब्बु, दरोगा सिंह, भीम चौधरी, चिराग उपाध्याय, मंटू दुबे, कृष्ण यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सपा विधानसभा अध्यक्ष अजय यादव तथा संचालन जमाल आलम ने किया।

Thursday, September 15, 2022

आजादी की लडाई में हिंदी भाषा की महत्त्वपूर्ण भूमिका: प्रो0 कल्पलता पाण्डेय

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में हिन्दी दिवस पर हुआ वेबिनार का आयोजन
 बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में हिन्दी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन प्रशासनिक भवन के सभागार में किया गया। 
 कुलपति प्रो.कल्पलता पाण्डेय ने कहा कि आजादी की लडाई में हिंदी भाषा की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही। हमारी संस्कृति और हमारा चिंतन जिस भाषा में हो उस भाषा को अवश्य सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे देश की राष्ट्रीय चेतना भाषाई चेतना से जुडी हुयी है और अपनी भाषा को बहुत स्वाभिमान और गौरव के साथ आगे बढ़ाना चाहिए।एनसीई आरटी नई दिल्ली से भाषा शिक्षा विभाग के प्रो. लालचंद राम ने हिंदी भाषा की वर्तमान चुनौतियों पर अपना विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारतीय एकता और अखंडता के लिए हिंदी का व्यवहार आवश्यक है। भूमंडलीकरण ने हिंदी को हिंग्लिश बना दिया है यह आज के समय में चुनौतीपूर्ण है। पूर्वोत्तर पर्वतीय केन्द्रीय  विश्वविद्यालय, शिलांग मेघालय के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो .हितेंद्र मिश्र  ने पूर्वोत्तर में हिंदी भाषा की वर्तमान चुनौतियों पर एक सारगर्भित व्याख्यान दिया। हिंदी ज्ञान की भाषा है और हमें वाचिक ज्ञान परम्परा का भी ध्यान रखना होगा। आज के सन्दर्भ में हिंदी एक बड़ी भाषा है, यह एक गौरव का विषय है। विश्व भारती शान्ति निकेतन विश्वविद्यालय, पश्चिम बंगाल के प्रो. हरिश्चंद्र मिश्र ने कहा कि हिंदी भाषा को हमें आज बौद्धिक ज्ञान के अनुशासन के रूप में विकसित करना होगा। हिंदी चिंतन और सोच की भाषा है। आज के संदर्भ में हिंदी को और भी आगे बढ़ाने की जरुरत है। हिंदी को लेकर आगे बढ़ना अपने भाषिक बोध को और आगे बढ़ाना है। धन्यवाद ज्ञापन डॉ.प्रियंका सिंह ने दिया।

इस अवसर पर शैक्षणिक निदेशक डॉ.पुष्पा मिश्रा, अंग्रेजी  विभाग के एसोसिएट प्रोफ़ेसर डॉ. अजय चौबे और हिन्दी विभाग  के शिक्षक डॉ प्रवीण नाथ यादव, डॉ संदीप यादव सहित अन्य विभागों के शिक्षक और छात्र उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ.अभिषेक मिश्र ने किया।
रिपोर्ट: विनय कुमार

जिला योगासना प्रतियोगिता में बलिया के बच्चे करेंगे प्रतिभाग

वीर लोरिक स्टेडियम बलिया में 16 सितंबर को होगा आयोजित
बलिया। जिले में योग के क्षेत्र में कई वर्षों से कार्य कर रहे धनंजय योगाचार्य ने बताया कि योग को योगासन स्पोर्ट्स के रूप में प्रोत्साहित करने हेतु भारत सरकार द्वारा निर्देशानुसार राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन (NYSF) का गठन किया गया है।

एनवाईएसएफ को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार से मान्यता प्राप्त है और वर्ल्ड योगासन से सम्बद्ध है। इसके साथ- साथ इंडियन ओलम्पिक एसोसिएशन द्वारा एसोसिएट मेम्बर की सदस्यता भी प्राप्त है। भारत सरकार के निर्देशानुसार योगासन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु केंद्र सरकार के इस महत्वपूर्ण प्रकल्प को पूर्ण करने का प्रयास जारी है। इसके संदर्भ में योगासन खेल को खेलो इंडिया नेशनल गेम्स में भी सूचिबद्ध कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य के जिले में डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 16 सितंबर दिन गुरूवार को वीर लोरिक स्टेडियम, बलिया में संपन्न कराया जा रहा है। 

उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया कि ड्रिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में अपने बच्चों को योगासन खिलाड़ी के रूप मे प्रतिभागिता के लिए पंजीकृत करवाएं। जिससे जिले के खिलाड़ियों को क्रमश: जिला स्तरीय प्रतियोगिता से राज्य स्तरीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिल सके और प्रतिभावान खिलाड़ी अपने जिले और राज्य का नाम रोशन कर सकें। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव रोहित कौशिक के मार्गदर्शन से बलिया जिले में आयोजित की जा रही हैl

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...