Posts

Showing posts from March, 2025

प्रतिष्ठित व्यापारी एवं समाजसेवी प्रभुनाथ गुप्ता का आकस्मिक निधन

Image
व्यापारी नेता अरविंद गांधी ने निधन पर जताया शोक बलिया। शहर के स्टेशन चित्तू पांडेय मार्ग पर स्थित आकाशदीप इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रोपराइटर एवं ग्राम  विसौली ग्राम के प्रधान, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बलिया के इलेक्ट्रॉनिक एंड इलेक्ट्रिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सदस्य व साहू हितकारिणी समिति बलिया के सदस्य प्रभूनाथ गुप्ता जी का आकस्मिक निधन 31 मार्च को दोपहर लगभग 12: 30 बजे मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली में हो गया है। उल्लेखनीय है कि स्व. प्रभुनाथ गुप्ता द्वारा बहुत सारे समर्थ और जरूरतमंद लोगों को सेवाएं दी जाती रही है। उनके निधन से ग्राम सभा बसौली और बलिया जिले के व्यापारियों में भी शोक की लहर व्याप्त है। उनके निधन पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रभुनाथ गुप्ता जी के निधन से व्यापारी समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनके परिजनों को इस असहय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे।

"एकलव्य सम्मान समारोह" में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

Image
एकलव्य मिशन स्कूल के छात्र/छात्राओं, सदस्यों, अतिथियों सहित 150 को किया गया सम्मानित बलिया। जनपद की शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्था परमज्ञान एकलव्य सेवा संस्थान एवं एकलव्य मिशन द्वारा शहर के टी.डी. कॉलेज के मनोरंजन हाल में "एकलव्य सम्मान समारोह" का आयोजन किया गया। जिसमें एकलव्य मिशन स्कूल के छात्र_छात्राओं, सदस्यों, अतिथियों  सहित 150 लोगों को मेडल, शील्ड एवं अंग-वस्त्र आदि देखकर सम्मानित किया गया।  एकलव्य मिशन विगत 15वर्षों से पिछड़ा, अतिपिछड़ा एवं अनुसूचित समाज में छात्र-छात्राओं को शिक्षा, खेल कूद, प्रतियोगिता, एवं समाज में सामाजिक सम्मान एवं जागरूकता के लिए विशेष कार्यक्रम करती आ रही है। जनपद बलिया, गाजीपुर, मऊ इत्यादि जिलों में एकलव्य मिशन ने स्कूल खुलवाना, प्रतियोगिता कराना आदि मुख्य है।  एकलव्य समाज समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश मत्स्यजीवी सहकारी संघ के चेयरमैन वीरू साहनी, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर वीरेंद्र निषाद, फिशरमैन आर्मी के अध्यक्ष चंद्रभान निषाद, गोरखपुर विधानसभा के विधायक प्रत्याशी दारा सिंह निषाद, जय प्रकाश निषाद,...

जरूरतमंदों की मदद करने वाला ही सच्चा इन्सान: अखिलानंद तिवारी

Image
भृगु आश्रम स्थित ठाकुर जी अयोध्या धाम मंदिर में हुई मदद संस्थान की बैठक बलिया। जिस मनुष्य के अंदर इंसानियत नहीं है वह पशु के समान है। ईश्वर ने अगर हमें इंसान बनाकर धरती पर भेजा है, तो हमें समय-समय पर इंसानियत का परिचय देते रहना चाहिए। अपने से कमजोर, असहाय, बीमार, लाचार एवं बेहद जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।  उक्त बातें सोमवार के दिन भृगु आश्रम स्थित ठाकुर जी अयोध्या धाम मंदिर में आयोजित मदद संस्थान की बैठक में संस्थान के अध्यक्ष अखिलानंद तिवारी ने कही। कहा कि हमारे अंदर ईश्वर ने अनेक शक्तियां निहित कर धरती पर भेजा है। हमें उसका उपयोग जीव जगत के कल्याण में करना चाहिए। बैठक में संस्थान के सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर सबको जिम्मेदारी सौंप दी गई। इस दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने बारी-बारी से अपने सुझाव व विचार रखें।  इस मौके पर अखिलानंद तिवारी, रणजीत सिंह, जितेंद्र उपाध्याय, विजय गिरी, संतोष कुमार गुप्ता, नरेंद्र सिंह, निरंजन तिवारी, जितेंद्र मिश्र, गणेश जी सिंह, अखिलेश कुमार, रामायण जी प्रसाद, राधेश्...

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के युवा जिला अध्यक्ष चुने गए रविन्द्र पटेल

Image
हम सभी लोगों को व्यापारी हित में निरंतर करना होगा काम: अरविंद गांधी बलिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बलिया के कैंप कार्यालय गुरुद्वारा रोड पर सोमवार को एक बैठक हुआ। इस बैठक के मुख्य अतिथि अरविंद गांधी प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश रहे। इस अवसर पर व्यापारी रविंद्र पटेल को संगठन का युवा जिला अध्यक्ष चुना गया। अरविंद गांधी ने श्री रविंद्र पटेल को बहुत-बहुत बधाई दिया। साथ ही साथ यह निर्देश दिया कि एक माह के अंतर्गत अपना कमेटी बनाकर कार्यालय को सूची प्रेषित करें। उपस्थित व्यापारियों से श्री गांधी ने कहा कि हम सभी लोगों को व्यापारी हित में निरंतर काम करना होगा तभी समाज का हित होगा और समाज का उत्पीड़न रखेगा। इस अवसर पर डॉक्टर अवनीश गुप्ता, राजेंद्र शर्मा, आकाश पटेल, प्रीतम गुप्ता, गुड्डू सरदार आदि सैकड़ो व्यापारी उपस्थित रहे। रिपोर्ट : विक्की कुमार गुप्ता

अपने ही शासन के शासनादेश का अनुपालन कराने में नाकाम है भाजपा सरकार

Image
64 वें दिन भी जारी रहा आदिवासी गोंड समाज का धरना बलिया। विशेष सचिव उ.प्र. समाज कल्याण अनुभाग-3 शासनादेश 2 दिसम्बर 2024 द्वारा मा.प्रमुख सचिव समाज कल्याण अनुभाग-3 शासनादेश 3 नवम्बर 2021 द्वारा दिये गये दिशा निर्देश का कड़ाई से अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है, का अनुपालन कराने की मांग को लेकर ऑल गोंडवाना स्टूडेन्ट्स एसोसिएशन (आगसा) के नेतृत्व में बलिया सदर माॅडल तहसील पर गोंड समुदाय का अनिश्चितकालीन धरना 31मार्च 2025 को 64 वें दिन भी जारी रहा।  धरना दे रहे लोगों ने कहा कि गोंड जाति प्रमाण पत्र हेतु आवेदन करने पर लेखपाल व तहसीलदार द्वारा बार- बार आवेदन अस्वीकृत कर दिया जा रहा है! भाजपा सरकार अपने ही शासन के शासनादेश का अनुपालन कराने में अक्षम साबित हो रही है। सरकार में आदिवासी जनजाति गोंड समुदाय का उत्पीड़न चरम पर है! भारत के राजपत्र, संविधान, शासनादेश की घोर अवमानना अराजकता है! धरना सभा की अध्यक्षता सुमेर गोंड तथा संचालन मनोज शाह ने किया।  टी.डी. कॉलेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेन्द्र बहादुर सिंह झुन्नू सहित सुरेश शाह, संज...

शिविर में सेवा, अनुशासन एवं सामाजिक दायित्व की महत्ता पर हुई चर्चा

Image
जेएनसीयू मे राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर संपन्न बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण और कुलसचिव एस. एल. पाल के मार्गदर्शन मे चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के विशेष शिविर का समापन बसंतपुर स्थित वृद्ध आश्रम में हुआ।  शिविर के अंतिम दिन विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें स्वयंसेवकों ने जागृति गीतों की प्रस्तुति देकर समाज सेवा एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया और  स्वयंसेवकों ने अपना अनुभव साझा किया। जिसमें उन्होंने सेवा, अनुशासन एवं सामाजिक दायित्व की महत्ता पर प्रकाश डाला।  कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने स्वयं सेवकों के उत्साह और उनकी समाज सेवा भावना की सराहना की। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज सेवा के प्रति समर्पित रहने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया।  अध्यक्षता  करते हुए डॉ. लाल विजय सिंह ने कहा कि "राष्ट्रीय सेवा योजना" युवाओं में सेवा भाव जागृत कर उन्हें सशक्त और संवेदनशील नागरिक बनने की ...

टी.बी. मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधान प्रशस्ति-पत्र व स्मृति चिह्न से हुए सम्मानित

Image
जिलाधिकारी ने क्षय रोगियों को पोषण पोटली किया प्रदान  बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने शनिवार को  कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले टी.बी. मुक्त 78 ग्राम पंचायतों के प्रधानों की सराहना करते हुए प्रशस्ति-पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने क्षय रोगियों को गोद लेने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नि:क्षय मित्रों/संस्थाओं- जिला समन्वयक/कोषाध्यक्ष इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी बलिया श्री शैलेन्द्र पाण्डेय, निधि ट्रेडर्स के सौरभ अग्रवाल, अतुल्य भारत ट्रस्ट गौरव सिंह एवं सभासद प्रेरक गुप्ता तथा क्षय रोगियों की नि:शुल्क एक्सरे जांच करने वाले 05 निजी एक्स-रे सेंटर संचालकों-प्रकाश डायग्नोस्टिक सेंटर, गायत्री एक्स-रे,भारत पैथोलॉजी व एक्स-रे सेंटर सिकंदरपुर,पूजा पैथोलॉजी व एक्स-रे सेंटर सिकंदरपुर एवं फतेह बहादुर डायग्नोस्टिक सेंटर सीयर को प्रशस्ति-पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान...

जनपद स्तरीय नवप्रवर्तकों की प्रदर्शनी का आयोजन 30 मार्च को

Image
नवप्रवर्तकों को किया जाएगा सम्मानित एवं एक नवाचार को विभाग द्वारा कराया जाएगा पेटेंट बलिया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब, बलिया के तत्वावधान में 30 मार्च 2025 को असंगठित क्षेत्र के नवप्रवर्तकों हेतु जनपद स्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन जिलाधिकारी महोदय की सहमति, निर्देशन में कृषि संकाय, टी डी कॉलेज बलिया में प्रातः 10 बजे से किया जा रहा है।  जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र गुप्ता और जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक अतुल कुमार ने  नवप्रवर्तन प्रदर्शनी में नवप्रवर्तकों को प्रतिभाग कराने के निर्देश प्रदान करते हुए बताया कि इस नवप्रवर्तन प्रदर्शनी में असंगठित क्षेत्र के किसान, शिल्पकार, कारीगर, मजदूर, मिस्त्री, परम्परागत उपचार करने वाले विद्यार्थी, ऐसे जनसामान्य व्यक्ति जिन्होंने कोई प्रोफेशनल डिग्री प्राप्त नहीं की हो , उन्हें अपने नवप्रवर्तन के क्षेत्र में किए गए कार्य मॉडल को प्रदर्शित करना है। इस नवप्रवर्तन प्रदर्शनी का क्षेत्र जुगाड़ द्वारा तैयार यन्त्र/ मशीनें, परिवहन के साधन, घरेलू उपयोग के सामान, जैव विविधता के ...

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर मे विभिन्न कार्यक्रमो का हुआ आयोजन

Image
शिविर में रचनात्मक कार्यशालाएँ, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। माननीय कुलपति प्रोफेसर संजीत गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्रों को समाज सेवा के प्रति जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाना है। शिविर के पहले दिन, महान विचारक स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद, 'स्वच्छ भारत अभियान: एक कदम स्वच्छता की ओर' के तहत विश्वविद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। संगोष्ठी में डॉ. ऋषभ ने 'स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता' विषय पर व्याख्यान दिया और सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता की शपथ ली। दूसरे दिन 'जल है तो कल है' विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया। वित्त अधिकारी श्री आनंद दुबे जी ने छात्रों को समाज निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। छात्रों ने ग्राम...

विकास, रोजगार, महंगाई, गिरते रुपए और कानून व्यवस्था पर कोई चर्चा नहीं कर रही सरकार: कान्हज़ी

Image
  कहा: धार्मिक आधार पर समाज को बांटने के लिए कभी बाबर कभी गजनी, कभी सम्भल तो कभी राणा संगा पर छेड़ रही बहस बलिया। आमजन के समस्याओं के समाधान में विफल भाजपा सरकार लोगों को बरगलाने और धार्मिक आधार पर समाज को बांटने के लिए कभी बाबर कभी गजनी, कभी सम्भल तो कभी राणा संगा पर बहस छेड़ रही है। विकास, रोजगार, महंगाई, गिरते रुपए और रोज खराब होती कानून व्यवस्था पर कोई चर्चा नहीं कर रही। प्रदेश में प्रतिदिन हत्याएं हो रही हैं और बीजेपी सरकार के मुखिया कह रहे हैं कि सभी अपराधी प्रदेश छोड़ दिए हैं या स्वर्ग सिधार गए हैं। तो प्रश्न उठना लाजिमी है कि आखिर ये हत्याएं कौन कर रहा है ? भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। प्रदेश की सभी सरकारी महकमे सहित चिकित्सा व्यवस्था बेपटरी है। सरकार औरंगजेब में उलझी है।  उक्त बातें समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय "कान्हजी" ने शनिवार को प्रेस को जारी अपने बयान में कही।कान्हजी ने कहा कि जब समुद्र मंथन हुआ तो अमृत और विष दोनों निकला और जब रामायण की चर्चा होती हैं तो मर्यादा पुरूषोतम राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, माता सीता की चर्च...

जनजाति गोंड समुदाय के छात्रों ने फूंका तहसीलदारों का पुतला

Image
जाति प्रमाण पत्र के लिये ऑनलाइन आवेदन अस्वीकृत करने पर पुतला फूंक जताया आक्रोश बलिया। अगली कक्षा में प्रवेश, छात्रवृति, सरकारी नौकरियों के फार्म भरने के लिए जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। गोंड समुदाय के छात्र नौजवान अपना जनजाति प्रमाण पत्र बनवाने हेतु बार - बार ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं तो आवेदन हर बार तहसीलदार गण द्वारा अस्वीकृत निरस्त कर दिया जा रहा है।  इससे आक्रोशित गोंड छात्र - नौजवानों ने टी. डी. कॉलेज चौराहे पर कुंवर सिंह महाविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री रंजीत गोंड निहाल के नेतृत्व में जिले के तहसीलदारों का पुतला दहन किया तथा भारत के राजपत्र शासनादेश में दिये गये दिशा निर्देश की अवमानना अवहेलना करने वाले वाले तहसीलदार मुर्दाबाद के जोरदार नारे लगाये।  गोंड छात्र नौजवानों ने कहा कि पूर्व में गोंड अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र निर्गत हुआ है इस समय वर्तमान में जारी नहीं किया जा रहा है। मा. मुख्यमंत्री योगी जी भी मंडलीय अधिकारी समीक्षा बैठक में निर्देश देते हुए कहे थे कि भारत सरकार के नोटिफिकेशन के अनुसार प्रमाण पत्र जारी किया जाय किसी को...

सस्ती और संवेदनशील SERS सब्सट्रेट से जैव-अणुओं और दूषकों की सटीक पहचान संभव

Image
यह नवाचार स्वास्थ्य, चिकित्सा और खाद्य सुरक्षा क्षेत्रों के लिए एक प्रभावी मंच करेगा प्रदान बलिया। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बीएचयू के स्कूल ऑफ मैटेरियल्स साइंस एंड टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं ने सतह संवर्धित रामन प्रकीर्णन (Surface-Enhanced Raman Scattering, SERS) तकनीक पर आधारित एक अत्यधिक किफायती और संवेदनशील सब्सट्रेट विकसित किया है, जिससे जैव-अणुओं और हानिकारक दूषकों की पहचान सटीकता और सरलता से की जा सकती है। प्रो. आशीष कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में शोधकर्ताओं जयदीप गुप्ता और प्रियंका जांगड़ा द्वारा विकसित इस अत्याधुनिक तकनीक की सहायता से रक्त में पाए जाने वाले महत्वपूर्ण जैव-अणुओं – बिलीरुबिन और विटामिन B12 – के अलावा, दूध में आमतौर पर मिलाए जाने वाले खतरनाक मिलावटी पदार्थ मेलामाइन का भी प्रभावी ढंग से पता लगाया जा सकता है। जयदीप गुप्ता, जो बलिया शहर के गुदरी बाजार के श्री राम जी गुप्ता के पुत्र हैं, ने अपनी स्नातक की पढ़ाई बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से पूर्ण की और परास्नातक की उपाधि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी से प्राप्त की। वर्तमान में वे प...

जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर 60वें दिन भी जारी रहा धरना

Image
भारत के राजपत्र शासनादेश की घोर अवमानना करने का जिला व तहसील प्रशासन पर लगाया आरोप बलिया। राजपत्र शासनादेश में दिये गये दिशा निर्देश का कड़ाई से अनुपालन कराने की मांग को लेकर जनजाति गोंड समुदाय के छात्र नौजवानों का अनिश्चितकालीन धरना दिन रात 28 मार्च 2025 को 60वें दिन भी कलेक्ट्रेट मॉडल तहसील पर घेरा डालो- डेरा डालो आंदोलन के तहत जारी रहा। धरना देते हुए दो माह हो गया।  गोंड जाति प्रमाण पत्र जारी करने का मुद्दा सड़क से लेकर सदन संसद लोक सभा विधान सभा तक उठा इसके बावजूद भी जिला व तहसील प्रशासन द्वारा राजपत्र शासनादेश की घोर अवमानना की जा रही है। गोंड जाति प्रमाण-पत्र हेतु ऑन लाइन आवेदन करने पर आवेदन अस्वीकृत कर दिया जा रहा है। अंग्रेजी सरकार की जनगणना में गोंड जाति की जनगणना ट्राइब में की गई है। आजादी के पूर्व के भू राजस्व अभिलेखों फसली, फौती जन्म-मृत्यु रजिस्टर में स्पष्ट रूप से गोंड अंकित है इसके बावजूद भी गोंड की जाति बदलने का षडयंत्र कर रहे हैं लेखपाल व तहसीलदार, अब ऐसी स्थिति में अब लोकतांत्रित तरीके से निर्णायक संघर्ष के अलावे कोई दूसरा रास्ता नजर नहीं आता है। आईएएस...

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष कार्यक्रम का हुआ समापन

Image
कमला देवी बाजोरिया डिग्री कॉलेज के एनएसएस के स्वयंसेवकों ने प्रस्तुत किए विविध कार्यक्रम दुबहर (बलिया)। कमला देवी बाजोरिया डिग्री कॉलेज दुबहर बलिया में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष कार्यक्रम का समापन समारोह 28 मार्च दिन शुक्रवार को आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक महोदय थे। विशिष्ठ अतिथि प्राथमिक विद्यालय भरसर के प्रधानाचार्य थे।  सर्वप्रथम मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुवात हुई। तत्पश्चात स्वयंसेवको द्वारा  सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया तत्पश्चात सभी अतिथि लोगो ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किए। इसके बाद स्वयंसेवको ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।  कार्यक्रम का संचालन डॉ अम्बुज कुमार ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य डॉ अभिषेक आर्ष जी ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। रिपोर्ट: विनय कुमार

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर कक्षा पंचम के भैया आदित्य कुमार सिंह हुए पुरस्कृत

Image
नागाजी सरस्वती शिशु मंदिर भृगु आश्रम में हुआ वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह  बलिया। नागाजी सरस्वती शिशु मंदिर मठ नागाजी भृगु आश्रम में शुक्रवार को प्रधानाचार्य रमेश सिंह की उपस्थिति में परीक्षा फल वितरण किया गया। प्रधानाचार्य श्री सिंह ने मंचासीन अतिथियों का परिचय कराया एवम् उनके उज्ज्वल भविष्य की कमाना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। परीक्षा प्रमुख रविन्द्र नाथ पाठक ने वार्षिक परीक्षा फल घोषित किया। विद्यालय में भैया बहिनों की कुल संख्या 945 रही जिसमें 598 भैया 347 बहिनों हैं। 944 भैया बहिनों ने प्रतिभाग किया। जिसमे 558 भैया बहिनों ने 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। 296 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वही 40 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। किन्हीं कारणों से एक भैया परीक्षा नहीं दे सका। सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार कक्षा पंचम के भैया आदित्य कुमार सिंह ने प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श् संजय कुमार मिश्र का आशीर्वचन सभी को प्राप्त हुआ। बाल कल्याण समिति बलिया के एवम् विद्यालय के कोषाध्यक्ष नीतीश कुमार पांडे का मार्गदर्शन प्राप...

श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भैया बहनों को किया गया पुरस्कृत

Image
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जगदीशपुर का परीक्षाफल वितरण समारोह संपन्न बलिया। स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जगदीशपुर के विशाल  कक्ष में वार्षिक परीक्षा फल एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें मुख्य मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के बलिया जिलाध्यक्ष श्री संजय मिश्र व विशिष्ट अतिथि के रूप में डा० स्वस्तिका पाण्डेय व प्रतिष्ठित व व्यवसाय नगर संघचालक  परमेश्वरश्री उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छठ्ठूलाल शर्मा के द्वारा किया गया।  मुख्य अतिथि श्री संजय मिश्र ने अपने उद्‌बोधन में कहा कि जिस देश की संस्कृति व सभ्यता सुरक्षित  व संवर्धित होती रहती है वह देश महान बना रहता है। भारत देश महान है। विशिष्ट अतिथि परमेश्वर श्री ने बताया कि शिशु-विद्या मंदिर ही सभ्यता संस्कृति को संजाये हैं व संस्कारक्षम, स्वावलंबी, चरित्रवान युवाओ का सृजन करते हैं। विद्यालय  के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहे कि प्रतिभा न किसी के लिए सुरक्षित है और न ही किसी के लिए प्रतिबंधित है। जो चाहे अपने कर्मो व शुभेच्छाओ से प्...

इस गर्मी में हिटस्ट्रोक से स्वास्थ्य का रखे ख्याल: डॉ. ए.के तिवारी

Image
डॉ तिवारी ने हिटस्ट्रोक से बचाव हेतु दिए महत्वपूर्ण सुझाव सहतवार (बलिया)। आदर्श सेवा सदन का सिनेमा हाल रोड के डॉक्टर एके तिवारी (MBBS) जनरल फिजिशियन ने बताया कि इस गर्मी के हिटस्ट्रोक व मौसम में स्वास्थ्य का ख्याल रखना बहुत जरूरी है।  डॉ. ए.के तिवारी ने बताया कि इस मौसम में हिटस्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, यहां कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं जिनका पालन करके आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रख सकते हैं: - पर्याप्त पानी पीना: दिन में कम से कम 2.5 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए। - हल्का और सुपाच्य भोजन: गरिष्ठ खाने की बजाय हल्का और सुपाच्य भोजन करना चाहिए। - नियमित व्यायाम: नियमित व्यायाम करने से शरीर को मजबूती मिलती है और स्वास्थ्य अच्छा रहता है। - स्वास्थ्य जांच: नियमित तौर पर स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए ताकि किसी भी स्वास्थ्य समस्या का पता लगाया जा सके। - मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान: गर्मी के मौसम में मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए। तनाव और चिंता से बचने के लिए योग और ध्यान करना चाहिए। - धूप से बचाव: धूप से बचाव के लिए छतरी या सनस्क्र...

समानता और मुक्ति के लिए महिलाओं की लड़ाई की याद दिलाता है महिला दिवस

Image
वर्तमान सामाजिक एवं पारिवारिक विषय पर गोष्ठी व महिला सम्मान  कार्यक्रम का हुआ आयोजन बलिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अनुषांगिक संगठन अधिवक्ता परिषद काशी बलिया इकाई द्वारा सिविल कोर्ट बलिया के केंद्रीय सभागार में 25 मार्च दिन मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में वर्तमान सामाजिक एवं पारिवारिक विषय पर गोष्ठी व महिला सम्मान का कार्यक्रम किया गया। सर्वप्रथम इस गोष्ठी व महिला सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय जनपद न्यायाधीश श्री अमित पाल सिंह जी व विशिष्ट अतिथि अपर प्रधान न्यायाधीश श्रीमती सरला दत्ता जी व अन्य न्यायिक अधिकारियों द्वारा माँ सरस्वती एवं लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्पांजलि व दिप प्रज्ज्वलन व सुप्रसिद्ध लोकगायिका अनुभा राय एवं वैष्णवी के वंदेमातरम गीत के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अतिथि परिचय के बाद मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश अमित पाल जी ने महिला दिवस की विशद व्याख्या करते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिला अधिकार आंदोलन के साथ-साथ समानता और मुक्ति के लिए महिलाओं की लड़ाई की याद दिलाता है। अंत...

एनएसएस के स्वयंसेवकों ने निकली जन जागरूकता रैली

Image
जेएनसीयू मे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का दूसरा दिन बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण मे राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का दूसरा दिवस "जल है तो कल है" को समर्पित रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी आनंद दुबे जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वह अध्ययन के साथ-साथ समाज निर्माण में भी योगदान करें । प्रातः विद्यार्थियों ने ग्राम पंचायत पायल एवं बसंतपुर में जन जागरण का कार्य किया सर्वप्रथम ग्राम पंचायत पायल में जागरूकता रैली निकाली एवं ग्रामीणों के साथ संवाद किया।  ग्राम पंचायत बसंतपुर में युवाओं द्वारा रैली निकाली गई एवं  जागरूकता गीत के माध्यम से लोगों के सम्मुख अनेक प्रस्तुति प्रदान की गयी। इस शिविर में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विश्वविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. लाल विजय सिंह एवं डॉ. संजीव कुमार का विशेष योगदान रहा। उन्होंने छात्रों को सामाजिक कार्यो...

जेएनसीयू में बीएएमएस की परीक्षा प्रारम्भ

Image
दो पालियों में हो रहा परीक्षा का संचालन बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में माननीय कुलपति प्रोफ़ेसर संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण और कुलसचिव/परीक्षा नियंत्रक एस. एल. पाल के मार्गदर्शन में 25 मार्च दिन मंगलवार से बीएएमएस (बैचलर आफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एण्ड सर्जरी) की नियमित और सप्लीमेंटरी की परीक्षा प्रारम्भ हो चुकी है।  परीक्षा का आयोजन, दो पालियों- प्रथम पाली सुबह 8:00 से 11:00 बजे तथा द्वितीय पाली दोपहर 2:00 से 5:00 बजे तक में आयोजित किया जा रहा है। इसका समापन 12अप्रैल 2025 को होगा। परीक्षा का सुचारु रूप से संचालन डाॅ. पुष्पा मिश्रा, केन्द्र व्यवस्थापक और डाॅ. छबिलाल, सहायक केन्द्र व्यवस्थापक की निगरानी में किया जा रहा है। परीक्षा के नकलविहीन संचालन के लिए आन्तरिक उड़नदस्ता का गठन किया गया है, जिसमें कुलानुशासक डाॅ. प्रियंका सिंह के साथ कुलानुशासक समिति के समस्त सदस्य शामिल हैं। रिपोर्ट: विनय कुमार

आदिवासी गोंडऊ नाच गोंडऊ बाजा हुरुका के साथ विशाल प्रदर्शन 26 मार्च को

Image
छात्र संघ पूर्व अध्यक्ष नागेन्द्र बहादुर सिंह झुन्नू होंगे मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता बलिया। विशेष सचिव उ0प्र0 समाज कल्याण अनुभाग-3, शासनादेश 2 दिसम्बर 2024 द्वारा मा.प्रमुख सचिव समाज कल्याण अनुभाग-3 शासनादेश 3 नवम्बर 2021 द्वारा दिये गये दिशा निर्देश का कड़ाई से अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है, का अनुपालन कराने की मांग को लेकर आदिवासी जनजाति गोंड समुदाय के छात्र नौजवानों का अनिश्चितकालीन धरना 25 मार्च दिन मंगलवार को 57वें दिन भी कलेक्ट्रेट सदर मॉडल तहसील पर जारी रहा।  ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) के संरक्षक अरविंद गोंडवाना ने कहा कि धरना देते दो माह हो गया। गोंड जाति प्रमाण पत्र जारी करने का मुद्दा सड़क से लेकर सदन संसद लोक सभा विधान सभा तक उठा इसके बावजूद भी जिला व तहसील प्रशासन द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। गोंड जाति प्रमाण-पत्र हेतु ऑन लाइन आवेदन करने पर भारत के राजपत्र व शासनादेश में दिए गये दिशा निर्देश की घोर अवमानना करते हुए लेखपाल व तहसीलदार द्वारा बार - बार आवेदन अस्वीकृत कर दिया जा रहा है। ऐसी स्थिति में अब गांधीवादी लोकतांत्रित तरीके स...

व्याहुत जायसवाल कलवार महासभा ने मनाया होली मिलन समारोह

Image
बच्चों ने अपने नृत्य कला से पूरे सभा का आकृष्ट कराया ध्यान बलिया। व्याहुत जायस‌वाल कलवार महासभा, बलिया का स्वजातीय बंधुओं का पारिवारिक संगम सह होली मिलन समारोह श्रीमती केशव कलवार धर्मशाला में रविवार को सायं 4 बजे से देर रात्रि 11 बजे तक चला। इस कार्यक्रम में स्वजातीय महिलाओ, पुरुषो के साथ साथ बच्चो की भी अच्छी भागीदारी रही। अनन्या, सान्वी, शिवांग, अराध्या, आलिया, सृष्टि, सिमरन इत्यादि बच्चों ने अपने नृत्य से पूरे सभा का ध्यान आकृष्ट किया।  महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा श्रीमती नमिता राजे जी के मार्गदर्शन में महिलाओ एवं पुरुषो के लिये मनोरंजक खेल के भी आयोजन किये गये। साथ ही श्रीमती प्रीति गुप्ता जी ने अपने क्विज़ से सभी का ध्यान आकृष्ट कराया। श्री सत्यनाराण जी ने स्वजातीय ग्रामीण परिवेश में रहने वाले बंधुओ की हर संभव ‌मदद की महासभा से अपेक्षा की।  अध्यक्ष श्री विजय बहा‌दुर गुप्ता जी ने संगठन की एकता एवं अखण्डता के संकल्प को दोहराया और आस्वाशासन दिया कि मैं इमानदारी और पूर्ण निष्ठा से संगठन की सेवा करुगाँ। उल्लेखनीय है कि यह होली मिल...

अभियान चला स्वच्छता, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

Image
एनएसएस शिविर के पांचवें दिन विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन बलिया। सतीश चंद्र कॉलेज, बलिया के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन की शुरुआत सुबह व्यायाम सत्र से हुई, जिसमें सभी स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।  इसके पश्चात "भ्रष्टाचार: एक सामाजिक बुराई" विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेवक और स्वयं सेविकाओं ने अपने विचार पन्नों पर व्यक्त किए और भ्रष्टाचार के समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला।  अल्पाहार के बाद "आज़ादी" विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें एनएसएस स्वयंसेवकों /स्वयंसेविकाओं—ऋषभ तिवारी, महिमा पांडेय, महिमा राय और अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वतंत्रता के महत्व व उसके प्रति जागरूकता पर अपने विचार साझा किए।   भाषण प्रतियोगिता के बाद एनएसएस स्वयंसेवक और स्वयं सेविकाओं ने सेवित वार्ड सतनी सराय गांव का दौरा किया। वहां उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया, उनकी समस्याओं को समझा और जागरूकता अभियान चलाया। गांव के लोगों को स्वच्छता, शिक्षा और स्व...