Posts

Showing posts from April, 2024

मताधिकार के प्रयोग हेतु जागरूक करने घर-घर पहुंचेगी विद्यार्थी परिषद

Image
राष्ट्र प्रथम का भाव ले मतदान करें युवा: घनश्याम शाही बलिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लोकसभा चुनावों में युवा मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने तथा युवाओ के नेतृत्व में महानगर, जिला मुख्यालयों से लेकर दूरस्थ ग्रामीण केंद्रों तक शत-प्रतिशत मताधिकार के प्रयोग के लिए एक बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। इसी क्रम में आज मुरली मनोहर कॉलेज, बलिया में एक संगोष्ठी आयोजित हुई जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी सम्मिलित हुए।   इस कार्यक्रम में अभाविप पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर संजीत गुप्ता, अभाविप ज़िला प्रमुख डॉ ज्ञानेन्द्र सिंह व नगर अध्यक्ष डॉ रमेश राय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश में विभिन्न चरणों में आयोजित  लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के प्रयास हेतु शैक्षणिक संस्थानों, महानगर के विभिन्न प्रमुख स्थानों, ज़िला मुख्यालयों व बस्तियों में जाकर मतदान के महत्व, लोकतंत्र में भागीदारी ...

नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Image
एलकेजी यूकेजी के विद्यार्थियों में आत्म विश्वास बढ़ाने के लिए हुआ कार्यक्रम रसड़ा (बलिया)। क्षेत्र के अखनपुरा स्थित नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर में रचनात्मकता, कल्पनाशीलता को बढ़ाने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए, एलकेजी, यूकेजी के छात्रों के लिए एक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई।  विद्यार्थियों ने भारी संख्या में भाग लिया और अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों के अभिनय में विविधता और रचनात्मकता थी। उन्होंने हमारे राष्ट्रों के नेताओं, स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रीय नेताओं की वेशभूषा धारण की। अपने तरीके से प्रतिभाशाली थे। वे सभी सुंदर ढंग से तैयार थे और बहुत उत्साह के साथ भाग लिया। छात्रों ने अपने द्वारा चित्रित पात्रों के बारे में जानकारी साझा करके अपना परिचय दिया।  छात्रों ने भारत के स्वतंत्रता सेनानियों की पोशाक पहनकर आने और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लेने का भी आनंद लिया। वे सभी अपनी रंग-बिरंगी और अलग- अलग वेशभूषा में जीवंत दिख रहे थे और आत्मविश्वास से अपनी भूमिकाएँ निभा रहे थे। ऐसे आयोजनों में जो चीज सबसे ज्य...

बलिया में मतदाताओं को जागरूक करने सड़क पर निकला इनरव्हील क्लब

Image
शहर में निकाली गई मतदाता जागरूकता अभियान रैली बलिया। शहर के शहीद पार्क से लेकर रेलवे स्टेशन तक मतदाता जागरूकता अभियान रैली निकाली गई। इस रैली का उद्देश्य लोगों के मध्य मतदान के प्रति जागरूकता फैलाना है, ताकि वे होने वाले चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।  इस रैली में लोगों ने हिस्सा लिया और मतदाताओं को जागरूक किया। इस रैली में अन्य लोगों ने भी प्रतिभाग किया और मतदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष कविता सिंह, अल्पना सोनी, महेंद्र पाल कौर, रेनू सिंह, प्रमिला यादव, देवकुमारी सिंह, रीता यादव, उमावती यादव, चन्द्रकला सिंह, मंजू यादव आदि मौजूद रहे। रिपोर्ट: संतोष तिवारी

नकली दवा के बिक्री की शिकायत पर दुकान पर छापेमारी

Image
लिए गए अलग-अलग चार दवाओं के नमूने बलिया। बगैर लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चलाने और नकली दवा की बिक्री करने की शिकायत को जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने गंभीरता से लिया है। डीएम के निर्देश पर औषधि निरीक्षक सिद्धेश्वर शुक्ल ने सम्बंधित दुकान पर मंगलवार को छापेमारी की। कागजातों का निरीक्षण किया और अलग-अलग दवाओं के चार नमूने लिए।  जिलाधिकारी से किसी ने नगरा थाना क्षेत्र के गोसाई चट्टी पर तिवारी मेडिकल स्टोर की शिकायत की। जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को करवाई के लिए निर्देशित किया। डीएम और सीएमओ के निर्देश पर औषधि निरीक्षक श्री शुक्ल ने दुकान पर टीम के साथ छापेमारी की। मेडिकल स्टोर के लाइसेंस, खरीद की गई दवाओं की बिल, स्टॉक रजिस्टर व अन्य कागजातों की जांच की। जांच में मेडिकल स्टोर का लाइसेंस वैध पाया गया। औषधि निरीक्षक ने दुकान से अलग-अलग चार दवाओं के नमूने लिए जिसे दुकानदार के समक्ष ही सीलबंद किया गया।  इसके बाद टीम ने ताड़ीबड़ागांव में पवन मेडिकल स्टोर, भीमपुरा थानाक्षेत्र के उधरन चट्टी पर चौहान मेडिकल व राहुल मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। टीम न...

हम सबके लिए प्रेरणास्त्रोत बना रहेगा स्व. पाठक का जीवन: नीरज शेखर

Image
मनाई गई पूर्व मंत्री बच्चा पाठक की सातवीं पुण्यतिथि बलिया।  पूर्व मंत्री बच्चा पाठक की पुण्यतिथि मंगलवार को कदम चौराहा पर मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा सभा प्रत्याशी नीरज शेखर ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।  इस मौके पर उन्होंने कहा कि संघर्ष व चुनौतियों से जूझते हुए स्व. पाठक ने सियासत के धरातल पर जमीन तैयार किया। स्व. पाठक का जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्त्रोत बना रहेगा। कार्यक्रम के आयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता सियाराम यादव ने कहा कि स्व बच्चा पाठक कार्यकताओं के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। इस मौके पर अखिल ब्राह्मण एकता परिषद के जिला अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा, सभासद ददन यादव, पप्पू , पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल पाण्डेय, नगर पालिका परिषद बलिया अध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल गुप्ता, विरेन्द्र कुमार पाठक टुन जी, अशोक पाठक, हरेंद्र गोंड, सौरभ पाठक, शंकर जी, मनु पाण्डेय, संजय चौबे, दिलिप यादव, अभिषेक सोनी, जितेन्द्र राय, डा धमेंद्र, अमिताभ उपाध्याय, पूर्व प्रधान पिन्टु सिंह, धर्मवीर सिंह अमित गिरी आदि थे। कार्यक्रम का संचालन संतोष तिवारी ने किया।

22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस पर विशेष

Image
प्रकृति संरक्षण संबंधी अवधारणाओं के अनुकरण से ही रुकेगा पृथ्वी का विनाश: डाॅ० गणेश पाठक मानव इस सृष्टि का सबसे महत्वपूर्ण एवं क्रियाशील प्राणी है। वह स्वयं एक सर्वश्रेष्ठ संसाधन हैं एवं संसाधन निर्माणकर्ता भी है। मानव अपने विकास हेतु सतत् क्रियाशील रहा है एवं अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु प्रकृति का सतत् दोहन एवं शोषण करता रहा है। प्रकृति में निहित सभी सम्भावनाओं का मानव द्वारा भरपूर उपभोग किया गया।               पर्यावरणविद डॉ. गणेश कुमार पाठक  इसका प्रभाव यह पड़ा कि प्रकृति में असंतुलन की स्थिति उत्पन्न होने लगी, जिसके चलते हमारा सम्पूर्ण पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी तंत्र असंतुलित होता जा रहा है। मानव द्वारा किया गया अनियोजित एवं अनियंत्रित विकास अब विनाश की तरफ अग्रसर हो रहा है, जो अब हमें विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं एवं बीमारियों के रूप में परिलक्षित होने लगा है।   हमारा पर्यावरण एक वृद्ध मशीन की तरह है एवं समस्त पेड़ - पौधे व प्राणी जगत इसके जीवन के पेंच एवं पूर्जे हैं। मानव की भोगवादी प्रवृत्ति एवं विलासितापूर्...

अगलगी में झोपड़ी जलकर हुई खाक

Image
ग्रामीणों के अथक प्रयास से पाया गया आग पर काबू दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के शिवपुर दियर नई बस्ती में रविवार की देर रात्रि को अचानक लगी आग से गांव में अपरा तफरी मच गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया।  प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार रविवार की रात्रि लल्लन पासवान पुत्र स्वर्गीय रामदास पासवान की झोपड़ी में अचानक आग की लपटे दिखाई देने लगी। अभी आसपास के लोग कुछ समझ पाते की अग्नि ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे कि दो झोपड़ियां, भूसा, अनाज, चारपाई सहित कपड़े जलकर खाक हो गए। लल्लन पासवान की पत्नी लालती देवी किसी शादी समारोह में सम्मिलित थी कि अचानक शोरगुल होने पर अपने घर की तरफ दौड़ी। देखते ही देखते आग ने उनके रियायसी झोपड़ी को जलाकर खा कर दिया। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। आग लगाने की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान धर्मेंद्र यादव भुवर ने पीड़ित परिवार की सहायता के लिए संबंधित अधिकारियों को सूचित किया। रिपोर्ट: रणजीत सिंह

गठबंधन के सभी लोग मिलकर बलिया लोकसभा में लाएंगे परिवर्तन की आंधी: कान्हजी

Image
बलिया लोकसभा क्षेत्र से सनातन पाण्डेय को पुनः प्रत्याशी बनाए जाने पर जताया हर्ष बलिया। समाजवादी पार्टी ने बलिया लोकसभा क्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से पुनः एक बार सनातन पाण्डेय पर ही विश्वास जताया है। सनातन पाण्डेय इसके पूर्व में 2007 से 2012 तक तत्कालीन चिलकहर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। एवं 2013 से 2017 तक जब प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा सरकार थी तो दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री के रुप में भी कार्य कर चुके हैं। पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में भी समाजवादी पार्टी ने सनातन पाण्डेय को ही अपना उम्मीदवार बनाया था।                           सनातन पाण्डेय   प्रेस को एक विज्ञप्ति जारी करते हुए सपा के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्हजी" ने सनातन पाण्डेय प्रत्याशी घोषित करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को पूरे जनपद के तरफ़ से धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि इण्डिया गठबंधन में सम्मिलित सभी दल के कार्यकर्ता इस निर्णय से अहलादित हैं और गठबंधन के सभी लोग मिलकर बलिया लोकसभा म...

स्कूल चलो अभियान की रैली निकाल लोगो को किया जागरुक

Image
गांव का भ्रमण कर लोगो को शिक्षा एवं मतदान के प्रति किया गया जागरुक दुबहर (बलिया)। शिक्षा क्षेत्र दुबहर के प्राथमिक विद्यालय दादा के छपरा पर सोमवार को स्कूल चलो अभियान एवं मतदाता जागरुकता की रैली बड़े उत्साह पूर्वक निकाली गई।  रैली मे सम्मिलित बच्चे, शिक्षक एवम अभिभावक पूरे गांव का भ्रमण कर लोगो को शिक्षा एवं मतदान के प्रति जागरुक करते हुए इसके महत्व के बारे में ग्रामीणो को समझाया। शिक्षकों ने ग्रामीणों से अपने बच्चों को विद्यालय में नामंकन कराने की अपील किया। इस दौरान बच्चों के एक भी बच्चा छुटा संकल्प हमारा टूटा आदि नारों से पुरा गांव गुजयमान हो गया।  इस मौके पर प्रधानाध्यापक माद्री सिंह, इंदुभूषण मिश्रा, रागिनी दूबे, रीमा रानी सिंह, जुली राय, सोनी सिंह, रणजीत सिंह, बिंदू पाण्डेय, डिंपल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। रिपोर्ट: रणजीत सिंह

मुण्डन संस्कार के दौरान गंगा नदी में डूबा युवक

Image
ओझवलिया ग्राम का निवासी है डूबने वाला युवक हल्दी (बलिया)। जनपद के हल्दी थाना अन्तर्गत चैन छपरा घाट पर आज सोमवार को मुण्डन संस्कार के दौरान गंगा नदी में ओझवलिया का एक लड़का डूब गया जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई है। घाट पर चारों तरफ चीख पुकार मच गया है।  आनन फानन में आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी स्मारक समिति के प्रबंधक सुशील दूबे ने हल्दी थाना एवं सम्बंधित अधिकारियों को सूचित किया। मौके पर हल्दी थाना पहुंच कर लाश को बरामद करने हेतु प्रयास कर रही है। डूबने वाले युवक का नाम गोलू पासवान पुत्र स्व. ललन पासवान है, जिसकी उम्र 27 वर्ष है। युवक चार भाई और उसकी एक बहन और 52 वर्षीय मां बाला देवी है। समाचार लिखे जाने तक अभी तक लाश बरामद नहीं हो पायी है।  ज्ञात हो कि आज सोमवार को ओझवलिया के मृतक के बड़े भाई अर्जुन पासवान के दो लड़के क्रमशः बलवीर और कान्हा का मुण्डन संस्कार चैन छपरा घाट पर हो रहा था। इसी दौरान नहाने के बाद गोलू पासवान पूजा करने हेतु लोटा में गंगा जल लाने दोबारा नदी में गया। उसी दौरान उसका पैर फिसला गया और गहरी खाई में डूब गया।

राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में बलिया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन

Image
चार स्वर्ण, पांच रजत व पांच कांस्य समेत कुल चौदह पदकों पर जमाया कब्जा बलिया। कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में चौक स्टेडियम लखनऊ में 20–21 अप्रैल तक चलने वाली कैडेट, जूनियर, अंडर 21व सीनियर वर्ग के राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता 2024 में जनपद बलिया के कराटे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण, पांच रजत व पांच कांस्य समेत कुल चौदह पदकों पर कब्जा जमाया।  एक तरफ़ जहां कैडेट वर्ग के–52 किग्रा.भार वर्ग में आयुष सिंह को रजत पदक प्राप्त हुआ, वहीं-57 किग्रा.भारवर्ग में हनी सोनी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। -70 किग्रा. भारवर्ग के फाइनल राउंड में रोमांचक मुकाबले के बाद अनुराग कुमार ने लखनऊ को 2/6 से पछाड़ कर स्वर्ण पर कब्जा जमाते हुए नेशनल में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया। बालिका वर्ग - 42 किग्रा.भारवर्ग में श्रेया गुप्ता को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। जूनियर बालक वर्ग के -55 किग्रा. भारवर्ग में आदर्श तिवारी ने फाइनल मुकाबले में प्रयागराज के खिलाड़ी को 2/6 के अंतर से पराजित कर स्वर्ण पदक  हासिल किया। - 68 किग्रा. भारवर्ग में नीरज को...

भाजपा नवानगर मण्डल की हुई बैठक

Image
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सिकंदरपुर संजय यादव भी हुए सम्मिलित सिकंदरपुर (बलिया)। भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सिकंदरपुर संजय यादव जी आज भाजपा नवानगर मण्डल की बैठक में शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त मण्डल संयोजक क्षितिज प्रताप सिंह जी ने किया।  इस अवसर पर विधानसभा संयोजक  अरविन्द राय जी, मण्डल प्रभारी मनोज मिश्रा जी, जयनाथ कुशवाहा, सतेंद्र राजभर, अरविन्द राय जी,श्री अनिल पाण्डेय जी, ध्रुव नारायण सिंह उर्फ पिंटू, राजेंद्र सिंह, मण्डल अध्यक्ष आकाश तिवारी, मण्डल अध्यक्ष अरुंजय चौहान, हरिहर राजभर, बागेश्वर नाथ दुबे, सोनू वर्मा,  दीनबंधु राजभर, मण्डल पदाधिकारीगण, शक्ति केन्द्र प्रभारी/संयोजक, बूथ अध्यक्षगण उपस्थित रहे। रिपोर्ट: असगर अली

लू प्रकोप व गर्म हवा से बचे लोग, बचाव और उपाय को अपनाए: डीएम

Image
जिलाधिकारी ने हीट वेव/ लू से बचने हेतु जारी की एडवाइजरी बलिया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष/ जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि ग्रीष्म कालीन ऋतु प्रारम्भ हो चुकी है। उक्त ग्रीष्म कालीन ऋतु/हीट वेव/लू के प्रभाव को निम्न उपायों/दिशा-निर्देशों का पालन करते हुये कम किया जा सकता है।  तदनुसार निर्गत दिशा-निर्देश के अनुसार पर्याप्त मात्रा में पानी / तरल पदार्थ जैसे छाछ, नीबू का पानी, आम का पना का उपयोग करें। हल्के रंग के सूती एवं ढीले कपड़े पहने एवं सर को ढकें एवं कड़ी धूप से बचे। लू से प्रभावित व्यक्तियों को छाया में लिटाकर सूती गीले कपड़े से पोछे अथवा नहलाएं तथा चिकित्सक से सम्पर्क करें।  लू लगने के लक्षणों को पहचाने, यदि कमजोरी लगे, सिर दर्द हो, उल्टी महसूस हो, तेज पसीना और झटका जैसा महसूस हो, चक्कर आए तो तुरन्त चिकित्सक से सम्पर्क करें। बीमार और गर्भवती महिला कामगारों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। विशेष तौर पर दोपहर 12 से 3 बजे के बीच सूर्य के ताप से बचने हेतु बाहर जाने से बचे एवं कड़ी मेहनत से बचे। यात्रा करते समय पानी हमेशा अपने स...

आर्थिक तंगहाली के बीच रसड़ा की रितिका भारती का आगे बढ़ने का हौसला नही रहा कम

Image
रितिका ने इंटर की परीक्षा में बलिया में दूसरा व प्रदेश में भी प्राप्त किया नौंवा स्थान रसड़ा (बलिया)। कौन पहुंचा है अपनी आखिरी मंजिलों तक, हर किसी के लिए थोड़ा आसमान बाकी है। तुझे लगता है तू, उड़ने के काबिल नहीं, मै जानता हूं तेरे पंखों में अभी उड़ान बाकी है।  रितिका को मिठाई खिलाते माता पिता, छोटा भाई, साथ में खड़ी उससे बड़ी बहने  उक्त पंक्तिया रसड़ा ब्लाक क्षेत्र के अठिलापुरा गांव निवासी रितिका भारती पर सटीक बैठती हैं। रसड़ा क्षेत्र के निर्मल बाबा इंटरमीडिएट कालेज राघोपुर-रसड़ा की कक्षा 12 वीं की होनहार व मेधावी छात्रा रितिका भारती पुत्री वीरेंद्र भारती ने आर्थिक तंगहाली के बावजूद अपनी असीम मेधा, कठिन परिश्रम के बदौलत यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में 96.20 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रदेश में नौंवा स्थान के साथ-साथ बलिया जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त कर स्वयं के साथ-साथ विद्यालय व जनपद को गौरान्वित करने का कार्य किया है। मजदूर कर बेटी रितिका की पढ़ाई खर्च उठाने वाले मजदूरी कर  व खेती कर पिता वीरेंद्र भारती ने अपनी बेटी की मेधा देखते हुए विकट पर...

सेवा के मार्ग से हम लोक और परलोक दोनों को सुधार सकते है: अखिलानंद तिवारी

Image
सहरसपाली ढाला स्थित ज्ञानधारा क्लासेज में मदद संस्थान की हुई बैठक बलिया। जिस प्रकार परमात्मा इस पूरी सृष्टि का संचालन करते हुए हाथी से लेकर चींटी तक के भोजन की व्यवस्था करने के साथ ही प्रत्येक प्राणी का देखभाल करते हैं। उन्होने ने ही हम लोगों को मानव का तन- प्रदान करते हुए अच्छे कर्म करने के लिए धरती पर भेजा है। जो ईश्वर बिना भेदभाव के पूरे सृष्टि का संचालन करते हैं, तो हम सभी का भी कर्तव्य बनता है कि उस परमात्मा के प्रति कृतज्ञ भाव से उनके बंदों का देखभाल समय-समय पर जरूर करते रहें। यही हमारे जीवन की सार्थकता होगी। उक्त बातें सहरसपाली ढाला स्थित ज्ञानधारा क्लासेज में रविवार के दिन मदद संस्थान की हुई बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अखिलानंद तिवारी ने कहीं। उन्होंने कहा कि जो संतुष्टि और खुशी दूसरों की मदद करने के बाद मिलती है उसका वर्णन नहीं किया जा सकता। आज मनुष्य भौतिक संसाधनों के सुख के पीछे ऐसे भाग रहा है जैसे लग रहा है कि वह इस धरती पर परमानेंट के लिए आया है। कहा कि जगत मे कोई न परमानेंट इसलिए सेवा और सहयोग का ही एक ऐसा मार्ग है जिसके द्वारा हम सभी लोक और ...

जीपीएफ का भुगतान व पेंशन के लिए तीन वर्षों से भटक रहे हैं बलिया के माध्यमिक शिक्षक

Image
प्रशासन की घोर लापरवाही: मार्च 2021 में सेवानिवृत्त शिक्षक ओमप्रकाश सिंह बगैर जीपीएफ व पेंशन पाए ही मर गए बलिया। जनपद बलिया में सेवानिवृत्त शिक्षकों को जीपीएफ का भुगतान एवं पेंशन विगत कई वर्षों से प्रदान नहीं किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण समस्या की तरफ ध्यान आकर्षित करते हुए सुधांशु शेखर त्रिपाठी, शिक्षक नेता वाराणसी खंड द्वारा शिक्षा निदेशक माध्यमिक को पत्र लिखा गया जिसकी प्रतिलिपि शासन को, वित्त नियंत्रक, संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ तथा जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया को ईमेल भेजकर समस्या का अविलंब निराकरण की मांग की गई है।        श्री त्रिपाठी ने बताया कि नरहेजी इं कालेज नरही बलिया के शिक्षक श्री ओमप्रकाश सिंह मार्च 2021 में सेवानिवृत्त हुए उन्हें आज तक जीपीएफ का फंड एवं पेंशन प्राप्त नहीं हुआ। दुर्भाग्य से श्री ओमप्रकाश सिंह जी का ही देहावसान हो गया। इसी प्रकार उसी विद्यालय से मार्च 2022 में श्री हृदय नारायण सिंह, श्री विभिचंद प्रसाद, श्री हरेन्द्र नाथ सिंह जी सेवानिवृत्त हुए उन्हें भी अब तक जीपीएफ फंड का भुगतान एवं पेंशन नहीं मिला है। इसी ...

सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा 23 अप्रैल को

Image
पूर्व मंत्री बच्चा पाठक के 7वी पुण्यतिथि पर होगी सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा बलिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता सियाराम यादव ने बताया कि पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बच्चा पाठक का 23 अप्रैल को कदम चौराहा पर प्रत्येक वर्ष का भांति इस वर्ष भी पुण्यतिथि मनाई जाएगी। आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण केवल सर्वदलीय श्रद्धांजलि अर्पित 10 बजे सुबह किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्री पाठक का राजनैतिक सफर बलिया जिले के रेवती ब्लाक के प्रमुख बनने के बाद 1966 से प्रारम्भ हुआ था। प्रदेश में उनको वरिष्ठ कांग्रेसी के रूप में जाना जाता था। 50 वर्षों से भी ज्यादा की  राजनीतिक यात्रा में पूर्व मंत्री सात बार विधायक रहे। बच्चा पाठक उत्तर प्रदेश सरकार में दो बार कबीना मंत्री रहे एवं कांग्रेस संगठन के वरिष्ठ पदों पर रह कर दायित्वों का बखूबी निर्वाहन किये। 1967 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर उन्होंने बांसडीह विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड कर प्रदेश की राजनीति में कदम रखा किन्तु वे चुनाव हार गए। 1967 में कांग्रेस ने उन्हें बांसडीह से टिकट दिया। किन्तु वे चुनाव हार गए पुन: 1969 में कांग्र...

सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा 23 अप्रैल को

पूर्व मंत्री बच्चा पाठक के 7वी पुण्यतिथि पर होगी सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा बलिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता सियाराम यादव ने बताया कि पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बच्चा पाठक का 23 अप्रैल को कदम चौराहा पर प्रत्येक वर्ष का भांति इस वर्ष भी पुण्यतिथि मनाई जाएगी। आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण केवल सर्वदलीय श्रद्धांजलि अर्पित 10 बजे सुबह किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्री पाठक का राजनैतिक सफर बलिया जिले के रेवती ब्लाक के प्रमुख बनने के बाद 1966 से प्रारम्भ हुआ था। प्रदेश में उनको वरिष्ठ कांग्रेसी के रूप में जाना जाता था। 50 वर्षों से भी ज्यादा की  राजनीतिक यात्रा में पूर्व मंत्री सात बार विधायक रहे। बच्चा पाठक उत्तर प्रदेश सरकार में दो बार कबीना मंत्री रहे एवं कांग्रेस संगठन के वरिष्ठ पदों पर रह कर दायित्वों का बखूबी निर्वाहन किये। 1967 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर उन्होंने बांसडीह विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड कर प्रदेश की राजनीति में कदम रखा किन्तु वे चुनाव हार गए। 1967 में कांग्रेस ने उन्हें बांसडीह से टिकट दिया। किन्तु वे चुनाव हार गए पुन: 1969 में कांग्रेस के टिकट प...