Posts

Showing posts from April, 2025

जे. आर. मॉडर्न स्कूल सागरपाली में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रारंभ

Image
प्ले ग्रुप नर्सरी से कक्षा 8 तक की कक्षाएं प्रदान करता है यह स्कूल बलिया। जे. आर. मॉडर्न स्कूल सागरपाली में नए सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रारंभ हो गया है। यह स्कूल प्ले ग्रुप नर्सरी से कक्षा 8 तक की कक्षाएं प्रदान करता है। स्कूल की विशेषताएं - प्ले ग्रुप से कक्षा 8 तक की कक्षाएं - अंग्रेजी बोलना सीखने का अवसर - अनुभवी शिक्षकों द्वारा शिक्षा प्रदान की जाती है। प्रवेश प्रक्रिया स्कूल में प्रवेश के लिए आप सीधे स्कूल से संपर्क कर सकते हैं या उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया और शुल्क के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप स्कूल के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। अन्य विकल्प इसके अलावा, Hello Smart Kidz School भी है, जो J.R. Modern School के पास स्थित है और प्ले ग्रुप, नर्सरी, यूकेजी और टीकेजी कक्षाएं प्रदान करता है। आप अपनी आवश्यकता और पसंद के अनुसार किसी एक का चयन कर सकते हैं। संपर्क जानकारी यदि आप J.R. Modern School या Hello Smart Kidz School में प्रवेश के बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं, तो आप सीधे स्कूल से संपर्क कर सकते हैं या ...

डायल 112 के प्रभारी के सेवानिवृत्त होने पर हुआ विदाई समारोह

Image
कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव द्वारा सेवानिवृत्त अभिनन्दन पत्र देकर किया गया सम्मानित  बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस लाइन  बलिया के सभागार में 112 डायल‌ के प्रभारी सियाराम यादव के  सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।  विदाई समारोह के दौरान अपने सम्बोधन में द्वारा सेवानिवृत्ति के पश्चात अच्छे स्वास्थ्य व दीर्द्यायु कि कामना करते हुए उन्हें शाल, स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गयी तथा अपेक्षा की कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा। इस अवसर पर कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव संतोष तिवारी एवं अन्य सदस्यों द्वारा सेवानिवृत्त अभिनन्दन पत्र देकर सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव, यतेंद्र शर्मा सहित अन्य पुलिस प्रशासन के लोग मौजूद रहे।

खाद्य विभाग की टीम ने 35 किलो पनीर व 30 किलो खोया को कराया नष्ट

Image
अंतरजनपदीय विशेष अभियान की टीम ने चलाया जांच अभियान बलिया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ०प्र० लखनऊ के एवं सहायक आयुक्त आजमगढ़ मण्डल के निर्देश पर अंतरजनपदीय विशेष अभियान की टीम ने बुधवार को खराब स्थिति में भण्डारित 35 किलो पनीर और 30 किलो खोया को पकड़ा जिसे टीम ने मौके पर ही बिनष्ट करा दिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण गोविन्द यादव जनपद आजमगढ़, विजय प्रकाश जनपद मऊ व कीर्ति आनन्द जनपद आजमगढ की टीम ने बुधवार को लक्ष्मणपुर स्थित गूडडू डेयरी से 01 पनीर, 01 खोवा का एवं सोहोंव स्थित रिसभ डेयरी से 01 पनीर का नमूना संग्रहित किया गया। 35 कि०ग्रा० पनीर जिसका मूल्य लगभग 9100 रू० व 30 कि०ग्रा० खोया जिसका मूल्य लगभग 9000 रू० का अस्वस्थ्यकर भण्डारित पाये जाने पर विनष्ट कराया। रिपोर्ट: असगर अली

वक्फ सुधार की सच्चाई लेकर घर- घर जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता: संजय मिश्रा

Image
भाजपा  जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा व सांसद नीरज शेखर ने पत्रकार वार्ता में दी जानकारी बलिया। पार्टी द्वारा वक्फ सुधार को लेकर चलाएं जा रहे जनजागरण अभियान के क्रम में सोमवार को भाजपा कार्यालय के सभागार में जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा व सांसद नीरज शेखर ने पत्रकार वार्ता किया।जिसमें आगामी कार्यक्रम की जानकारी पत्रकार वार्ता में साझा किया गया। जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि वक्फ सुधार की सच्चाई लेकर भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे।  कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिये गये विकसित भारत के संकल्प में वक्फ में सुधार उपयोगी सावित होगा। क्योंकि वक्फ में सुधार से गरीब मुस्लिम परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, उन्हें रोजगार के अवसर मिलेंगे, देश की 140 करोड़ की जनता के साथ विकास की मुख्य धारा में उन्हें शामिल होने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि वक्फ सुधार से जिन संपत्तियों पर प्रभावी लोगों ने अवैध कब्जा जमा रखा है उससे मुक्ति मिलेगी। वक्फ की संपतियों की लूट-खसोट पर अंकुश लगेगा। प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि टाउनहाल कार्यक्रम के माध्यम से मुस्लिम बुद्धजीवियों में...

नवनिर्मित थाना कोतवाली गेट व जनसुनवाई कक्ष का एसपी ने किया उदघाटन

Image
साथ ही जीर्णोद्धारित महिला थाने का भी पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया उद्घाटन बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया  ओमवीर सिंह द्वारा सोमवार को नवनिर्मित थाना कोतवाली गेट व जनसुनवाई कक्ष एवं जीर्णोद्धारित महिला थाने का उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात उनके द्वारा थाना कोतवाली एवं महिला थाना कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यालय परिसर का भ्रमण करते हुए सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।  इस कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनिल कुमार झा, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी  कृपा शंकर, क्षेत्राधिकारी नगर  श्यामकान्त, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन बलिया सुभाष चन्द यादव, पी.आर.ओ. पुलिस अधीक्षक  चन्द्र भाष्कर द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली  योगेन्द्र बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक सुखपुरा रामायण सिंह, थानाध्यक्ष दुबहड़  मिथिलेश कुमार बांसडीह रोड थाना प्रभारी अजय पाल व थानाध्यक्ष महिला थाना श्रीमती कल्पना मिश्रा आदि रहे।  उदघाटन के मौके पर कहा कि जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी सुनील कुमार मिश्रा हर अच्छे काम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उन्हों...

एक राष्ट्र एक चुनाव है जरूरी: सुधीर हलबसिया

Image
व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा बलिया के तत्वावधान में हुआ  "एक राष्ट्र एक चुनाव" गोष्ठी बलिया। "एक राष्ट्र एक चुनाव" गोष्ठी का आयोजन व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा बलिया के तत्वावधान में बलिया शहर के गुदरी बाजार में 27 अप्रैल दिन रविवार को सायं आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा उत्तर प्रदेश के आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर हलबसिया जी रहे।  इस मौके पर मुख्य अतिथि  सुधीर हलवा सिया ने कहा कि "एक राष्ट्र एक चुनाव" बहुत जरूरी है। इससे देश का अनावश्यक उर्जा व्यय हो रहा है रुकेगा। विकास को  गति मिलेगा। प्रशासन आए दिन चुनाव में व्यस्त होने के कारण विकास का कार्य सही मायने में नहीं कर पा रही। उन्होंने केंद्र और राज्य की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दिया। बलिया जिला के" एक राष्ट्र एक चुनाव" कार्यक्रम के संयोजक, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बलिया जय प्रकाश साहू ने कहा कि यह देश के लिए बहुत जरूरी है। सभी को मिलकर इस पर सहमत बनानी चाहिए। परिवहन मंत्री के प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी जी ने "एक राष्ट्र एक चुनाव ...

ब्यूटीशियन एवं ग्रूमिंग सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश हेतु करे आवेदन

Image
कोर्स को पूरा कर बन सकते है आत्मनिर्भर बलिया। जननायक जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के परिसर में संचालित सर्टिफिकेट कोर्स  ब्यूटीशियन एवं ग्रूमिंग के तृतीय बैच में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रियाएं दिनांक 15 मई 2025 तक संपादित होना सुनिश्चित है।  संदर्भित पाठ्यक्रम में प्रवेश संबंधी विवरण निम्नवत है, कुल सीटों की संख्या 30 है, शुल्क ₹3000 है तथा पंजीकरण शुल्क रु 500 है। सर्टिफिकेट कोर्स ब्यूटीशियन एवं ग्रूमिंग त्रैमासिक में प्रवेश हेतु छात्राएं डॉ रंजना मल्ल, सहायक आचार्य गृह विज्ञान विभाग विश्वविद्यालय परिसर मोबाइल नंबर  7764016166 दूसरा मोबाइल नंबर 8102652696 से संपर्क कर प्रवेश संबंधी प्रक्रियाएं संपादित करना सुनिश्चित करेंl प्रवेश के समय निम्नलिखित अभिलेखों को लाना अनिवार्य है। समस्त शैक्षणिक अभिलेखों की मूल एवं सत्यापित प्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ। डॉक्टर रंजना मल्ल ने बताया कि इस कोर्स मे पाठ्यक्रम के अनुसार सभी कुछ सिखाया और पढ़ाया जाता है। इस कोर्स को पूरा कर आत्मनिर्भर भी बन सकते है। रिपोर्ट: विनय कुमार

शासनादेश की घोर अवमानना कर रहे लेखपाल व तहसीलदार

Image
92वें दिन भी जारी रहा गोंड समाज का धरना बलिया। विशेष सचिव उ.प्र. समाज कल्याण अनुभाग-3, शासनादेश 2 दिसम्बर 2024 द्वारा मा.प्रमुख सचिव समाज कल्याण अनुभाग-3, शासनादेश 3 नवम्बर 2021 द्वारा दिये गये दिशा दिर्नेश का कड़ाई से अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है, का अनुपालन कराने की मांग को लेकर ऑल गोंडवाना स्टूडेन्ट्स एसोसिएशन (आगसा) के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट बलिया माॅडल तहसील पर आदिवासी जनजाति गोंड समुदाय का जाति प्रमाण-पत्र निर्गत होने तक अनिश्चितकालीन धरना 28 अप्रैल 2025 को 92वें दिन भी जारी रहा।  टीडी कॉलेज छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेन्द्र बहादुर सिंह झुन्नू ने कहा कि भारत के राजपत्र के अनुसार बलिया जिले में निवास करने वाले गोंड, खरवार जाति को अनुसूचित जनजाति के रूप में मान्यता दी गई है। सरकार के शासनादेश द्वारा भी इन्हें अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने का निर्देश दिया गया है जिसका अनुपालन लेखपाल और तहसीलदार द्वारा न किया जाना घोर अराजकता है। जिला और तहसील प्रशासन द्वारा जनजाति गोंड, खरवार छात्रों का जाति प्रमाण-पत्र...

निःशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

Image
घोड़हरा के पूर्व प्रधान नफीस अख्तर के द्वारा लगाया गया स्वास्थ्य शिविर दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के घोड़हरा गांव स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में रविवार की शाम आरडी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पांडेपुर, वाराणसी के तत्वावधान में विभिन्न रोगों के स्पेशलिस्ट आधा दर्जन चिकित्सकों एवं उनके स्टाफ के द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें  क्षेत्र के अनेक गांवों के सैकड़ों लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर चिकित्सकों से उचित उपचार प्राप्त किया।  स्वास्थ्य शिविर के आयोजक घोड़हरा के पूर्व प्रधान नफीस अख्तर ने वाराणसी से आए समूचे चिकित्सकों की टीम सहित उनके स्टाफ का  माल्यार्पण कर उन्हें बुके देकर सम्मानित किया और अपने गांव में निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उनका आभार प्रकट किया। इस मौके पर चिकित्सकों की टीम में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ हिमांशु द्विवेदी, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ तृप्ति द्विवेदी, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ शशिकांत सिंह, न्यूरो रोग विशेषज्ञ डॉ शशि शेखर, आईबीएफ स्पेशलिस्ट डॉ ब्रजेश उपाध्याय, एवं आरडी हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ ओमप...

गोंडवाना आंदोलन का दिल्ली विवि के पूर्व प्रोफ़ेसर डॉ.लक्ष्मण यादव ने किया समर्थन

Image
गोंड अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन बलिया। भारत राजपत्र  शासनादेश में दिये गये दिशा-निर्देश का कड़ाई से अक्षरश:अनुपालन करते हुये गोंड अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र सुगमता पूर्वक जारी कराने की मांग को लेकर ऑल गोंडवाना स्टूडेन्ट्स एसोसिएशन (आगसा) के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट बलिया सदर माॅडल तहसील पर गोंड समुदाय का अनिश्चितकालीन धरना 27 अप्रैल 2025 दिन रविवार को 91वें दिन भी जारी रहा।  इस दौरान दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफ़ेसर डॉ.लक्ष्मण यादव भी धरना स्थल पर पहुंचकर गोंडवाना आंदोलन को समर्थन किए तथा कहे कि भाजपा सरकार में हर वर्ग का उत्पीड़न चरम पर है! आदिवासी जनजाति समुदाय के अस्तित्व को ही समाप्त करने पर तुली हुई है भाजपा सरकार! बलिया जिला प्रशासन द्वारा भारत के राजपत्र, संविधान व शासनादेश में दिये गये दिशा-निर्देश का अनुपालन न करना घोर अराजकता है! राजपत्र शासनादेश के अनुपालन में जिले के गोंड, खरवार छात्र- नौजवानों का जाति प्रमाण-पत्र सुगमता पूर्वक निर्गत किया जाना चाहिए! इनके भविष्य के साथ खिलवाड़ न किया जाय!...

राजेश कुमार गुप्ता बने सेंचुरियन

Image
जौनपुर, फतेहपुर, मिर्जापुर, गाजीपुर व वाराणासी के वीरो ने किया प्लेटलेट्स दान वाराणासी। काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुम्ब समिति वाराणासी के बैनर तले संस्था के संस्थापक सचिव एवं रोटरी के ब्लड डोनेशन चेयरमैन कोटव सराय मोहाना निवासी राजेश कुमार गुप्ता ने रविवार को होमी भाभा कैंसर अस्पताल में अपना 100 वां डोनेशन किया।  एक प्रोसीजर से डबल डोनेशन का भी रिकार्ड बनाया। उन्होंने ब्लड और सिंगल डोनर प्लेटलेट्स एक साथ दान किया। इनके 100 वें डोनेशन पर केक काट कर सिलेब्रेशन किया। बताते चले कि होमी भाभा कैंसर अस्पताल में मरीजों को सबसे ज्यादे प्लेटलेट्स की जरूरत होती है। अतः उसे ध्यान में रखते हुए आज 20 लोगो ने अपना प्लेटलेट्स दान किया। यह एक जटिल प्रक्रिया है। इसमे सी वी सी जांच में प्लेटलेट्स काउंट 1.5 लाख के ऊपर तथा हीमोग्लोबिन 12.5 के साथ ही शरीर का वजन 50 किलो से ऊपर होना चाहिए। तदोपरांत हाथ की नस सीधी और मोटी होने पर ही डोनेशन किया जाता है।  जौनपुर से डॉक्टर अंजू सिंह, के आर के से अमित जैन, अमित गुजरती, नीरज पारिख, आशीष केसरी, राजेश कुमार गुप्ता, गोपाल मुखर्जी, अभिष...

मुख्यमंत्री जी के आदेश का अनुपालन नहीं कर रहा जिला प्रशासन

Image
ऐसे रवैये से सरकार की छवि को कर रहें धूमिल  बलिया। शासनादेश में दिये गये दिशा निर्देश का कड़ाई से अनुपालन कराने की मांग को लेकर ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट मॉडल तहसील पर चल रहा धरना 26 अप्रैल 2025 दिन शनिवार को 90वें दिन भी जारी रहा।  इस दौरान गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव सुरेश शाह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपने यूपी सीएम आफिसियल ट्वीटर पर ट्वीट कर कहा है कि भारत के नोटिफिकेशन के अनुसार गोंड जनजाति प्रमाण पत्र  से संम्बन्धीत जारी होने वाले जाति  प्रमाण पत्र को विषेश रूप से देखा जाये। इसके बावजूद भी जिले के आला अधिकारी शासनादेश के अनुपालन न कर सरकार कि छवि को धूमिल करने का काम कर रहे है। जिस पर जिले के विधायक/मंत्री गण को विशेष रूप से ध्यान दे कर गोंड आदिवासी छात्र नौजवानों के साथ संवैधानिक न्याय दिलाने कि आवश्यकता है।  इस दौरान प्रमुख रूप से अरविन्द गोंडवाना, मनोज शाह, सुरेश शाह, संजय गोंड, दीपू गोंड, अन्टू गोंड, रंजीत गोंड निहाल, रितिक शाह, सूचित गोंड, श्रीपति ...

रक्तदान एवं प्लेटलेट्स दान का शिविर 27 अप्रैल को

Image
संस्था के संस्थापक सचिव- राजेश कुमार गुप्ता करेंगे अपना 100वां डोनेशन वाराणसी। काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुम्ब समिति, वाराणासी के तत्वावधान में रक्तदान एवं प्लेटलेट्स दान का शिविर होमी भाभा कैंसर अस्पताल, लहरतारा में 27 अप्रैल 2025 दिन रविवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया गया है। इसमें संस्था के संस्थापक सचिव  - राजेश कुमार गुप्ता का 100 वां डोनेशन में होना है। उक्त जानकारी देते हुए काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुम्ब समिति, वाराणासी के संस्थापक अध्यक्ष नीरज पारिख ने सभी से आग्रह किया है कि इस मधुर बेला पर पधार कर हमें प्रोत्साहित करें एवं खुद भी रक्तदान करने की कृपा करें।

बदलते मौसम में अपनों का रखें ख्याल: डॉ वीरेंद्र गुप्ता

Image
स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए दिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव बलिया। शहर के जलालपुर राजधानी रोड पर स्थित श्रीजी हॉस्पिटल के डॉक्टर वीरेंद्र गुप्ता ने बदलते मौसम में स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। उन्होंने मीडिया से वार्ता में बताया कि बदलते मौसम में अपनों का ख्याल रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। डॉ वीरेंद्र गुप्ता के सुझाव - गर्म कपड़ों का इस्तेमाल: बदलते मौसम की हल्की ठंड में सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने से ठंड के कारण होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है। - पानी पीना: दिन में कम से कम 2 लीटर पानी पीना आवश्यक है, क्योंकि शरीर में पानी की कमी कई तरह के रोगों का कारण बन सकती है। - मौसमी फल और सब्जियों का सेवन: मौसमी फल और सब्जियों का सेवन करने से शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं और बीमारियों से बचाव होता है। - साफ-सफाई का ध्यान: साफ-सफाई का ध्यान रखने से रोगों से बचाव होता है। नियमित स्नान करना और साफ जगह पर खाना पीना आवश्यक है। - नींद लेना: दिन में 7-8 घंटे की नींद लेना आवश्यक है, क्योंकि नींद की कमी से शरीर थका हुआ महसूस ...

परीक्षा मे सचल दल ने पकड़े 15 नकलची

Image
चल रही विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षाएं  बलिया। ज ननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की चल रही सम सेमेस्टर परीक्षाओं में शनिवार को विश्वविद्यालय द्वारा गठित सचल दल ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। प्रो. धर्मात्मानंद के नेतृत्व में सचल दल ने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा का निरीक्षण करने के साथ परीक्षार्थियों के प्रवेश- पत्र,परिचय-पत्र को चेक किया। इस दस्ते ने विभिन्न केंद्रों पर पहुँचकर महाविद्यालय प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ वहाँ की तैयारियों को जांचा-परखा। इस टीम में डॉ संध्या, डॉ विवेक यादव एवं संजीव कुमार मिश्र शामिल हैं। विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा को शुचितापूर्ण सम्पन्न कराने हेतु दो टीम गठित की गई है। दूसरी टीम का नेतृत्व डॉ. दुर्गाप्रसाद सिंह एवं इस टीम में डॉ. अभिषेक मिश्र, डॉ. स्मिता, डॉ. सुनील यादव शामिल हैं।इस दस्ते ने विभिन्न परीक्षा-केंद्रों पर जाकर परीक्षा की वस्तु-स्थिति का निरीक्षण किया।  इस दस्ते ने अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय से तेरह (13) एवं कुंवर सिंह महाविद्यालय से दो (2) परीक्षार्थियों को अनु...

अवकाश प्राप्त शिक्षकों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम से किया गया सम्मानित

Image
शिक्षक सम्मान एवं अभिनंदन समारोह का हुआ आयोजन दुबहर (बलिया)। ब्लॉक संसाधन केंद्र दुबहर के सभाकक्ष में गुरुवार की दोपहर शिक्षक सम्मान एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन कर अवकाश प्राप्त शिक्षकों एवं स्थानांतरित खंड शिक्षा अधिकारी तथा नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का अभिनंदन किया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ गणेशजी सिंह के सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम में दुबहर ब्लॉक के शिक्षकों ने अवकाश प्राप्त शिक्षक देवांती पांडेय, मीना श्रीवास्तव एवं विपिन जायसवाल को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया। साथ ही दुबहर से स्थानांतरित होकर सियर गए बीईओ पंकज सिंह एवं सियर से स्थानांतरित होकर दुबहर आए राकेश सिंह का भी अभिनंदन एवं स्वागत स्मृति चिन्ह एवं माल्यार्पण के साथ किया गया।  इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक के अध्यक्ष अजीत पांडेय एवं मंत्री समरजीत बहादुर सिंह ने अवकाश प्राप्त शिक्षकों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि इनके साथ बिताए हुए पल को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इन्होंने अपनी मेहनत से अपने विद्यालय को जिस बुलंदी और ऊंचाई पर पहुंचाने का ...

परीक्षा मे सचल दल ने महाविद्यालयों से पकड़े 9 नकलची

Image
सम सेमेस्टर परीक्षाओं में विवि द्वारा गठित सचल दल ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की चल रही सम सेमेस्टर परीक्षाओं में विश्वविद्यालय द्वारा गठित सचल दल ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डॉ. दुर्गाप्रसाद सिंह एवं इस टीम में सम्मिलित डॉ. अभिषेक मिश्र, डॉ. स्मिता, डॉ. सुनील यादव  ने विभिन्न परीक्षा-केंद्रों पर जाकर परीक्षा की वस्तु-स्थिति का निरीक्षण किया।  इस दस्ते ने बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय से पाँच एवं टीडी कॉलेज में दो परीक्षार्थियों को अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए  पकड़ा। टीम ने बजरंग पी जी कॉलेज के कमरा संख्या दो को सामूहिक नकल‌ में जब सील‌ करने की बात की तो परीक्षार्थियों ने शोर  करना शुरू कर दिया , परंतु विश्वविद्यालय की टीम ने समझदारी का परिचय देते हुए पुलिस प्रशासन को बुलवाया ताकि परीक्षा शुचिता पूर्ण एवं शांति ढंग से हो सके।  वहीं दूसरी तरफ प्रो. धर्मात्मानंद के नेतृत्व में सचल दल ने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा का निरीक्षण करने के साथ  परीक्षार्थियों...

अपने दादाजी स्व.बच्चा पाठक की 8वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Image
अशोक लाइब्रेरी एंड सेल्फ स्टडी सेंटर पर उपस्थितजनों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन बलिया। अशोक लाइब्रेरी एंड सेल्फ स्टडी सेंटर के प्रबंधक ने अपने दादाजी स्वर्गीय बच्चा पाठक की 8वीं पुण्यतिथि पर 23 अप्रैल दिन बुधवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यह एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि है, जिसमें उन्होंने अपने दादाजी की याद में अपने विचार और भावनाएं व्यक्त की। उल्लेखनीय है कि पुण्यतिथि एक ऐसा अवसर होता है जब हम अपने प्रियजनों को याद करते हैं और उनके जीवन और कार्यों को सम्मानित करते हैं। यह एक ऐसा समय होता है जब हम अपने प्रियजनों की याद में अपने विचार और भावनाएं व्यक्त करते हैं और उनके योगदान को याद करते हैं। ध्यान देने योग्य हैं कि अशोक लाइब्रेरी एंड सेल्फ स्टडी सेंटर एक ऐसा संस्थान है जो शिक्षा और ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए काम करता है। यह लाइब्रेरी और स्टडी सेंटर छात्रों और शोधकर्ताओं को अध्ययन और अनुसंधान के लिए संसाधन प्रदान करता है। रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

करिश्माई व्यक्तित्व के स्वामी थे बच्चा पाठक: वीरेंद्र सिंह

Image
मनाई गई पूर्व मंत्री बच्चा पाठक की पुण्यतिथि बलिया। पूर्व मंत्री बच्चा पाठक की पुण्यतिथि बुधवार को कदम चौराहा पर मनायी गयी। शहर के कदम चौराहा पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया। अपने संबोधन में सांसद ने कहा कि राजनीति में नेता व जनता के बीच एक परिवार की तरह होता है। परिवार के सदस्य एक-दूसरे से नाराज हो सकते हैं लेकिन पारिवारिक सम्बंध हमेशा कायम रहता है। यही कारण था कि स्व. पाठक हमेशा अपने लोगों के बीच बने रहे। वे करिश्माई व्यक्तित्व के स्वामी थे। कार्यक्रम में अवध बिहारी चौबे, गोपाल जी सिंह, पूर्व विधायक सुधीर राय, डा विश्राम यादव , यशपाल सिंह, राजकुमार पाण्डेय, सुनील सर्राफ, नगर पालिका अध्यक्ष संन्तलाल मिठाई लाल, सभासद ददन यादव, पवन गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष संजय मिश्रा, गौरव पाठक, बृजेश सिंह गाट , गोवर्धन पाण्डेय, सोनी तिवारी, अनिल सिंह, कमलेश पाण्डेय, अरविंद गांधी, महिला आयोग सदस्य सुनीता , महावीर पाठक, अक्षयबर पाण्डेय, सौरभ पाठक, राजेश्वर द्विवेदी, पुनित पाठक, शंकर भोला आदि थे। कार्यक्र...

कश्मीर में पर्यटकों पर हमले के विरोध में हुआ पुतला दहन

Image
बलिया में युवाओं ने टीडी कॉलेज चौराहे पर फूंका पुतला बलिया। कल पहलगांव कश्मीर में पर्यटकों पर हुए कायराना हमले के विरुद्ध आज दिनांक 23 अप्रैल 2025 दिन बुधवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश पूर्वी के नेतृत्व में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष युवा शैलेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में युवाओं द्वारा श्री मुरली मनोहर टाऊन डिग्री कॉलेज चौराहे पर प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया तथा जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से माननीय रक्षा मंत्री, राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री महोदय को ज्ञापन प्रेषित किया गया। इस आंदोलन में मुख्य रूप से विशांत गौरव, मुकेश श्रीवास्तव, निषिद्ध श्रीवास्तव (नेता नगर पालिका परिषद बलिया), प्रशांत श्रीवास्तव, विनय, सौरभ, सौम्य, कन्हैया, अभिषेक, संजय, नागा जी, अजीत, सुजीत, राघवेंद्र तथा सैकड़ों युवा साथी मौजूद रहे। रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

विश्वविद्यालय द्वारा गठित सचल दल ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

Image
परीक्षा के दौरान मोबाइल के साथ पकड़ा गया एक परीक्षार्थी बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की चल रही सम सेमेस्टर परीक्षाओं में बुधवार को विश्वविद्यालय द्वारा गठित सचल दल ने एक दर्जन से अधिक परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। प्रो. धर्मात्मानंद के नेतृत्व में सचल दल ने 8 परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।  इस दौरान सचल दल के सदस्यों ने परीक्षार्थियों के प्रवेश- पत्र, परिचय -पत्र को चेक किया। साथ ही परीक्षा -केंद्र की स्थिति का भी जायजा लिया। इस टीम में डॉ संध्या, डॉ विवेक यादव एवं संजीव कुमार मिश्र शामिल हैं। विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा को संयमित एवं निष्पक्ष कराने हेतु दो टीम गठित की गई है।  दूसरी टीम का नेतृत्व डॉ. दुर्गाप्रसाद सिंह एवं इस टीम में डॉ. अभिषेक मिश्र, डॉ. स्मिता, डॉ. सुनील यादव शामिल हैं। इस दस्ते ने विभिन्न परीक्षा-केंद्रों पर जाकर परीक्षा की वस्तु-स्थिति का निरीक्षण किया। इस दस्ते ने श्री सुदृष्टि बाबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय से एक परीक्षार्थी को मोबाईल के साथ पकड़ा।  शुचितापूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराने को लेकर कुलपति प्रो. संजीत कु...

22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस पर विशेष -

Image
भारतीय संस्कृति में निहित प्रकृति संरक्षण की अवधारणाओं को बनाना होगा जीवन -शैली का अंग: डाॅ० गणेश पाठक   पूरे विश्व के देशों में प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल को अनियोजित एवं अनियंत्रित विकास तथा मानवीय गतिविधियों से उत्पन्न संकट से पृथ्वी  को बचाने हेतु पृथ्वी दिवस मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य जागरूकता पैदा करना है। पृथ्वी दिवस पर प्रत्येक वर्ष के लिए अलग - अलग थीम निर्धारित की जाती है, जिसके आधार पर पूरे वर्ष कार्यक्रम चलाए जाते हैं एवं मानव को जागरूक किया जाता है कि है।मानव यदि अभी से भी नहीं चेतेगा तो पृथ्वी का विनाश निश्चित है।      ऊर्जा उपभोग एवं संरक्षण -   इस वर्ष, 2025 की पृथ्वी दिवस की थीम है "हमारी शक्ति, हमारा ग्रह"। यहां पर शक्ति  से तात्पर्य ऊर्जा से है। हमें प्राकृतिक तत्वों के साथ - साथ ऊर्जा  संरक्षण करना भी अति आवश्यक है। हम जानते हैं कि परम्परागत ऊर्जा के स्रोत सीमित हैं, जो भविष्य में कुछ ही वर्षों में समाप्त हो जायेंगें। कोयला, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस समाप्ति के कगार पर हैं। जल विद्युत पर भी बहुत दिन तक निर...

अभियुक्तों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर घर पहुंची पुलिस

Image
ग्रामीणों के समक्ष डुग़ डुगी बजा अभियुक्तों के घर कुर्की की उद्-घोषणा  रसड़ा (बलिया)। पुलिस कोतवाली रसड़ा में पंजीकृत अपराध संख्या 631/24 धारा 85 बीएनएस 3/4 डीपीएस में अभियुक्त गण अरविंद पुत्र राम प्रवेश चौहान, प्रमिला पत्नी राम प्रवेश चौहान, मुकेश पुत्र राम प्रवेश चौहान ग्राम नत्थोपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया के खिलाफ कुर्की के उद्घोषणा की कार्रवाई हुई।                       मौके पर जुटे gramin  माननीय सीजेएम कोर्ट बलिया के आदेश के परिपालन के क्रम में आदर्श पुलिस चौकी संवरा के प्रभारी एसआई अरूण कुमार सिंह, अरविंद कुमार तिवारी एवं नन्द लाल यादव दीवान आदि द्वारा नत्थोपुर में पच्चासो लोगों के समक्ष डुगी बजा अभियुक्तों के घर कुर्की की उद्-घोषणा की गई। रिपोर्ट: गोपीनाथ चौबे

जेल भरो आंदोलन में गोंड समुदाय के हजारों लोगों ने दी सामूहिक गिरफ्तारी

Image
जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन बलिया। विशेष सचिव उ.प्र. शासनादेश 2 दिसम्बर 2024 द्वारा प्रमुख सचिव शासनादेश 3 नवम्बर 2021 द्वारा दिये गये दिशा निर्देश का कड़ाई से अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है, का अनुपालन कराने की मांग को लेकर ऑल गोंडवाना स्टूडेन्ट्स एसोसिएशन (आगसा) के नेतृत्व में 21 अप्रैल दिन सोमवार को बलिया कलेक्ट्रेट पर गोंड समुदाय के लोगों ने जेल भरो आंदोलन के तहत हजारों की संख्या में सामूहिक गिरफ्तारी दी गयी।  जेल भरो आंदोलन को पूर्वांचल संघर्ष समिति के संयोजक टीडी कॉलेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष नागेन्द्र बहादुर सिंह झुन्नू ने समर्थन करते हुये कहा कि इस वर्ष महाविद्यालयों के सभी वर्ग के छात्रों की छात्रवृति नहीं दी गयी। गोंड, खरवार छात्रों का तो जाति प्रमाण पत्र ही नहीं बन रहा है तो छात्रवृति का फॉर्म भरने से ही वंचित रह गए, छात्रवृति मिलना तो तो दूर की बात है।गोंड जाति प्रमाण-पत्र का मुद्दा संसद से लगायत विधान सभा तक उठ चुका है। इसके बावजूद भी गोंड, खरवार का जाति प्रमाण-पत्र जारी होना प्रारंभ नहीं हुआ। नागेन्द्र बहादुर ...

दिवंगत शांति देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Image
ब्रह्मभोज एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जुटे सभी शुभेच्छु बलिया। शहर के कासिम बाजार निवासी वीरेंद्र कुमार रौनियार गोकुल भवन के धर्मपत्नी स्वर्गीय शांति देवी का स्वर्गवास गत 5 अप्रैल 2025 दिन शनिवार को हो गया था। इस उपलक्ष्य में ब्रह्मभोज दिनांक 21 अप्रैल 2025 दिन सोमवार को हुआ जिसमें शोकाकुल परिवार, स्वजन इष्ट मित्र एवं शुभेच्छु सम्मिलित हुए और आंखों से उनको सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया।  वही उनके पुत्र रितेश रौनियार ने मीडिया से बताया कि माता जी हम लोगों के लिए एक मार्गदर्शक हुआ करती थी और आज भी हम लोग उनको उतना ही मानते हैं जितना कल मानते थे। हमें विश्वास ही नहीं हो रहा है कि हम लोगों की माताजी हम लोगों के बीच नहीं है। इस दौरान अनेकों भाइयों ने आए हुए अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। साथ ही अंग वस्त्र से सम्मानित भी किया। इस दौरान समाज के सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारी साथ में जनपद के विधायक सांसद व बलिया अध्यक्ष व सभासदों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित किया। रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

आज के दौर में और अधिक प्रासंगिक हैं चंद्रशेखर जी के सिद्धांत: रामगोविन्द

Image
मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चंद्रशेखर जी की जयंती बांसडीह (बलिया)। समाजवादी पार्टी बांसडीह बलिया के तत्वावधान में स्थानीय आदित्य लाज पर गुरुवार को महान पदयात्री, बलिया के सपूत पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चंद्रशेखर जी की जयंती बड़े ही धूम धाम से मनाई गई। विधानसभा क्षेत्र सभी इलाकों से पहुंचे हजारों लोगों ने अपने जनपद के स्वाभिमान के प्रतीक कभी युवातुर्क के नाम से चर्चित जन नायक को नमन किया। और "वर्तमान राजनीतिक परिपेक्ष में चंद्रशेखर की सर्वभौमिक स्वीकार्यता" विषय पर गोष्ठी किया गया।  विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि चंद्रशेखर जी की स्वीकार्यता सार्वभौमिक रही हैं परन्तु पिछले कुछ दिनों से स्व.चंद्रशेखर जी के तथा कथित राजनीतिक उत्तराधिकारियों ने उन्हीं ताकतों के साथ कदमताल शुरू कर दिया जिनके खिलाफ चंद्रशेखर ने आजीवन संघर्ष किया। चंद्रशेखर जी के राजनीतिक वारिस होने का ढोंग रचने वाले लोग आज अपने निहित स्वार्थ में चंद्रशेखर के विचारों, सिद्धांतों राजनीतिक सोच को तिलांजलि देकर सांप्रदायिक ताकतों के गोद में खेल रहे है जिससे चंद्रशेखर जी के सिद्धांत कमजोर पड़ रहे हैं। ...

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु जरूरी है हेलमेट पर ब्लड ग्रुप लिखना

Image
99 बार के रक्तदाता राजेश कुमार गुप्ता के इस पहल को सभी सराह रहे वाराणासी। काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुम्ब समिति के संस्थापक सचिव एवं रोटरी मण्डल 3120 सत्र 25 - 26 के ब्लड डोनेशन चेयरमैन कोटवा सराय मोहाना निवासी राजेश कुमार गुप्ता ने उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत हेलमेट के पीछे अपना ब्लड ग्रुप लिखा।  उसका ऑफिसियल उद्दघाटन होमी भाभा कैंसर अस्पताल के रक्त कोष के मुख्य अधिकारी डॉक्टर अक्षय बत्रा ने राजेश कुमार गुप्ता के हाथ में ब्लड ग्रुप लिखा हेलमेट देकर आरम्भ किया। डॉक्टर बत्रा ने कहा कि इससे रात के अंधेरे में पीछे से हेलमेट पर चिन्हित रक्त ग्रुप चमकते रहने से होने वाले दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा। जीवन बचाने के इस मुहिम में समाज के सभी नागरिकों को आगे आना चाहिए। 99 बार के रक्तदाता राजेश कुमार गुप्ता के इस पहल को सभी सराह रहे हैं।  इस अच्छे कार्य के लिए के आर के मुख्य संरक्षक केशव जालान भाई जी, प्रदीप इसरानी, नीरज पारिख, नमित पारिख, धीरज मल्ल, प्रशांत गुप्ता, आशीष केसरी, अमित गुजराती, अभ्र्ज्योत राय, अभिनव टकसाली, विभोर मोगा, गवर्नर इलेक्...

मनाई गई हनुमान जयंती एवं बैसाखी त्यौहार

Image
सेवा सदन स्कूल कथरिया में हुआ आयोजन नरही (बलिया)। सेवा सदन स्कूल कथरिया, बलिया में हनुमान जयंती और बैसाखी का आयोजन 12 अप्रैल को किया गया। इस दौरान हर्षोउल्लास के साथ हनुमान जयंती और बैसाखी त्यौहार मनाई गई।  हनुमान जयंती के अवसर पर विद्यालय में सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर अपने मन को पवित्र किया। हनुमान जयंती के साथ-साथ विद्यालय में बैसाखी का पर्व भी बहुत धूमधाम से मनाया गया। साथ ही विद्यालय की अध्यापिका सुमन ने सभी विद्यार्थियों को डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन के विषय में बताया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ सुधीर कुमार सिंह  ने सभी को हनुमान जयंती और बैसाखी की बधाई देते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य सुमन सिंह ने विद्यार्थियों को हनुमान जयंती और बैसाखी की बधाई देते हुए बैसाखी का महत्व बताया।  इस अवसर पर किरन, श्वेता, अंजली पांडेय, दीपशिखा सिंह, सोनम, रूबी, प्रणिता, रिया गुप्ता, अंशिका सिंह सहित सभी  शिक्षक गण व विद्यार्थी गण मौजूद रहे।