Posts

Showing posts from August, 2023

जलवायु परिवर्तन जागरूकता संगोष्ठी का हुआ आयोजन

Image
भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी बलिया के चेयरमैन संजय गुप्ता रहे कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन व शैक्षणिक निदेशक डॉ. पुष्पा मिश्रा के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग द्वारा बुधवार को ‘समाज कार्य सप्ताह‘ के अंतर्गत अभिविन्यास कार्यक्रम और जलवायु परिवर्तन जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. संजय कुमार गुप्ता, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी बलिया के चेयरमैन एवं डॉ. अभिषेक मिश्रा, जिला सर्विलांस अधिकारी एवं जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ, बलिया रहे। अपने संबोधन में डॉ. मिश्रा ने पर्यावरण एवं संरक्षण में संवर्धन के महत्व को रेखांकित किया एवं पर्यावरण की हानि से मानव के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को विस्तार से समझाया। ऋग्वेद के श्लोकों के माध्यम से आपने वृक्षों की महत्ता व प्रकृति सरंक्षण हेतु किए जाने वाले प्रयासों व आवश्यकताओं को समझाया। मुख्य अतिथि संजय गुप्ता ने  पर्यावरण संरक्षण की दिशा में रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे मे बताया। आप...

जलवायु परिवर्तन जागरूकता संगोष्ठी का हुआ आयोजन

Image
भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी बलिया के चेयरमैन संजय गुप्ता रहे कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन व शैक्षणिक निदेशक डॉ. पुष्पा मिश्रा के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग द्वारा बुधवार को ‘समाज कार्य सप्ताह‘ के अंतर्गत अभिविन्यास कार्यक्रम और जलवायु परिवर्तन जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. संजय कुमार गुप्ता, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी बलिया के चेयरमैन एवं डॉ. अभिषेक मिश्रा, जिला सर्विलांस अधिकारी एवं जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ, बलिया रहे। अपने संबोधन में डॉ. मिश्रा ने पर्यावरण एवं संरक्षण में संवर्धन के महत्व को रेखांकित किया एवं पर्यावरण की हानि से मानव के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को विस्तार से समझाया। ऋग्वेद के श्लोकों के माध्यम से आपने वृक्षों की महत्ता व प्रकृति सरंक्षण हेतु किए जाने वाले प्रयासों व आवश्यकताओं को समझाया। मुख्य अतिथि संजय गुप्ता ने  पर्यावरण संरक्षण की दिशा में रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे मे बताया। आप...

बलिया में परंपरागत तरीके से निकला महावीर झंडा जुलूस

Image
जयघोष से पूरा नगर हुआ गुंजायमान बलिया।  नगर में ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जयघोष के साथ निकला। इस दौरान जय श्रीराम, जय हनुमान के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। देर रात ढाई बजे झंडा जुलूस संपन्न हुआ। इस दौरान देशप्रेम का जज्बा भी नजर आया और लोग भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे भी लगाए। इस दौरान विभिन्न अखाड़ों के युवाओं ने करतब दिखाए। इस दौरान सबसे पहले मिड्ढी कमेटी वाले विशुनीपुर चौराहे पर करीब 5.50 जब पहुुंचे और अपना झंडा लेकर निकलेे। इसके बाद नगर कमेटी अखाड़ा, जगदीशपुर, टाउन हाल कमेटी, लोहापट्टी, चमन सिंह बाग रोड, बालेश्वर घाट, विजय सिनेमा रोड, गुदरी बाजार अखाड़े का जुलूस विभिन्न झांकियों के साथ स्टेशन मालगोदाम होते हुए रेलवे स्टेशन, ओक्डेनगंज चौराहा, शहीद चौक, लोहापट्टी, चमनसिंह बाग रोड़, बड़ी मस्जिद, पशु अस्पताल रोड, कासिमबाजार रोड, विष्णु धर्मशाला रोड होते हुए विशुनीपुर चौराहा पहुंचा। जुलूस में विभिन्न अखाड़ों के युवाओं ने नगर के विभिन्न चौराहों पर तलवारबाजी, बनैठी, भाला, फरसा, आग जैसे खतरनाक खेलों का घंटो...

हमें अधिकाधिक पढ़ना चाहिए साहित्यिक रचनाओं को

Image
अंग्रेजी विभाग द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का हुआ आयोजन बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में “इंटरप्रिटिंग लिटरेरी थियरी: टेकस्ट्स एंड कंटेक्स्ट्स”, विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन 28 एवं 29 अगस्त को किया गया। जिसके मुख्य अतिथि/ वक्ता प्रो० गौरहरि बेहरा, डीडीयू गोरखपुर तथा विशिष्ट अतिथि, डॉ० राम शर्मा, प्राचार्य, श्री सुदृष्टि बाबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीगंज, बलिया रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ० अजय कुमार चौबे ने किया।  मुख्य वक्ता प्रो० बेहरा जी ने अपने वक्तव्य मे लिटरेरी क्रिटिसिज़म के अंतर के बारे मे बताया। उन्होंने  बताया कि थ्योरी इन्टर्डिसप्लनेरी, कॉमन सेंसिकल, स्पेक्युलेटिव, एनालिटिकल और रेफलिक्सव होती है, जिससे उसे कठिन समझा जाता है। कहा कि साहित्यिक सिद्धांत की कठिनाईयों के बारे में समझने हेतु हमें साहित्यिक रचनाओं को अधिकाधिक पढ़ना चाहिए। डॉ० राम शर्मा ने साहित्यिक सिद्धांतों का सामान्य परिचय दिया। कहा कि साहित्य को समझने के लिए हमें अपनी रूचि विकसित करनी चाहिए। डॉ० अजय चौबे ने कहा कि साहित्य को समझने की तीन विधिय...

चंद्रशेखर विवि में बढ़ी प्रवेश की तिथि

Image
दो सितंबर तक होगी प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित विद्यार्थियों की काउंसिलिंग बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की काउन्सिलिंग की जा रही है। एम. एस-सी. कृषि हार्टिकल्चर, एग्रोनॉमी, बी. एस-सी. कृषि तथा एम. काम. में प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित विद्यार्थियों की काउंसिलिंग 01 सितंबर तक होगी।  विश्वविद्यालय के अन्य पाठ्यक्रम एम. ए., एम. एस. डब्ल्यू., एम. एस- सी. गणित एवं फिजिक्स तथा अन्य डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की भी काउंसिलिंग 02 सितंबर तक होगी। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी  अपना पंजीकरण, प्रवेश आवेदन पत्र, 2  फोटो, सभी शैक्षणिक अभिलेख एवं उसकी छाया प्रतियाँ, आधार कार्ड व उसकी छाया प्रति लेकर विवि के हजारी प्रसाद द्विवेदी अकादमिक भवन में 10.00 से 4.00 बजे के मध्य पहुंचकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें। विद्यार्थियों की सुविधा हेतु विवि परिसर की मेंटरिंग सेल के विद्यार्थी हिमांशु मिश्र, रुद्रप्रताप सिंह, शिवम खरवार, अक्षय लाल, पवन गुप्त आदि नित्य उपस्थित रहते हैं। असुविधा होने की स्थिति में विद्यार्थी इस सेल से संपर्क कर सकते हैं। यह सूचना विव...

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा एक अभियुक्त गिरफ्तार

Image
मुकदमे में वांछित था युवक बलिया। जनपद के थाना कोतवाली बलिया पुलिस द्वारा एक नफर वांछित को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक बलिया एस. आनन्द के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली को सफलता मिली।उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 30.08.2023 को थाना कोतवाली के उ0नि0 रामअनुज मय हमराह पुलिल टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 463/23 धारा 307/323 /504 भा0द0वि0  से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 1. अभियुक्त अभिषेक मिश्रा पुत्र वशिष्ठ नरायन मिश्रा नि0 वजीरपुरा भृगु आश्रम के पास थाना कोतवाली जनपद बलिया को मुखबिर खास की सुचना पर संजय उपाध्याय तिराहा के पास से सुबह 10.10 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्तगण उपरोक्त को मा0 न्यायालय बलिया भेजा गया। सम्बन्धित अभियोग- 1. मु0अ0स0 463/23 धारा 307/ 323/504 भा0द0वि0 थाना कोतवाली जनपद बलिया। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता- 1. अभियुक्त अभिषेक मिश्रा पुत्र वशिष्ठ नरायन मिश्रा नि0 वजीरपुरा भृगु आश्रम के पास थाना कोतवाली जनपद बलिया उम्र 20 वर्ष। गिरफ्तारी करने वाली प...

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा एक अभियुक्त गिरफ्तार

Image
मुकदमे में वांछित था युवक बलिया। जनपद के थाना कोतवाली बलिया पुलिस द्वारा एक नफर वांछित को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक बलिया एस. आनन्द के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली को सफलता मिली।उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 30.08.2023 को थाना कोतवाली के उ0नि0 रामअनुज मय हमराह पुलिल टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 463/23 धारा 307/323 /504 भा0द0वि0  से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 1. अभियुक्त अभिषेक मिश्रा पुत्र वशिष्ठ नरायन मिश्रा नि0 वजीरपुरा भृगु आश्रम के पास थाना कोतवाली जनपद बलिया को मुखबिर खास की सुचना पर संजय उपाध्याय तिराहा के पास से सुबह 10.10 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्तगण उपरोक्त को मा0 न्यायालय बलिया भेजा गया। सम्बन्धित अभियोग- 1. मु0अ0स0 463/23 धारा 307/ 323/504 भा0द0वि0 थाना कोतवाली जनपद बलिया। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता- 1. अभियुक्त अभिषेक मिश्रा पुत्र वशिष्ठ नरायन मिश्रा नि0 वजीरपुरा भृगु आश्रम के पास थाना कोतवाली जनपद बलिया उम्र 20 वर्ष। गिरफ्तारी करने वाली ...

फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार करने वाले गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार

Image
कब्जे से फर्जी नियुक्ति पत्र सहित लैपटाप व मोबाइल फोन बरामद  बलिया। साइबर सेल व थाना कोतवाली जनपद बलिया की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सरकारी नौकरी का लालच देकर कूटरचित फर्जी नियुक्ति पत्र व फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह के 06 नफर अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से फर्जी एप्वाइंटमेन्ट लेटर, रजिस्टर व फर्जी नियुक्ति पत्र सहित लैपटाप व मोबाइल फोन बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार साइबर सेल व थाना कोतवाली जनपद बलिया की संयुक्त पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।सरकारी नौकरी का लालच देकर कूटरचित फर्जी नियुक्ति पत्र/एप्वाइन्टमेन्ट लेटर व फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह के छह नफर अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य सीधे साधे लोगो को नौकरी का लालच देकर उनको नौकरी दिलाने के नाम पर मोटी रकम लेते थे। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक बलिया एस. आनन्द के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर एस.एन. वैभव पाण्डेय एवं थाना कोतवाली ब...

आठ दुकानों से लिये मिठाइयों के 9 नमूने

Image
रक्षाबंधन त्योहार के मद्देनजर जांच अभियान तेज बलिया। रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए सहायक आयुक्त द्वितीय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन वेद प्रकाश मिश्र के निर्देशन में मिठाइयों में मिलावटखोरी को रोकने के लिए अभियान और तेज हो गया है। अभियान के तहत मंगलवार को जांच टीम ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से अलग-अलग आठ दुकानों से संदिग्ध मिठाइयों के नव नमूने लिये। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके राय के नेतृत्व में  खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओम प्रकाश यादव, अनिल कुमार यादव व राकेश कुमार यादव की जांच टीम  सँवरा, रसड़ा, नगरा व सिकन्दरपुर के बाजारों में पहुंची। टीम अलग अलग कुल आठ दुकानों पर पहुंची सभी मिठाइयों को परखा। संदिग्ध प्रतीत हो रही 9 मिठाइयों के नमूनों को जांच के संग्रहित किया गया।   मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राय ने बताया संदिग्ध नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट: असगर अली

धर्म व संस्कृति की रक्षा का संकल्प लेकर बांधा गया रक्षासूत्र

Image
आरएसएस बलिया द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव  बलिया। शहर  के बापू भवन, टाउन हाल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ बलिया के स्वयंसेवक कार्यकर्ताओं समेत विचार परिवार के संगठनों के लोगों व मातृशक्तियों द्वारा 'दिव्य साधना राष्ट्रदेव की, खिले सुगंधित हृदय सुमन। ध्येय एक ही माँ भारत की गूंजे जय जय विश्व गगन।' जैसे सांघिक गीत गाते हुए सामाजिक समरसता के प्रतीक का पर्व रक्षाबंधन उत्सव को बड़े हर्ष के साथ मनाया गया व भगवा ध्वज को रक्षासूत्र बांध गया। सर्वप्रथम मुख्य वक्ता पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र बौद्धिक शिक्षण प्रमुख मिथिलेश नारायण, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की केंद्र प्रभारी बहन बी.के.सुमन, सह जिला संघचालक डॉ. विनोद सिंह व नगर संघचालक बृजमोहन द्वारा धर्म व संस्कृति की रक्षा का संकल्प लेकर भगवाध्वज का पूजन कर रक्षासूत्र बंधा गया। अपने उद्बोधन में मिथलेश नारायण जी ने संघ द्वारा मनाए जाने वाले छह उत्सवों की विस्तृत व्याख्या करते हुए बताया कि  भारत वर्ष उत्सवों का देश है...

महावीरी झण्डा जूलूस के पर्व पर यातायात का बदला रूट

Image
आपातकालीन वाहनों यथा- एम्बुलेन्स, फायरटेन्डर की रहेगी छूट बलिया। पुलिस अधीक्षक एस आनंद के निर्देश के क्रम में क्षेत्राधिकार सदर यातायात क्षेत्राधिकार यातायात अशोक कुमार मिश्रा ने बताया है कि महावीर झंडा जुलूस को देखते हुए रास्तों का परिवर्तन किया गया है। यह आदेश कड़ाई से पालन किया जाएगा और सभी थाना प्रभारी एवं यातायात पुलिस कड़ाई से पालन होगा।  अशोक कुमार मिश्रा (क्षेत्राधिकार यातायात बलिया) इस व्यवस्था के अंतर्गत दुबहड़ बैरिया की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को थाना दुबहड़ के पास 30 अगस्त को दोपहर 12 बजे से जूलूस समाप्ति तक रोका जायेगा। यदि वाहन नरही व फेफना  की तरफ जाना चाहते हैं, तो चिरैया मोड़ से होते हुए सहतवार, बाँसडीह, सुखपुरा, गडंवार (त्रिकालपुर तिराहा) से होते हुए फेफना व नरही की तरफ जायेगे। बाँसडीह रोड रेवती, सहतवार, बाँसडीह की तरफ से आने वाले भारी वाहन को थाना बाँसडीह रोड के पास 30 अगस्त को दोपहर 12 बजे से जूलूस समाप्ति तक रोका जायेगा। यदि वाहन नरही, रसड़ा व फेफना  की तरफ जाना चाहते हैं, तो शंकरपुर तिराहे से सुखपुरा, गड़वार (त्रिकालपुर ति...

सोने-चांदी की राखियों की बढ़ रही डिमांड

Image
सराफा बाजार में राखी खरीदने उमड़ रही भीड़ बलिया। शहर के बनारसी कटरा ओक्डेनगंज मे उन्नति ज्वेलर्स पर लोग सोने चांदी की राखी की खरीदारी कर रहे है।  इस साल  ज्यादा चांदी की राखी बाजारों में बिक रही है। क्योंकि महिलाओं का कहना है कि हम लोग एक राखी खरीदने जाते हैं तो 200₹ से 300₹ की कीमत लगता है। हम लोगों ने सोचा कि क्यों ना 500₹ से लेकर 1000₹ के  अंतर्गत चांदी की ही राखी बन जाए जो काफी दिनों तक भाइयों के कलाई में रहेगा और यह यादगार भी रहेगा। क्योंकि यह त्यौहार भाई बहनों का प्रेम कई वर्षों तक बना रहे। इसलिए हम लोग इसे धूमधाम से और भाइयों को मिठाई खिलाकर खुशी मना कर इस त्यौहार को मानते हैं। तो वही उन्नति ज्वेलर्स के प्रोपराइटर बच्चा बाबू ने बताया कि हम इस पावन त्यौहार पर बहनों के लिए विशेष दिया है। साथ ही गरीब बहनों के लिए निः शुल्क भी व्यवस्थाएं हैं। रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

जार्ज पंचम के विरोध में निकलना शुरु हुआ महाबीरी झण्डा

Image
चाक- चौबंद सुरक्षा के साथ पूरे उत्साह से जिले में परम्परागत रुप में निकलेंगे जुलुस बलिया। ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन की दासता से मुक्ति के लिये किशोरवय विद्यार्थियों के विप्लव की इस घटना के बारे में इतिहासकार डाॅ.शिवकुमार सिंह कौशिकेय बताते हैं कि तत्कालीन ब्रिटिश कलेक्टर मिस्टर जाॅप्लिन अपने नये किंग जार्ज पंचम की ताजपोशी के जश्न को शानदार तरीके से मनाने के लिये बहुत उत्साहित थे। स्कूलों में बच्चों से आठ-आठ आना जमा कराया जा रहा था।        इतिहासकार डाॅ.शिवकुमार सिंह कौशिकेय गवर्नमेंट स्कूल के प्रिंसिपल तारा बाबू भी देशभक्त थे लेकिन सरकारी नौकर हाकिम के हुक्म को कैसे टाल सकता था। यहाँ भी बच्चों ने अठन्नी जमा किए, जिसके बदले सभी बच्चों को जार्ज पंचम के फोटो वाला तमगा दिया गया। जिसे  लगाकर जुलुस में शामिल होना था। लेकिन बागी बलिया के लाल जगन्नाथ सिंह के दिमाग में बाल गंगाधर तिलक का विद्रोह चल रहा था।  डाॅ.कौशिकेय कहते हैं कि जगन्नाथ सिंह उस तमगे को जूते के फीते में बाँधकर स्कूल पहुँचें, यह बात स्कूल से निकलकर कलेक्टर और तत्कालीन पुलिस सुप...

आरएसएस द्वारा धूमधाम से मनाया जायेगा रक्षाबंधन का त्योहार

Image
29 अगस्त की सायँ बापू भवन टाउन हाल में होगा कार्यक्रम बलिया। पूरे देश में वर्ष में आरएसएस द्वारा अधिकृत रूप मनाए जाने वाले छह उत्सवों में से एक रक्षाबंधन उत्सव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया द्वारा शहर के बापू भवन टाउन हाल में बड़े धूमधाम से मनाया जायेगा। यह जानकारी जिला कार्यवाह हरनाम ने देते हुए बताया कि रक्षाबंधन उत्सव की पूर्व संध्या पर यानि 29 अगस्त 2023 दिन मंगलवार को सायँ 4:30 बजे बापू भवन टाउन हाल में कार्यक्रम आयोजित है। जिसके मुख्य वक्ता पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र बौद्धिक शिक्षण प्रमुख श्री मिथिलेश नारायण जी हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कदम चौराहा स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की केंद्र प्रभारी बहन बी.के.सुमन करेंगी। जिला कार्यवाह हरनाम ने सभी से निवेदन किया है कि इस अवसर पर सभी लोग सपरिवार आमंत्रित हैं।

पुलिस द्वारा पकड़ा गया वांछित अभियुक्त

Image
पाक्सो एक्ट के तहत अभियुक्त पर दर्ज है मुकदमा बलिया। जनपद के थाना कोतवाली बलिया पुलिस द्वारा 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक बलिया एस. आनन्द के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है।     उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 28.08.2023 को उ0नि0 ज्ञानचन्द शुक्ला मय हमराह  पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 370/23 धारा 363/366/376 भादवि. व ¾ पाक्सो एक्ट भादवि व 3/4(ii) पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त 1. राहुल कुमार सिंह पुत्र ह्रदयानन्द सिंह निवासी हक्काम थाना ओपी महादेवा जिला सिवान बिहार को मुखवीर खास की सुचना पर स्टेशन चौराहे पास से समय 10.06 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय बलिया रवाना किया जा रहा है ।   पंजीकृत अभियोग- 1. मु0अ0सं0 370/23 धारा 363/366/376 भादवि. व ¾ पाक्सो एक्ट भादवि व 3/4(ii) पाक्सो एक्ट थाना कोतवाली बलिया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता- 1. राहुल कुमार सिंह पुत्र ह्रदयानन्द सिंह निवासी हक...

चोरी के उपकरण के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

Image
कब्जे से अवैध तमंचा एवं कारतूस बरामद बलिया। जनपद के थाना नगरा पुलिस द्वारा चोरी के उपकरण व अवैध तमंचा एवं कारतूस के साथ दो नफर अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक बलिया एस. आनन्द के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा फहीम कुरैशी व अतुल कुमार मिश्र थानाध्यक्ष नगरा बलिया के कुशल निर्देशन में थाना नगरा पुलिस को सफलता मिली है।     इस क्रम में आज रविवार को उ0नि0 छुन्ना सिंह मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चोरी से संबंधित 02 नफर अभियुक्तों 1. आकाश गुप्ता पुत्र स्व0 चन्द्रिका गुप्ता निवासी ग्राम सुपापाली थाना नगरा जनपद बलिया 2. आकाश गौंड़ उर्फ आर्यन पुत्र विधिचन्द्र निवासी ग्राम सुपापाली थाना नगरा जनपद बलिया को सिसवारकला चट्टी बहद ग्राम सिसवारकला के पास से समय करीब 01.50 बजे रात्रि में हिरासत पुलिस लिया गया। उपरोक्त दोनों अभियुक्तगणों के कब्जे से एक-एक अदद तमंचा .315 बोर व एक-एक अदद जिन्दा कारतू...

बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता में हो बच्चो की सुरक्षा: डीएम

Image
जिलाधिकारी ने की सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बलिया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्यालययान परिवहन सुरक्षा समिति/सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिलाधिकारी ने विद्यालय से संचालित वाहनों, विद्यालय में परिवहन सुरक्षा समिति के गठन, सड़कों पर चलने वाले अवैध एवं ओवरलोड वाहनों आदि के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने  एआरटीओ को निर्देश दिया कि विद्यालयों से चलने वाले प्रत्येक वाहनों का फिटनेस टेस्ट, उनके चालकों का ड्राइवरी लाइसेंस वेरीफिकेशन और विद्यालयों से चलने वाली वाहनों की सूची की रिपोर्ट सभी विद्यालयों के प्रबंधकों / प्रधानाचार्यो से अपने यहां उपलब्ध कराएं। कहा कि आप प्रतिदिन पांच विद्यालयों का कार्यक्रम जारी करें, जो भी उनके पास उपलब्ध वाहन हैं ,उनकी अध्यावधि सूची और अपनी सूची से मिलान करके अगले माह होने वाली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। मानक के अनुरूप फिटनेस टेस्ट पास न करने वाले वाहनों को निलंबित किया जाए और बिना ड्राइवरी लाइसेंस वाले वाहन चालकों पर ...

लाजिक सिस्टम्स के 25वां वर्ष पूरा होने पर नव ‌निर्मित भवन में हुआ शुभारंभ

Image
सतीश चंद्र कालेज के प्राचार्य डॉ वी एन पाण्डेय ने फीता काटकर किया शुभारंभ बलिया। जनपद का सुप्रसिद्ध टेक्निकल इंस्टिट्यूट लाजिक सिस्टम्स के 25वां वर्ष पूरा होने पर अपने नव ‌निर्मित भवन आवास विकास कालोनी बलिया में विभिन्न व्यावसायिक व शैक्षणिक कार्यक्रमों का शुभारम्भ सतीश चंद्र कालेज के प्राचार्य डॉ वी एन पाण्डेय ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर लाजिक सिस्टम्स के संरक्षक सत्यप्रकाश तिवारी, निदेशक सुदेश उपाध्याय ने मुख्य अतिथि को बुके एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा पाण्डेय ने कहा कि इस संस्था से हजारों बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा यह मेरा विश्वास है। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण एकेडमी के प्रबंधक आदित्य मिश्र, मनस्थली एजुकेशन सेंटर रेवती के प्राचार्य डा चन्द्र मोहन मिश्र, शेमुषी विद्यापीठ के प्रबन्धक अभिषेक तिवारी, युवा नेता अभिज्ञान तिवारी, अलोक तिवारी, ज्ञान प्रकाश तिवारी, अरुण प्रकाश तिवारी, आयूष तिवारी, अशोक सिंह, कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव संतोष तिवारी, कृष्ण विजय पाण्डेय, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, अनिल शुक्ल...

लोक नृत्य प्रतियोगिता में जीजीआईसी की छात्राएं रही प्रथम

Image
राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा परियोजना अंतर्गत लोक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन बलिया। राज्य शिक्षा संस्थान उ.प्र. प्रयागराज की ओर से आयोजित एनसीईआरटी नई दिल्ली के निर्देशन में राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा परियोजना अंतर्गत पाठ्य सहगामी  प्रतियोगिताओं से संबंधित लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बलिया के सभागार में हुआ।  प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया रमेश कुमार सिंह ने सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किये। कार्यक्रम के संयोजक राजकीय इंटर कॉलेज बलिया के कला अध्यापक डॉ. इफ्तेखार खान ने बताया कि यह लोक नृत्य प्रतियोगिता केवल राजकीय माध्यमिक विद्यालय के युवा छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें जी.जी. आई.सी. बलिया की छात्राओं ने सोहर गीत पर नृत्य करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रभावती देवी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जयप्रकाश नगर बलिया की छात्राओं ने पर्यावरण गीत पर नृत्य प्रस्तुत करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जी.आई.सी.बलिया के छात्रों ने पर्यावरण...

पांच वर्ष की कैंसर पीड़ित बच्ची के लिए राजेश मद्धेशिया ने किया 77 वां डोनेशन

Image
आज के डोनेशन पर केआरके टीम के सभी सदस्यों ने दी बधाई वाराणासी। काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुंब समिति के संस्थापक सचिव राजेश मद्धेशिया ने रविवार को अपना 77 वां डोनेशन प्लेटलेट्स के रूप में लहरतारा स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल में किया।  जब राजेश मद्धेशिया को पता चला कि एक पांच वर्ष की लड़की जो कैंसर से पीड़ित है उसे इलाज के दौरान 80 युनिट्स ब्लड/प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ेगी। उसका इलाज लगातार दो साल 3 माह चलेगा। तब उन्होंने मरीज के पिता को ढांढस बंधाया, और रक्त तथा प्लेटलेट्स को किस प्रकार हम पूरी करेंगे, उसके लिए 5 डोनर्स का एक ग्रुप तैयार कराया। और वही 5 लोग उस बच्ची को रेग्युलर रक्त तथा प्लेटलेट्स दिया करेंगे। आज के डोनेशन पर के आर के टीम के सभी सदस्यों ने बधाई दिया है।

परंपरागत व शांतिपूर्ण ढंग से हो जुलूस का आयोजन: डीएम

Image
महावीरी झंडा जुलूस को सकुशल संपन्न कराने को लेकर हुई शांति समिति की बैठक बलिया। महावीरी झंडा जुलूस को सकुशल संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक रविवार को जिलाधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें एक-एक कर सभी अखाड़ेदारों से बातचीत कर उनकी समस्याएँ सुनी और पूरी ज़िम्मेदारी के साथ समाधान कराने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये।  साथ ही अखाड़ेदारों को सुरक्षा व अन्य व्यवस्था के दृष्टिगत जरूरी सतर्कता बरतने के लिए कहा। ज़िलाधिकारी ने सड़क पर गड्ढे, लटके तार व अन्य समस्याओं को देख उसे तत्काल दूर कर लेने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। बीडीओ बांसडीह व ज़िला क्रीड़ाधिकारी के अनुपस्थित रहने पर वेतन रोकते का आदेश देते हुए स्पष्टीकरण तलब किया।  जिलाधिकारी ने कहा कि जुलूस का आयोजन पहले से चल रही अपनी परंपरा के अनुसार, हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण ढंग से ही होना चाहिए। कोई ऐसा कार्य न किया जाए, जिससे किसी की पवित्र भावना को ठेस पहुँचे। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि क़ानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी। इसलिए...

एक दर्जन वाहनो का हुआ चालान, आधा दर्जन वाहन हुए सीज

Image
  जारी रहेगा वाहन  चेकिंग अभियान: आरटीओ बलिया बलिया। शासन के मानसा के अनुरूप माननीय मंत्री दयाशंकर सिंह उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम स्वतंत्र प्रभार के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की मार्गदर्शन में  दो या चार चक्का वाहनों का विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में एक दर्जन वाहनों का चालान इसके अलावा आधा दर्जन वाहनों को सूचित कर दिया गया।  आरटीओ अरुण कुमार राय ने बताया है कि कि अब नहीं चलेगी मनमानी। खास तौर से विद्यालयों में जो भी बसें चल रही हैं, इसके अलावा टेंपो, ई-रिक्शा से अब बच्चों को नहीं ले जाएंगे। विद्यालय के द्वारा अगर इसका उल्लंघन हुआ तो सीधे मोटर एक्ट अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मानक के अनुरूप सवारी को बैठाएं। इसके अलावा जो भी गाड़ी कंडीशन में नहीं है उसको रोड पर ना चलाएं, घर पर ही रखें। जिन गाड़ियों की कागजात नहीं है वह अपना कागज कार्यालय में आकर दुरुस्त करा लें। बाद में किसी तरह की कोई शिकायत नहीं सुनी जाएगी। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य के अलावा मैनेजमेंट के लोग को भी अवगत करा दिया गया है। किसी...

बच्चों में संस्कार रोपण के लिए सबसे उपयुक्त आयु है बाल्यावस्था

Image
बाल संस्कार केंद्र, स्वास्थ्य जागरण केन्द्र व विधि परामर्श केंद्र का हुआ शुभारंभ बलिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया के सेवा विभाग के दिशा निर्देशन में संचालित व दीनदयाल शाखा द्वारा पालित शाखा क्षेत्र के अंतर्गत निधरिया ग्राम में तीन केंद्रों यथा श्री लछिराम बाबा बाल संस्कार केंद्र, श्री लछिराम बाबा स्वास्थ्य जागरण केंद्र व श्री लछिराम बाबा विधि परामर्श केंद्र का गोरक्षप्रान्त के प्रांत कार्यवाह सुरेश शुक्ला व बलिया जिले के सह जिला संघचालक डॉ. विनोद जी द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर गायत्री मंत्र के सस्वर पाठ के साथ शुभारम्भ किया गया। ज्ञात हो कि सेवा विभाग/सेवा  भारती द्वारा संचालित बाल संस्कार केंद्र द्वारा जहाँ सेवा बस्ती के बालकों, बालिकाओं के शिक्षण के साथ उनमें संस्कार भाव का जागरण हो इस बात का ध्यान रखा जाता है, वहीं स्वास्थ्य जागरण केंद्र द्वारा क्षेत्र के लोगों का योग्य चिकित्सक द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व निःशुल्क दवा दी जाती है तथा विधि परामर्श केंद्र द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता द्वारा क्षेत्र के लोगों के कानूनी समस्याओं...

नवागत नगर मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी ने संभाला अपना कार्यभार

Image
वार्ता के दौरान बताई अपनी प्राथमिकता बलिया। नगर मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी ने जिले में गुरुवार को पूर्वान्ह में अपना कार्यभार ग्रहण किया।  उल्लेखनीय है कि श्री द्विवेदी  2015 बैच के पीसीएस है। वे झांसी जिले के मौवाली तहसील में एसडीएम के पद पर कार्यरत था। वे प्रयागराज जिले के सुराव तहसील के मूल निवासी है। उन्होंने कहा कि शासन के मानसा के अनुरूप जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की मार्गदर्शन में जो भी कार्य होंगे उसको गुणवर्तापूर्वक किए जाएंगे। मेरी पहली प्राथमिकता है कि लोग कानून पर विश्वास रखें और शांति व्यवस्था बनाए रखें, कानून को हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा। रिपोर्ट: असगर अली

पीले दातों को सफेद कैसे बनाएं, अपनाएं ये घरेलू उपाय: डा.दीपेश श्रीवास्तव

Image
गंदे दांतों की वजह से खुलकर हंस भी नहीं पाते हैं लोग बलिया। शहर के कुंवर सिंह पेट्रोल पंप के सामने दांत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दीपेश श्रीवास्तव ने मीडिया से वार्ता कर बताया कि पीले दातों को सफेद कैसे बनाएं?और अपनाएं ये घरेलू उपाय,पीले और गंदे दांतों की वजह से कई बार लोग खुलकर हंस भी नहीं पाते हैं। गंदे और पीले दांत चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ देते हैं। क्या आपके दांत भी पीले हो रहे हैं? तो आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जिससे आपके दांत सफेद मोती जैसे चमकने लगेंगे। इससे आपके दांत स्वस्थ और मजबूत भी बनेंगे। डॉक्टर्स दांतों की साफ-सफाई के लिए सुबह और रात में ब्रश करने की सलाह देते हैं। इससे आपके दांत मजबूत और चमकदार बने रहते हैं। हालांकि 2 बार ब्रश करने के बाद भी कुछ लोगों के दांत पीले ही रहते हैं। ऐसे में आप दांतों का पीलापन दूर करने के लिए इन असरदार घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं। दांतों का पीलापन कैसे दूर करें 1- बेकिंग सोडा- अगर आपके दांत बहुत पीले हैं तो दांतों का पीलापन दूर करने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें. बेकिंग सोडा को आपको 10 दिन तक इस्तेमाल करन...

निकली मां काली की भव्य शोभा यात्रा

Image
देवी- देवताओं की झांकियां रही आकर्षण का केंद्र बलिया। सावन माह के अंतिम सोमवारी को महावीर घाट स्थित काली मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: अपने- अपने नियत स्थान पर पहुंची। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ ही विभिन्न प्रकार की झांकियां निकाली गई। सुरक्षा के मद्देनजर जुलूस के साथ-साथ स्थानीय पुलिस फोर्स चल रही थी। इस दौरान मां काली के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। अंत में मां काली स्थान पर पाड़ा का कान काटकर छोड़ दिया गया। नव युवक संघ व मां काली पूजन समारोह के तत्वावधान में सोमवार को महावीर घाट से मां काली की शोभा यात्रा वैदिक मंत्रोच्चार के बाद निकाली गई। शोभा यात्रा महावीर घाट से निकल कर चमन सिंह बागरोड चौराहा होते हुए पशु चिकित्सालय रोड, कासिम बाजार चौराहा होते हुए टाउन हाल रोड, स्टेशन रोड, मालगोदाम रोड, एलआईसी रोड, हनुमानगढ़ी, गुलाब देवी रोड होते हुए पुन: अपने नियत स्थान पर पहुंचा। इस दौरान गांजे-बाजे के साथ ही विभिन्न प्रकार की मां काली समेत अन्य देवी-देवताओं की निकाली गई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान...

रक्तदान करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर डीएम ने किया सम्मानित

Image
जिला अस्पताल में आयोजित हुआ बृहद रक्तदान शिविर बलिया। जिला अस्पताल, बलिया में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी एवं भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में बुधवार को आयोजित बृहद रक्तदान शिविर में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। यहां पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी बलिया के चेयरमैन संजय कुमार गुप्ता ने पौधा देकर जिलाधिकारी का स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने वहां उपस्थित इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्यों और मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य लोगों का आभार जताया और कहा कि रक्तदान से बड़ा पुण्य काम कोई हो ही नहीं सकता।अगर किसी व्यक्ति के रक्तदान से किसी व्यक्ति की जिंदगी बच जाती है तो उसके पूरे परिवार को खुशी होती है। इसीलिए रक्तदान को महादान कहा जाता है। आज जितने भी लोगों ने रक्तदान किया है उनको इस पुनीत कार्य के लिए मैं धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने यह आशा जताई कि जिला अस्पताल में उपलब्ध ब्लड बैंक से बहुत से  जरूरतमंद लोगों की मदद हो सकेगी। उन्होंने रक्तदान करने वाले कुछ लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकार...

विभिन्न मांगो को लेकर शिक्षकों ने दिया धरना

Image
बायोमेट्रिक प्रणाली के विरोध में लामबंद हुए शिक्षक बलिया। भारत एवं उत्तर प्रदेश सरकार की नई शिक्षा नीति 2020, नई पेंशन व्यवस्था एवं बायोमेट्रिक के विरोध में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय संबद्ध महाविद्यालयीय शिक्षक एसोसिएशन (जनकुऑक्टा)  के आह्वान पर बलिया जनपद के महाविद्यालयों के शिक्षक मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित धरना एवं प्रदर्शन में शामिल हुए।  धरने की अध्यक्षता जनकुऑक्टा के अध्यक्ष प्रो. अखिलेश राय और संचालन जनकुऑक्टा के महामंत्री डॉ. अवनीश चंद पांडे ने किया। धरने को संबोधित करते हुए शिक्षकों ने नई शिक्षा नीति की विसंगतियों, नई पेंशन व्यवस्था की खामियों और बायोमेट्रिक प्रणाली की सीमाओं को उजागर किया। शिक्षकों ने राज्य सरकार को चेताया कि अगर सरकार महाविद्यालयों में बायोमेट्रिक प्रणाली लागू करने के फैसले को वापस नहीं लेती है तो इस विरोध को राष्ट्रव्यापी रूप दिया जाएगा। साथ ही, नई शिक्षा नीति 2020 को वापस लेने और नई पेंशन व्यवस्था की जगह पुरानी पेंशन को लागू करने की मांग भी धरने में पुरजोर तरीके से उठाई गई।  जनकुऑक्टा के पदाधिकारियो...