Posts

Showing posts from August, 2025

नव निर्वाचित पदाधिकारियों का पद ग्रहण समारोह संपन्न

Image
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पेंशनर्स एसोसिएशन वाराणसी के पदाधिकारियों का हुआ स्वागत एवं अभिनन्दन वाराणसी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया वाराणसी मुख्य शाखा के प्रांगण में आज दिनांक 31अगस्त दिन रविवार को एक भव्य समारोह में पेंशनर्स एसोसिएशन वाराणसी परिक्षेत्र के त्रिवार्षिक चुनाव में नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक क्षेत्र प्रथम सुधांशु श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार सहायक महाप्रबंधक वाराणसी शाखा उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पेंशनर्स एसोसिएशन लखनऊ मंडल के महामंत्री  अतुल स्वरूप , अध्यक्ष दिनेश चंद्रा, उपाध्यक्ष बी.के.अवस्थी, संयुक्त सचिव के.के.सिहं, एवं संजीव अग्रवाल आदि उपस्थित थे। सभी पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। वाराणसी परिक्षेत्र में पेंशनर्स एसोसिएशन के जोनल सचिव अखिलेश कुमार गौड़, अध्यक्ष वी.के.पाण्डेय, उपाध्यक्ष कैलाश राम, सहायक जोनल सचिव अखिलेश तिवारी, कोषाध्यक्ष छन्नू लाल मौर्य, कार्यकारिणी के सदस्यों में जटाशंक...

केशरवानी वैश्य नगर समिति के अध्यक्ष बने प्रकाश चन्द्र केशरी

Image
महिला समिति की अध्यक्ष चुनी गई पुष्पा केशरी बलिया। शहर के टाउन हॉल बापू भवन में केशरवानी वैश्य नगर समिति बलिया का चुनाव सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिर्जापुर से चलकर बलिया पहुंचे  समिति के प्रदेश अध्यक्ष अशोक केशरवानी ने दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया।  चुनाव को लेकर केशरवानी समाज का उत्साह देखते बन रहा था। समिति के पदाधिकारियों द्वारा समाज की महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों को अंगवस्त्र से सम्मानीत किया गया। समिति के शीर्ष नेतृत्व ने समाज के युवा वर्ग और महिलाओं के कंधे पर केशरवानी समाज को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी। नेतृत्वकर्ताओं ने अध्यक्ष पद पर प्रकाश चन्द्र केशरी को सर्वसम्मति से चुना। वही महामंत्री मोहित केशरी, कोषाध्यक्ष दीपक केशरी, उपाध्यक्ष प्रमोद केशरी, चंदन केशरी, राहुल केशरी, अंकित केशरी, संतोष केशरी, उपमंत्री रंजीत केशरी, प्रकाश केशरी, संगठन मंत्री आशीष केशरी, कार्यालय सचिव कुश जी केशरी, सूचना मंत्री मंजीत केशरी सहित कार्यकारणी के सदस्यों का चु...

जेएनसीयू में तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस का समापन

Image
प्रथम सत्र में रस्साकशी प्रतियोगिता एवं द्वितीय सत्र में निकली साइकिल रैली  बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार एवं कुलपति प्रो संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण में आयोजित हो रहे तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस का समापन रविवार को हो गया। मुख्य कुलानुशासक डॉ प्रियंका सिंह ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  अंतिम एवं तृतीय दिवस के प्रथम सत्र का आयोजन रस्साकशी प्रतियोगिता के साथ प्रारंभ हुआ। जिसमें बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में बढ़चढकर भागीदारी किया। बालक वर्ग की प्रतियोगिता का संयोजन डॉ अभिषेक त्रिपाठी एवं डॉ प्रेमभूषण यादव ने किया वहीं दूसरी तरफ बालिका वर्ग प्रतियोगिता का संयोजन डॉ प्रियंका सिंह एवं डॉ सौम्या तिवारी ने किया। इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस का समापन साइकिल रैली के साथ किया गया। डॉ प्रियंका सिंह ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  संयोजन डॉ विवेक कुमार यादव ने किया। इस संपूर्ण कार्यक्रम का संयोजन एनएसएस का...

निःशुल्क त्वचा एवं बाल स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

Image
शिविर में सौ से अधिक रोगियों की देखी गई ओपीडी, त्वचा व बालों से जुड़ी समस्याओं पर प्राप्त किया परामर्श वाराणसी। पं. दीन दयाल उपाध्याय नगर में निःशुल्क त्वचा एवं बाल स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन रोटरी क्लब ब्लड डोनर्स वाराणसी एटॉमिक क्लिनिक और राइट टूबी ब्यूटीफुल एनजीओ के संयुक्त तत्वावधान में 30 अगस्त दिन शनिवार को किया गया।  पं. दीन दयाल उपाध्याय नगर (पूर्व में मुगलसराय) स्थित होटल स्प्रिंग स्काई में नि:शुल्क त्वचा एवं बाल स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। सुबह 11 से 6 बजेतक चले इस नि:शुल्क शिविर में दोपहर 3 बजे तक 100 से अधिक रोगियों की ओपीडी सफलतापूर्वक देखी गई। शिविर में नगर के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी त्वचा व बालों से जुड़ी समस्याओं का परामर्श प्राप्त किया।  एटॉमिक क्लिनिक की विशेषज्ञ टीम ने नि:शुल्क स्किन व स्कैल्प एनालिसिस कर लोगों को उनकी त्वचा और बालों के स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर एटॉमि क ग्रुप ऑफ क्लिनिक एंड फार्मेसी के निदेशक डॉ. आशीष गुप्ता तथा डॉ. स्नेहा गुप्ता स्वयं मौजूद रहे और रोगियों क...

जेएनसीयू में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Image
प्रथम सत्र में योगाभ्यास पर व्याख्यान एवं द्वितीय सत्र में हुई शतरंज प्रतियोगिता  बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार एवं कुलपति प्रो संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस के अंतर्गत द्वितीय दिवस का उद्घाटन कुलसचिव श्री एस. एल. पाल ने मेजर ध्यानचंद को स्मरण कर पुष्पार्चन किया।  प्रथम सत्र का आयोजन योग पर व्याख्यान एवं योगाभ्यास कर किया गया। इस कार्यक्रम में श्री मुरली मनोहर टाउन पी.जी.कालेज के सहायक आचार्य मुख्य वक्ता डॉ. विवेक सिंह ने कहा कि योग जीवन को बेहतर बनाने के लिए सर्वोत्तम माध्यम है। योग हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य बनाता है। योग की क्रियाओं को बताते हुए विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास कराए गए।  कार्यक्रम के दूसरे सत्र में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका संयोजन डॉ.प्रेमभूषण यादव ने किया। तृतीय सत्र में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका संयोजन डॉ.अभिषेक त्रिपाठी एवं प्रज्ञा बौद्ध ने किया। ...

शिक्षा नीति चुनौतियां एवं संभावनाएं विषयक कार्यशाला संपन्न

Image
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के पाँच वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुई एक दिवसीय कार्यशाला बलिया। सतीश चंद्र महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के पाँच वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा नई शिक्षा नीति चुनौतियां एवं संभावनाएं विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।  इस दौरान मुख्य वक्ता प्राचार्य बैकुंठ नाथ पांडेय ने नई शिक्षा नीति की चुनौतियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रोफेसर देवेंद्र सिंह, डॉ शिवेंदु त्रिपाठी, डॉ अंजू पटेल, डॉ मनीष पांडेय, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बलिया इकाई के अध्यक्ष प्रोफेसर मान सिंह और महामंत्री डॉ संदीप कुमार पांडेय ने अपने अपने विचार रखे। रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Image
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कॉलेज के प्राचार्य डाॅ राजेश्वर कुमार ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन  दुबहर (बलिया)। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को शहीद मंगल पाण्डेय राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें महाविद्यालय की दो टीमें और नगवा इण्टर कालेज की दो टीमें कुल 4 टीमो ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन कालेज के प्रभारी प्राचार्य डाॅ राजेश्वर कुमार जी के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। इस अवसर पर पंकज सिंह सचिव जिला कबड्डी एसोसिएशन बलिया, श्री रवि राय, प्रधानाचार्य, संजय पाण्डेय प्रवक्ता, इण्टर कालेज नगवा, शहीद मंगल पाण्डेय राजकीय महाविद्यालय नगवा के प्राध्यापक गण डाॅ विवेक सिंह, डाॅ दीपक कुमार झा, एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी अभिषेक कुमार, मनीष पाठक , सुनील पाठक, शिवम यादव, विशाल आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला में विजेता महाविद्यालय लक्ष्मी बाई टीम 22 अंक एवं उपविजेता इण्टर कालेज नगवा रेड टीम 14 अंक बनाए। अन्त में डाॅ विवेक सिंह जी ने सभी खिलाड़ियों एवं आगंतुकों का आभार ए...

विद्युत वितरण निगम के निजीकरण का प्रस्ताव लिया जाए वापस

Image
भारतीय मजदूर संघ और अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ ने जिलाधिकारी को सौंपा दस सूत्री ज्ञापन बलिया। भारतीय मजदूर संघ और अखिल भारतीय विद्युत महासंघ  उत्तर-प्रदेश द्वारा उत्तर-प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के जिला-अध्यक्ष सहदेव चौबे के नेतृत्व में पोषित आंदोलन  ज्ञापन के समर्थन में उत्तर-प्रदेश विद्युत मजदूर संघ द्वारा दिनांक- 29-अगस्त दिन शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया।  आयोजित राष्ट्रव्यापी शांतिपूर्ण आंदोलन कार्यक्रम के तहत निम्नलिखित माँगे और विचार एवं कार्यवाही हेतु प्रस्तुत किया गया जिसमें (1)  उत्तर प्रदेश पावर कापरिशन लिमिटेड ‌करा पूर्वाञ्चल एवं दक्षिण्ाच विट्युत वितरण निगम के निजीक्पण का प्रस्ताव व्यापक जनहित एवजी उपभोक्ताओ तथा बिजली कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुये वापस लिया जाये। (2)  25 जनवरी 2000 के समझौते के अनुरूप उप राज्य विद्युत परिषद के विघटन के फालस्वरूप हुई भारी क्षति को देखते हुए उप पावर कारपोरेशन लि, उपजस विद्‌युत निगम लि. उप्र राज्य विद्‌युत उत्पादन निगम लि. उप पारेषण निगम सि और समस्त विद्युत वितरण निगमी का एकीकर...

स्व. कमला देवी की पुण्यतिथि पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

Image
शिविर में 415 लोगों को मिला निःशुल्क उपचार बलिया। शहर के  माफी पिपरा राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर स्थित कमला हेल्थ क्लिनिक एंड डायग्नोस्टिक सेंटर में स्वर्गीय कमला देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ बलिया सीएमएस डा. सुजीत कुमार यादव के द्वारा फीता काटकर साथ ही माता जी की चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। आयोजक डॉक्टर भैया ए.के सिंह ने बताया कि यह कैंप हर साल की तरह इस साल भी हमारी माता जी की पुण्यतिथि के अवसर पर रखा गया है। कैंप करने का मेरा उद्देश्य है कि हर गरीब लोगों को निःशुल्क उपचार मिल सके। साथ ही हमारे यहां अनेकों प्रकार के जांच निःशुल्क किया गया जिसमें 415 लोगों को निःशुल्क उपचार मिला।  साथ ही सैकड़ो लोगों ने नेत्र का जांच निःशुल्क कराया उन्हें चश्मा और दवाइयां भी निःशुल्क दिया गया। साथ में जो मोतियाबिंद के मरीज मिले उन्हें अस्पताल रेफर किया गया। इस दौरान डॉक्टर बी.के तिवारी, अभितेज सिंह, सर्वजीत, अंजली, बृजेश आदि सहयोगी शामिल रहे। रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

हमारे युवा खेल में सामंजस्य एवं समन्यव से बढ़ेंगे आगे: प्रो.संजीत कुमार गुप्ता

Image
खेल दिवस के अंतर्गत जेएनसीयू मे तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय  में खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले तीन दिवसीय खेल दिवस के अंतर्गत आज कार्यक्रम का उद्घाटन संगोष्ठी के माध्यम से किया गया। मुख्य अतिथि माननीय श्री नीरज शेखर राज्य सभा सांसद ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।  श्री शेखर ने कहा कि आज भारत खेल में बहुत अच्छा कर रहा है।  जनपद में योग्यता की कोई कमी नहीं है। हमारे विद्यार्थी अपनी पहचान राष्ट्रीय फलक पर बनायेंगे। ऐसा मेरा पूर्ण विश्वास है। हमारा प्रयास रहेगा कि विश्वविद्यालय में खेल की सभी बुनियादी सुविधा विद्यार्थियों को मिले। इसके लिए मैं अपना पूरा प्रयत्न करूंगा। मेजर ध्यानचंद ने खेल के माध्यम से भारत का नाम विश्वपटल पर स्थापित किया है। उनका खेल के प्रति समर्पण हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। विश्वविद्यालय स्तर पर इस तरह की प्रतियोगिता से नए बच्चे आगे आयेंगे और वे राष्ट्रीय फलक पर अपने जनपद का नाम रोशन करेंगे। मुख्य वक्ता प्रो.फ़ूलबदन सिंह ने कहा कि ज्ञान के साथ ही खेल...

कला उत्सव 2025 में कला की 12 विधाओं में हुई प्रतियोगिता

Image
जनपद के 14 विद्यालयों की कला प्रतिभाओं ने किया प्रतिभाग बलिया। समग्र शिक्षा (माध्यमिक) उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया देवेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देशानुसार कला उत्सव 2025 का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बलिया के सभागार विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रंजनी श्रीवास्तव एवं डॉ. इफ्तेखार खान की देखरेख में संपन्न हुई।  मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने कला की विधाओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखकर अति प्रसन्न हुए तथा सभी प्रतिभागियों को आगे बढ़ाने की शुभकामना दिए। कला उत्सव 2025 के नोडल राजकीय इंटर कॉलेज बलिया के कलाध्यापक डॉ. इफ्तेखार खान ने बताया कि जनपद के 14 विद्यालयों की कला प्रतिभाओं ने प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता कला की 12 विधाओं में संपन्न हुई जिसमें संगीत वादन (शास्त्रीय) एकल में नागाजी व. मा. वि. माल्देपुर के देवेश मणी उपाध्याय। समूह लोकगीत में गुलाब देवी बा. इ. का. की अंजलि, जिया मिश्रा, नवेली गुप्ता, आकांक्षा। संगीत गायन एकल में सनबीम स्कूल अग्रसंडा की वैष्णवी राय रही प्रथम  संग...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Image
सेवा सदन स्कूल कथरिया पर हुई विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं सोहाव (बलिया)। राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन मां सुरसरी सेवा संस्थान द्वारा संचालित सेवा सदन स्कूल कथरिया पर किया गया, जिसके अंतर्गत कबड्डी, कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़, बैडमिंटन, कैरम, चेस, रस्सी दौड़ आदि प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें स्कूल के बच्चे पूरे उत्साह से प्रतिभाग किए।  कार्यक्रम का उद्घाटन सेवा सदन स्कूल कथरिया के प्रबंधक डॉ सुधीर कुमार सिंह ने मेजर ध्यानचंद जी के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस दिवस को वर्ष 2012 में भारत के राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में नामित किया गया। यह दिवस देश के महान खिलाडियों को सम्मान स्वरुप याद करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। राष्ट्रीय खेल दिवस का प्राथमिक उद्देश्य खेल के महत्त्व के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना और दैनिक जीवन में शारीरिक रूप से सक्रिय रहना है। साथ ही मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए बताया कि इन्हें 'हॉकी के जादूगर' के रूप में जाना जाता है इनका जन्म 29 अगस्त, 1905 को उत्तर प्रदेश के वर्तम...

नदी कटान को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता: रामगोविन्द

Image
बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों के मदद की सरकार से मांग  बलिया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रामगोविन्द चौधरी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ के कारण हुए नुकसान के तरफ ध्यान आकृष्ट कराने तथा सरकार द्वारा पीड़ितों के मदद की मांग किया है।                         रामगोविन्द चौधरी  माननीय मुख्यमंत्री जी एवं माननीय जल शक्ति मंत्री जी से निवेदन है कि बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा महाराजपुर नाहर छपरा में सरयू नदी द्वारा हो रही भीषण कटान के रोकथाम के लिए उचित करवाई की जाय। यह क्षेत्र गंभीर संकट का सामना कर रहा है। पिछले पांच वर्षों में लगभग 500 बीघे खेत नदी में बह गए हैं, और दो बस्तियां पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं, जबकि तीसरी बस्ती (महाराजपुर नाहर छपरा) अब खतरे में है। तत्काल कटान रोकथाम उपाय बांध निर्माण, बोल्डर पिचिंग, या अन्य इंजीनियरिंग समाधानों के माध्यम से नदी कटान को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की आवश्य...

सेवा सदन स्कूल कथरिया में हुई श्रीकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता

Image
नृत्य के माध्यम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की सुंदर झांकी की प्रस्तुति सोहाव (बलिया)। स्थानीय ब्लॉक के ग्राम कथरिया में स्थित सेवा सदन स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर श्री कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित किया गया, जिसमें स्कूल के बच्चे श्री कृष्ण और राधा की वेशभूषा में सजधज कर पहुंचे।  बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजन अर्चन कर जन्मोत्सव की कथा सुनाई। राधा और श्री कृष्ण बने बाल गोपालों ने सबका मन मोह लिया। नृत्य के माध्यम से श्री कृष्ण जन्माष्टमी की सुंदर झांकी भी प्रस्तुत की। विद्यालय के प्रबंधक डॉ सुधीर कुमार सिंह ने सभी को उपहार और मैडल देकर सम्मानित किया।  इस दौरान स्कूल की शिक्षिका किरन, रिया गुप्ता, दीप शीखा सिंह, अंजली पांडेय, सोनम, रूबी, प्रणिता, किरन पासवान, अर्चना कश्यप, शबाना खातून,आदि सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों, बच्चों और शिक्षकों को स्कूल की प्रिंसिपल सुमन सिंह ने कार्यक्रम की सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने की बधाई एवं धन्यवाद किया।

वी.के. पाण्डेय बने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पेंशनर्स एसो. के अध्यक्ष

Image
वाराणसी परिक्षेत्र के SBI रिटायर्ड पेंशन कर्मियों का चुनाव संपन्न वाराणसी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पेंशनर्स एसोसिएशन वाराणसी परिक्षेत्र के चुनाव संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी सुनील कुमार सिंह रिटायर्ड सहायक महाप्रबंधक के देख रेख में अखिलेश गौड़ की पूरी टीम ने जीत दर्ज किया। अध्यक्ष पद पर श्री वी.के. पाण्डेय,  उपाध्यक्ष श्री कैलाश राम, जोनल सचिव श्री अखिलेश गौड़ और सहायक जोनल सचिव श्री अखिलेश तिवारी ने विजय प्राप्त किया। इस चुनाव में वाराणसी के अतिरिक्त बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, भदोही, मऊ, सोनभद्र के भी रिटायर्ड बैंक कर्मी ने मतदान किया।  सभी रिटायर्ड बैंक कर्मचारियों ने मतदान में उत्साह से भाग लिया। राजू राय, ओ. पी. सिंह, अजय प्रकाश, एल. सी. पाण्डेय, विपिन राय, राजशेखर, बी. सिंह आदि ने बधाई दी।

राजेश गुप्ता का 106वां रक्तदान कैंसर के मरीज के लिए

Image
41बार रक्तदान के साथ ही 61बार प्लेटलेट्स कर चुके है दान वाराणसी। रोटरी क्लब ब्लड डोनर्स वाराणसी के संस्थापक अध्यक्ष एवं काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुम्ब समिति वाराणसी के संस्थापक सचिव सराय मोहाना कोटवा सारनाथ निवासी राजेश कुमार गुप्ता सेंचुरियन ने बुधवार को अक्षय ऊर्जा दिवस पर लहराता स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल में झारखंड से आए कैंसर से पीड़ित बहन के लिए अपना #106वां डोनेशन #प्लेटलेट्स के रूप में किया।  राजेश गुप्ता #कोविड19 के समय #4बार_प्लाज्मा देने के साथ ही पूर्वांचल के पहले प्लाज्मा डोनर भी है। इस कार्य के लिए इनको उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है और यूनिसेफ उत्तर प्रदेश ने इनको एंबेसडर बनाया था।  #41बार_रक्तदान के साथ ही #61बार_प्लेटलेट्स दान करने के साथ ही ड्यूवल डोनेशन करने वाले पहले रोटेरियन है। वह नहीं चाहते हैं कि किसी भी मरीज की मृत्यु ब्लड के अभाव में न हो। इसलिए वह खुद तो नियमित रक्तदान करते हैं साथ में स्कूल और कॉलेजों में मुहिम चला कर और युवा और युवतियों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का काम करते हैं।  आज के इस ड...

बलिया का यह बलिदान दिवस अपने पूर्वजों के गौरव पूर्ण गाथा को दिलाता है याद

Image
बलिदान दिवस पर नगवा स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धा के फूल चढ़ाकर अमर शहीद को किया नमन दुबहर (बलिया)। बलिया बलिदान दिवस के अवसर पर मंगलवार के दिन 1857 क्रांति के महानायक शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवा स्थित शहीद स्मारक में मंगल पांडेय विचार मंच के लोगों ने श्रद्धा के फूल चढ़ाकर अमर शहीद को नमन किया। मंगल पांडे विचार मंच द्वारा अखार ढाले से स्मारक परिसर तक पदयात्रा निकालकर गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।  गोष्ठी को संबोधित करते हुए मंच के अध्यक्ष कृष्णकांत पाठक ने कहा कि पूरे देश को गौरवान्वित करने वाला बलिया का यह बलिदान दिवस अपने पूर्वजों के गौरवपूर्ण गाथा को स्मरण करने की याद दिलाता है। 1942 में ही बलिया के लोगों ने अंग्रेजी हुकूमत को यह एहसास करा दिया था कि यहां के ज़र्रा-जर्रा में बगावत करने और देश के लिए मर मिटने का जज्बा है। उसके पहले भी 1857 में इसी मिट्टी के लाल शहीद मंगल पांडेय ने भी अंग्रेजी हुकूमत की अत्याचार के खिलाफ अपने बगावती तेवर से उन्हें भलीभांति अवगत कराया और बगावत का बिल्कुल फूंक दिया। इसका नतीजा रहा की 1857 में उठी चिंगारी अंग्रेजों को भ...

द्विवेदी जी ने हिन्दी जगत के वाग्वैभव को वैश्विक क्षितिज पर स्थापित करने का किया प्रयास: डॉ जनार्दन

Image
मनाई गई आचार्य पं० हज़ारी प्रसाद द्विवेदी की 119वीं जयंती दुबहर (बलिया)। धन्य है ओझवलिया की माटी, जहां हजारी प्रसाद द्विवेदी जैसा नर-रत्न जन्म लिया और न केवल जनपद वरन हिन्दी जगत के वाग्वैभव को वैश्विक क्षितिज पर स्थापित करने का हर संभव प्रयास किया। द्विवेदी जी का व्यक्तित्व और उनकी अपार सर्जनात्मक क्षमता किसी को भी चमत्कृत और अभिभूत करने के लिए पर्याप्त है। साहित्यिक प्रदेय की दृष्टि से वे चिन्तन और भावना दोनों ही दृष्टि से महत्वपूर्ण बिंदु पर अवस्थित है।    उक्त विचार बलिया के ख्यातिलब्ध वरिष्ठ साहित्यकार एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ जनार्दन राय ने मंगलवार को ओझवलिया में हिंदी के शीर्षस्थ साहित्यकार आचार्य पं० हज़ारी प्रसाद द्विवेदी की 119वीं जयंती पर व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जो भी हो हिन्दी जगत में निबंध, आलोचना, साहित्येतिहास, उपन्यास और अन्यान्य प्रचलित विधाओं के श्रेष्ठ हस्ताक्षर के रूप में स्थापित वे भारतीय साहित्य के यशस्वी व्यक्तित्व के रूप में याद किए जाएंगे।  वरिष्ठ साहित्यकार श्रीशचन्द्र पाठक ने कहा कि पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मा...

बलिया: 19 अगस्त को रहेगा स्थानीय अवकाश

Image
कार्तिक अमावस्या की छुट्टी निरस्त वरिष्ठ संवाददाता। बलिया। (डीएनएन)। आगामी 19 अगस्त 2025 को मनाए जाने वाले "बलिया बलिदान दिवस" को जिला प्रशासन ने स्थानीय अवकाश घोषित कर दिया है। जिला अधिकारी कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बलिया बलिदान दिवस, 19 अगस्त को स्थानीय अवकाश घोषित कर दिया है, वहीं 21 अक्टूबर 2025 को रहने वाले कार्तिक अमावस्या के स्थानीय अवकाश को निरस्त कर दिया है। अब कार्तिक अमावस्या के दिन सभी कार्यालय एवं शिक्षण संस्थान खुले रहेंगे।     उल्लेखनीय है कि 1942 की अगस्त क्रांति के दौरान 19 अगस्त 1942 को बलिया के निवासियों ने एक व्यापक आंदोलन का आगाज करते हुए अंग्रेजों के शासन से बलिया को मुक्त कराया था। तब बलिया लगभग दो सप्ताह तक अंग्रेजों के शासन से पूरी तरह मुक्त रहा था। इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज बलिया की इस क्रांति की याद में प्रत्येक वर्ष 19 अगस्त को "बलिया बलिदान दिवस" मनाया जाता है।

भारत की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है: संजय शुक्ल

Image
अखंड भारत संकल्प दिवस का भव्यता के साथ किया गया आयोजन बलिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया नगर के विद्यार्थी कार्य विभाग द्वारा गुरुवार 14 अगस्त 2025 को सायं 7 बजे से नगर के टी0डी0 कॉलेज निकट श्री संकट मोचन मंदिर पर अखंड भारत संकल्प दिवस का भव्यता के साथ आयोजन किया गया।  इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्षप्रान्त के प्रान्त संयोजक कुटुम्ब प्रबोधन श्री संजय शुक्ल जी का पाथेय प्राप्त हुआ। सर्वप्रथम नगर संघचालक परमेश्वरनश्री तथा प्रान्त संयोजक कुटुम्ब प्रबोधन श्री संजय शुक्ल द्वारा भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन व स्वयंसेवकों द्वारा रंगोली से बनाये गए अखण्ड भारत के मानचित्र पर सैकड़ों दीप जलाने के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अखण्ड भारत के विषय में बताते हुए मुख्य वक्ता संजय शुक्ल ने कहा कि अखंड भारत का विचार केवल एक भूतकालिक स्मृति या कल्पनालोक नहीं है, बल्कि यह एक संस्कृतिक संकल्प है और यह संकल्प उन लोगों के लिए है जिन्होंने भारत को केवल ‘भूमि’ नहीं, बल्कि ‘माँ’ के रूप में देखा है।  उन्होंने बताया कि अखण्ड भारत केवल एक सपना...