स्वच्छता को अपने स्वभाव एवं संस्कार में अपनाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य: सुशील कुमार द्विवेदी
स्वच्छता अभियान में बढ़ -चढ़ कर किया प्रतिभाग लालगंज (बलिया)। स्वच्छता ही सेवा 2024 अन्तर्गत "स्वभाव स्वच्छता- संस्कार स्वच्छता" की थीम पर शनिवार को विकास खण्ड मुरली छपरा के मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन प्रथम पुरस्कार से सम्मानित मॉडल ग्राम पंचायत हृदयपुर में जनप्रतिनिधियों के साथ आम जनमानस ने भी स्वच्छता अभियान में बढ़ -चढ़ कर प्रतिभाग एवं श्रमदान किया। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) मुरली छपरा (बलिया) के बीoसीo सुशील कुमार द्विवेदी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान के तहत विकास खण्ड मुरली छपरा के सभी 25 गांवों में सर्वाधिक गंदगी वाले चिन्हित दो जगहों अर्थात 50 ब्लैक स्पाट सहित सभी सार्वजनिक स्थलों, मंदिरों, सामुदायिक , विद्यालयों एवं पंचायत भवनों की विशेष साफ-सफाई का कार्य करायी जा रही है। स्वच्छता को अपने स्वभाव एवं संस्कार में अपनाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता का शपथ दिलाते हुए अपील किया कि आप लोग "मेरा कूड़ा -मेरी जिम्मेदारी" का अनुसरण करते हुए कूड़े का ...