Posts

Showing posts from July, 2025

उनके संघर्ष और बलिदान ने लाखों महिलाओं को दी प्रेरणा: रामगोविन्द

Image
मनाई गई पूर्व सांसद स्व. फूलन देवी की पुण्यतिथि बलिया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री रामगोविन्द चौधरी जी ने बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नारायणपुर बघौता में पूर्व सांसद स्व. फूलन देवी जी की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्री रामगोविन्द चौधरी जी ने कहा कि एक गरीब मल्लाह परिवार से उठकर उन्होंने उत्पीड़न, जातिवाद, और पितृसत्ता के खिलाफ अदम्य साहस के साथ लड़ाई लड़ी। चंबल के बीहड़ों से संसद तक का उनका सफर नारी शक्ति और सामाजिक न्याय का प्रेरणादायी प्रतीक है। उनके संघर्ष और बलिदान ने लाखों महिलाओं को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा दी। आज, 25 जुलाई 2025, उनकी 24वीं पुण्यतिथि पर, हम उनके योगदान को याद करते हैं और उनके आदर्शों को जीवित रखने का संकल्प लेते हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री रामबृक्ष चौधरी निषाद जी, संचालनकर्ता श्री मंटू साहनी जी, प्रधान श्री रविशंकर जी, श्री रमेश बिंद जी, प्रधान श्री जितेंद्र जी, प्रधान श्री रोहित जी, श्री सुजीत बिंद,श्री शिवानंद बिंद, श्री राम प्यारे निषाद जी, श्री...

दीमक से बचाव और बरसात में प्लाई की देखभाल जरूरी

Image
इन उपायों से बेड और प्लाई का दीमक एवं बरसात से करे बचाव बलिया। दीमक से बचाव और बरसात के मौसम में प्लाई की देखभाल करना बहुत जरूरी है। यहाँ कुछ सुझाव दिए गए हैं जो आपको अपने बेड और प्लाई को दीमक से बचाने और बरसात में प्लाई को खुलने से रोकने में मदद कर सकते हैं। दीमक से बचाव के लिए सुझाव: 1. सूखा रखें: दीमक को नमी पसंद होती है, इसलिए अपने बेड और प्लाई को सूखा रखें। 2. नियमित जांच करें: नियमित रूप से अपने बेड और प्लाई की जांच करें और दीमक के लक्षणों को पहचानें। 3. दीमकनाशक का उपयोग करें: दीमकनाशक का उपयोग करके दीमक को नियंत्रित किया जा सकता है। 4. लकड़ी का चयन करें: दीमक प्रतिरोधी लकड़ी का चयन करें। बरसात में प्लाई खुलने के कारण: 1. नमी: बरसात में वातावरण में नमी बढ़ जाती है, जिससे प्लाई में नमी आ सकती है और वह खुलने लगती है। 2. आर्द्रता: आर्द्रता के कारण प्लाई के अंदरूनी हिस्से में नमी जमा हो सकती है, जिससे वह खुलने लगती है। बरसात में प्लाई को बचाने के लिए सुझाव: 1. प्लाई को सूखा रखें: प्लाई को सूखा रखने के लिए वातावरण में आर्द्रता को नियंत्रित करें। 2. प्लाई को ...

तीन विद्यार्थियों ने नेट की परीक्षा में हासिल की सफलता

Image
जेएनसीयू के अंग्रेजी विभाग के तीन छात्र/छात्राएं हुए सफल बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के यशस्वी कुलपति प्रो० संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण एवं प्रेरक मार्गदर्शन में अंग्रेजी विभाग के तीन प्रतिभाशाली छात्र/ छात्राओं मोहम्मद फ़ैज़ान, अफसाना परवीन और श्रुति राज तोमर  ने यू०जी ०सी० नेट की पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की है।  इन सभी होनहार छात्र/छात्राओं ने अब पी०एच०डी० में एडमिशन हेतु अहर्ता हासिल कर ली है। उनके इस उल्लेखनीय सफलता पर अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अजय कुमार चौबे समेत विभाग के सभी सहायक आचार्यों डॉ सरिता पांडेय, डॉ दिलीप मद्धेशिया और डॉ नीरज कुमार सिंह ने प्रसन्नता जाहिर कर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। सभी शिक्षकों ने कहा कि इनकी सफलता अन्य छात्र /छात्राओं हेतु प्रेरणास्रोत का कार्य करेंगी। रिपोर्ट: विनय कुमार

लखनऊ में कराटे में छाई बलिया की बहू ऋचा सिंह

Image
मास्टर कैटेगरी में जीता गोल्ड, बढ़ाया जिले का मान बलिया। बलिया की बहू ने लखनऊ में परचम लहराया! बेल्थरा रोड की निवासी ऋचा सिंह ने लखनऊ के चौक स्टेडियम में 19-20 जुलाई को आयोजित वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में मास्टर कैटेगरी का स्वर्ण पदक जीतकर बलिया जिले को गर्व से भर दिया है। घर की जिम्मेदारी और नौकरी के साथ कराटे में स्वर्ण ऋचा सिंह, जो काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के सर सुंदरलाल चिकित्सालय में कार्यरत हैं, ने घर, परिवार और नौकरी की जिम्मेदारी निभाते हुए इस मुकाम को हासिल किया। वे अशोक कुमार सिंह की पुत्रवधू और डॉ. आशुतोष सिंह की पत्नी हैं। उन्होंने कहा, "हर महिला और लड़की को आत्मरक्षा के लिए कराटे जरूर सीखना चाहिए।" कोच की मेहनत और परिवार का साथ बना प्रेरणा उनके कोच अमित उपाध्याय ने बताया कि ऋचा प्रतिदिन दो घंटे कठिन अभ्यास करती हैं, और यही समर्पण उन्हें आगे अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाएगा। वहीं, सासू मां श्रीमती शैल सिंह ने कहा, “ऋचा की जीत समाज को यह संदेश देती है कि बहू और बेटी में कोई फर्क नहीं, बस हौसले को पहचानने की जरूरत ह...

श्रावण मास की द्वितीय सोमवारी पर विशेष-

Image
कैसे हुई शिवलिंग की उत्पत्ति?: डाॅ. गणेश पाठक   स्कंध पुराण में उल्लेख आया है कि - 'लिंगानां च क्रम वक्ष्ये यथावच्छृणुत द्विजा:। सदैव लिंग प्रथमं प्रवचन सर्व कामिकम्। सूक्ष्म प्रणव रूपंहि सूक्ष्म रूप ही निष्कर्म। स्थूल लिंग ही सकलं तत्पंचाक्षर मुच्यते।     अर्थात शिवलिंग का अर्थ ओंकार के स्थूल एवं सूक्ष्म रूपों से है। यह रूप सर्वत्र समाना रूप से व्यापक है।      हम जानते हैं कि ब्रह्मांड अनंत है। उसका न तो आदि है और न ही अंत। ब्रह्माण्ड की सीमा का निर्धारण करना बिल्कुल असंभव है। ब्रह्माण्ड को वलयाकार माना गया है और वही लिंग का भी रूप है। अतः शिवलिंग पूजा की जो परम्परा  प्रचलित है एवं जिसकी प्रतिष्ठा होती है,वह लिंग ब्रह्माण्ड के ही आकार का होता है और वैसा ही शिव लिंग पूजन के काम में आता है।     इस तरह हम देखते हैं कि शिव पुराण एवं लिंग पुराण के आधार पर लिंग का जो वर्णन मिलता है, वह लिंग ब्रह्माण्ड का ही द्योतक है। अतः शिवलिंग को ब्रह्माण्ड का ही आकार समझना चाहिए।     लिंग पुराण के तीसरे अध्याय में कहा गया है कि ' भगव...

अमरनाथ सिंह बने सेवा समिति अखार का अध्यक्ष

Image
असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए समिति का हुआ गठन दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के ग्राम पंचायत अखार में निस्वार्थ भाव से गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए ग्रामीणों द्वारा रविवार के दिन पंचायत भवन अखार पर सेवा समिति अखार का विधिवत गठन सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें अध्यक्ष अमरनाथ सिंह, उपाध्यक्ष लालजी सिंह, सचिव पंचदेव दुबे, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह के अलावा सक्रिय सदस्य के रूप में शैलेश सिंह और पिंटू पासवान का चयन किया गया।  साथ ही यह तय किया गया कि निकट भविष्य में समिति का और विस्तार किया जाएगा। इस मौके पर नव निर्वाचित अध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने कहा कि यह समिति अखार ग्राम पंचायत में जन सहयोग के बल पर जरूरतमंद की मदद करने के लिए तत्पर रहेगी। कहा कि सेवा के कार्य को करने के लिए जरूरी नहीं है कि कोई पद वाला व्यक्ति ही सेवा करेगा सच्ची लगन और निष्ठा हो तो बिना पद वाला व्यक्ति भी लोगों सेवा कर सकता है।  इस संस्था की नींव रखने वाले रणजीत सिंह को समिति का संरक्षक बनाया गया। जिन्होंने कहा कि मनुष्य होने के नाते हम सभी का कर्तव्य है कि हमारे ...

तहसील इकाई के अध्यक्ष चुने गए सुनील द्विवेदी

Image
प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्वी तहसील इकाई का हुआ गठन दुबहर (बलिया)। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्वी तहसील इकाई का गठन रविवार के दिन एस जी पब्लिक स्कूल के सभागार में केंद्रीय पर्यवेक्षक पुष्पेंद्र तिवारी सिंधु की देखरेख में कुशलता पूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें तहसील इकाई पूर्वी के अध्यक्ष पद पर सुनील कुमार द्विवेदी, उपाध्यक्ष संजय सिंह, रविश सिंह, महामंत्री नितेश पाठक, कोषाध्यक्ष अजय पांडेय को सर्वसम्मति से चुना गया।  अपने संबोधन में नव निर्वाचित अध्यक्ष सुनील द्विवेदी ने कहा कि जिस आशा एवं विश्वास के साथ तहसील पूर्वी इकाई के पत्रकारों ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है मैं उनके भावनाओं के अनुरूप कार्य करने का प्रयास करूंगा। साथ ही पत्रकार हित में सबके विचारों का सम्मान  करते हुए और उनके कल्याण के कार्यों को करने में सदा अग्रणी भूमिका में रहूंगा। केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में पधारे पुष्पेंद्र तिवारी सिंधु ने कहा कि कोई भी संगठन इकाइयों के मजबूत और सक्रिय होने से ही कुशलता पूर्वक चलता है, क्योंकि इकाइयां ही संगठन की नींव होती है। मुझे...

महिलाओं के प्रति असंवेदनशील और सांप्रदायिक मानसिकता को दर्शाती हैं: रामगोविन्द

Image
कैराना सांसद पर अभद्र टिप्पणी किए जाने पर जताया कड़ा एतराज बलिया। उतर प्रदेश के कैराना लोकसभा से पार्टी की सांसद इकरा हसन पर करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा अभद्र टिप्पणी किए जाने पर समाजवादी पार्टी ने कड़ा एतराज जताया है।  इस संबंध में सपा के राष्ट्रीय सचिव पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी जी ने कहा कि करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र राणा द्वारा कैराना की सांसद इकरा हसन के खिलाफ की गई टिप्पणी बहुत ही निंदनीय हैं। पूरे सभ्य समाज के लिए अस्वीकार्य और आपत्तिजनक है। यह टिप्पणी न केवल एक निर्वाचित महिला सांसद की गरिमा को ठेस पहुंचाती है, बल्कि यह लैंगिक और धार्मिक आधार पर अपमानजनक भी है, जो सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने वाली है।  राणा का यह बयान कि "मैं इकरा से निकाह कुबूल फरमाता हूँ" और "मैं उन्हें घर नमाज पढ़ने की इजाजत दूंगा" जैसी बातें न केवल व्यक्तिगत अपमान हैं, बल्कि यह महिलाओं के प्रति असंवेदनशील और सांप्रदायिक मानसिकता को दर्शाती हैं। यह किसी भी तरह से सभ्य समाज के लिए सामान्य नहीं है। एक निर्वाचित सांसद, जो एक महिला हैं, के ...

वैश्य वैवाहिक संगोष्ठी में साज- संस्कार

Image
समाज के सैकड़ों लोग नव-बंधन की आशा लिए जुटें वाराणसी। जनपद के मुकिमगंज बाबा गणिनाथ मंदिर की पावन धरती पर पहली बार वैश्य समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए एक भव्य परिचय संगोष्ठी का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बाबा गणिनाथ भक्त मंडल और मध्यदेशीय वैश्य महा सभा के संयुक्त तत्वावधान में संत बाबा गणिनाथ महाराज जी के मंदिर प्रांगण, मुकिमगंज में किया गया, जहां समाज के सैकड़ों लोग नव-बंधन की आशा लिए जुटें।  मुख्य अतिथि गोपाल प्रसाद गुप्ता जी समाज सेवी और विशिष्ट अतिथि उद्योगपति राजेंद्र प्रसाद गुप्ता जी रहे। कार्यक्रम संयोजक लोकेश शाह तथा सह संयोजक मनीष कुमार गुप्ता थे। बनारस के अलावे पूर्वांचल सहित गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, दिल्ली के विवाह योग्य लड़कों एवं लड़कियों के माता पिता की उपस्थिति रही। बाबा गणिनाथ जी की पूजा एवं श्रृंगार से आरंभ हुआ। इस आयोजन मे मध्यदेशीय वैश्य समाज की एकता, परंपरा और आधुनिक सोच का सुंदर संगम देखने को मिला। मुख्य अतिथि समाजसेवी श्री गोपाल प्रसाद गुप्ता, जिनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे श्री राजे...

पिता के पुण्यतिथि पर करके 105वां रक्तदान

Image
रोटेरियन की जान में आई जान वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी ब्लड डोनर्स के संस्थापक अध्यक्ष रोटेरियन राजेश कुमार गुप्ता (सेंचुरियन) ने अपने पिता के चौथे पुण्यतिथि पर लहुराबीर स्थित IMA के रक्त सेंटर पर अपना 105 वां डोनेशन प्लेटलेट्स के रूप में दिया।  बताते चले कि कोटवा सराय मोहाने निवासी राजेश कुमार गुप्ता काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुम्ब समिति के संस्थापक सचिव एवं रोटरी अंतराष्ट्रीय मंडल 3120 के ब्लड डोनेशन चेयरमैन भी है। गवर्नर डॉक्टर आशुतोष अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश में रक्तदान के लिए विशेष दायित्व सौंपा है। आज उन्होंने रोटरी क्लब वाराणसी नॉर्थ के एक रोटेरियन के लिए अपना प्लेटलेट्स डोनेट किया।  आज के इस नेक कार्य हेतु डॉक्टर आशीष गुप्ता, नागेंद्र जायसवाल, रत्ना बागची, सह मंडलाध्यक्ष अमर अग्रवाल, क्लब के GSR प्रशांत नागर, के आर के अध्यक्ष नीरज पारिख, सह सचिव नमित पारिख, उपाध्यक्ष प्रशांत गुप्ता, धीरज मल्ल, प्रदीप इसरानी, केशव जलान, निधि देव अग्रवाल, आशीष गुप्ता, अमित गुजराती, अभिनव टकसाली, अभ्रज्योत राय, विभोर मोगा आदि सदस्यों ने शुभकामनाएं दी।

HIDAYAH INSTITUTE OF PERSONAL GROWTH का भव्य शुभारंभ

Image
आजम संर के द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया बलिया। नगर के गड़वार रोड में HIDAYAH INSTITUTE OF PERSONAL GROWTH का आजम संर के द्वारा फीता काटकर भव्य शुभारंभ किया गया। यहां पर 3-महीने के व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का शिक्षा दिया जाता है। इस कार्यशाला में सार्वजनिक भाषण कौशल, संचार कौशल, बुनियादी बोली जाने वाली अंग्रेजी, आवाज और लहज़ा, आत्मविश्वास निर्माण, चरित्र निर्माण, समूह चर्चा, आवाज मॉड्यूलेशन अभ्यास और सुनने और बोलने के सत्र जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। कार्यशाला के प्रमुख विशेषताएं: - *सार्वजनिक भाषण कौशल*: प्रभावी ढंग से बोलने और अपने विचारों को व्यक्त करने की कला सीखें। - *संचार कौशल*: व्यक्तिगत और पेशेवर संबंधों में सुधार के लिए संचार कौशल का विकास करें। - *आत्मविश्वास निर्माण*: अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए तकनीकें सीखें। - *चरित्र निर्माण*: अपने चरित्र को विकसित करने और अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में सुधार करने के लिए काम करें। कार्यशाला में कौन शामिल हो सकता है? - 6वीं से 12वीं कक्षा ...

पीजीडीजेएमसी में नामांकन हेतु करे आवेदन

Image
नामांकन हेतु आवेदन करना होगा ऑनलाइन  बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया में  सत्र 2025-26 हेतु प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन करने हेतु नीचे दिए प्रक्रिया को अपनाए। 🔰 पंजीकरण (JNCUURN) करना अनिवार्य है 📝 पंजीकरण की प्रक्रिया (JNCUURN): 🔗 विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाएं: 👉 http://jncuadm.samarth.edu.in 🖱️ "Click here for Jananayak Chandrashekhar University Registration Number" लिंक पर क्लिकऐ। करें। ➕ “New Registration” पर क्लिक करके Login ID बनाएं। 📧 पंजीकरण केवल एक सक्रिय ईमेल ID से किया जाएगा। ⚠️ एक ईमेल ID से सिर्फ एक बार पंजीकरण संभव है। 🔐 बनाए गए Login ID और Password को सुरक्षित रखें। 👤 लॉगिन करके अपना पूरा विवरण (नाम, माता-पिता का नाम, ईमेल आदि) भरें। 💳 ₹100/- का भुगतान ऑनलाइन Payment Gateway से करें। ⏳ यदि भुगतान कट जाए और "Successful" न हो, तो 48 घंटे तक दोबारा प्रयास न करें। ✅ भुगतान सफल होते ही JNCUURN नंबर जनरेट हो जाएगा। 📄 इसे नोट कर लें और प्रिंट निकालें। 🏫 प्रवेश के समय JNCUURN नंबर महाविद्यालय में प्रस्तु...

चंद्रशेखर जी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रख जनसेवा को बनाया अपना जीवनधर्म: रामगोविंद

Image
मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की पुण्यतिथि बलिया। वैचारिक तथा सामाजिक परिवर्तन की राजनीति के प्रबल समर्थक, समाजवाद के अग्रदूत महान पद यात्री पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की पुण्यतिथि पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के आवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। जिसमे उपस्थित लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया।  इस मौके पर अपने संबोधन में चंद्रशेखर जी के शिष्य पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि चंद्रशेखर जी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए जनसेवा को अपना जीवनधर्म बनाया। लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित लोकतंत्र को सशक्त बनाने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। लोकतांत्रिक संस्थाओं की मर्यादा और व्यक्तिगत संबंधों के निर्वहन की क्षमता उनकी विशेषता थी। सत्य के साथ दृढ़ता से खड़ा रहने के कारण कई बार उन्हें अकेला भी खड़ा होना पड़ा फिर भी वह अपने सिद्धांतों से नहीं डिगे। सांप्रदायिकता के खिलाफ आजीवन मुखर रहने वाले चंद्रशेखर के विचारों को आत्मसात करके ही कट्टरवा...

गो सेवा से बड़ी नहीं है कोई और सेवा: रमाकांत

Image
पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में गोसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने कही उक्त बाते बलिया। गो सेवा से बढ़ कर दुनिया में कोई और सेवा नहीं है। गाय के शरीर, उसके दूध, दही, घी, गोबर व गो मूत्र से आम जन की सेहत भी सुधरती है। पर्यावरण भी शुद्ध होता है। यह बातें रविवार को शहर के पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में गोसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने कही। उन्होंने कहा कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि गायों का संरक्षण व संवर्धन किया जाय। गोमूत्र के लाभों के बाबत जानकारी देते हुए कहा कि गो मूत्र औषधीय गुणों से युक्त होता है। इसके उपयोग से हृदय रोग से निजात मिलती है। मनुष्य को पेशाब में होने वाली परिशानियां भी दूर होती है तथा गोमूत्र के सेवन से धमनियों में रक्त का दबाव स्वाभाविक होने लगता है। यही नहीं इसके सेवन से भूख बढ़ती है। पुराने चर्म रोग दूर होते हैं तथा अनेकों बीमारियों में यह लाभदायक है। बताया कि गाय के गोबर पर वैज्ञानिकों द्वारा किए गए रिसर्च के बाद जानकारी दी गई कि वायुमंडल में प्राणवायु आक्सीजन की अधिकतम मात्रा 21 प्रतिशत है। भारत के किसी भी गांव में 18 से 19 प्रतिशत से ज्याद...

विद्यालयों के मर्जर के खिलाफ आंदोलन को सीनियर बेसिक शिक्षक संघ ने दिया समर्थन

Image
संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष एवं महामंत्री द्वारा इस संबंध में समर्थन पत्र किया गया है जारी बलिया। उ त्तर प्रदेश सरकार द्वारा विद्यालयों के मर्जर के खिलाफ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन का उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ पूर्ण रूप से समर्थन करता है। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष एवं महामंत्री द्वारा इस संबंध में समर्थन पत्र उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री को पत्र लिखकर समर्थन से अवगत कराया गया है और कहा गया है कि स्कूल मर्जर शिक्षक एवं शिक्षा विरोधी निर्णय हैं।      उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी ने प्रेस को पत्र की कापी और विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि पूरे प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक संघ के साथ समन्वय बनकर आंदोलन में शतप्रतिशत भागीदारी हेतु सभी प्रांतीय पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है।

बंधन बैंक के नए शाखा का भव्य शुभारंभ

Image
शहर के जापलिगंज नया चौक के समीप खुला नया शाखा बलिया। के जापलिगंज नया चौक के समीप बंधन बैंक का शुभारंभ परिवहन मंत्री के भाई धर्मेंद्र सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्लस्टर पियूष बीजेपीय व क्षेत्र प्रबंधक अनुराग श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। बैंक द्वारा सुविधाएं बैंक के मैनेजर ने बताया कि अब बैंक ग्राहकों के लिए अनेकों सुविधाएं देगी, जिसमें गोल्ड लोन की सुविधा भी शामिल है। बैंक का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करना है। उद्घाटन समारोह उद्घाटन के दौरान बैंक के समस्त कर्मचारी, मैनेजर आशीष शुक्ला, राजीव सिंह, अमरिंदर सिंह, विनय कुमार सिंह, राकेश सिंह और सैकड़ों की संख्या में ग्राहक मौजूद रहे। रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में एक पेड़ माँ के नाम अभियान का हुआ आयोजन

Image
पेड़ लगाने से ज्यादा बचाना है जरुरी: डीएम बलिया। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय  प्राचार्य, उदय कुमार सिंह के द्वारा विद्यालय परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करना था। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।  सभी ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। इस दौरान छात्रों ने अपनी-अपनी माताओं के नाम पर पौधे लगाकर उन्हें समर्पित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने इस अवसर पर कहा, “एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व के महत्व को दर्शाता है। हम सभी को पेड़ लगाने और पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए।” इसका उद्देश्य छात्रों में पर्यावरणीय जिम्मेदारी विकसित करना है। इस पहल के तहत छात्र व्यावहारिक अनुभव से पेड़ों, स्थिरता और प्रकृति के संरक्षण का महत्व सीखते हैं। यह उन्हें अपने आस-पास के पर्यावरण की देखभाल करने और पर्यावरण अनु...

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीएम ने गोंड जाति प्रमाण पत्र जारी करने का दिया निर्देश

Image
गोंड समुदाय के लोगों ने राजपत्र शासनादेश के अनुपालन हेतु दिया आवेदन बलिया। सदर मॉडल तहसील पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह जी की अध्यक्षता में शनिवार को हुए मुख्य सम्पूर्ण समाधान दिवस पर गोंड समुदाय के लोगों ने राजपत्र शासनादेश के अनुपालन में गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु आवेदन जिलाधिकारी के हाथों में सौंपा।  इस दौरान जिलाधिकारी ने माइक उठा कर तहसीलदार सदर को निर्देशित करते हुए कहे कि जिन लोगों का साक्ष्य सबूत सही है उनका गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी करें। तब तहसीलदार कहे कि ठीक है। अब देखना है कि जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र लेखपाल व तहसीलदार द्वारा जारी करना प्रारंभ किया जाता है या नहीं। इस दौरान श्रीपति गोंड, कुंवर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्र संघ के पूर्व महामंत्री रंजीत गोंड निहाल, अरविंद गोंडवाना, सुरेश शाह, शिवजी गोंड, कमलेश गोंड, सुदेश शाह, कृष्णा गोंड, अवधेश गोंड प्रमुख रूप से रहे।

जाति प्रमाण पत्र जारी करना शुरू नहीं हुआ तो होगा विशाल प्रदर्शन सामूहिक आमरण अनशन

Image
गोंड जाति प्रमाण पत्र जारी कराने के लिए तय की गई आंदोलन की अगली रणनीति बलिया। एक जुलाई को धरना प्रदर्शन के 156 वें दिन देर शाम जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह जी ने सिटी मिजिस्ट्रेट को धरना स्थल पर भेज कर आंदोलनकारियो को अपने कक्ष में बुलवाए तथा वार्ता के दौरान कहे कि शासनादेश के क्रम में गोंड अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र निर्गत किया जायेगा तथा धरना प्रदर्शन को समाप्त कर देने की बात कहे। तत्पश्चात जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी भारी पुलिस बल के साथ धरना स्थल पर पहुंचकर टेंट, मंच हटवाने का काम किये।  इस दौरान ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज शाह ने आक्रोश ब्यक्त करते हुए कहा कि 156 दिन से लगातार धरना प्रदर्शन तथा क्रमिक अनशन जारी रहा। इसके बावजूद भी राष्ट्रपतीय राजपत्र शासनादेश के अनुपालन में गोंड अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र निर्गत करने के बजाय जिला प्रशासन द्वारा पुलिस प्रशासन के बलपर जबरन धरना को हटवा कर संवैधानिक लोकतांत्रिक आंदोलन का गला घोटने का काम किया जा रहा है।  2 जुलाई को कलेक्ट्रेट मॉडल ...

साहित्यकारों एवं व्यापारी नेता ने पौधरोपण कर मनाया जन्मदिन

Image
छात्र सहायता समिति के तत्वावधान पौधरोपण कर की गई दीर्घायु की कामना बलिया। छात्र सहायता समिति, बलिया (उत्तर प्रदेश) के तत्वावधान में पर्यावरण संकल्प एवं महा वृक्षारोपण अभियान के द्घारा पाँच लाख पौधरोपण के अगले क्रम में एक जुलाई दिन मंगलवार को शहर के हनुमानगढ़ी मंदिर के बगल में स्थित जुबली पाठशाला एवं प्राथमिक विद्यालय कमला नेहरू नगर क्षेत्र बलिया में पौधरोपण किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार शिव कुमार सिंह कौशिकेय एवं लाल साहब सत्यार्थी तथा व्यापारी नेता अशोक कुमार गुप्ता का जन्मदिन पौधारोपण कर मनाया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री सर्वदमन कुमार राजू ने जन्मदिन की बधाई देते हुए उन सभी के दीर्घायु की कामना की। वही जन्मदिन के उपलक्ष्य में पौधारोपण अभियान में सहभागिता निभाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।   इस अवसर पर मुख्य रूप से आनंद वर्मा जी (अध्यापक),  पियूष उपाध्याय जी (अध्यापक), अनुज पांडे (अध्यापक),  एस एन त्रिपाठी जी (प्रधानाचार्य),  रजनीश जायसवाल जी, नवीन वर्मा जी, छोटेलाल जी,...