Monday, November 3, 2025

वाद विवाद प्रतियोगिता में इतिहास विभाग की शांभवी ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

"सरदार पटेल और पंडित नेहरू: व्यक्तित्व, विचार और योगदान" विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता संपन्न
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण में  सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर इतिहास और राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में "सरदार पटेल और पंडित नेहरू: व्यक्तित्व, विचार और योगदान" विषय पर एक वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

इस प्रतियोगिता में अलग अलग विभाग से छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, सरदार पटेल और पंडित नेहरू जी के छायाचित्र पर निदेशक शैक्षणिक डाक्टर पुष्पा मिश्रा और शिक्षक द्वारा  पुष्प अर्पित कर किया गया। वाद विवाद प्रतियोगिता मे छात्रों ने सरदार पटेल और पंडित नेहरू जी के विचारों, और उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की और राष्ट्र  निर्माण मे उनकी भूमिका पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने दोनों के योगदान को उजागर करते हुए उनके व्यक्तित्व के अंतर पर प्रकाश डाला।

उक्त प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में डॉ मनोज कुमार और डॉ प्रवीण नाथ यादव रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान इतिहास विभाग की शांभवी ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर इतिहास विभाग के आनंद और शाश्वत रहे और तृतीय स्थान राजनीति विज्ञान के अनिकेत ने प्राप्त किया।

प्रतियोगिता का सफल संचालन डॉ शैलेन्द्र सिंह, इतिहास विभाग ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ अनुराधा राय द्वारा किया गया।
रिपोर्ट: विनय कुमार 

No comments:

Post a Comment

गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी करने हेतु एसडीएम बांसडीह को सौंपा पत्रक

उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर्ती आई है जनजाति प्रमाण पत्र जारी करो के लगे जोरदार नारे.... बांसडीह (बलिया)। उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर...