Monday, November 3, 2025

जेएनसीयू की गृह विज्ञान की छात्राओं द्वारा वृद्धाश्रम का शैक्षिक भ्रमण

छात्राओं ने आश्रम की सामान्य एवं विशिष्ट व्यवस्थाओं से संबंधित विषय की ली जानकारी
बलिया। कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के निर्देश के अनुपालन में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय  की गृह विज्ञान विभाग (मानव विकास एवं आहार एवं पोषण) की प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं द्वारा सोमवार को वृद्धाश्रम का शैक्षिक भ्रमण किया गया। 

छात्राओं द्वारा सभी वृद्धों के साथ सामान्य बातचीत की गयी एवं उनकी दिनचर्या के विषय में जानकारी प्राप्त की गयी। छात्राओं ने आश्रम की  सामान्य एवं विशिष्ट व्यवस्थाओं से संबंधित विषय की जानकारी भी ली। वृद्धजन ने छात्राओं से अपने अनुभव एवं ज्ञान को साझा किया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं में संवेदी बौद्धिकता एवं  सामाजिक उत्तरदायित्व की समझ का विकास करना रहा। इस तरह के कार्य समाज में बढ़ रही मानसिक एवं सामाजिक विकृतियों को कम करने एवं भविष्य में समाज को बेहतर नागरिक देने में सहायक होंगे। 

गृह विज्ञान विभाग की प्राध्यापिकाओं डॉ. रंजना मल्ल, डॉ. संध्या, डॉ. सौम्या एवं डॉ. तृप्ति तिवारी के निर्देशन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
रिपोर्ट: विनय कुमार

No comments:

Post a Comment

सदभाव समाज सेवा समिति परिवार ने धूमधाम से मनाई लोहड़ी

एक दूसरे को दी लोहड़ी और मकर संक्रांति की बधाई बरेली। फसल कटाई के बाद किसानों की खुशी और नई शुरुआत का प्रतीक लोहड़ी पर्व सदभाव स...