Sunday, January 1, 2023

स्टाल लगा यूपी-112 के बारे में नागरिकों को किया गया जागरुक

यूपी-112 द्वारा ज़िले में आपातकालीन स्थिति में नागरिकों को तत्काल पहुँचायी जाती है सहायता
बलिया। मुख्यालय यूपी 112 के आदेश क्रम में पुलिस अधीक्षक बलिया राजकरन नय्यर के निर्देशन में चलाए जा रहे यूपी-112 के जागरूकता कार्यक्रम के तहत दिनांक 30/31.12.2022 को जनपद बलिया के रेलवे स्टेशन पर स्टाल लगाकर लोगों को पम्पलेट देते हुए यूपी 112 से सम्बन्धित जानकारी दी गयी। 

 इसी क्रम में आज नव वर्ष के अवसर पर आम नागरिकों को उत्तर प्रदेश पुलिस की विभिन्न जनोपयोगी सेवाओं से जागरुक करने के उद्देश्य से जनेश्वर मिश्र पार्क थाना सुखपुरा जनपद बलिया  में  स्टाल लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। इस नव वर्ष के अवसर पर नव संकल्प उठाएँ, दूसरों की मदद को आगे आएँ, इस संदेश के साथ यूपी-112 के कर्मियों ने स्टाल पर नागरिकों को पुलिस की सेवाओं से जागरुक किया और साथ ही साथ पुलिस कर्मियों ने बुजुर्गों और महिलाओं से भी संवाद कर उनसे 112 की सवेरा और नाईट एस्कॉर्ट  व अन्य सेवाओं की जानकारी साझा की। इस मौक़े पर यूपी-112 द्वारा मित्र पुलिसिंग का संदेश दिया गया और बताया कि पुलिस कैसे मित्र बनकर मदद करती आ रही है।

यूपी पुलिस की आपातकालीन सेवाओं ने लोगों विशेषकर बच्चों को इस बारे में जागरूक करने के लिए अपने दो-पहिया और चार-पहिया वाहन पीआरवी भी तैनात किये, जिससे नागरिक जान सकें के आपातक़ालीन सेवा कैसे काम करती हैं। बच्चों की कॉमिक बुक में घटनाओं के माध्यम से 112 की योजनाओं की जानकारी दी गयी है। कॉमिक में छोटे- छोटे स्लोगन जैसे- 
“डरने की नहीं है बात, 112 है आपके साथ”, 
“फोन उठायें, 112 मिलायें” 
लिखे गए हैं। जनपद के नागरिकों ने मित्र पुलिस के इस रूप को जमकर सराहा। 

रिपोर्ट: असगर अली

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...