Thursday, September 15, 2022

भारतीयों को एकता के सूत्र में पिरोती है हिंदी

हिंदी दिवस के अवसर पर सेवा सदन स्कूल, कथरिया पर आयोजित हुई गोष्ठी 
बलिया। माँ सुरसरी सेवा संस्थान द्वारा संचालित सेवा सदन स्कूल, कथरिया पर विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के प्रबंधक और जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर डॉ सुधीर कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

डॉ सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी महज भाषा नहीं बल्कि यह हम सभी के मन की भाषा है। यह मन के बंद ताले को खोल सकती है। हमारी आत्मा और ज्ञान का पथ बोल सकती है। यह महज भाषा नहीं बल्कि भारतीयों को एकता के सूत्र में पिरोती है। यह दुनियाभर के भारतीयों को भावनात्मक रूप से एक साथ जोड़ने का काम करती है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस  मनाया जाता हैं, क्योंकि संविधान सभा में 14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था। वहीं 14 सितंबर 1953 में राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के सिफारिश के बाद से प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हमारी मातृ भाषा को राष्ट्र भाषा का दर्जा दिया गया था।

 इस दौरान मोहित यादव, सुनैना सिंह, भोला नाथ यादव, अंजली कनौजिया, प्रभुनाथ राजभर सहित सभी अघ्यापकगण और छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे। संचालन स्कूल के हिंदी के अध्यापक अशोक कुमार सिंह ने तथा आभार स्कूल की प्रिंसिपल सुमन सिंह ने किया।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...