Monday, May 2, 2022

अस्थमा दिवस (तीन मई) पर विशेष

वयस्को की भांति बच्चों में भी अस्थमा एक गम्भीर समस्या: डॉ अविनाश उपाध्याय
बलिया। अस्थमा वयस्को की भांति बच्चों में भी एक गम्भीर समस्या है। यह एक एलर्जिक प्रक्रिया है जो जेनेटिक या एनवायर्नमेंटल हो सकती है।

जिला अस्पताल बलिया के नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ (एम डी पीडियाट्रिक्) डॉ अविनाश उपाध्याय ने रोग के  लक्षण के संबंध में बताया कि इसमें बच्चों को बुखार व खाँसी के साथ साथ सांस लेने में तकलीफ व सांस लेने पर आवाज आ सकती है। बच्चा सुस्त पड़ जाता है। बच्चे को प्रायः थकान सी हो जाती है। मौसम परिवर्तन के साथ इसका प्रकोप और भी बढ़ जाता है। विशेष कर ठंडी के बाद मार्च और अप्रैल में यह समस्या और भी बढ़ जाती है। बचाव धूल, धुआँ, ठण्डे पेय व भोज्य पदार्थों से दूर रहें।

उपचार
डॉ उपाध्याय ने कहा कि बच्चे के उपचार हेतु नजदीकी बाल रोग विशेषज्ञ से सम्पर्क करें व उचित दिशा निर्देश का पालन करें।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...