Tuesday, May 4, 2021

राज्य में 15 मई तक के लिए बढ़ा लॉकडाउन

स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को निःशुल्क मास्क व सेनिटाइजर उपलब्ध कराने की घोषणा
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने लॉकडाउन को लेकर आज बड़ा फैसला किया है। पूरे छत्तीसगढ़ में बघेल सरकार ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी है। हालांकि, इस लॉकडाउन में कुछ चीजों में रियायतें भी दी गई हैं। राज्य में 15 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मितानिनों की मांग पर निःशुल्क मास्क व सेनिटाइजर उपलब्ध कराने की घोषणा है। छत्तीसगढ़ में 15 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। इस अवधि में बस्तर संभाग के लिए विशेष हिदायत है कि वहां नया वेरिएंट मिला है जिसका फैलना बेहद ख़तरनाक है, इसलिए वहां लॉकडाउन सख़्ती से लागू किया जाए और सीमा पूरी तरह सील कर दी जाए। रायपुर और दुर्ग दो ऐसे शहर हैं जहां दोनों श्रेणियों की छूट उपलब्ध होगी। हालांकि, पूरे प्रदेश में रविवार को सख़्ती से लॉकडाउन होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को बस्तर व सरगुजा संभाग के मितानिनों व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की वर्चुअल बैठक के दौरान मितानिनों की मांग पर सभी मितानिनों व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को निःशुल्क मास्क व सेनिटाइजर उपलब्ध कराने की घोषणा की है। उन्होंने मितानिनों व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को हैंड सेनिटाइजर और मास्क की निःशुल्क उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टरों को दिए हैं।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि फील्ड विज़िट के समय मितानिन और स्वास्थ्य कार्यकर्ता  मास्क और सेनिटाइजर का अवश्य उपयोग करें। कोरोना मरीज का ऑक्सीजन लेवल और पल्स रेट चेक करते समय मितानिन स्वयं की सुरक्षा और सैनिटाइजेशन का भी ध्यान रखें। गांव में भ्रमण के दौरान मास्क लगाएं और लोगों को भी मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...