Saturday, December 6, 2025

डॉ.अंबेडकर ने कभी भी अपने मूल्यों और सिद्धांतों के साथ नहीं किया समझौता: डॉ. प्रवीण नाथ यादव

जेएनसीयू में डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में राजभवन के निर्देशानुसार तथा कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण व मार्गदर्शन में भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर, विश्वविद्यालय परिसर स्थित, आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी अकादमी भवन में  संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय-"राष्ट्र निर्माण में डॉक्टर अंबेडकर की भूमिका" रहा।

इस मौके पर मुख्य वक्ता डॉ. प्रवीण नाथ यादव ने बताया कि भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर अंबेडकर का व्यक्तित्व अपने आप में संघर्ष की एक विशाल गाथा है। उन्होंने कभी भी अपने मूल्यों और सिद्धांतों के साथ समझौता नहीं किया। उनके लिए राष्ट्र सर्वप्रथम था। उनके त्याग और बलिदान के कारण ही आज विश्व के प्रत्येक देश में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को नमन किया जा रहा है। आज के दिन हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने देश तथा समाज में समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व को स्थापित करने का प्रयास करेंगे, यही हमारी बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर परिसर के छात्र/छात्राओं ने भी अपने ओजस्वी विचारों का प्रदर्शन किया। संगोष्ठी का संयोजन डॉ छबिलाल, सहायक आचार्य, राजनीति विज्ञान विभाग और डॉ लाल विजय सिंह, एन एस एस, प्रभारी, विश्वविद्यालय इकाई ने किया। संगोष्ठी का संचालन डॉ छबिलाल व धन्यवाद डॉ लाल विजय सिंह ने प्रेषित किया।

 कार्यक्रम के दौरान निदेशक  शैक्षणिक डॉ पुष्पा मिश्रा,चीफ प्राक्टर डॉ प्रियंका सिंह,डॉ रंजना मल्ल, डॉ दिलीप मद्धेशिया, मिस रूबी विश्वास, शशि प्रकाश व अन्य प्राध्यापकगण के साथ-साथ विभिन्न विभागों के छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विनय कुमार

No comments:

Post a Comment

सदभाव समाज सेवा समिति परिवार ने धूमधाम से मनाई लोहड़ी

एक दूसरे को दी लोहड़ी और मकर संक्रांति की बधाई बरेली। फसल कटाई के बाद किसानों की खुशी और नई शुरुआत का प्रतीक लोहड़ी पर्व सदभाव स...