Monday, December 1, 2025

एड्स के रोकथाम एवं जागरूकता के महत्व पर डाला गया प्रकाश

जे.एन.सी.यू. में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के रेड रिबन क्लब और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य एड्स के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना और इससे संबंधित भ्रांतियों को दूर करना था।

कार्यक्रम का सफल आयोजन विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता जी के संरक्षण और निदेशक शैक्षणिक डॉ. पुष्पा मिश्रा के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर रेड रिबन के संयोजक डॉ संजीव कुमार ने  एड्स से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की और उपस्थित छात्रों व शिक्षकों के बीच इस रोग की रोकथाम और जागरूकता के महत्व पर प्रकाश भी डाला। कार्यक्रम में  बताया कि एड्स एक गंभीर बीमारी है, लेकिन सही जानकारी और सावधानी बरतने से इसे फैलने से रोका जा सकता है। कार्यक्रम में  छात्रों द्वारा  'एड्स हटाओ, समाज बचाओ', 'जानकारी ही बचाव है', और 'स्वस्थ जीवन, स्वस्थ समाज' जैसे नारों के साथ जनजागरण किया। रैली ने छात्रों के बीच एड्स के प्रति जागरूकता पैदा करने का कार्य किया।

इस अवसर पर एक पोस्टर प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने वाले संदेशों को प्रदर्शित किया गया। पोस्टर प्रदर्शनी  की छात्रों एवं उपस्थित दर्शकों द्वारा सराहना की गयी। उक्त कार्यक्रम में एन० एस० एस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. लाल विजय सिंह, रेड रिबन क्लब के संयोजक डॉ. संजीव कुमार और विश्वविद्यालय  के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विनय कुमार

No comments:

Post a Comment

खरवार जाति के व्यक्तियों का जाति प्रमाण पत्र सुगमता पूर्वक हो जारी

बलिया सदर तहसीलदार से मिले खरवार समाज के लोग बलिया। खरवार जनजाति संघर्ष मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश संरक्षक राघवेंद्र प्रताप ख...