दहेज‑प्रथा के खिलाफ जागरूकता का महाक्रंभ
बलिया। डाक बंगला, बलिया में आज “राष्ट्र संघ विश्व शांति मिशन” के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुमार यादव ने प्रेस वार्ता आयोजित की। इस अवसर पर उन्होंने मिशन के आगामी कार्यक्रम – 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के रमाबाई पार्क में आयोजित होने वाले विशाल सामूहिक विवाह समारोह के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
श्री यादव ने कहा कि मिशन के संस्थापक/निदेशक सुरेंद्र कुमार गुप्ता का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के लोगों को प्रेम, एकता और सच्चाई के साथ जोड़ना है। उन्होंने बताया कि इस सामुहिक विवाह का प्रमुख लक्ष्य दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या, महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हिंसा जैसी सामाजिक बुराइयों को समाप्त करना है।
विनय कुमार यादव ने कहा, “दहेज प्रथा हमारे घरों में अशांति का कारण बन रही है। बेटियों, बहनों और बहुओं को आत्महत्या, हत्या और अत्याचार का सामना करना पड़ रहा है। इस विशाल सामूहिक विवाह के माध्यम से हम इन बुराइयों पर लगाम लगाने और समाज में जागरूकता पैदा करने का प्रयास करेंगे।”
समारोह की रूपरेखा के अनुसार, 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के रमाबाई पार्क में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों और स्थानीय प्रशासन के सहयोग की अपेक्षा की गई है और सहयोग भी प्राप्त हो रहा है।
दहेज प्रथा: एक सामाजिक बुराई
दहेज प्रथा एक ऐसी सामाजिक बुराई है जो हमारे समाज में गहरी जड़ें जमाए हुए है। यह एक ऐसीy प्रथा है जिसमें शादी के समय लड़की के परिवार से लड़के के परिवार को धन, संपत्ति और अन्य सामान देने की मांग की जाती है। यह प्रथा न केवल लड़की के परिवार के लिए आर्थिक बोझ बन जाती है, बल्कि लड़की के जीवन को भी खतरे में डाल देती है। दहेज हमारे समाज के लिए एक अभिशाप की तरह है, जो हमें पीछे की ओर ले जा रहा है। इसलिए 30 अक्टूबर 2026 को सामुहिक विवाह समारोह में देश भर से जोड़ों का पंजीकरण किया जा रहा है और वे सभी मिलकर हमारे देश को दहेज प्रथा से मुक्त करने का संकल्प ले रहे हैं।
उपरोक्त कार्यक्रम की बैठक का का बैक कर प्रशंसा किए और बोले कि इससे हमारे देश में देश प्रथा खिलाफ महा अभियान है। इस मौके पर एडवोकेट इसरार अहमद प्रधान एवं प्रदेश प्रभारी, अजीत कुमार धुसिया राष्ट्रीय महासचिव, सतीश कुमार, शमीम खान प्रदेश अध्यक्ष, शिव भजन राम, उमेश वर्मा, राहुल यादव, वृजनाथ, गप्पू जी, राधामोहन यादव, राम विपिन ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता
No comments:
Post a Comment