Tuesday, November 4, 2025

जेएनसीयू में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत आयोजित हुई पोस्टर प्रतियोगिता

प्रतियोगिता में बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या, सशक्त नारी, नारी सम्मान विषयों पर बने पोस्टर 
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण औऱ निदेशक शैक्षणिक डॉ पुष्पा मिश्रा के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 " के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का ललित कला विभाग में आयोजन किया गया। 

मिशन शक्ति के संयोजक डॉ अनुराधा राय ने छात्र -छात्राओं को महिला अपराधों को बढ़ने से रोकने के लिये जागरूक भी किया। प्राध्यापक ज्ञानेंद्र चौहान के संयोजन में मिशन शक्ति पोस्टर प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या, सशक्त नारी, दहेज प्रथा, नारी सम्मान आदि विषयों पर पोस्टर बनाकर अपनी अभिव्यक्तियों को व्यक्त किया।

मिशन शक्ति की पोस्टर प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में चीफ प्राक्टर डॉ प्रियंका सिंह, डॉ अजय कुमार चौबे, औऱ डॉ छबि लाल मौजूद रहे। प्रतियोगिता में अंकिता ठाकुर प्रथम, अश्वनी तिवारी ने द्वितीय और फलक खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
रिपोर्ट: विनय कुमार

No comments:

Post a Comment

गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी करने हेतु एसडीएम बांसडीह को सौंपा पत्रक

उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर्ती आई है जनजाति प्रमाण पत्र जारी करो के लगे जोरदार नारे.... बांसडीह (बलिया)। उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर...