गंगा, घाघरा और टोंस नदी के मछली संबंधी नीलामी को रोकने की मांग
सिकंदरपुर (बलिया)। विकासशील इंसान पार्टी के तत्वावधान में मंगलवार को स्थानीय तहसील में उप जिलाधिकारी महोदय सिकंदरपुर को गंगा, घाघरा और टोंस नदी के नीलामी को लेकर पत्रक दिया गया।
इस नीलामी में मछुआ समाज का हक अधिकार के लिए नदियों की नीलामी को रोक लगाने मुख्यमंत्री, मत्स्य मंत्री, जिलाधिकारी महोदय एवं उप जिला अधिकारी महोदय को पत्रक दिया गया। अगर नदियों की नीलामी होता है तो जो जातियां मछली मारती हैं। अथवा मछली मार कर अपना जीवन यापन एवं परिवार का पेट पलते हैं उनके परिवार के ऊपर गहरा संकट होगा।
इसी को देखते हुए विकासशील इंसान पार्टी के जिला अध्यक्ष हरे राम साहनी, मंडल अध्यक्ष अर्जुन बिंद, जिला प्रवक्ता अजय साहनी,y सिकंदरपुर विधानसभा अध्यक्ष मुन्ना साहनी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य लालू प्रसाद बिंद, वरिष्ठ नेता गुलाबचंद साहनी, जयप्रकाश निषाद, सियाराम बिंद, अखिलेश बिंद, सुरजीत कश्यप, अनिल कश्यप, जितेंद्र कुमार साहनी, धर्मेंद्र तुरहा, ब्रजनाथ साहनी, रामकृष्ण साहनी, बजरंगी साहनी, सुरेंद्र साहनी, मनीष कुमार साहनी, येनंदकिशोर साहनी बेचन साहनी, विनय साहनी, खिचड़ी साहनी, रामसेवक साहनी मुन्नीलाल बिंद, मुकेश निषाद, मुकुंद जी, पवन साहनी आदि लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment