Friday, September 19, 2025

गर्ल्स सरवाइवर पे कार्यशाला का हुआ आयोजन

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
बलिया। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत नव भारतीय नारी विकास समिति बहेरी बलिया उत्तर प्रदेश द्वारा शुक्रवार को गर्ल्स सरवाइवर पे कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें  किशोरी और महिलाएं शामिल रही।

 इन सरवाइवरों ने अपनी बाल विवाह रोकने की कहानी बताई कि कैसे उन लोगों ने अपने परिवार  के विरुद्ध जाकर बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाया। कुछ महिलाओं ने यह भी बताया कि उनका बाल विवाह हुआ था। उसमें जो दिक्कत जिंदगी में उत्पन्न हुई उसके बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया। 

इस कार्यशाला को फरहीन खान द्वारा संचालित किया गया। वही नगमा वारसी द्वारा बाल विवाह पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। 

एवं जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन वेबीनार में भी सभी सरवाइवरों को जोड़कर कार्यशाला को सफल बनाया गया।

No comments:

Post a Comment

सदभाव समाज सेवा समिति परिवार ने धूमधाम से मनाई लोहड़ी

एक दूसरे को दी लोहड़ी और मकर संक्रांति की बधाई बरेली। फसल कटाई के बाद किसानों की खुशी और नई शुरुआत का प्रतीक लोहड़ी पर्व सदभाव स...