Thursday, May 1, 2025

सर्वहारा मजदूरों की श्रम शक्ति श्रम ऊर्जा का सदुपयोग किए जाने का आहवान

शिकागो के अमर वीर शहीदों को सामूहिक रूप से दी गई श्रंद्धाजलि
बलिया। राजपत्र शासनादेश का अनुपालन कराने की मांग को लेकर ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट मॉडल तहसील पर चल रहा धरना एक मई दिन गुरुवार को 95वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान धरना स्थल पर ही एक मई अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस 'दुनिया के मजदूरों एक हों यदि सभी पीड़ित संगठित हो जाएं तो पीड़ित ही पॉवर बन जाते हैं' नारे के साथ उत्साह पूर्वक मनाया गया।

 वक्ताओं ने कहा कि जिलाधिकारी कार्यालय से लगायत न्यायालय भवन तक का निर्माण करने वाले आम मजदूर ही सामाजिक न्याय, मूलभूत आवश्यकताओं से वंचित रह जाते हैं। इसलिए अपने श्रम शक्ति के बल पर देश दुनिया का निर्माण करने वाले शोषित पीड़ित मजदूर वर्ग को मजदूर एकता की मिशाल कायम करते हुए सर्वहारा मजदूरों की सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ने की आवश्यकता है। भारत प्राकृतिक सम्पदा, मानव संसाधन का सबसे धनी देश है। शिक्षित बेरोजगारों, मजदूरों की श्रम ऊर्जा का राष्ट्र हित, राष्ट्र सुरक्षा में सदुपयोग किया जाना चाहिए। शिकागो के अमर वीर शहीदों को सामूहिक रूप से श्रद्धा सुमन श्रंद्धाजलि दी गई।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्यामदेव गोंड, अरविंद गोंडवाना, संजय गोंड, बच्चा लाल गोंड, सूचित गोंड, सुमेर गोंड, मनोज शाह, सुरेश शाह, शिवाजी गोंड, विक्रम गोंड, गोपाल खरवार, शिव शंकर खरवार, रघुनाथ गोंड, पिंकू गोंड रहे।

No comments:

Post a Comment

निःशुल्क नेत्र शिविर: गरीबों के लिए वरदान

दयानंद सरस्वती विद्या मंदिर आर्य समाज में लगा नेत्र का शिविर बलिया। शहर के आर्य समाज रोड स्थित आ र्य समाज मंदिर पर शांति देवी ने...