Monday, July 15, 2024

मनाई गई स्व. जवाहर सिंह की 31वीं पुण्यतिथि

सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा एवं स्वास्थ्य शिविर का भी हुआ आयोजन
बलिया। जिला पंचायत बलिया के पूर्व चेयरमैन तथा मनियर इंटर कालेज सहित जिले के कई शिक्षण संस्थानों के पूर्व प्रबंधक रहे स्व. जवाहर सिंह की 31वीं पुण्यतिथि पर मनियर में एक सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सोमवार को सिनेमा हॉल मनियर पर किया गया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य अतिथि संजय कुमार सिंह उर्फ ब्रह्म शक्ति सिंह

इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर के प्रभारी डॉ० दिग्विजय कुमार ,आयुष के डॉ० उग्रसेन कुमार, एवं अस्पताल के स्टाफ अंजनी पांडेय, जितेंद्र सिंह, सोनू सिंह सहित आदि लोगों ने तीन सौ मरीजों का उपचार किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत मनियर के पूर्व चेयरमैन ब्रह्मशक्ति कुमार सिंह उर्फ संजय सिंह रहे जिन्होंने स्वर्गीय जवाहर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान विभिन्न वक्ताओं ने भाव एलभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्व. जवाहर सिंह के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर  प्रकाश डाला। कहा कि वह ऐसे महामानव थे जो लोगों के दुःख दर्द एवं पीड़ा में मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहते थे‌। उनका कृतित्व आज भी विराजमान है। जवाहर सिंह जैसे लोग जब मनियर में थे तो इन लोगों की राजनीति की डंका जिले से लेकर प्रदेश तक बजती थी। उनके न रहने से मनियर में राजनीतिक ह्रास हुआ है। 

कार्यक्रम में भाजपा नेता देवेंद्र नाथ त्रिपाठी, पूर्व अध्यापक अमर सिंह, विक्रमादित्य सिंह, शिवनारायण राय, सुधा तिवारी, रविंद्र सिंह, सुरेश मिश्रा, सुनील कुमार उपाध्याय, डब्लू सिंह, त्रिलोकी यादव, पूर्व सभासद कंचन सिंह, प्रदीप सिंह, मंटू सिंह, सभासद संजीत कुमार सिंह, सत्यदेव सिंह, हृदय शंकर तिवारी सहित आदि लोग मौजूद रहे। उनके पौत्र मोहीत सिंह, विशाल सिंह, नमन सिंह, सोहन सिंह, शुभ सिंह वरिष्ट जिला उपाध्यक्ष सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी रविन्द्र कुमार हट्टी ने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी रविंद्र कुमार हट्टी ने कहा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर सड़क एवम द्वार सेनानी के नाम से होना चाहिए। उन्होंने कहा स्वर्गीय जवाहर सिंह पूरे जनपद में एक अलग पहचान के नाम से जाने जाते थे। उनकी जितनी तारीफ की जाए काम है। 

इस श्रद्धांजलि सभा में आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद व्यापित किया। अध्यक्षता राजेंद्र सिंह एवं संचालन युवा संगठन के अध्यक्ष गोपाल जी ने किया। अन्त में स्व०जवाहर सिंह के सुपुत्र अशोक कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह उर्फ आंशु सिंह, प्रदीप कुमार सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट: असगर अली

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...