Friday, July 26, 2024

मदद संस्थान ने आर्थिक सहायता कर कराई ईलाज की समुचित व्यवस्था

सहयोग के लिए पीड़ित परिवार ने मदद संस्थान को दिया धन्यवाद
बलिया। आर्थिक अभाव के कारण एक महिला द्वारा अपने पति का इलाज न कराने की विवषता को देखकर मदद संस्थान द्वारा उस महिला को आर्थिक सहायता देकर उसके पति के ईलाज की समुचित व्यवस्था कराई गई। सहयोग के लिए पीड़ित परिवार ने मदद संस्थान को हृदय से धन्यवाद दिया।

ज्ञात हो कि शिवपुर दियर नई बस्ती निवासी सच्चिदानंद मिश्र पिछले एक वर्ष से पीलिया रोग से पीड़ित है जो आर्थिक अभाव के कारण अपना समुचित इलाज नहीं कर पाए थे। उनकी स्थिति दिन पर दिन खराब होती जा रही थी। परिजनों द्वारा उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया था। लेकिन आर्थिक अभाव परिवार के लिए विकट समस्या बनी हुई थी। मदद संस्थान को इसकी जानकारी होने के बाद संस्था के लोगों ने उनके परिवार से इस विषय पर बात की और तत्काल संस्था के कोष से पांच हजार रुपए संस्थान के संस्थापक सदस्य जनाड़ी के प्रधान विनोद पासवान एवं पवन गुप्ता के हाथों जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। इसके बाद सोशल मीडिया के माध्यम से संस्थान के सभी सदस्यों से इस परिवार का सहयोग करने का आह्वान किया गया। मदद संस्थान के सभी सदस्यों ने अपने समर्थ के अनुसार बारी बारी से पीड़ित सच्चिदानंद मिश्र के पत्नी के खाते में अपनी सहयोग राशि भेजनी शुरू की जो एक अच्छी खासी धनराशि उनके इलाज के लिए इकट्ठी हो गई। यह सिलसिला कई दिनों तक चला लोगों ने जैसे भी सुना तो उस पीड़ित परिवार की तत्काल कुछ न कुछ मदद अपने स्तर से कर रहे है। 

इतने बड़े सहयोग के लिए पीड़ित परिवार ने मदद संस्थान को हृदय से धन्यवाद दिया। कहा कि यह मदद संस्थान और फले फूले ताकि हमारे जैसे अन्य लोगों की भी समाज में सेवा हो सके। मदद संस्थान के अध्यक्ष अखिलानंद तिवारी ने इस पीड़ित परिवार का सहयोग करने के लिए प्रत्येक सदस्यों का आभार प्रकट किया।
रिपोर्ट: रणजीत सिंह

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...