Saturday, April 13, 2024

शांति देवी नेत्रालय के द्वारा प्रतिदिन की जाती है लोगों की सेवा: बद्री नारायण गुप्ता

मनाई गई स्व.शांति देवी की 12वीं पुण्यतिथि
बलिया। शहर के जगदीशपुर में स्थित शांति देवी नेत्रालय पर स्वर्गीय शांति देवी की 12वीं पुण्यतिथि पर उनके चित्रण पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। 

प्रबंधक बद्री नारायण गुप्ता (पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रधान आर्य समाज बलिया) ने बताया कि आज हमारी माता जी की 12वीं पुण्यतिथि है। शुरू से ही हमारी माताजी समाज सेवा के लिए जानी जाती है। उनका सपना था कि पूरे बलिया वासियों को निरोगी बनाना है। और आज इस सपने को लेकर हम चल रहे हैं। जिससे कि शांति देवी नेत्रालय के द्वारा दिन प्रतिदिन लोगों की सेवा की जाती है। और आगे भी हम लोग के द्वारा सेवा की जाएगी। जिससे कि हमारी माता जी जहां भी रहे उनकी आत्मा को शांति मिले।

 इस दौरान डॉ अशोक कुमार पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी गाजीपुर, डॉ अभिषेक गुप्ता, डॉ अजय मौर्या, डॉ निधि मौर्य, प्रियंका चंद्र, कुमारी नंदिनी, संजय पांडे, अंसारी जी, हरिलाल, सोनी व नेत्रालय के सारे स्टाफ मौजूद रहे।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...