Saturday, January 27, 2024

बलिया की अनुष्का चौबे किन्नर मतदाता को करेंगी जागरूक


मतदाता आईकॉन किन्नर अनुष्का चौबे को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा किया गया सम्मानित
बलिया। किन्नर अनुष्का चौबे को लखनऊ में मिला सम्मान। हाथ उठाकर जय जय कर लेते,  बूथों तक जाकर अपना मतदान कर देते। वोट देकर हम आयेंगे, अच्छी सरकार बनायेंगे। अपने मत का सब को अधिकार, करना होगा सब को स्वीकार। मै अनुष्का चौबे किन्नर, हम आप से आग्रह करने आए हैं।
लखनऊ में स्लोगन बोलकर मतदाता दिवस पर बलिया की किन्नर अनुष्का चौबे को पूरे उत्तर प्रदेश का स्वीप आईकान बनाया गया हैं। बता दें कि गुरुवार को मतदाता दिवस का कार्यक्रम पूरे देश में आयोजित हुआ।वहीं बलिया जिले से अनुष्का चौबे को लखनऊ बुलाया गया था। जहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में लखनऊ जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार (आईएएस) के द्वारा सम्मानित किया गया। उस दौरान स्लोगन के साथ मतदाता जागरूकता अभियान के बारे में अनुष्का किन्नर ने बोलते हुए कहा कि विश्व में भारत का नाम लिया जाता है। एक जमाना था जब  चुनाव के दिन मतदाता अपना मतदान देकर चला आता था। जो पूरी तरह से चुनाव आयोग की तैयारी होती थी। चुनाव आयुक्त टी एन शेसन साहब जब बनकर आए, तब से हम लोग जान गए कि चुनाव आयोग क्या होता है। जब भी चुनाव आता है, चुनाव आयोग चुनाव करवाता है। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान देखने को मिलता है। कहा कि मुझे उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता जागरूकता करने के लिए जिम्मेदारी दी गई। यह निर्देश है कि किसी भी जिले में जाकर जागरूकता कर सकती हूं। यहां बुलाया गया मैं आजीवन आभारी रहूंगी। मतदाता जागरूकता में जितना भी होगा। हम मतदाता को जागरूक करेंगे।

 अनुष्का ने कहा कि बताते हुए हर्ष हो रहा है कि 75 जिला से प्रतिभागी भाग लेने आए थे। जिसमें बलिया से मुझे और राय बरेली से सुधा सिंह को मतदाता जागरूकता के लिए चुना गया। जब बलिया आगमन हुआ तो महिला मोर्चा के सोनी तिवारी के नेतृत्व में अनुष्का चौबे को सम्मानित किया गया।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...