Saturday, January 27, 2024

मंडी निर्माण के लिए व्यापारी नेता अरविंद गांधी का संघर्ष हुआ सफल

विधायक केतकी सिंह ने किया भूमि पूजन
सहतवार (बलिया)। मंडी समिति, बलेउर, सहतवार में बासडीह क्षेत्र की विधायक श्रीमती केतकी सिंह के द्वारा दस नग स श्रेणी का दुकान, दो इंडिया मार्का हैंडपंप, आंतरिक मार्गों का निर्माण हेतु भूमि पूजन किया। 
 इस अवसर पर विधायिका श्रीमती केतकी सिंह ने कहा कि मोदी और योगी की सरकार गरीबों और वंचितों को समर्पित है। सरकार की पूरी कोशिश है कि हम अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। मंडी के निर्माण के लिए व्यापारी नेता अरविंद गांधी का जो संघर्ष रहा है। वह हमेशा हम लोगों को प्रेरित करता रहा है। आज वह दिन आ गया जिसकी प्रतिक्षा व्यापारी समाज कर रहा था। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी ने कहा कि मंडी के निर्माण और चालू होने से सैकड़ो गांव के लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही साथ चांदपुर से सिवान तक जो सेतु निगम द्वारा पुल बनाया जा रहा है। उसके बनने से उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच व्यापारिक संबंध इस मंडी से संचालित होगा जो इस क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।
समाजसेवी अजय सिंह ने मंडी के निर्माण पर खुशी जाहिर किया। कहा कि इससे सहतवार क्षेत्र का विकास होगा। कार्यक्रम का संचालन रंजन सिंह ने किया।
इस अवसर पर विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आजमगढ़ इंदल कुमार, मंडी सचिव बलिया, अभियंता, अरविंद गांधी, प्रदेश उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश, समाजसेवी अजय सिंह, विजय तुरैहा मंडी अध्यक्ष, दिनेश तुरैहा, जिला अध्यक्ष, भारतीय तुरैहा चेतना महासभा बलिया, रामप्रवेश, राजकुमार, लक्ष्मण, भारत प्रसाद, धर्मनाथ सिंह, मंडल अध्यक्ष भाजपा मिथिलेश तिवारी, दिलीप गुप्ता सभासद, पूर्व सभासद गोल्डन, आनंद सिंह पिंटू सभासद, सभासद लक्ष्मण सिंह उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...