Saturday, November 11, 2023

सभी के जीवन में हर्ष, उल्लास और उत्कर्ष लाए दीपावली


चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति ने दीपावली पर दिया शुभकामना संदेश
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने दीपावली के अवसर पर संबद्ध महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय परिसर के सभी विद्यार्थियों, कर्मचारियों के साथ जनपद के समस्त नागरिकों, उनके परिवार जनों एवं इष्ट मित्रों को शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
 कुलपति ने कहा कि दीपावली महज एक पर्व नहीं है बल्कि पंच दिवसीय पर्व संकुल है, जो भारतीय जनमानस में अंधकार पर प्रकाश के, असत् पर सत् के, आसुरी वृत्ति पर दानवी वृत्ति के विजय का उत्सव है। भारतीय संस्कृति में ऊर्ध्वगामी चेतना की प्रशंसा की गयी है यह पर्व मानव की उसी ऊर्ध्वगामी चेतना को जगाने और अपनाने का पर्व है। कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में हर्ष, उल्लास और उत्कर्ष लाए ऐसी प्रभु से मंगलकामना है।
रिपोर्ट: विनय कुमार

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...