Saturday, November 11, 2023

धन त्रयोदशी पर दीपोत्सव का हुआ आयोजन

श्रीराम मंदिर की कलाकृति बनाकर उस पर जलाया गया एक हजार एक दीपक
बलिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बलिया के विद्यार्थी कार्य विभाग द्वारा शुक्रवार को धन त्रयोदशी के अवसर पर रामपुर उदयभान में स्थित डॉ. रामविचार रामरती सरस्वती बालिका विद्यालय के परिसर में लगने वाली कुंवर सिंह प्रभात शाखा पर सायँ 7 बजे से दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान गणेश, माता लक्ष्मी , भारत माता व भगवान श्रीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं श्रीराम जन्मभूमि पर बनने वाले श्रीराम मंदिर की कलाकृति बनाकर उस पर एक हजार एक दीपक जलाया गया। तत्पश्चात भारत माता, भगवान गणेश जी, लक्ष्मीजी व प्रभु श्रीराम जी की आरती की गई। 
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया के जिला प्रचारक विशाल ने धन त्रयोदशी व दीपावली की सभी को शुभकामना देते हुए धनतेरस व दिपावली उत्सव व उसके मनाने के कारणों का विस्तार से उल्लेख करते हुए बताया कि  दीपोत्सव असत्य पर सत्य का, अन्याय पर न्याय का, अंधकार पर प्रकाश के विजय का पर्व है। दिवाली के ही दिन भगवान श्रीराम 14 वर्ष का वनवास पूर्ण कर अयोध्या वापस आए थे। इनके स्वागत में अयोध्या नगरी दीयों के प्रकाश से जगमगा गई थी। उन्होंने आगे बताया कि आज पूरा भारतवर्ष दीपोत्सव में रंगा हुआ है। आज अयोध्या जी में दीपोत्सव भव्य रूप से मनाया जा रहा है। इस दीपोत्सव के कार्यक्रम के मुख्य शिक्षक राज रौशन थे। अखिलेश कुमार सिंह द्वारा एकलगीत कराया गया।
इस अवसर पर नगर कार्यवाह ओम प्रकाश राय, सह नगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख बाल्मीकि, शारीरिक शिक्षण प्रमुख सायँ विभाग श्रेयांश सिंह, शाखा कार्यवाह शांतिभूषण, रामबदन जी, श्रीश, विवेक जी, शशिकांत, सूरज, आदित्य के साथ विभाग कार्यवाहिका राष्ट्र सेविका समिति बलिया विभाग श्रीमती उमा सिंह, सह विभाग संयोजिका महिला समन्वय समिति श्रीमती अनामिका सिंह, प्रियंका, शुभ्रा व अन्य गणमान्य बन्धु भगिनियाँ उपस्थित थीं। उपरोक्त जानकारी जिला प्रचार प्रमुख मारुति नन्दन द्वारा दी गयी।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...