Sunday, November 12, 2023

दीपोत्सव चेतना जागरण और जीवन में प्रकाश लाने का है सरल मार्ग


दीपावली की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बलिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बलिया नगर में चलने वाली विभिन्न शाखाओं पर दीपावली की पूर्व संध्या पर शनिवार को सायँ दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान गणेश, माता लक्ष्मीजी, भारत माता व भगवान श्रीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं राम मंदिर की कलाकृति बनाकर उस पर सैकड़ों दीपक प्रज्ज्वलित कर आरती की गयी। इस अवसर पर वक्ताओं ने दीपावली के महत्व को विस्तार से बताया। 
माधव प्रभात एवं सायँ शाखा पर मुख्य वक्ता जिला बौद्धिक शिक्षण प्रमुख राजेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि दीपावली शरद ऋतु में मनाया जाने वाला हिंदुओं का उत्सव है जो मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के बाद वापस अयोध्या आने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह दीपावली मनाने का प्रचलित प्रसंग है। इसके अलावा भी बहुत से प्रसंग हैं जिनके कारण दीपावली मनाई जाती है। उन्होंने आगे बताया कि दीपोत्सव चेतना जागरण और जीवन में प्रकाश लाने का सरल मार्ग है। दीपोत्सव सनातन संस्कृति के सूत्र सिद्धांतों का अनुपालन करता है। दीपोत्सव असत्य पर सत्य का, अन्याय पर न्याय का, अंधकार पर प्रकाश के विजय का पर्व है। 
सह जिला संघचालक डॉ. विनोद सिंह ने उपस्थित लोगों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए माता लक्ष्मी व भगवान गणेश से सभी के घरों को धन-धान्य से परिपूर्ण करने, आरोग्यगा प्रदान करने व जीवन को मर्यादित होने का आशीर्वचन दिया तथा स्वदेशी वस्तुओं को प्रोत्साहित करने की बात की। विभाग प्रचारक तुलसीराम ने स्वयंसेवक कार्यकर्ताओं द्वारा बनाये गए रंगोली व उसपर प्रज्ज्वलित दीपों से जगमग छटा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों का परिचय सायँ शाखा के आशीष तिवारी द्वारा कराया गया।

उपरोक्त अतिथियों के साथ जिला कार्यवाह हरनाम, सेवा प्रमुख डॉ. सन्तोष तिवारी, वीरेंद्र सिंह, चंद्रशेखर सिंह, कृपानिधि पाण्डेय, रामकुमार, अम्बरीश शुक्ला, आशीष तिवारी शशिकांत, वाल्मीकि, श्रेयांश, नरेंद्रजी, डॉ. चंद्रशेखर पाण्डेय, विनय सिंह, अजय राय, सौरभ तिवारी आदित्य तिवारी, राज रौशन, श्रीश, आदित्य  के साथ संघ व विचार परिवार के लोग उपस्थित होकर दीप जलाए। उपरोक्त जानकारी जिला प्रचार प्रमुख मारुति नन्दन द्वारा दी गयी।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...