Tuesday, October 17, 2023

कोतवाली पुलिस द्वारा एक नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए भेजा गया न्यायालय
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया एस. आनन्द के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकारी नगर एस.एन.वैभव पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है।

 उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 17.10.2023 को थाना कोतवाली पुलिस टीम के उप निरीक्षक चन्द्र प्रकाश कश्यप मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित एक नफर वांछित अभियुक्त शत्रुधन पटेल पुत्र स्व0 बरसावन पटेल निवासी मनियारी जसांव थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया को गड़वार तिराहा के पास से समय 08.30 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय बलिया भेजा गया।

सम्बन्धित पूर्व पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 16/23 धारा 419/420/467/468 / 471/406/504/506 भा0द0वि0 थाना कोतवाली जनपद बलिया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. शत्रुधन पटेल पुत्र स्व0बरसावन पटेल नि0 मनियारी जसांव थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 चन्द्रप्रकाश कश्यप थाना कोतवाली जनपद बलिया।
2. हे0का0 मनोज यादव थाना कोतवाली जनपद बलिया।
रिपोर्ट: असगर अली

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...