Monday, October 16, 2023

भगवान श्रीराम और सीता जी का विवाह संपन्न


एक्स
सैकड़ो लोग बने भगवान श्रीराम के विवाह का साक्षी
बलिया। दशहरा से पूर्व जनपद के तमाम विधानसभा क्षेत्र में भगवान श्रीराम की लीला अर्थात रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बलिया शहर के रामलीला मैदान में रामलीला का भव्य आयोजन किया गया है जहां देर शाम भगवान श्रीराम और सीता का विवाह संपन्न हुआ।

इस दौरान नगर के सैकड़ो लोग भगवान श्रीराम के बारात में शामिल हुए। बाजे गाजे और डीजे के धुन पर लोग नाचते हुए भगवान श्रीराम के बारात में दिखे। राम सीता का विवाह शहर के ठाकुरबाड़ी में विधि विधान के साथ संपन्न हुआ। भगवान श्रीराम के विवाह का साक्षी बने सैकड़ो लोगों ने जमकर भगवान श्री राम के जयकारे लगाए। इस दौरान रामलीला का मंचन कर रहे रंग कर्मियों ने अद्भुत छटा बिखरते हुए हर किसी को मोहित कर लिया। 

आपको बताते चले की रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दीपक केसरी के द्वारा रामलीला का आयोजन किया जा रहा है।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...