Tuesday, October 17, 2023

नाबालिग अपृहता को पुलिस ने सकुशल किया बरामद


पुलिस की गिरफ्त में आया वांछित अभियुक्त
बलिया। जनपद के थाना सिकन्दरपुर पुलिस द्वारा एक नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है।साथ ही पुलिस नाबालिग पीडिता /अपृहता को सकुशल बरामद करने में सफल रही।

जानकारी के अनुसार बलिया पुलिस अधीक्षक एस आनन्द के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर भूषण वर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना सिकन्दरपुर पुलिस को सफलता मिली है।
  
 उल्लेखनीय है कि दिनांक 16.10.2023 को थाना सिकन्दरपुर के थानाध्यक्ष दिनेश पाठक मय टीम द्वारा चेकिंग सन्दिग्ध वाहन/ सन्दिग्ध व्यक्ति, तलाश वांछित वारण्टी करते हुए मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 96/23 धारा 363,366, 376(3) भादवि व 5j(ii)/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित नाबालिग पीडिता /अपहृता की सकुशल बरामदगी  करते हुये एक नफर वांछित अभियुक्त कुलदीप कुमार पुत्र रमेश राम निवासी काजीपुर थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया को बजारी मोड़ कस्बा सिकन्दरपुर से समय 14.30 बजे गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय बलिया भेजा गया। बरामद नाबालिग पीडिता/ अपृहता के सम्बन्ध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।  

पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0स0 96/23 धारा 363,366,376(3) भादवि व 5j(ii)/6 पाक्सो एक्ट थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया।

 गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. कुलदीप कुमार पुत्र रमेश राम सा0 काजीपुर थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
 1. थानाध्यक्ष दिनेश पाठक थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया 
 2. उ0नि0 रवीन्द्र कुमार पटेल थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया  
 3.  हे0का0 विनोद कुमार थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया 
 4.महिला आरक्षी खुशबू पटेल थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया।

रिपोर्ट: असगर अली

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...