Wednesday, October 11, 2023

लोकतंत्र की रक्षा के लिए भ्रष्टाचारी जनता पार्टी की सरकारों को हराएं: रामगोविंद चौधरी

जयप्रकाश नारायण जयन्ती पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने छात्रों, युवजनों, शिक्षकों, वकीलों, मजदूरों और किसानों सहित देश प्रदेश के सभी लोगों से अपील की है कि वे देश की आज़ादी और लोकतन्त्र की रक्षा के लिए भ्रष्टाचारी जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों की सरकारों को हर हाल में हराने का संकल्प लें। उन्होंने कहा है कि छात्रों, युवजनों, शिक्षकों, वकीलों, मजदूरों और किसानों सहित अन्य सभी लोगों का यह संकल्प ही आज के दिन लोकनायक जयप्रकाश नारायण को सच्ची श्रद्धान्जलि है। 

लोकनायक जयप्रकाश नारायण जयन्ती के अवसर पर बुधवार को अपने आवास गोसाईपुर स्थित पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सपा के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि आज देश हो या प्रदेश, हर जगह भ्रष्टाचार ने अपनी मजबूत स्थिति बना ली है। राजभवन और राजपथ भी अब इसके जद में हैं। उन्होंने कहा है कि इसके बल पर कुछ लोगों ने बैंको को चबा लिया तो कुछ ने जहाज, बन्दरगाह और दूरदूर संचार को निगल लिया। ऐसे लोगों की अब रेल पर भी नज़रें हैं। 
सपा के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि इसी भ्रष्टाचार के बल पर महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में चुनी हुई सरकारें गिरा दी गईं। इसके बल पर कुछ अपराधी भी राजनीतिज्ञ होने में कामयाब हो गए हैं। उन्होंने कहा है कि इसकी वजह से गाँव गाँव में जमीनी विवाद व्याप्त है जिसकी वजह से हत्याएं हो रही हैं और ऐसे अधिसंख्य मामलों में सरकारें एक पक्षीय होकर काम कर रही है। 
सपा के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि सरकार का दायित्व है कि वह इस भ्रष्टाचार से लड़े लेकिन दुखद बात यह है कि देश व प्रदेश की सरकारें खुद इस भ्रष्टाचार के संरक्षक के रूप में काम कर रही हैं जिसकी वजह देश की अर्थव्यवस्था खोखली हो गई है।

 उन्होंने कहा है कि इसकी वजह से भारतीय जनता पार्टी अब भ्रष्टाचारी जनता पार्टी बन गई है। ये सरकारें लौटीं तो देश की आजादी और लोकतंत्र को भी निगल लेंगी। इसलिए मैं आज देश प्रदेश के सभी लोगों से अपील कर रहा हूँ कि आज़ादी और लोकतंत्र की रक्षा के लिए भ्रष्टाचारी जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों की सरकारों को हराने का संकल्प लें। 

इस अवसर पर अनिल त्रिपाठी वरिष्ठ पत्रकार,  उपेंद्र सिंह ब्लॉक अध्यक्ष बेरुवाबरी समाजवादी पार्टी, राजगिरी यादव पूर्व प्रधान, डॉक्टर रितेश सिंह, रामआधार, डीपी यादव, लालबच्चन यादव, विनोद जी, त्रिलोकी नाथ मिश्रा, राजेंद्र यादव आदि लोगों ने भी लोकनायक जयप्रकाश नारायण को श्रद्धान्जलि अर्पित की और भ्रष्टाचारी जनता पार्टी की सरकारों को हराने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

ई-वे बिल की वर्तमान सीमा को एक लाख रुपये किया जाए: सुनील परख

व्यापारी नेता सुनील परख ने संयुक्त आयुक्त आजमगढ़ को व्यापारियों की समस्याओं से कराया अवगत  बलिया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित ...