Wednesday, October 11, 2023

अपनी माँगो के समर्थन मे कर्मियों ने दिया धरना

मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार, प्रमुख अभियंता (यांत्रिक) सिंचाई विभाग को भेजा ज्ञापन
 बलिया। ट्यूबवेल टेक्निकल इंप्लाइज एसोसिएशन द्वारा प्रांतीय कार्यकारिणी के आव्हान पर उनके प्रमुख माँगो समर्थन मे अधिशासी अभियन्ता नलकूप खन्ड-2 बलिया के कार्यालय के समक्ष 11 अक्तूबर दिन बुधवार को धरना/आम सभा कर अधिशासी अभियन्ता के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार व प्रमुख अभियंता (यांत्रिक) सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं प्रमुख सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग सचिवालय उत्तर प्रदेश बापू भवन लखनऊ को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
 इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अभय नरायण मिश्र, राजेश कुमार यादव, विजय प्रकाश तिवारी, राजकुमार राव, रमेश सिंह, धीरेन्द्र यादव, कपूर चन्द्र, देवेन्द्र नाथ मिश्रा, छांगुर यादव, विनोद कुमार बैंक्टेश, शशि प्रकाश, एजाज़ आदि उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम 11बजे से प्रारंभ होकर शाम को 3 बजे तक चला।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

No comments:

Post a Comment

फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य के बारे में कानून बनाने की मांग

संयुक्त किसान मोर्चा एवं मजदूर संगठनों का कलेक्ट्रेट परिसर मे प्रदर्शन व सभा बलिया। कलेक्ट्रेट परिसर मे संयुक्त किसान मोर्चा के ...