Wednesday, August 2, 2023

झूठ बोल देश प्रदेश को कर रही हैं बरबाद भाजपा: शिवपाल सिंह यादव


कांग्रेस के एक स्तम्भ रामचन्द्र चौबे के चौथी पुण्य तिथि पर सपाईयों का जमावड़ा
चिलकहर (बलिया)। भाजपा सरकार तुष्टिकरण एवं लोगों को बांटने का काम करती है। झूठ बोल कर देश एवं प्रदेश को बरबाद कर रही है। इस सरकार में महंगाई बेरोजगारी अपने चरम पर है। बेइमानी भ्रष्टाचारिता बढ गई है, अधिकारी वर्ग निरंकुश एवं बेकाबू हो जनता को लुटने में मस्त है। अपराध दुराचार लगातार बढोत्तरी पर है। यह सरकार पुरी तरह से अक्षम है। 
यह कहना था समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिव पाल सिंह यादव का। उक्त बातें राष्ट्रीय महासचिव ने रसड़ा विधान सभा क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर स्थित रामधनी कुंवरि इण्टर कालेज के परिसर में बुधवार को विद्यालय के संस्थापक, प्रबल कांग्रेस समर्थक, बहुचर्चित पूर्व प्रधान राम चन्द्र चौबे के चौथी पुण्य तिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में ब तौर मुख्य अतिथि उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद अपने संक्षिप्त संबोधन में अभिव्यक्त कियें। श्री यादव में कहा कि आज मणिपुर हरियाणा ही नही देश जल रहा है। लेकिन भाजपा सरकार संवेदनहीन एवं मौन है, भाजपा का एकल काम है तुष्टिकरण और दंगा कराना। 
श्री यादव ने कहा कि अब भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए जनता ने मन बना लिया है। 2024 लोक सभा में सपा अपने सांगठनिक क्षमता और हम सभी मिल कर आप के सहयोग से भाजपा को सत्ता से बाहर कर देश को जलने से बचाने के लिए कटिबद्ध है। सपा यूपी में 50 लोक सभा सीटों पर जीत हासिल करने जा रही है! ऐसी निरंकुश सरकार को सत्ता से बाहर करने में आप सभी का सहयोग परम आवश्यक है।

श्रद्धांजलि सभा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव शिवपाल सिंह यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी, पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी,पूर्व प्रत्याशी लोकसभा- बलिया सनातन पाण्डेय, राम इकबाल सिंह पूर्व विधायक, सुधाकर सिंह पूर्व विधायक, संग्राम सिंह यादव विधायक सहित सैकड़ों सपा नेताओ कार्यकर्ताओ ने स्व0 चौबे के प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। सभा की अध्यक्षता राज मंगल यादव सपा जिलाध्यक्ष बलिया तथा संचालन संजय यादव पूर्व सदस्य जिला पंचायत बलिया द्वारा किया गया। 

सभा स्थल पर आयोजक मण्डल के उत्तीर्ण पाण्डेय एवं संजय यादव ने मुख्य अतिथि को पुष्प चक्र पहना कर तो विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार चौहान ने स्मृति चिन्ह भेट किया। सभा के अन्त मे आयोजक उत्तीर्ण पाण्डेय प्रबंधक रामधनी कुंवारि इण्टर कालेज ने अतिथियों आगंतुकों एवं सपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट: गोपीनाथ चौबे

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...