Thursday, July 20, 2023

परिवर्तन का मन बना चुकी हैं देश की जनता: कान्हजी

कहा: पिछले नौ वर्षों में देश की जनता के साथ धोखा हुआ है
बलिया। विपक्षी पार्टियों के एक साथ एक गठबंधन के रूप में आने पर सत्ता पक्ष के लोग घबरा कर अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। उक्त बात गुरुवार को प्रेस को जारी अपने एक विज्ञप्ति में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुशील पाण्डेय कान्हजी ने कही। 

उन्होंने कहा कि जिन दलों का भारत के किसी भी राज्य में कोई जनाधार नहीं है और जो बुझी हुई बीड़ी के समान हो गए हैं, उनकी संख्या गिना कर अपने को संख्या बल में आगे घोषित कर रहे हैं। जबकि आज से कुछ दिन पहले ही सत्ता पक्ष के सबसे बड़े नेता अपने आप को कह रहे थे कि हम अकेले ही सब पर भारी हैं। सवाल किया कि फिर अहंकार से भरी हुई वह दहाड़ कहां गई ? कहा कि विपक्षी एकता की ही देन है कि आज जिन दलों का जमीन पर कोई अस्तित्व नहीं है। उन दलों का नाम छपवा कर सूची जारी की जा रही है। या यूं कहिए पिछले नौ वर्षों में देश की जनता के साथ जो धोखा और विश्वासघात हुआ है, उस पर पर्दा डालने के लिए सत्ता पक्ष लंबी- लंबी बातें फेंक रहा है। 

कान्हजी ने कहा कि देश का युवा रोजगार मांग रहा है। देश का किसान अपने उत्पादों का निश्चित मूल्य मांग रहा है। देश के मध्यम वर्ग का व्यापारी अपने व्यापार की सुरक्षा मांग रहा है। देश का आम आदमी देश में अमन का माहौल मांग रहा है। जबकि एनडीए के नेता दगे हुए कारतूसों की सूची दिखा रहे हैं। अब यह ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है। 2024 इस सूची को खारिज करने वाला वर्ष होगा और विपक्षी एकता की सरकार दिल्ली में होगी। देश की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी हैं। कान्हजी ने कहा कि इस बार 2024 लोकसभा का आम चुनाव चुनाव सत्य और असत्य दो धुरी पर होगा। जुमलेबाजी का नहीं होगा। इसके लिए देश की जनता खुद खड़ी होगी। भोजन की थाली और शिक्षा महंगी करने वाले लोगों से सत्ता की थाली छिन लेगी।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...