Monday, June 19, 2023

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राहुल गांधी का 54वाँ जन्मदिन


कांग्रेसजनों ने केक काटकर व मिष्ठान्न वितरण कर दी बधाईयाँ, किया पौधरोपण
बलिया। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का 54 वाँ जन्मदिन सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी बलिया के सभागार में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने केक काटकर व मिष्ठान्न वितरण कर बधाईयाँ दिया। तत्पश्चात आम, लीची, 21 पौधों का पौधारोपण भी किया गया।
   
राहुल गांधी के बिचारों से प्रभावित होकर आज पाँच नौजवानों आर्यन सिंह, आशीष गिरी, अंकित गुप्ता, रोहन गुप्ता ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उसके बाद राहुल गांधी जी के कृतित्व व व्यक्तित्व पर आयोजित गोष्ठी में का. अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि श्री राहुल गांधी जी ने वर्तमान माहौल में पुरे देश में नफरत की बाजार में मुहब्बत की दुकान के तहत भारत जोड़ो यात्रा किए और सबको गले लगाए। 
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष सचिता नन्द तिवारी, मुन्ना उपाध्याय, विजय मिश्रा, अभिनव तिवारी गोलू, रूपेश चौबे, मणिनाथ तिवारी, सन्तोष चौबे, हरिकेन्द्र सिंह, सिद्धनाथ तिवारी, ऊषा सिंह, शाहिद अल्ली खाँ, धीरेन्द्र ओझा, विवेक ओझा, फुलबदन तिवारी, रामेश्वर तिवारी, धन्नजय पाण्डेय, अशोक कुमार मिश्र, शत्रुघ्न चौबे ऊर्फ राहुल, जाकिर हुसैन, निर्मला वर्मा, पंकज सिंह, गनेश प्रसाद, अनिल दुबे, अरूण श्रीवास्तव, आदि लोग मौजूद थे। सभी आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट एवं गोष्ठी का संचालन डाँ. विजया नन्द पाण्डेय ने किया।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...