Thursday, August 4, 2022

स्व0 जनेश्वर मिश्र के जन्मदिवस पर शुरू होगा सपा का सदस्यता अभियान

जयंती पर श्रद्धांजलि सभा सपा कार्यालय पर पांच अगस्त को
बलिया। छोटे लोहिया श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र की 90वीं जयंती पर कल दिनांक 05 अगस्त दिन शुक्रवार को सुबह नौ बजे जनेश्वर मिश्र उपवन जीराबस्ती में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। 

उक्त जानकारी देते हुए सपा के निवर्तमान जिला प्रवक्ता सुशील पांडेय कान्हजी ने बताया कि माल्यार्पण कार्यक्रम के पश्चात पार्टी के जिला कार्यालय पर सुबह दस बजे स्व0 जनेश्वर मिश्र जी जयंती पर श्रद्धांजलि सभा और समाजवादी पार्टी बलिया विधानसभा के सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी।

No comments:

Post a Comment

चित्रांश महासभा का 20वां परिचय सम्मलेन 21 दिसम्बर को: राकेश सक्सेना

मनोहर भूषण इंटर कॉलेज में होगा आयोजन              बरेली। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा बरेली का 20वां परिचय सम्मलेन बरेली के मनोहर...